28.8 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 179

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन।

0

बदरीनाथ धाम आगमन पर राष्ट्रपति का हुआ जोरदार स्वागत।*

*उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की राष्ट्रपति अगवानी की।*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंची और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखीं। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति बद्रीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

भगवान बदरीनाथ- केदारनाथ के दर्शन को सपरिवार पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी

0

भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी आज सपरिवार भगवान केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे। वह पूर्वाह्न 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे केदारनाथ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद का स्वागत किया।
सांसद केदारनाथ पहुंचने पर प्रसन्नचित नजर आये उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यामिनी गांधी, पुत्री अनुसूईया भी दर्शन को पहुंची। श्री केदारनाथ पहुंच कर सांसद केदारनाथ मंदिर पहुंचे तथा रूद्राभिषेक पूजा की तथा जलाभिषेक किया। इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सासंद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला लोकेंद्र रिवाड़ी ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ में दर्शन के पश्चात सांसद वरुण गांधी दोपहर 1 बजे सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया मंदिर दर्शन के बाद भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ पूजा में शामिल हुए।तीर्थयात्रियों के साथ फोटो खिंचवायी तथा देवभूमि की सराहना की।

पांच दिवसीय मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ।

0

सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक ही सीमित न रहे शरदोत्सव: विधायक शैलारानी*

  • *पांच दिवसीय मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत*

*स्टॉलों पर अर्से, रोटने, चोलाई के लड्डू, आलू-प्याज आदि स्थानीय उत्पाद रखवाले के दिए निर्देश*

अगस्त्यमुनि :: पांच दिवसीय मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, मेला अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, मेला समिति के महासचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं इसके संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने आवश्यक हैं ताकि आने वाली पीढी भी इनका अनुसरण कर आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर सके।

विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने मेला समिति को सलाह दी कि अगस्त्यमुनि के विशाल मैदान में 7 से 11 नवम्बर तक लगने वाले मेले को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक ही सीमित न रखें बल्कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर इसे स्थानीय उत्पादों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को स्थानीय काश्तकारों एवं महिलाओं के उत्पादों को सरकारी स्टॉलों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करवाने को कहा। कहा कि दीवाली से पहले स्टॉलों पर अर्से, रोटने, चोलाई के लड्डू, आलू-प्याज आदि भी रखवाया जाए। सरकार मेले एवं त्योहारों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को स्टॉलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक शैलारानी रावत द्वारा स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित भी किया।
विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते हैं। स्थानीय मेले में जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है वहीं स्थानीय उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध होता है। पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री ने मेले के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाई गई यह पौध आज विशाल वृक्ष का रूप ले रहा है। मेला अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। मेला समिति के महासचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने मेले के इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न महिला समूहों द्वारा भजन गायन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया गया। वहीं गुरूकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्य पब्लिक स्कूल, राबाइका, राइजिंग ईरा सहित कई विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। वहीं मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वजल, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, बाल विकास, उद्योग, मत्स्य, सहकारिता सहित विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीरसिंह बुदियाल, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, मेला संयोजक विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, मोहन रौतेला, शत्रुघ्न नेगी, चन्द्र सिंह नेगी, दिग्पाल नेगी, रागनी नेगी, रमेश बेंजवाल, बलवीर लाल, पृथ्वीराज रावत, कुसुम भट्ट सहित जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए मेलार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन गंगाराम सकलानी एवं गिरीश बेंजवाल ने संयुक्त रूप से किया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन।

0

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ,बदरीनाथ। “मोहरा” “अक्स” तथा “बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह” से स्टारडम की सफलता के शिखर पर पहुंची फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्मअभिनेत्री दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंची।

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन आज मंगलवार को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ राजधानी देहरादून से केदारनाथ धाम पहंची वह बीते सोमवार 6 नवंबर को देर शाम मुंबई से देहरादून आयी।

आज प्रात: केदारनाथ हैलीपेड पहुंचने पर बीकेटीसी तथा केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। केदारनाथ मंदिर पहुंचकर फिल्म अभिनेत्री भगवान केदारनाथ जी की रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुई। तत्पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। फिल्म अभिनेत्री केदारनाथ मंदिर से बाहर आते ही प्रशंसकों से घिर गयी तथा तीर्थयात्रियों ने उनके साथ सेल्फी ली।
उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा केदारनाथ धाम के आलौकिक सौंदर्य को देख अविभूत नजर आयी।
श्री केदारनाथ में सभी का धन्यवाद कर फिल्म अभिनेत्री बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंच गयी बदरीनाथ हैलीपेड में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पवांर ने फिल्म अभिनेत्री का स्वागत किया।
अपराह्न को देश के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करेंगी माणा ग्रामवासियों से मिलेंगी तथा सरस्वती नदी भीमपुल गणेश गुफा, व्यास गुफा का दर्शन भी करेंगी।
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन शाम को माणा से बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगी तथा बुद्धवार को प्रात: भगवान बदरीविशाल की वेदपाठ पूजा में सम्मलित होकर मुंबई प्रस्थान करेंगी

उत्तराखंड बीजेपी ने आज प्रदेश के 17 प्रकोष्ठों में से 13 प्रकोष्ठों का किया गठन ।

0

उत्तराखंड बीजेपी ने आज प्रदेश के 17 प्रकोष्ठों में से 13 प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है जिसमे एक संयोजक और 5 सह संयोजक बनाये गए है इस सम्बन्ध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश स्तर पर यह प्रकोष्ठ आज से कार्य करेंगे इसी तरह से संगठन की संरचना जिला स्तर पर भी बनाई जाएगी इसके अतिरिक्त जल्द ही विकलांग प्रकोष्ठ , सेवा निवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ,और खेल प्रकोष्ठ की घोषणा की जाएगी उसके बाद केन्द्र से निर्देश मिलने पर एक और प्रकोष्ठ के गठन किया जाएगा। आगामी 2024 के चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से उत्तराखण्ड में तीन दिवसीय दौरा ।

0

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय में उत्तराखंड

राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी

पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होगी शामिल

रात्रि विश्राम के लिए 4:45 पर पहुंचेगी राज्य भवन देहरादून

8 नवंबर को 10:20 मिनट में पहुंचेगी बद्रीनाथ धाम

11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी।

केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी

9 नवंबर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस में पुलिस लाइन देहरादून स्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

उसके बाद राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन को पहुंचा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का परिवार।

0

केदारनाथ :उत्तराखण्ड के चार धामो के शीतकालीन कपाट बंद होने को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है ।ऐसे पर बद्री केदारनाथ में प्रति दिन वीआईपी का आना जाना जारी है ।आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परिवार के सदस्यों , माता जी के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी, छोटे पुत्र प्रभाकर धामी, बहिन सहित भानजे राहुल नेगी ने आज श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। मुख्यमंत्री का परिवार आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ मंदिर पहुंच कर रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ से प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री के परिजन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न करवाई तथा सबके कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने किया मुंम्बई रोड शो में प्रतिभाग ,आागामी 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री

0

मुंबई

*मुख्यमंत्री धामी ने किया मुंम्बई रोडशो में प्रतिभाग*

*आागामी 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजाधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है।

जहां मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, वहीं उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी है, इसलिए इन दोनों के बीच परस्पर समन्वय एवं साझेदारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुंबई और उत्तराखंड एक दूसरे के पूरक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक तथा प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है, वहीं आध्यात्मिक शक्ति एवं शांति भी अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने भ अपनी जीएसडीपी को आगामी 5 वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस क्रम में सशक्त उत्तराखण्ड मिशन प्रारंभ किया है।

8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 भी इसी मिशन का एक विशिष्ट भाग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसरों में वृद्धि सहो सकेगी।

उन्होंने कहा कि अब तक के रोड श से लगभग एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उससे यह सिद्ध होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों के उद्यमी भी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं

उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री ने 2015 में प्रभावी प्रशासन के लिए प्रो-एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन का जो सूत्र दिया था, सरकार उसी को आत्मसात करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार किया गया हैं तथा व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप शॉप व्यवस्था भी शुरु की है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में उद्योग समूहों को अपने उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेशक हितैषी नीतियां बनाने के लिए कई नई नीतियां बनाई गई हैं, कई नीतियों को सरल बनाया गया है

जखोली कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा।

0

एक करोड़ 45 लाख की लागत से नव निर्मित ब्लॉक सभागार एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित मूर्ति का लोकार्पण

मेले मनोरंजन के साथ ज्ञान का भी केंद्र: सौरभ बहुगुणा*

रंगारंग कार्यक्रमो के साथ  मेले का समापन

जखोली:जखोली कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास* मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पशुपालन, दुग्ध विकास व मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास व सेवायोजन मंत्री /जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में एक करोड़ 45 लाख की लागत से नव निर्मित ब्लॉक सभागार एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित मूर्ति का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सभागार तैयार होने से जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की विकास योजनाओं एवं समस्याओं को प्रमुखता से रखने में सुविधा होगी। यहां विकास कार्यों से जुड़ी बैठक सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेंगी जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिलेगा। सभागार तैयार होने पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के विकास एवं उत्थान में मेलों का बड़ा योगदान रहा है। यह मेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि ज्ञान का भी केंद्र हैं। घर और खेतों का ख्याल रखने वाली हमारी मातृशक्ति एवं किसानों, स्कूली छात्रों के लिए मेले एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक एवं विकास मेले हमारी संस्कृति एवं परंपराओं की धरोहर हैं इन्हें सहेजने एवं आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम को पूरे विश्व में ख्याति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाएं एवं उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का हमारे राज्य के प्रति विशेष प्रेम लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में उनकी आदि कैलाश यात्रा के बाद पिथौरागढ़ एवं मानसखंड को भी वैश्विक पटल पर पहचान मिली है। जिससे कि आने वाले समय में बाबा केदारनाथ धाम की तर्ज़ पर मानसखंड में भी पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा पिछले एक महीने में ही प्रदेश के विकास के लिए दुनिया भर से एक लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश लाया जा चुका है। इस अवसर पर उन्होंने मेले में पहुंची जनता को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं अमकोटी- त्यूँखर सड़क के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने समेत अन्य सड़क एवं विकास योजना के लिए मिली विभिन्न स्वीकृतिया एवं प्रगति रिपोर्ट जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सरकार लगातार प्रयासरत है। जनपद के अंतिम गांव को भी सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। वहीं ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में अगले विकास मेले से पहले टाइल लगवाने का कार्य पूरा करने का आश्वासन भी जनता को दिया। मेले में लोक गायक हेमा नेगी करासी एवं सौरभ ने गढ़वाली गीत एवं जागर की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांधे कर रखा।

उत्तराखण्ड की एक मात्र देव यात्रा जो केवल रात को ही निकलती है

0

जसोली की हरियाली देवी धनतेरस को हरियाली कांठा को करेगी प्रस्थान।

उत्त्तराखण्ड में एक मात्र देव यात्रा जो रात को निकलती है।

रुद्रप्रयाग::  जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के रानीगढ क्षेत्र में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां हरियाली देवी अपने मायका हरियाली कांठा को निकलेगी ।उत्त्तराखण्ड के रानिगढ़ क्षेत्र में एक मात्र ऐसी देव यात्रा है जो कि सूर्य अस्त होने के साथ देव डोली मायका को निकलती है ।यह देव यात्रा अति दुर्गम होने के साथ साथ कठिन भी होती है जिसमे केवल पुरुष ही प्रतिभाग करते हैं और महिलाओं को पूर्ण रूप से वर्जित होती है ।मान्यतों के अनुसार इस हरियाली देवी की देव यात्रा में सम्मलित होने वाले लोगो को एक सप्ताह पूर्व से ही मांसाहारी भोजन, प्याज ,लहसुन तथा सभी प्रकार के तामसी भोजन का त्याग कर देते हैं और देव यात्रा में सम्मलित होते हैं ।मां हरियाली देवी की देव यात्रा साल में केवल एक ही बार होती है वह भी केवल रात को दुर्गम रास्तो से होते हुए हरियाली कांठा को जाती है जंहा पर देवभक्तो के द्वारा रात्रि जागरण व पूजा अर्चना के बाद सुबह सूर्य उगने के साथ ही कांठे पर स्थिति मंदिर में पहुँचती है, तथा वहाँ पर होने वाली पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद अपने मूल स्थान जसोली में स्थिति मंदिर को लौट आती है ।मान्यताओं के अनुसार हरियाली देवी साल में एक दिन अपने मायका को जाती है जहां आसपास के गांवों के द्वारा माता को पुष्प प्रसाद अर्पित किए जाते हैं और क्षेत्र की खुशहाली के लिए अपनी आराध्य देवी से प्राथना की जाती है ।इस एक दिवशीय यात्रा को लेकर जशोली क्षेत्र के लोगो मे काफी उत्साह बना रहता है और गांवों से दूर रह रहे प्रवासी भी देव यात्रा में सम्मलित होने को अपने गांव को आते हैं ।

हरियाली देवी के मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद मैठाणी ने कहा कि 10 नंबर को मां हरियाली देवी की डोली( देवयात्रा) सांय को मन्दिर परिसर से निकल कर हरियाली कांठा को निकलेगी।जिसमे प्रथम पड़ाव कोदिमा में रुक कर पूजा अर्चना के बाद दूसरे पड़ाव बांसों के लिये प्रस्थान करेगी यहां पर 3बजे रात तक विश्राम करेगी ब्रह्म मूर्त डोली स्नान के लिए पंचरंगा(पांच रंगों का पानी)के लिए प्रस्थान करेगी। यंहा पर स्नान कर के हरियाली कांठा को निकलेगी । सूर्योदय के साथ ही चतुदर्णी मन्दिर में प्रवेश करेगी जंहा पूजा अर्चन ,हवन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा ,मां हरियाली देवी का प्रसाद भी खास होता है जिसमे में निर्पनी खीर व बिंदुली चावल दिए जाते है जिनको दांतो से बिना चबाये खाया जाता है ।पुनः मां हरियाली देवी की डोली जसोली गांव के लिए प्रस्थान करती है ।इस अवसर पर मन्दिर समिति के द्वारा सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है ।जसोली कि ग्राम प्रधान अर्चना चमोली का सभी देव भक्तों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मां हरियाली देवी का आशीर्वाद ग्रहण करे।