27 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 188

केदारनाथ यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर कालाबाजारी व ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की  यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले ठग निरन्तर सक्रिय हैं। इस बार की यात्रा के प्रारम्भ होने से पहले व समय-समय पर पुलिस के स्तर से आम जनमानस व यात्रा पर आने वाले लोगों को हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम से होने वाली ठगी से सतर्क रहने हेतु निरन्तर जागरुक किया जाता रहा है। लेकिन कम समय में ही जनपद के गुप्तकाशी, फाटा आदि स्थानों से संचालित होने वाली हैली सेवाओं के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद रखे लोगों को न केवल साइबर ठग बल्कि मैनुअल तरीके से भी लोग ठगने में लगे हुए हैं। इस प्रकार की ठगी के कुछ मामलों में लोग शर्म के मारे सामने नहीं आते और कुछ इसे अपनी नियति मान बैठते हैं। ठगी के शिकार हुए जो लोग पुलिस के पास आते हैं, पुलिस के स्तर से अपेक्षित आवश्यक कार्यवाही कर उनकी मदद की जाती है।

गुजरात से केदारनाथ धाम यात्रा हेतु आये श्रद्धालु श्री नतेश गंभीर सिंह पडियार, पुत्र श्री गम्भीर सिंह पडियार निवासी सडक फलिया, वाकल तालुका, वलसाड जिला वलसाड, गुजरात ने थाना गुप्तकाशी पर लिखित में शिकायत दी गयी कि सैनिक होटल धानी (फाटा) के संचालक करन भरत चन्द्रानी ने उनके सहित कुल 6 लोगों को हैली टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर हैलीकॉप्टर टिकटों के मूल्य के अतिरिक्त ₹ 50,000 लिये गये। जब ये लोग फाटा हैलीपैड पर पहुंचे। इन्होनें वहाॅ पर टिकटों के ₹ 35130 रुपये जमा किये गये, जब उनको दी गयी टिकट में लिखे नाम एवं इनके द्वारा दी गयी इनके आईडी को हैलीपैड स्टाफ ने चेक किया गया तो नाम व आईडी मिस मैच होने पर इनका टिकट कैन्सीलेशन चार्ज कट करके इनको ₹ 33006 रुपये वापस किये गये। टिकट उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति ने इनको गोलमोल जवाब देते हुए इनके दिये गये पैसों के सम्बन्ध में टालमटोल की गयी। जिस पर इनके द्वारा करन भरत चन्द्रानी के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर शिकायत की गयी।
थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा इस मामले में ठगी किये जाने सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान अभियोग के नामजद अभियुक्त करन भरत चन्द्रानी सहित 02 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा इस मामले में पीड़ित पक्ष से टिकटों के वास्तविक मूल्य से अधिक की धनराशि लेकर दूसरे लोगों के नाम पर बनी टिकट इनको उपलब्ध कराते हुए इनके साथ ठगी की गयी।
इन गिरफ्तार 03 अभियुक्तों करन भरत चन्द्रानी निवासी 401 लेक व्यू 02 रायल पाम्स गोरे गॉंव, ईस्ट मुम्बई हाल संचालक सैनिक होटल धानी (फाटा)
2. सोनू उर्फ अमित ओबेराय पुत्र श्री सुन्दर लाल निवासी निवासी डीएसपी चौक, नियर पेट्रोल पंप बडोवाला, देहरादून।
3. संतोष दुखरण पाण्डे पुत्र श्री दुखरन पाण्डे, निवासी 46 डी, अश्विन नगर, दिवानमान, डी0जी0 वसई रोड़ वेस्ट थाना मानिकपुर उमेले पालघर, महाराष्ट्र को मा0 न्यायालय में पेश करने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा गया।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अधिकृत वेबसाइट से ही अपनी केदारनाथ यात्रा की टिकट बुक करें, साइबर ठग व मैनुअल प्रकार से ठगी करने वालों से बचकर रहें।

Gaming Laptops starting INR 44990 – Extra savings of upto 17000 on SBI Credit Cards
 

 

फ़िल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

0

फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आज प्रात: केदारनाथ धाम पहुंची। भगवान केदारनाथ के दर्शन किये और मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयासों से 25 वर्षों से लंबित बधाणीताल से छेनागाड़ मोटरमार्ग की प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली । ।

0

बधाणीताल से छेनागाड़ मोटरमार्ग के प्रथम चरण की मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति ।
9 किमी लम्बी सड़क के प्रथम चरण के ₹9.90 की धनराशि स्वीकृति की गई है।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने सड़क की स्वीकृति मिलने पर पर दी क्षेत्र वासियों को बधाई।
रुद्रप्रयाग : विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत बधाणीताल से छेनागाड़ मोटरमार्ग के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हुई है। राज्य योजना के अंतर्गत 9 किमी लंबे इस मोटर मार्ग के लिए प्रथम चरण में ₹9.90 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। लंबे समय से स्थानीय जनता की इस मोटर मार्ग निर्माण की मांग थी। स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी इसके स्वीकृति के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। सड़क की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा क्षेत्रीय जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व लोकनिर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि लंबे समय से बांगर की जनता पूर्वी बांगर और पश्चिमी बांगर को जोड़ने की मांग कर रही थी। परन्तु लंबे समय से वन स्वीकृति में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण सड़क निर्माण में देरी हो रही थी। अब सड़क के अलाइमेन्ट में एवं उसकी चौड़ाई को कुछ परिवर्तित किया गया है। जिससे अब प्रथम चरण की सर्वे और अन्य औपचारिकता पुर्ण करने के पश्चात सड़क की वन स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। आने वाले समय मे जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे दोनों बांगर पट्टियां आपस में जुड़ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसीर बधानीताल मोटर मार्ग के हॉटमिक्स की भी जल्द कार्य प्रारंभ होगा। ₹ 27 करोड़ की लागत से इस सड़क को हॉटमिक्स किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। और निरन्तर उस दिशा में कार्य चल रहे है।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा चोपता बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त।

0

वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि रेंज चोपता क्षेत्रांतर्गत बनियाकुंड में वन आरक्षित क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

*सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के तहत लगभग 15-20 अवैध ढाबा, रेस्टोरेंट को तोड़ा गया। जिसमें लगभग 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया।

*रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आज आरक्षित वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई बड़ी कार्यवाही।

ऊखीमठ  // रुद्रप्रयाग प्रभाग रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र चोपता क्षेत्रांतर्गत बनियाकुंड में आज वन विभाग, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत आरक्षित वन पर अप्राधिकृत अध्यासन के विरुद्ध की गई। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके साथ ही 2 वर्षों की सुनवाई व कई अवसर दिए जाने के बाद भी अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रश्नगत भूमि पर अपना स्वामित्व साबित नहीं किए जाने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बेदखली का आदेश पारित किए गए। उन्होंने कहा कि आज अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही के तहत लगभग 15-20 व्यक्तियों के अप्राधिकृत अध्यासनों से लगभग 200 मीटर आरक्षित वन भूमि को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही मा. उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय एवं राजमार्ग के समीप वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग द्वारा संबंधित अवैध कब्जा धारियों को पूर्व में ही अपने ढाबा, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों को हटाए जाने के संबंध में अवगत कराया गया था, तथा सभी व्यक्तियों को अपना सामान हटाए जाने के लिए भी समय दिया गया। इसके साथ ही कब्जाधारी व्यक्तियों द्वारा स्वयं अपना सामान हटाया गया जिसमें विभाग द्वारा पूर्ण समय दिया गया तथा आज विभाग द्वारा पक्के किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।

लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ::विभिन्न अपराधों से सम्बन्धित अभियुक्त जो कि जमानत पर बाहर होने के उपरान्त जनपद रूद्रप्रयाग के सम्बन्धित मा0 न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायायल से प्राप्त आदेशिकाओं के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
1. 30 नवम्बर 2022 को जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी द्वारा अभियुक्त ललित नेगी पुत्र स्व0 विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम रिखोली थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध तत्समय कोतवाली रुद्रप्रयाग पर एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियुक्त के दिसम्बर 2022 में जमानत पर बाहर रहने के उपरान्त पर मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी तिथियों में उपस्थित नहीं होने पर मा0 न्यायालय द्वारा उक्त की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था। जनपद पुलिस के एसओजी प्रभारी व कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को देहरादून से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त अभियुक्त पर जनपद रुद्रप्रयाग के अलावा जनपद देहरादून, चमोली में एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं और थाना पटेल नगर देहरादून में लूट का एक मुकदमा पंजीकृत है। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग निरीक्षक मनोज नेगी और थाना रुद्रप्रयाग से आरक्षी रामनारायण ध्यानी शामिल थे।
2. फौ0वा0सं0 218/23 से 138 एन0आई0 एक्ट सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र श्री पूरन सिंह, निवासी ग्राम स्यालसू, (सेना भरदार), पो0 तुनेटा भरदार, चौकी जखोली, जिला रुद्रप्रयाग को चौकी जखोली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया गया है।

 

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी केदार के दर्शन,अंबानी ने बीकेटीसी को दिया 5 करोड़ रु0 का चैक दान।।

0
  1. बद्रीनाथ/ केदारनाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। अंबानी के साथ उनके पुत्र श्री अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन भी दर्शन को पहुंचे। उन्होंने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशि का चेक दान दिया।
श्री अंबानी का बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी ने स्वागत किया। अंबानी पहले बदरीनाथ और उसके पश्चात केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने श्री अंबानी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
अंबानी ने बीकेटीसी को पांच करोड़ रूपए की धनराशि दान दी।उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे।
बदरीनाथ दर्शन के पश्चात उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां भी मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा की। केदारनाथ में केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव व बीकेटीसीके मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनकी अगवानी की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन ,आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी।

0

*पिथौरागढ*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन।*

*आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी।*

*प्रधानमंत्री के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।*

*प्रधानमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों में दिखा गजब का उत्साह, कैलाश आगमन पर किया जोरदार स्वागत।*

*आदि कैलाश यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया भक्ति और शक्ति का संदेश।*

*आदि कैलाश पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत।

सीएम : PM का देवभूमि आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन ।।

0

देहरादून।।

CM: PM का देवभूमि आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन ।।

CM: PM के नेतृत्व में पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहा है राज्य।।

CM: रोड, रेल और रोपवे निर्माण से धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन को लग रहे हैं पंख ।।

CM: उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के लिए सहृदय आभार।।

आबकारी नीति को लेकर आया बड़ा आदेश, पूर्व में लिया गया हर घर शराब के आदेश को किया गया स्थगित ,

0

आबकारी नीति को लेकर आया बड़ा आदेश,

हर घर शराब के आदेश को किया गया स्थगित,

अग्रिम आदेशों तक किया गया स्थगित,

पूर्व में देहरादून जनपद में घर में बार बनाने के आदेश को मिली थी मंजूरी,

उत्तराखंड शराब पॉलिसी में 50 लीटर शराब घरों में रखे जाने के प्रावधान को लेकर मचे बवाल को देखते हुए आयुक्त आबकारी हरि चंद सेमवाल ने इसे खारिज करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि घरों में शराब लाइसेंस दिए जाने पर पूर्णता रोक लगा दी है। आपको बता दें कि मामले पर जमकर राजनीति हो रही थी जिसको देखते हुए सरकार के निर्देश के बाद आयुक्त आबकारी के द्वारा यह निर्णय लिया गया। आपको बताते चलें राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति 2023-24 में शराब के शौकीनों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर में बार खोलने का लाइसेंस देने का प्रावधान किया था। इस नई नीति के तहत इस तरह के बार लाइसेंस के लिए प्रति वर्ष 12 हजार रुपये फीस देनी होगी और एक निश्चित मात्रा में भारत में निर्मित शराब 9 लीटर और विदेशी मदिरा (इम्पोर्टेड) 18 लीटर, वाइन 9 लीटर और बीयर 15.6 लीटर रखने की अनुमति का प्रावधान किया गया था।

धर्मनगरी में संतो का आशीर्वाद लेकर शिवराज ने फूंका चुनाव प्रचार का बिगुल।

0

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने सबसे पहले पतंजलि योग ग्राम में योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की इसके बाद शिवराज सिंह चौहान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे जहां उन्होंने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने धर्मनगरी में संतो से मुलाकात ओर आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका।

बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि योग ग्राम पहुंच कर योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया इसके बाद शिवराज सिंह चौहान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने गायत्री तीर्थ के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से मुलाकात कर अखंड ज्योति पर मथ्था टेका। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर अपने आध्यात्मिक गुरु ओर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के संस्थापक श्रीराम आचार्य की समाधि पर पहुँच कर , उन्होंने अपने गुरु के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि गायत्री तीर्थ पहुँच कर उनमें एक नई ऊर्जा भर जाती हैं जिस्से में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अधिक से अधिक से पाते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हो रहे है वे एक सुखद स्वप्न के समान लगते है, उन्होंने कहा कि देश के निर्माण के लिये भाजपा ही सबसे अच्छी पार्टी है।