32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 189

साल की अंतिम अरदास के साथ सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के शीतकालीन कपाट बंद।

0

चमोली ::*पूर्ण विधि विधान एवं साल की अंतिम अरदास के साथ बैंड की मधुर धुन व पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल हेतु बंद हुए श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट* समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित उच्च हिमालयी सिख आस्था के प्रमुख तीर्थ श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट आज दिनांक 11 अक्तूबर 2023 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है।

प्रात: 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ के साथ ही श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट बन्द की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसके पश्चात गुरु वाणी, शबद कीर्तन, साल की अंतिम अरदास तथा हुक्मनामा पढ़ने के पश्चात आखिरी में पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सर्च खंड में सुशोभित किया गया, तदो उपरान्त दोपहर ठीक 1 बजे शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बन्द किए गए। इस अवसर पर लगभग 2500 से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने की इस अलौकिक बेला के साक्षी बने।
पुलिस द्वारा पवित्र निशान साहिब एवं कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद सभी य़ात्रियों को सकुशल गोविन्दघाट लाया गया। इस वर्ष 20 मई को प्रारम्भ हुई श्री हेमुकण्ड साहिब की यात्रा में इस बार 1 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुण्ड साहिब जी के सकुशल दर्शन किये।

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भगवान बदरी विशाल के किये दर्शन।

0

चमोली//
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आज हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुचेे, उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और सुबह वेद पाठ पूजा के भाग लिया । सुरेश रैना ने बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लेकर वापस लौटे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा का कार्यक्रम हुआ निर्धारित ,12 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे पिथौरागढ़ के जोलिंगकांग ।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा

12 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे पिथौरागढ़ के जोलिंगकांग

प्रधानमंत्री मोदी पार्वती कुंड के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे

पवित्र आदि कैलाश दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद

पीएम मोदी साढ़े नौ बजे जाएंगे गूंजी गांव

पीएम मोदी स्थानीय लोगों, आर्मी, आईटीबीपी और बीआरओ जवानों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे पहुंचेगे जागेश्वर धाम

पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में करेंगे पूजा अर्चना

6200 फीट की ऊंचाई पर बने जागेश्वर धाम में हैं 125 मंदिरो का समूह ,

जागेश्वर धाम से पीएम मोदी ढाई बजे वापस पहुंचेंगे पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में पीएम मोदी कई परियोजनाएं करेंगे देश को समर्पित

पीएम मोदी 4200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे

केदारनाथ धाम में बरसात के बाद भी तीर्थयात्रियों की संख्या में हुई भारी वृद्धि ,अब तक धाम में 1609913 तीर्थयात्रियो ने किए दर्शन।

0

केदारनाथ धाम पहुंचे रिकार्ड तीर्थयात्री

• मंगलवार को हो रही बारिश से मौसम सर्द हुआ।

• श्री बदरीनाथ धाम में भी बढ़ी सर्दी।

श्री केदारनाथ धाम:10अक्टूबर। श्री केदारनाथ धाम में आज सुबह से बादल छाये रहे तथा दोपहर से बारिश शुरू हो गयी वहीं उपरी चोटियों पर बर्फवारी शुरू हो गयी जिससे मौसम पहले से अधिक सर्द हो गया। हालांकि मंदिर समिति तथा प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए अलाव, शैल्टर, गर्मपानी आदि की व्यवस्था की है।
श्री केदारनाथ में बरसात के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रतिदिन अठारह से बीस हजार तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। सोमवार तक कुल 1609913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत रविवार को केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया सर्द मौसम के मद्देनजर मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की हर संभव सहायता की जाये तथा मंदिर दर्शन में सुगमता से हों ।यात्रा की शुरुआत से ही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भी केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच मौजूद हैं निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है‌। अभी तक 1524798( सवा पंद्रह लाख) तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है।

 

सोनप्रयाग में मारपीट के वायरल वीडियो का रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मारपीट करने वालो के खिलाफ अभियोग किया पंजीकृत।

0

 

रुद्रप्रयाग//जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक को 2-3 लोगों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस वीडियो का घटनास्थल जनपद से सम्बन्धित होने पर पुलिस के स्तर से मामले में कोतवाली सोनप्रयाग पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। सभी से अपील है कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलायें।

08.10.2023 की रात्रि को सोनप्रयाग पार्किंग में 03 व्यक्तियों के द्वारा 01 व्यक्ति के साथ बुरी तरीके से मारपीट की गयी, साथ ही उनके द्वारा मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। मारपीट करने वाले व्यक्तियों को सोनप्रयाग पार्किंग के कार्मिकों द्वारा भी मारपीट करने से मना किया गया। परन्तु इनके द्वारा सोनप्रयाग पार्किंग के लोगों को बीच में न पड़ने की धमकी दी गयी। इस घटना से पीड़ित पक्ष भी इस मामले में पुलिस के पास नहीं आया। पुलिस के पास सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस के स्तर से उक्त मामले में नामजद वाहन चालक अर्जुन निवासी ग्राम तेबड़ी, चन्द्रनगर व उसके 02 अन्य सहयोगियों के विरुद्ध बांधकर मारपीट करने व धमकी देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से इस घटनाक्रम में पीड़ित व्यक्ति से सम्पर्क स्थापित कर अभियोग में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में यात्रियों और पुजारी के बीच मारपीट का वीडियो हो रहा है वायरल ,दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत ।

0

रुद्रप्रयाग तृतिय केदार तुंगनाथ धाम में भक्तों और मंदिर के पुजारी के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि मंदिर के भीतर भक्तों और पुजारी के बीच दर्शनों को लेकर विवाद हो गया ।विवाद इतना बड़ा की किसी भक्त ने पुजारी के सिर पर तांबे के लोटे से वार कर दिया ।दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है पुलिस की ओर से मामले की जांच की कर रही है ।जोधपुर राजस्थान से कुछ यात्री तुंगनाथ की यात्रा पर आए थे पुलिस के अनुसार यात्रियों और पुजारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की नौबत हाथापाई पर आ गई मंदिर के भीतर पुजारी पर यात्री की ओर से तांबे के जल चढ़ाने वाले लोटे से भी प्रहार किया गया। दोनों पक्षों के बीच मंदिर प्रांगण में भी खूब बहस हुई साथ ही गाली गलौज का भी दौर चला ,पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर ऊखीमठ थाने में दी जबकि यात्रियों ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है थाना उखीमठ सुरेश बलूनी ने बताया कि कुछ दिन पहले यात्रियों और पुजारी के बीच विवाद हुआ था जिस नंबर से यात्रियों ने शिकायत कराई थी उससे संपर्क नहीं हो रहा है नंबर के मुताबिक यात्री जोधपुर राजस्थान के हैं पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर मामले में जांच की मांग की है वीडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट ।

0

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं

पीएम की सुरक्षा को लेकर जागेश्वर में तीन दिन के लिए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी

इस दौरान कोई भी पर्यटक यहां नहीं पहुंच पाएंगे

पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही स्थानीय लोगों का सत्यापन किया है।

11 अक्तूबर को शौकियाथल से जागेश्वर तक 16 किमी सड़क और जागेश्वर धाम जीरो जोन घोषित होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम पहुंचेंगे।सूत्रों के मुताबिक वह सुबह 11:30 बजे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ शौकियाथल मैदान में उतरेंगे,प्रधानमंत्री शौकियाथल से सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा,25 से 30 मिनट जागेश्वर में बिताएंगे।नरेंद्र मोदी करीब दोपहर एक बजे शौकियाथल से आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे।किसी भी बाहरी व्यक्ति को आरतोला से जागेश्वर की तरफ आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य जागेश्वर मंदिर में छह मिनट पूजा करेंगे।इसके बाद पुष्टि देवी मंदिर और महा मृत्युंजय मंदिर में दो-दो मिनट पूजा होगी।इसके बाद वह मंदिर की परिक्रमा करेंगे

अंत में भैरव मंदिर में भी दर्शन करेंगे।इन सब के लिए करीब 25 से 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।कोविड के लक्षण मिले तो पूजा में भागीदारी नहीं निभा सकेंगे पुजारी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 25 से 30 मिनट तक पूजा अर्चना करेंगे।पूजा करवाने वाले सभी 17 पुजारियों का कोविड टेस्ट करवाया जाएगा

हाथीपांव रोड क्लाउड एंड के पास एक कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन घायल।

0

मसूरी।।म्सूरी हाथीपाव रोड क्लाउड एंड के पास एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जिसमें एक महिला की मौत हो गई । घटना की सुचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस ओर 108 एम्बुलेंस मौके के पर पहुची और स्थानीय लोगो की मदद से खाई में गिरे चार लोगों को रेस्क्यू कर मसूरी उप जिला चिकित्सालय लाष गया जहा पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोशित किया जबकि अन्य तीन का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मसूरी कोतवाल षंकर सिंह बिश्ट ने बताया कि मसूरी हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउ डएण्ड के पास एक कार खाई में गिर गई जिसकी ।सूचना पर तत्काल मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान मय आपदा उपकरण के घटनास्थल पर रवाना हुई ।मौके पर पहुचने पर पाया कि ईको स्पोर्ट्स लगभग हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से करीब 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी। मसूरी पुलिस व फायर सर्विस मसूरी की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मय आपदा उपकरणों की सहायता से वाहन के करीब पहुंचकर वाहन में फंसे कुल चार लोगों को जिनमें से एक महिला एक पुरुष व दो बच्चों को निकालकर उपचार के लिये 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है । अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है। उन्होने बताया कि रूचि जुनेजा पत्नी मनोज जुनेजा निवासी ब्लॉक एन 44 दिल्ली उम्र 40 वर्ष के षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही घायल मनोज जुनेजा पुत्र देशराज उम्र 44 वर्ष, मृदुल पुत्र मनोज जुनेजा उग्र 16 और ईशान पुत्र मनोज उम्र 12 वर्ष निवासी ब्लॉक एन 44 दिल्ली का उपचार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घटना की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। मसूरी उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेन्द्र सिंह और डॉक्टर खजान सिंह चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना में चार लोगों को अस्पताल लाया गया था जिसमें जांच के उपरांत महिला मृत पाई गई वह अन्य तीन को मामूली चोट आई है जिनका इलाज किया जा रहा है।

पांच राज्यो में बजा चुनाव का शंखनाद ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी आदर्श आचार संहिता हुई लागू ।

0

पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना ने इस दिन होंगे चुनाव।
देश के पांच राज्यों में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव का तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव का ऐलान कर दिया है और इसी के साथ ही पांच राज्यों में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

कहां कब होंगे चुनाव

मिजोरम में 7 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 व 17 नवंबर
मध्य प्रदेश- 17 नवंबर
राजस्थान- 23 नवंबर
तेलंगाना- 30 नवंबर को चुनाव

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव और मतदान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी।

–इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं
–मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं
–छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं
–31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी, रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।—उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।
–चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए, इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी

कहां कितनी है सीटें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें
मिज़ोरम विधानसभा में 40 सीटें
राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें
तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटें

किस राज्य में विधानसभा का कार्यकाल कब तक

मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में हो रहा है। वहीं बाकी के राज्य जिनमें तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में जनवरी तक है।

सवारियों से भरी बस अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी,चार लोगों की मौत 28 लोग घायल।

0

नैनीताल:- उत्तराखण्ड के नैनीताल से लौट रही बस कालाढूंगी रोड में घटगड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 32 में से 18 लोगों को अबतक रैस्क्यू कर दिया है।
नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई। सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 18 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।