32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 190

दुःखद खबर :धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर चट्टान के नीचे दबी बोलोरो, नौ के मरने की आशंका

0

पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है।धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे केदारनाथ धाम।

0
  1. केदारनाथ:

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ श्री केदारनाथ धाम पहुँच गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव ग्रह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचें हैं।

https://we.tl/t-XEjeAJl7T1

 

केदार पुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

– मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम

– बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना

Description,:: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए।

रविवार को करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ हैली पैड पर पहुचें जहाँ केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहाँ पर तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी बीकेटीसी हट में मुख्य पुजारी शिवलिंग से मिले। पुजारी एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद तीर्थ पुरोहित समाज ‘दंड’ की अगुआई में उन्हें मंदिर तक ले गए, यहाँ उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। करीब पौने घंटे चली पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष गो मुखी शृंघी से दूध एवं जल भी चढ़ाया। रूद्राभिषेक के बाद उन्होंने बाहर आकर नंदी की पूजा की एवं शॉल चढ़ाया। यहाँ मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं के बीच बाबा केदारनाथ के नारे लगाने के बाद उन्होंने केदार सभा समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम के दर्शनों का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। दोनों धामों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। दुनियाभर में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायी दोनों धामों के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना रखते हैं। 2013 में आयी त्रासदी के कारण केदार पुरी में हुए नुकसान से सभी प्रभावित हुए लेकिन स्थानीय लोगों के दृढ़ संकल्प एवं मोदी जी के निर्देशन में केदारनाथ का स्वरुप भव्य होता जा रहा है। दोनों धाम नई आभा के साथ विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं, विरासत के प्रति हमारे लोगों का सम्मान यही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन करने आ रहे हैं यह नए भविष्य की तस्वीर भी है। सतत विकास एवं पर्यावरण के सभी पहलुओं का ध्यान रहते हुए जिस प्रकार दोनों धामों में कार्य चल रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही बधाई के पात्र है। श्रद्धा का उमड़ता हुआ ज़न सैलाब नए भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत कराता है।
जिसमें दृष्टि भी है दूरदर्शिता भी है, इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुओं की जन आस्था का सैलाब भी है। इन सब को समेटे हुए केदार पुरी का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। हमारे यह तीर्थ स्थल राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक हैं।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, सुरक्षा एजेंसियों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए सभी के साथ फोटो भी खिचाई।

 

टिहरी गढ़वाल के मनीष रमोला बने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट।

0

श्रीनगर गढ़वाल -टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा कखवाड़ी गाँव निवासी मनीष रमोला का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर मनीष ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता #एसआई_रणवीर_चंद्र_रमोला श्रीनगर कोतवाली में बाजार चौकी इंचार्ज हैं।उन्होंने बताया कि मनीष ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून डीएवी पब्लिक स्कूल तथा डीएवी कॉलेज देहरादून से ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। वर्ष 2022 में यूपीएससी की परीक्षा दी और 6 अक्टूबर को यूपीएससी द्वारा फाइनल रिजल्ट में मनीष का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हो गया। उन्होंने अपने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दिया। कहा कि मनीष की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। श्रीनगर कोतवाली के कोतवाल विनोद गुसांई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने मनीष की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए एसआई रणवीर चंद्र रमोला को बधाई दी।

24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने वैज्ञानिक आधार पर बरसाती नदियों को ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़ने के अभिनव प्रयासों पर दिया बल।

0

, ऋषिकेश (नरेंद्रनगर)// क्षेत्रीय परिषद की नरेंद्र नगर में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित प्रतिभाग कर रहे अन्य महानुभावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक को उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया,

उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद केंद्र तथा राज्यों के मध्य आपसी सहयोग एवं समान प्रकार के मामलों में सेतु के समान है,

परिषद आपसी विचारों एवं अनुभवों को साझा करने का भी सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड से संबंधित कतिपय नीतिगत विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है,

राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा आवश्यक सेवाओं के सृजन में अन्य राज्यों की अपेक्षा लागत अधिक रहती है।

 उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरणीय प्रतिबंधों के कारण विकास कार्यों के संचालन में कतिपय कठिनाइयां रहती है, जबकि हमारे आर्थिक संसाधन भी सीमित हैं,

इन परिस्थितियों एवं संसाधनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद राज्य की प्रति व्यक्ति आय को राष्ट्रीय औरत से लगभग दो गुना करने में हम सफल हुए हैं, तथा राज्य के विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल कर उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड से निकलने वाली गंगा, यमुना, काली सहित अनेक बारहमासी नदियां मैदानी क्षेत्रों की जीवन रेखा भी है,

मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि वैज्ञानिक आधार पर बरसाती नदियों को ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया जाना चाहिए, इसका लाभ न केवल उत्तराखण्ड को बल्कि पूरे देश को होगा। इसके लिये उत्तराखण्ड सहित अन्य मध्य क्षेत्रीय राज्यों को केंद्र सरकार से तकनीकि एवं वित्तीय सहयोग दिये जाने पर भी उन्होंने बल दिया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है,

उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑल वेदर रोड के अन्तर्गत राज्य में तेजी से काम हो रहा है परन्तु इसे सीमान्त क्षेत्र तक बढ़ाने की आवश्यकता है,

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की तर्ज पर राज्य के दूसरे मण्डल में टनकपुर से बागेश्वर रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा,

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का आपदाओं जैसे भूस्खलन, अतिवृष्टि, वनाग्नि, ग्लेशियर खिसकना इत्यादि से चोली दामन का साथ है,

इसके लिये राज्य को एक सशक्त वेदर फोर कास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना की आवश्यकता है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को बैंक की सुविधा हो, इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं इसके लिये उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ऐसे गांवों में विद्युत व्यवस्था, मोबाइल कनेक्टिविटी तथा बैंकिंग सेवा व्यवस्था में सुधार हेतु केन्द्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर‘‘ घोषित किया गया है, अतः मिड डे मील में अनिवार्य रूप से बच्चों को मिलेट प्रदान किया जाय ताकि बच्चे स्वस्थ रहें, इस बारे में शिक्षा मंत्रालय तथा खाद्य मंत्रालय के समन्वय से समुचित कार्यवाही किए जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिषद की 25वीं बैठक काशी विश्वनाथ की नगरी में रखे जाने का किया प्रस्ताव,

      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया ने देश के सामर्थ्य और शांति के प्रदर्शन को स्वीकार किया है,

विभिन्न क्षेत्रों की परिषदों की बैठकों का आयोजन केन्द्र राज्य संबंधों को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे है जो समस्याओं के समाधान का उपयुक्त मंच बन रहा है,

उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक काशी विश्वनाथ की नगरी में आयोजित किये जाने का भी प्रस्ताव रखा,

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बीमारू से समृद्ध राज्य के रूप में पहचान बना रहा है,

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान उत्तराखण्ड व हिमाचल के साथ हिमालयी राज्यों को आपदा की समस्या का सामना करना पड़ा है,

अब कई नए क्षेत्र भी इसमें शामिल हो रहे है। इसके लिए उन्होंने नदियों के केचमेंट एरिया को सुरक्षित किये जाने के साथ ही नदियों के चैनलाइजेशन की दिशा में पहल किये जाने की बात कही,

उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को रोकने में भी मिशन मोड में कार्य करने पर बल दिया,

मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में भी सभी राज्य आपसी सहभागिता से इस दिशा में क्या कुछ बेहतर कर सकते है इस पर चिन्तन किये जाने की उन्होंने जरूरत बतायी।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

0

चमोली

बदरीनाथ धाम पहुंचे योगी आदित्यनाथ।

• माणा पास बार्डर को रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई हेतु भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर को रवाना हुए।
मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात
बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर हेतु रवाना हो गये‌।
संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन करेंगे।

केदारनाथ में मौसम खराब होने के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ आज नही पहुंच पाए केदारनाथ धाम।।

0

केदारनाथ: खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ ।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।

टिहरी के नरेंद्र नगर में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक।

0

टिहरी/उत्तराखण्ड के नरेंद्र नगर में चार राज्यो उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश,छतीसगढ़,उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय परिषद की बैठक निर्धारित हुई थी ।जिसमे राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों से लेमर परिषदीय बैठक निर्धारित की गई हैं जिसकी अध्यक्षता स्वयं देश के गृह मंत्री अमित शाह कर रहे है । इस बैठक में क्षेत्रीय प्रदेशो के मुख्या शिकरत कर रहे है ।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है बैठक में मौजूद।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक।।

कई अहम मुद्दों पर हो रही है चर्चा।

चमोली के हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर टाटा सूमो एक कि मौत दो घायल।दुर्घटनाग्रस्त।

0

चमोली। चमोली के हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त।
वाहन दुर्घटना मे 1 की मौत जबकि 2 लोग घायल।
सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस व एसडीआरएफ घायलों को उपचार के लिए भेज हायर सेंटर।
देर रात की है घटना।

आज सुबह थाना चमोली को सूचना मिली कि रिवर व्यू होटल क्षेत्रपाल के पास एक व्यक्ति की पुल से नीचे गिरने से मृत्यु हो गई है इस सूचना पर कोतवाली चमोली से पुलिस बल द्वारा लगभग 35 फिट गहरी खाई से शव को निकाला गया। शव की शिनाख्त *शैलेंद्र भट्ट पुत्र विशंबर भट्ट निवासी 108 शांति बिहार भामियांन कला लुधियाना पंजाब उम्र 45 वर्ष* के रूप में हुई जो यात्रियों को टैक्सी से बद्रीनाथ लेकर जा रहा था। शव को परिजनों से शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है

भ्रष्टाचार पर सीएम धमी ने फिर चलाया चाबुक।

0

देहरादू: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि0 के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रुख़ के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

जिनमें परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर हैं । इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं वहाँ इस तरह की कार्यप्रणाली को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय केदारनाथ दौरे को लेकर शासन प्रशासन जुटा तैयारियों में ।

0

 

केदारनाथ :मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के श्री केदारनाथ धाम में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन, मंदिर समिति मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर, हेलीपैड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का मुआयना कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन, रुद्राभिषेक एवं विशेष आरती में शामिल होकर विश्व की खुशहाली एवं जन कल्याण की कामना करेंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संभावित कार्यक्रमों को लेकर व्यवस्थाओं की स्थिति जांची। उच्च अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भ्रमण कार्यक्रम के लिए हैली सेवा, हैलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसकी ड्यूटी का निर्वहन सम्वेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। बता दें कि इससे पहले 2020 में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुचें थे। इस अवसर पर एडीएम बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीए योगेन्द्र सिंह, सीओ विमल रावत, इंचार्ज सीएम सुरक्षा जगमोहन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार गोपाल चौहान, डीसी एनएसजी मानवेंद्र, एसएचओ मंजुल रावत