32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 191

नरभक्षी गुलदार हुआ पिंजरे में कैद,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

0

गुलदार हुआ पिंजरे में कैद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ।
दादी के साथ आगंन में खेल रही तीन वर्षीय मिष्टी  को मारने वाला गुलदार  पिजरें में हुआ कैद।
ड्रोन से की जा रही थी गुलदार की निगरानी,

वन विभाग ने 15 वनकर्मीमियों की टीम को लगा रखा था गांव में।

 पिछले कई दिनों से गुलदार को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम चला रही थी सर्च अभियान ।

 

गांव में पांच पिंजरे लगाये हुए थे, रात को 2 बजे हुआ पिंजरे में कैद।

रुद्रप्रयाग। बीते सप्ताह अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गॉव में 3 साल की मिस्टी  दादी के साथ आंगन में खेल रही ।तभी गुलदार  ने सांय 6 बजे  के आस पास उस पर हमला कर उसे अपने जबड़े में घर से दूर तक घसीटे हुए ले गया।  ग्रामीण उस समय  खेतो में ही काम कर रहे थे और परिवार के लोंगो ने  शेार मचाया तो गुलदार ने घर से 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को घास के नीचे दबा कर भाग गया था ।नरभक्षी गुलदार की दहशत दूर करने व पकड़ने के लिए वन विभाग आपदा की टीम और पुलिस विभाग द्धारा गांव में सुरक्षा तैनात हुई ।गांव की सुरक्षा की दृष्टी  को देखते हुए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा 15 लोगों की टीम  एक सप्ताह से लगातार गांव में गश्त लगा रही थी साथ ड्रोन व पिंजरा लगा कर निगरानी करने लगे।कल देर सांय गुलदार पिजंरे में कैद हो गया जिससे आज सुबह ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम द्धारा  जिला मुख्यालय में लाया गया हैं ।गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।गुलदार के आतंक से ग्रामीणों की कई दिनों से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी लोग 6 बजे ही अपनेअपने घरों से बाहर नही निकल पा रहे थे ग्रामीण को अपने बच्चों को  स्कूली को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो रहा था ।भले ही जो गुलदार पिंजरे में कैद हुआ वो वही नरभक्षी गुलदार है या नही ये तो वह विभाग ही बता पायेगा ।लेकिन गुलदार के पिंजरे में कैद की खबर से  ग्रामीणों  राहत की सांस ले रहे है।

चमोली में दर्दनाक हादसा टैम्पो ट्रेवल व बाइक टक्कर में तीन लोगों की मौत।

0

चमोली ।  देखिये ये वीडियो

बद्रीनाथ हाईवे पर चमोली के बिरही में दर्दनाक हादसा,टैम्पौ ट्रैवलर और बाईंक की टक्कर में बाईक में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत,पुलिस मौके पर,टैम्पो ट्रैवलर से ओवटैक करते वक्त हुआ हादसा। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिहारी पुलिस चेकपोस्ट के पास एक टेंपो और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रेवल्स बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली से जा रहा था। कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ टेंपो ट्रेवल्स के भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो व्यक्ति चमोली पुलिस के जवान है। जबकि तीसरा व्यक्ति चमोली का रहने वाला है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।।

0

देहरादून ब्रेकिंग

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे सीएम योगी

पीलीभीत से आज शाम देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी

देहरादून में रात्रि विश्राम कर 7 अक्टूबर को ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की बैठक में शामिल होंगे सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी बैठक

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में यूपी के सीएम भी होंगे शामिल

बैठक के बाद केदारनाथ धाम पहुंचेंगे सीएम योगी

शाम को बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे सीएम योगी

केदारनाथ धाम में रात्रि विश्राम कर 8 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम जाएंगे सीएम

बद्रीविशाल के दर्शन कर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी

देहरादून से स्टेट प्लेन के जरिए दोपहर 2 बजे लखनऊ वापस आएंगे सीएम

हाईकोर्ट ने फर्जी शिक्षकों के मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार से मांगा कार्रवाई का ब्योरा।

0

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाए करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि अभी तक कितने शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई है? कितने फर्जी शिक्षक अभी तक सस्पेंड किए हैं?
गुरुवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि राज्य के 33 हजार शिक्षकों में से करीब 12 हजार शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। बाकी बचे लोगों की जांच की प्रक्रिया जारी है। सरकार का तथ्य सुनते हुए कोर्ट ने कहा कि मामला अति गंभीर है। इसलिए जो जांच विचाराधीन है, उसको शीघ्र पूरी की जाए। सरकार के जवाब में कोर्ट के सामने यह भी तथ्य लाया गया कि 33 हजार शिक्षकों में से 69 शिक्षकों के फर्जी फस्तावेज पाए गए हैं। जिनमें से 57 लोगों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर की तिथि नियत की है।मामले के मुताबिक, स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि राज्य के प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब साढ़े तीन हजार अध्यापक जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्त पाए हुए हैं। जिनमें से कुछ अध्यापकों की एसआईटी जांच की गई। इनमें खचेडू सिंह, ऋषिपाल, जयपाल के नाम सामने आए, परंतु विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इनको क्लीन चिट दी गई और ये अभी भी कार्यरत हैं। संस्था ने इस प्रकरण की एसआईटी से जांच करने को कहा है। पूर्व में राज्य सरकार ने अपना शपथपत्र पेश कर कहा था कि इस मामले की एसआईटी जांच चल रही है। अभी तक 84 अध्यापक जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पाए गए हैं, उन पर विभागीय कार्रवाई चल

देहरादून में केमिस्ट दवा बिक्रेताओं का पुलिस द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न को लेकर केमिस्ट एसोसिएसन देहरादून महानगर पंजीकृत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह से मिला।

0

देहरादून भारतीय जनता पार्टी, महानगर अध्यक्ष एवं दोनों दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएसन देहरादून महानगर पंजीकृत के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह जी से मिला।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अभी हाल ही में पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा देहरादून के खुदरा दवा व्यवस्थाओं के उत्पीड़न के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विस्तृत चर्चा की।भेंट वार्त्ता के दौरान् संगठन के अध्यक्ष श्री नवीन खुराना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि 30 सितंबर, 2023 को देहरादून के लगभग 430 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण पुलिस विभाग द्वारा किया गया और आश्चर्य की बात है की दवा दुकानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक की अनुपस्थिति में किया गया जो औषधि एवं प्रधान अधिनियम के प्रावधान के विरुद्ध है। सभी दवा व्यापारी ड्रग एवं कॉस्मेटिक अधिनियम के अंतर्गत हैं व उनके द्वारा जारी लाइसेंस के पश्चात ही दवाई का क्रय विक्रय करते हैं।

उन्हौंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि अगर पुलिस विभाग के पास कोई ऐसी दवा की सूची है जिसको दवा विक्रेता नहीं बेच सकते तो कृपया उक्त सूची हमको उपलब्ध करवाई जाए ताकि उसके बाद किसी भी आपत्ति वाली दवा का क्रय विक्रय दवा विक्रेता द्वारा नहीं किया जाएगा।संगठन के महासचिव श्री अरविंद तायल जी ने बताया की दवा विक्रेताओं को दुकान के निरीक्षण से कोई भी आपत्ति नहीं है अगर दवा कानून के प्रावधानों का पालन किया जाए तथा दवा निरीक्षक की देखरेख में ही दवा का क्रय विक्रय हमारे दवा विक्रेता द्वारा नहीं किया जायेगा। यहां अंकित करता है की जांच व निरीक्षक सिर्फ और सिर्फ दवा विक्रेताओं के प्रताड़ना एवं उत्पीड़न के लिए किया जा रहा है।उन्हौंने बताया कि पुलिस विभाग उक्त कार्यवाही माननीय उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील संख्या 200/ 2020 में पारित आदेश की अवमानना है ।

दून उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया संगठन द्वारा लिखित ज्ञापन में संलग्न छायाप्रति जिसमें कि उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था के आदेश संख्या डीजी- अपराध-214/2022 दिनांक 15 साल 2022 का जिक्र किया गया है जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए अवगत कराया गया है की औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 32(1) के अनुसार अधिनियम में वर्णित अपराधों में कार्रवाई हेतु औषधि निरीक्षक ही सक्षम है। तथा पुलिस अधिकारियों को इस अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने अन्वेषण करने, गिरफ्तारी करने व आयोजन संस्थित करने की कोई शक्तियां प्राप्त नहीं हैं।सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से यह आह्वान किया कि अगर किसी भी दवा विक्रेता द्वारा अवैद्य एवं अनैतिक दवा का कारोबार किया जा रहा है तो उस पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई आवश्यक की जानी चाहिए।

मगर अधिनियम के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी तो संगठन व उसके सदस्य तथा समस्त दवा विक्रेता इसका पुरजोर विरोध करेंगे और स्वत: ही अपनी दुकान बंद कर देंगे। श्री अग्रवाल ने बताया की दवा विक्रेता सिर्फ व्यापार नहीं करता वह समाज की सेवा भी करता है इनका संगठन व इसके सभी सदस्य सामाजिक में सदैव कार्य करते हैं और समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रिम पायदान में खड़े रहते हैं।

अंत में समस्त प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में नियम वृद्धि किसी प्रकार की कार्रवाई दवा विक्रेताओं के विरुद्ध ना की जाए।दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोंन ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा दवा की दुकानों की जांच पड़ताल से सभी दवा विक्रेताओं की छवि धूमिल हो जाती है साथ ही सुनील मेसोंन ने कहा कि व्यापारी अपनी जिम्मेदारी समझता है और सदैव से पुलिस प्रशासन के साथ हमारे प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह जी ने बैठक पश्चात कहा कि हम सब का लक्ष्य देहरादून को नशा मुक्त करना है और हमारी मनसा किसी भी व्यापारी वर्ग व कैनिस्ट दुकानदार को परेशान करने की नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि केमिस्टों की आड़ में कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं कि जो आपत्तिजनक दवाईयों का क्रय विक्रय कर रहै हों ऐसे लोगों को उन्हौंने सख्त चेतावनी दी है। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी माना कि हो सकता है अभियान के चलते कुछ सही लोगों पर कार्रवाई हुई हो।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष श्री नवीन खुराना, महासचिव, अरविंद तयाल, कोषाध्यक्ष कपिल बंसल, संरक्षक सुधीर जैन, पूर्व अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा, उपाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल, सह सचिव पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, कार्यकारी सदस्य प्रवीण कुमार जैन, भुपाल गुलाटी, लोकेश शर्मा, अमित सूरी, त्रिलोक संजय अग्रवाल, ईश्वर दयाल, प्रवीण गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, राजेश जैन, बलवीर रावत, रवि अरोड़ा योगेंद्र कुमार, अनिल सिंह आदेश उनियाल, संजय मेहंदीरत्ता, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 

केदारनाथ धाम में भूमि अधिग्रहण के संबंध में तीर्थ पुरोहितों ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से की मुलाकात।,आयुक्त गढ़वाल मंडल ने तीर्थ पुरोहितों को पूर्ण हक दिलाने का दिया आश्वासन।

0

Rudraprayag/श्री केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं इस संबंध में तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से भेंट कर अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की।
जनपद भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल से तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल ने जिला कार्यालय में भेंट कर केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण के संबंध में अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। मौके पर पहुंचे तीर्थ पुरोहितों के साथ अनुबंध भी किया गया।आयुक्त गढ़वाल मंडल ने तीर्थ पुरोहितों से कहा कि केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें मास्टर प्लान के तहत ही सभी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सभी तीर्थ पुरोहितों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन तीर्थ पुरोहितों के साथ है तथा उनका जो भी हक होगा वह उन्हें पूर्ण रूप से दिलाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की अधिग्रहत की जा रही भूमि एवं यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में की आयुक्त गढ़वाल को विस्तार से जानकारी दी।

169 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री मिशन देवभूमि-  को पूरा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस नशा तस्करों की धर पकड़ में लगी हुई है। नशे का काला कारोबार कर युवा पीढी को नशे की चुंगल में धकेलने वालों के मंसूबों विफल करने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद की एसओजी को टास्क दिया गया है।नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स जनपद रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत एक अभियुक्त जीतपाल सिंह राणा पुत्र जयवीर सिंह राणा निवासी ग्राम कांदी पोस्ट बाड़व, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग को 169 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हरिद्वार जिले के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने 19 पुलिस अधिकारियों के ताबड़तोड़ किये तबादले।

0

हरिद्वार:

हरिद्वार जिले के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने 19 पुलिस अधिकारियों के ताबड़तोड़ किये तबादले।

हरिद्वार पुलिस कप्तान ने कई थानो के थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर ट्रांसफर

ज्वालापुर रुड़की कनखल बहादराबाद लक्सर भगवानपुर सहित कई थानो के प्रभारीयों के हुए ट्रांसफर

ट्रांसफर के मुताबिक कुल 11 निरीक्षकों और 8 उप निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आये देश विदेश के यात्रियो की संख्या 15 लाख तक पहुंची।

0

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था लगातार बढ़ रही है। बुधवार शाम को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुचें श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया। इस वर्ष 25 अप्रैल को बाबा के कपाट खुले थे, जबकि मौसम खराब होने के चलते यात्रा ने पिछले वर्षों के मुकाबले देर से रफ्तार पकड़ी। बावजूद इसके अक्टूबर माह की शुरुआत में ही 15 लाख यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि बाबा के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। बता दें कि पिछले वर्ष करीब साढ़े 16 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुचें थे।

 

कोदे-झंगोरे से उभरेगी किसानों की आजीविका, राज्य मिलेट मिशन की बैठक में तैयार हुई मोटे अनाज की खरीद-बिक्री की रूपरेखा।

0

कोदे-झंगोरे से उभरेगी किसानों की आजीविका, राज्य मिलेट मिशन की बैठक में तैयार हुई मोटे अनाज की खरीद-बिक्री की रूपरेखा।

किसानों से 38.64 रुपए प्रति किलो की दर पर खरीद करेगी सहकारी समितियां

 

– जनपद को मिला 12 हजार कुंतल का लक्ष्य, ढुलान खर्च भी वहन करेगी सरकार

रुद्रप्रयाग :कोदा-झंगोरा अब किसानों की आजीविका सुधार में अहम किरदार निभाएगा। राज्य मिलेट मिशन के तहत मंडवा समेत अन्य मोटे अनाज की खरीद-बिक्री पर जोर दिया जा रहा है। जनपद के अधिकारियों ने भी इसके लिए कमर कस ली है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सहकारिता, कृषि एवं संबंधित विभागों ने जनपद में मिशन के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की।मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने विकास भवन सभागार में आयोजित राज्य मिलेट मिशन-2023 की बैठक के दौरान कहा कि दुनियाभर में 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समेत अन्य मंचों पर मोटे अनाज को एक वैश्विक पहचान दिलाई है। उत्तराखंड का कोदा यानी मंडवा, चोलाई समेत अन्य मोटा अनाज ऑर्गेनिक होने के चलते हमेशा ही डिमांड में रहा है। मिलेट मिशन ने इसकी मांग को और बढ़ावा दिया है, ऐसे में राज्य सरकार की ओर से इस सत्र में जनपद को 12 हजार कुंतल मंडवा उत्पादन का लक्ष्य दिया है। किसानों में मंडवे की खेती को बढ़ावा देने के लिए मंडवा 38.64 रूपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को किसानों द्वारा मंडवा बिक्री के लिए गांव से क्रय केंद्र पर लाने की पूरी व्यवस्था बनाने एवं इसके लिए ढुलान कैसे आवंटित किया जाएगा, इसके लिए स्पष्ट रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारियों को राज्य मिलेट मिशन सत्र 2023-24 हेतु लक्ष्य आंवटित किए गए। उन्होंने न्याय पंचायतवार लक्ष्य आंवटित किए जाने के उपरांत मिलेट खरीद दर के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा द्वारा समस्त एमपैक्स सचिवों की लक्ष्य आवंटित कर किसानों को क्रय मिलेट को भण्डारण करने के 72 घंटे के अंदर संबंधित किसान को भुगतान करने के निर्देश दिए गए। राणा ने बताया कि समूहों या समितियों को मंडवे की बिक्री पर प्रति कुंतल 150 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। बताया कि सहकारी समितियों को मंडवे के ढुलान के लिए 50 हजार प्रति क्रय केंद्र सरकार कृषि विभाग के माध्यम से आवंटित करेगी, जिससे किसानों को ढुलान खर्च वहन न करना पड़े।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट, अजय सिंघल, आरएस गुसांई, शिखा बिंदोला, विजय प्रसाद, नितिन मुकेश नेगी, शशि शुक्ला, बिरेंद्र शाह, सुशील सिंह, प्रदीप भट्ट, जगदंबा भट्ट समेत अन्य अधिकारी एवं समितियों के सचिव मौजूद रहे।

*13 प्रतिशत से कम सत्यापन पर अधिकारियों का वेतन रोका*

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही किसान निधि का सत्यापन पूरा न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। जिले में 11 हजार किसानों में से अब तक 4000 किसानों का ही सत्यापन हुआ है। उन्होंने अब तक 13 प्रतिशत भी सत्यापन नहीं कर सके अधिकारी एवं कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सत्यापन में तेजी लाने के निदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने 13 फीसद से कम सत्यापन वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए सत्यापन न बढ़ने तक वेतन रोके रखने को कहा।