34.6 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 192

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुण्ड में सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, SDRF ने पाया आग पर काबू ।

0

रुद्रप्रयाग-

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुण्ड में सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, SDRF ने पाया आग पर काबू।

उक्त घटनास्थल पर मंदिर समिति की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी थी।

कैंटीन में कुल 06 सिलिंडर रखे हुए थे जिसमें से 02 सिलिंडर फट गए थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाया व बचे हुए आवश्यक सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ऋषभ पंत ।

0

श्री बदरीनाथ धाम: 3 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ प्रसाद पंत ने आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वह आज पूर्वाह्न 11.30 बजे हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सहित स्थानीय युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों तथा तीर्थयात्रियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मंदिर दर्शन को पहुंचे।बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात वह श्री केदारनाथ धाम रवाना हो गये।
हेलीपेड से ऋषभ पंत सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे तथा कुछ देर वीआईपी काटेज से रूके इसके बाद सीधे मंदिर में दर्शन को चले गये। दर्शन करने के बाद श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित मंदिरों में भी माथा टेका। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का आशीर्वाद लिया। रावल ने उन्हें भगवान का अंगवस्त्र एवं प्रसाद दिया।
उल्लेखनीय है का ऋषभ पंत गंगोलीहाट ( पिथौरागढ़) के मूल निवासी है अब उनका परिवार रूड़की में रहता है सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकार्ड उनके नाम है।
वह दिल्ली प्रदेश से आईपीएल से दिल्ली डेयर डैविल्स वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते है। भारत के गिलक्रीस्ट कहे जानेवाले ऋषभ पंत बायें हाथ के बल्लेबाज है इंग्लैंड,वेस्टंडीज, श्री लंका के खिलाफ बिस्फोटक बल्लेबाजी कर चुके है। उन्हें स्पाइडर मैन भी कहा जाता है।
श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने उनसे मिलने की कोशिश की उन्होंने सबका अभिवादन किया।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भूकम्प के झटके किये गए महसूस।

0

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के जनपद चमोली रुद्रप्रयाग सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 2:51 पर आए भूकंप से एक बार फिर से लोगों को डरा दिया। रिएक्टर पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।  इसका केंद्र नेपाल बताया जा रहा हो जिसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान कोई खबर नहीं है।

केदारनाथ धाम यात्रा हेतु यात्रियों को हैलीकॉप्टर टिकट के झांसे मे लेकर व मोटी रकम ठगने के मामले मे वेस्ट बंगाल से एक अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0

रुद्रप्रयाग:केदारनाथ धाम यात्रा हेतु यात्रियों को हैलीकॉप्टर टिकट के झांसे मे लेकर व मोटी रकम ठगने के मामले मे वेस्ट बंगाल से एक अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने  गिरफ़्तार किया है गुप्तकाशी थाने पर कोलकाता निवासी दिवेंदु दत्ता ने एक तहरीर दी कि माह मई 2023 में वह जर्मनी से केदारनाथ यात्रा हेतु आये थे और फेसबुक पर केदारनाथ यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर से यात्रा करने सम्बन्धी टिकट बुकिंग के लिए विज्ञापन देखा और दिये गये नम्बर पर हेली टिकट के लिए सम्पर्क किया। सम्पर्क स्थापित होने पर उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को अनिकत उपाध्याय बताते हुए हेली टिकट की बुकिंग के लिए ₹ 48092 अपने खाते मे जमा करवा दिये और जब शिकायत कर्ता गुप्तकाशी हैलीपैड पहुंचे तो कोई टिकट बुक न होने व अपने साथ हुई धोखाधड़ी से आहत होकर थाना गुप्तकाशी पर अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा गम्भीरता से लेते हुए अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह थाना गुप्तकाशी को देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विवेचक ने विवेचना में कॉलिंग नम्बर की सीडीआर, बैंक खाते की डिटेल खंगाली गयी। लाभप्रद जानकारी मिलने पर विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त की धर पकड़ हेतु एक टीम गैर प्रान्त रवाना की गयी। पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए एक अभियुक्त अफताब आलम उर्फ इकबाल उर्फ अनिकत उपाध्याय पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी विष्णुपुर थाना नकोटि, जिला बेगूसराय, बिहार हाल निवास 3/1 गुलाम जिलानी खान रोड़, तोपसिया थाना तिलजला, कोलकाता, वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार किया है साथ ही अभियुक्त से घटना मे प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन,चार चेक बुक, एक फर्जी स्नातक डिग्री, एक पासपोर्ट, आधार कार्ड भी बरामद किए गए है। जिसे सम्बन्धित स्थानीय मा0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर गुप्तकाशी लाया गया। उक्त अभियुक्त को जनपद के थाना गुप्तकाशी से सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से इस वर्ष की प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस की केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि अधिकृत वेबसाइट से ही हैलीकॉप्टर टिकट बुक करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हट्सएप पर हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों से बचें। हैलीपैड टिकटों के नाम पर आने वाली कॉल्स को इग्नोर करें, अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। 

हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में कर्मचारी ने किया सुसाइड।

0

ब्रेकिंग*

हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में कर्मचारी ने की सुसाइड।

24 वर्षीय कमल कुमार ने ऑफिस में लगाई फांसी।

सूचना अनुभाग में कनिष्ठ सहायक था मृतक।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था कमल।

हरिद्वार | जिला कलेक्ट्रेट में सूचना अनुभाग के कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात अधिकारी ने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली जिसकी सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला चिकित्सालय मोर्चरी में भेजा हैं ,
आपको बतादे की जिला कलेक्ट्रेट में 24 वर्षीय कमल कुमार ने ऑफिस सूचना अनुभाग के कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात था जो पिछले कुछ दिनों से परेशां बताया जा रहा था जिसके द्वारा आज ऑफिस में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली गई ,सूचना अनुभाग में कनिष्ठ सहायक मृतक कमल कुमार ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चल सका हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया हैं साथ ही सुचना परिजनों को भी दी गई हैं तथा उनसे पूछताछ की जा रही हैं

केदार के दरबार में भक्तों का उमड़ रहा है हूजूम, बाबा भक्तों की एक किमी लंबी लाइन देखी जा सकती केदारनाथ में।

0

केदारनाथ//केदार के दरबार में भक्तों का हूजूम उमड़ रहा है.भबाबाक्तों की एक किमी लंबी लाइन देखी जा सकती है.गौरीकुण्ड से रामबाड़ा पैदल मार्ग पर बनी रहती है जाम की स्थिति।रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं जीरो।देश विदेश ने आने वाले केदारनाथ व्यवस्थाओं से ना खुश।बाबा केदार का दर्शन करने में भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार का दर्शन करने रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं.इस बार करीब 14 लाख 70 हजार 886  भक्त बाबा केदार का दर्शन कर चुके हैं.माना जा रहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले केदारनाथ यात्रा का रिकॉर्ड टूट सकता है.। 16 लाख से अधिक भक्तों के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है.।भैया दूज पर केदारनाथ के कपाट बंद होने हैं.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पिछली यात्रा के सभी रिकार्ड ध्वस्त होंगे.भक्त पैदल, घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी और हवाई सेवा से केदारनाथ की यात्रा कर रहे हैंआठ हेली सेवाएं भी केदारनाथ यात्रा के लिये संचालित हो रही हैं.देश-विदेश से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.बाबा केदार के मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं है.।भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में दर्शन को फिलहाल रोक दिया गया है।केदारनाथ में भक्तों की अत्यधिक भीड़ होने से नेटवर्क ने भी काम करना किया बन्द।

पर्यटक ग्राम के तौर पर विकसित होंगे घिमतोली क्षेत्र के गांव:शैलारानी रावत

0

 

पर्यटक ग्राम के तौर पर विकसित होंगे घिमतोली क्षेत्र के गांव

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी पहुंची घिमतोली

राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली में मंच निर्माण के लिए तीन लाख की घोषणा ।

रुद्रप्रयाग :मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत सोमवार को घिमतोली क्षेत्र में पहुंची। विधायिका ने स्वारी- ग्वांस स्थिति अमृत सरोवर का अनावरण किया वहीं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत क्षेत्र के शहीदों के आँगन की मिट्टी भी एकत्रित की। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली एवं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची विधायिका शैला रानी रावत, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शैला रानी ने कहा कि घिमतोली क्षेत्र का नैसर्गिक सौंदर्य आज देश-विदेश में पहचान बना रहा है। भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर का मुख्य पड़ाव होने के चलते दर्शनों को पहुंचने श्रद्धालु क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य के कायल हो रहे हैं। आगामी वर्षों में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने जा रही है, ऐसे में घिमतोली क्षेत्र के सभी गांव को पर्यटन ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। शासन स्तर पर पर्यटन सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में लगातार वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है इसमें स्थानीय ग्रामीणों का शुरुआत से ही पूर्ण सहयोग रहा है। मंदिर पहुंचने के लिए जल्द ही रोपवे का कार्य भी जल्दी शुरू होने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली में पौधारोपण कर छात्र- छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपने का आह्वान किया। उन्होंने इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों की सुविधा के लिए मंच निर्माण हेतु तीन लाख देने की घोषणा भी की। वहीं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में विधायक निधि से तैयार कक्षा कक्ष का लोकार्पण भी किया। विधायक ने कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंची महिला मंगल दल टीमों को भजन कीर्तन सामग्री भी वितरित की। वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ परिवारों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया एवं परिषदीय परीक्षाओं में अव्वल रही छात्र-छात्राओं को भी सम्मान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पवार एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने वक्तव्य छात्र-छात्राओं के बीच रखे।कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली मगन सिंह, प्रधान बसंती नेगी, अमित प्रदाली, जिला मंत्री भाजपा गंभीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बर्थवाल प्रधानाचार्य आशुतोष बिष्ट कार्तिक स्वामी समिति के प्रबंधक पूरण सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस चौकी घोलतीर ने धर दबोचा

0

रुद्रप्रयाग:रुद्रप्रयाग जिले में  शराब के ठेके वालो की  मिलीभगत बेरोजगारों से  लगातर अवैध शराब की तश्करी करवाई जा रही है ।लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग इन ठेके वालो के ऊपर कोई कारवाई नही कर रही है जिन ठेकों की शराब ये लोग तश्करी कर रहे हैंउनके नाम पुलिस कभी उजागर नही करती है केवल खानापूर्ति के लिए शराब तश्कर को पकड़ा जाता है और छोड़ दिया जाता है फिर भी मुखबीर के आधार पर रुद्रप्रयाग पुलिस लगतार धरपक्कड़ करती आ रही है ।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवैध शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने व शराब तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में चौकी घोलतीर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति राजपाल पुत्र विजय निवासी सिद्धसौड़ तहसील जखोली जिला रुद्रप्रयाग को अवैध अंग्रेजी 52 पव्वे (क्वार्टर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

0

देहरादून

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को ‘जय जवान जय किसान‘ का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया।

महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

केदारनाथ धाम में ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर क्रेश होने से बाल बाल बचा, बड़ा हादसा होने से टला।

0

श्री केदारनाथ धाम में है कोहरा छाया होने के कारण ट्रांस भारत के एक हैली ने इमरजेंसी लैडिग की है जिसमे 05 लोग सवार होने की सूचना प्राप्त हुई एवं सभी यात्री सकुशल बताये जा रहे हैं
केदारनाथ में घना कोहरा छाने से एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया है 2 बजे के लगभग केदारनाथ में ट्रांस भारत हेली को पायलट द्वारा गरुड़चट्टी के पैदल मार्ग में लेंडिंग करवानी पड़ी । गर्मित रही है रास्ते मे किसी प्रकार की तार की घेरबाढ़ नही थी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाबा की कृपा से  हेली में सवार सभी 5 लोग सुरक्षित रह पाए है।

 

 

श्री केदारनाथ धाम में सोमवार को खराब मौसम का असर हैली सेवाओं पर भी देखने मिला। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जा रहे ट्रांस भारत के एक हैली को आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि दोपहर बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने के चलते घाटी में कोहरा लग गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए ट्रांस भारत का एक हैली उड़ान भर चुका था, इसी बीच मौसम बहुत खराब हो गया एवं विजिबिलिटी न के बराबर हो गई। लेकिन पायलट की सूझबूझ से गरुड़चट्टी के पास हैली को आपातकाल लैंडिंग करवाई गई। हैली में दो पायलट समेत 5 यात्री थे, एवं सभी सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।