32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 193

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने याद करते अर्पित किए श्रद्धासुमन ।

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

*अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर अहिंसा व शान्ति की दिलाई शपथ

रूद्रप्रयाग : विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” लाल बहादुर शास्त्री जी* की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज 02.10.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग व जिले के सभी थाना चौकियों पर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये सभी अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों को गांधी जी के आदर्शों सत्य, अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते हुये अहिंसा व शान्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु कम्बल वितरित किये गए।
सभी थाना चौकियों व पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर दी श्रदांजलि।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद में चला विशेष श्रमदान अभियान, बाबा केदारनाथ मंदिर परिसर से लेकर सीतापुर तक चला कचरा मुक्त भारत अभियान।

0

फावड़ा-कुदाल लेकर श्रमदान को निकले अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जनपद में चला विशेष श्रमदान अभियान

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में की सफाई, मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में संभाली कमान

बाबा केदारनाथ मंदिर परिसर से लेकर सीतापुर तक चला कचरा मुक्त भारत अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत कचरा मुक्त भारत अभियान की लय पूरे जनपद में देखने को मिली। भारत सरकार के आह्वाहन पर सरकारी कार्यालयों, नगर पालिका, पंचायतों, स्कूलों समेत तमाम संस्थानों में एक घंटा श्रमदान हुआ। जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार की अगुवाई में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील समेत तमाम सरकारी विभागों के अधिकारी खुद फावड़ा, झाड़ू, दराती और कुदाल लेकर श्रमदान एवं सफाई करने उतरे। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों में श्रमदान अभियान चलाए। श्री केदारनाथ धाम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम सभाओं समेत पूरे जनपद में विशेष श्रमदान में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए। यहां जिलाधिकारी ने कर्मचारियोें के तीन समूह बनवाकर श्रमदान में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने परिसर से प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने के साथ ही अतिरिक्त उगी घास-खड़पतवार की सफाई की। वहीं अपर जिला अधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने स्वयं नालियों से कूड़ा निकालकर साफ किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार एवं जिलाधिकारी के व्यैक्तिगत सहायक ओम प्रकाश बिष्ट ने भी मोर्चा संभाल कर परिसर की खड़पतवार एवं प्लास्टिक कचरा साफ किया। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को नियमित तौर पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ने विकास भवन में श्रमदान की कमान संभाली। विकास भवन की मुख्य एंट्री के साथ ही पार्किंग और गैलरी की सफाई करते हुए कर्मचारियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस रौतेला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरएस बिष्ट, एएलआरओ पुष्कर सिंह राणा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत, एलबीसी रोबिन सिंह नेगी मौजूद रहे। उधर विकास भवन में परियोजना निदेशक विमल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी, वरिष्ठ प्रबंधक दुग्ध श्रवण कुमार शर्मा, जिला प्रभारी मत्स्य संजय सिंह बुटोला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों से लेकर यात्रियों ने किया श्रमदान

श्री केदारनाथ धाम में कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को तीर्थ पुरोहित, जिला प्रशासन समेत बाबा के दर्शनों को पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने श्रमदान अभियान में हिस्सा लिया। यहां मंदिर मार्ग गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार समेत जिला प्रशासन की टीम एवं पर्यावरण मित्र शामिल रहे। वहीं नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा मंदाकिनी एवं सरस्वती घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उधर सोनप्रयाग एवं सीतापुर पार्किंग और आसपास के क्षेत्र से सुलभ इंटरनेशनल ने करीब 100 किलो प्लास्टिक एवं अन्य कचड़ा एकत्रित किया।

*नगर पंचायतों में वृहद स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा सभी सात वार्डों में वृहद स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, वार्ड सभासद वंदना देवी, सुचिता देवी, मंजू रमोला, भूपेंद्र राणा, दिनेश बेंजवाल, उमा प्रसाद भट्ट समेत महाविद्यालय अगस्त्यमुनि एवं समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ऊखीमठ नगर पंचायत में बालिका माध्यमिक विद्यालय, मुख्य बाजार, शहीद स्मारक समेत सभी वार्डों में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, सभासद श्रीमती पूजा देवी, अधिशासी अधिकारी मोहन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, महिला मंगल दलों, आशा कार्यकत्त्री समेत गणमान्य नागरिकों ने अभियान में हिस्सा लिया। नगर पालिका रूद्रप्रयाग में नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण की अध्यक्षता में सभी सभासदों ने नगर क्षेत्र में श्रमदान किया। नगर पंचायत तिलवाड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू जगवाण एवं अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल की अगुवाई में सुमाड़ी, मुख्य बाजार, समेत सभी वार्डों में श्रमदान किया गया।

मद्महेश्वर ट्रैक पर फंसे ट्रैकर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।

0

मद्महेश्वर ट्रैक पर फंसे ट्रैकर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल*

*जिला आपदा प्रबंधन टीम ने वन विभाग एवं ग्रामीणों की मदद से ट्रैकर को किया रेस्क्यू*

*मद्महेश्वर ट्रैक पर रास्ता भटक गया था ट्रैकर*

रुद्रप्रयाग; मद्महेश्वर भगवान के दर्शनों से लौट रहे ट्रैकरों के दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया। आपदा कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद आपदा प्रबंधन कार्यालय ने वन विभाग एवं रांसी-गौंडार के स्थानीय लोगों से संपर्क साध कर ट्रैकर का सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के बाद टैकर को मधुगंगा के समीप से सुरक्षित रेस्क्यू कर रांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया जा चुका है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंनद सिंह रजवार ने बताया कि 26 सितंबर को बंगाल के छह लोगों का दल भगवान मदमहेश्वर के दर्शनों एवं ट्रैंकिग के लिए रवाना हुआ। दल की ही एक सदस्य फाल्गुनी ने 28 सितंबर को आपदा कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी कि वापसी में उनके दल का एक सदस्य राजीव रास्ता भटक गया है एवं उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। जिला आपदा प्रबंधन ने तुंरत मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी देते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू करने को कहा एवं अपनी टीम मौके के लिए रवाना कर दी। पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वन विभाग एवं ग्रामीणा द्वारा दो दिनों तक चलाए गए सामूहिक सर्च अभियान के बाद राजीव को मधुगंगा के समीप से रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचा दिया गया है।

कौशल विकास हेतु 20 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन:नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल बोली ज्ञान को अपने जीवन मे उतारकर करे सफलता हासिल।

0

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल महाकुम्भ के तहत चयनित 14 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों में कौशल विकास हेतु लगाया गया 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। युवा केन्द्र में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष श्रीमती अरूणा बेंजवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतार कर सफलता हासिल करने का आह्वान किया। कहा कि आज केन्द्र एवं प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के लिए न केवल बेहतर माहौल तैयार कर रही है बल्कि इसके लिए बेहतर संसाधन भी जुटा रही है। खेल महाकुम्भ से जहां ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है तो मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृति दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां भी सिखाई जा रही है। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती निर्मला पंत ने कहा कि खेल में कोई शॉर्टकट नहीं होता है। निरन्तर अभ्यास एवं कठोर अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भण्डारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु विगत वर्ष हुए खेल महाकुम्भ में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 14 वर्षीय 15 खिलाड़ियों (बालक/बालिका) का चयन किया गया है। साथ ही जिला स्तर पर कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 15 तथा जिलास्तर पर 20 चयनित खिलाड़ियों को 20 दिनों तक एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबॉल, वास्केटबॉल खेलों में दक्षता हासिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक मनवर सिंह, दीपक सिंह तथा चन्द्रमोहन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मपुरी के पास हिमगिरि व बोलोरो वाहन की टक्कर में एक कि मौत।

0

टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः में ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर शिवपुरी की तरह हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या UK15PA0236 जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी और श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बोलेरो संख्या UK13TA0583 की आपस में टक्कर हो गई। बोलेरो में कुल 09 लोग सवार थे जिन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। जहां राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में 5 घायलों को ले जाया गया था, जिनमे से 1 घायल को मृतक घोषित किया है। अन्य 4 घायल सवारियों को AIIMS में रैफर किया गया है ।

अपडेट:मृतकों के नाम-
01-सोमनाथ उम्र 27 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल (sps gov hospital) ऋषिकेश में,
02- पिंकी उम्र 23 वर्ष पुत्री सोतू दास, निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन थाना सिपला जिला सिप्ला कोलकाता (ऐम्स अस्पताल)में,

घायलो के नाम जिनका इलाज ऐम्स अस्पताल में चल रहा-
01- लक्ष्मण कुमार उम्र 36 वर्ष पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग (वाहन चालक)
02- सोमा दास उम्र 44 वर्ष पत्नी सोनत दास निवासी अज्ञात
03- साबिक शाह उम्र 29 वर्ष पुत्र उमेश शाह निवासी वीरपुर पश्चिम बंगाल
04- अभिषेक पांडे उम्र 24 वर्ष पुत्र प्रमोद पांडे निवासी सेक्टर 63 गुड़गांव मध्य प्रदेश
05- साबिक दास उम्र 42 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल
06- सिया दास उम्र 15 वर्ष पुत्री सोतु दास निवासी एक बटे दो सी दुर्गापुर प्लेन थाना सिपला जिला सिपला कोलकाता
07- सोतु दास उम्र 42 वर्ष पुत्र तपन दास निवासी उपरोक्त

 

 

लंबे संघर्षों के बावजूद आज भी सेरा-तेवाखर्क के ग्रामीणों की सड़क की मुश्किलें नहीं हुई कम ।

0

गैरसैंण – आज उत्तराखंड बने हुए 23 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है लेकिन आज भी पहाड़ी जिलों की एक तिहाई आबादी बिना सड़क से मिलो पैदल चलने को मजबूर हो रखी है । चलिए अब रुख करते हैं एक ऐसी खबर की ओर जहां सरकारों के विकास के दावों की पोल खुलती भी नजर आ रही हैं। ऐसा हम किसलिए कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं और सहमति की उत्तराखंड की राजधानी और सरकार की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र की। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण- गैरसैंण का एक बहुत ही नजदीकी क्षेत्र है सेरा-तेवाखर्क, जहां के लोगों के सड़क मार्ग की मांग के लिए एक लंबे संघर्षों के बावजूद भी आज उनकी किस्मत में पैदल ही चलना लिखा है। यहां के लोगों का कहना है कि उनके गांव में कोई बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे बीमार हो जाते हैं या किसी महिला को प्रसूति के लिए अचानक अस्पताल लेकर जाना होता है तो उनको तीन -चार किलोमिटर पहाड़ी ऊबड़-खाबड़ और खतरनाक जंगल के रास्तों से बीमार लोगों को डंडी के सहारे कांधों पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना और ले जाना पड़ता है,और ऐसे में पैदल रास्ते में हर समय अनहोनी होने की संभावना व चिंता बनी रहती है।आज भी जैसा कि आप अपने स्क्रीन पर देख रहे हैं कि एक बुजुर्ग महिला को किस तरह से यहां के ग्रामीण खतरनाक रास्ते से होकर अस्पताल लेकर जा रहे हैं। दुर्भाग्य की बात देखिए कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के नज़दीकी क्षेत्र के लोगों को आज भी मात्र चार किलोमीटर एक सड़क के लिए किस तरह तरसना पड़ रहा है तो हम इसीलिए कहा रहे हैं कि सरकारों के विकास की पोल भी खुल रही हैं। दरअसल सेरा-तेवाखर्क के ग्रामीणों की लंबें समय से यहां के लिए एक मोटर मार्ग की मांग रही है और बार बार गुहार लगाने से भी जब सड़क मंजूर नहीं हुई तो यहां के लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया और जब आंदोलन से भी किसी पर कोई असर नहीं हुआ तो पिछले साल यहां के महिलाओं,पूरूषों, बच्चों और युवाओं ने अपनी सड़क स्वयं ही बनाने का फैसला लेकर सड़क बनानी शुरू की।इसी बीच लोगों के आयना दिखाने के बाद सरकार और जनप्रतिनिधी कुछ पसीजे और यहां मोटर मार्ग स्वीकृत कर सड़क निर्माण के टेंडर भी कर दिए गए और सड़क बनानी शुरू हो गई। लेकिन आज यहां के लोगों का आरोप है कि सड़क का कहीं कोई अता-पता ही नहीं चल पा रहा है कार्यदाई संस्था आधा अधुरा काम करके चंपत हो गया और इस बात की शिकायतें लोक निर्माण विभाग से लगातार करने पर हमेशा अश्वासन के अलावा कुछ कार्यवाही नहीं की जाती है। ऐसे में साफ है कि सरकार तो योजनाओं को स्वीकृति दे देती है लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार के अधिकारी ही विकास पर पलीता लगाने से पीछे नहीं रह रहे हैं।लोगों का यह भी कहना है कि जो सड़क कुछ कुछ काटी गई है उससे उनके पैदल आने जाने वाले रास्ते भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे उनकी मुसीबतें और बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि सड़क तो स्वीकृत हुई कुछ आधा अधुरा काम भी हुआ है लेकिन रामगंगा नदी पर पुल जब-तक स्वीकृत नहीं हुआ तब-तब अगर यह सड़क बन भी जाती है तो उसका लाभ नहीं मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि गांव में अधिकांश युवा रोजगार के लिए गांव से बाहर रहते हैं और बुजुर्ग, महिलाएं और पंद्रह से अट्ठारह आयु वर्ग के बच्चे ही गांव में रहते हैं और ऐसे में बीमर लोगों को अस्पताल पहुंचाना बहुत ही मुश्किल हो जाती है। सेरा-तेवाखर्क के ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन को उनकी सड़क की स्थिति को देखते हुए कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई करते हुए उनकी सड़क को शीघ्र बनाया जाए ताकि उनकी समस्याओं में कुछ कमी आ सके।
जिस प्रकार से यहां के लोगों को सड़क के लिए आज भी तरसना पड़ रहा है और शासन प्रशासन सड़क स्वीकृत होने और निर्माण कार्य भी शूरू होने के बाद जिस तरह सड़क अधर में लटकी हुई है तो ऐसे में सरकार को भी चाहिए कि वह अपने विकासोन्मुखी योजनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए एक विशेष तंत्र को ईजाद करे ताकि सरकार के विकास के दावे असल तौर पर जमीन पर भी दिखाई दे और सरकार पर लोगों का विश्वास भी बना रहे कि सरकार अपने नागरिकों के लिए तत्पर है।

गुप्तकाशी गड़तरा नाला मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए को केदारघाटी के ग्रामीणों ने सांसद तीरथ सिंह रावत का किया घेराव।

0

रुद्रप्रयाग:गढ़वाल सांसद अपने दो दिवसीय दौरे पर जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे हुए है ।पहले दिन गढ़वाल सांसद ने विद्यालयों को पुस्तक वितरण कार्य क्रम किया तो दूसरे दिन केदारघाटी क्षेत्र का दौरा किया जंहा ग्रामीणों द्वारा गुप्तकाशी गड़तरा नाला मोटर मार्ग खस्ताहाल स्थिति को लेकर सांसद का घेराव किया और मोके पर चल कर उक्त सड़की स्थिति देखने को कहा ।जैसे ही सड़की की स्थिति के बारे जन प्रतिनिधियों ग्रामीणों ने सांसद को घेरा तो सांसद महोदय खुद अपने आप को असहज ।महसूस कर रहे थे और विभाग के अधिकारियो को ढूंढते नजर आए। मामला है रूद्रप्रयाग जनपद के उखीमठ विकास खण्ड़ के गुप्तकाशी गड़तरा नाला मोटर मार्ग का जहंा ग्रामीणों ने सांसद का घिराव कर खरी खोटी सूना दी और नेता जी अधिकारीयों की ढंूढ खोज करने लग गये, ग्रामीणों का आरोप था कि विभागीय अधिकारीयों को कई बार बताने के बाद भी सड़क को ठीक नही किया गया हैं आये दिन हादसे हो रहे है। लोगो के मकानों को खतरा बना हुआ हैं लेकिन सुनने वाला कोई नही हैं।ग्रामीण महिलाओं अैार स्थानीय जिला पंचायत सदस्य द्धारा सांसद को अपनी समस्या सुनाई व स्थानीय निरीक्षण व त्वरित कार्यवाही करने केा कहा लेकिन अधिकारी इधर उधर की बाते करने लगे और सांसद महोदय अधिकारीयों को ढूढते नजर आये अब देखना होगा कि नेताजी के 4 साल आराम के कितना नतीजा निकलता है।अभी नेता जी को जनता अपना टेलर दिखा रही है पूरी फिक्चर तो सांसद जी को 2024 में दिखाई देगी।गढ़वाल सांसद विकास कार्यो में खर्च होने वाली सांसद निधि को भी खर्च नही कर पा रहे हैं खर्च करेंगे भी कैसे क्षेत्र में जाते तो जनता के मांग का पता चलता साढ़े चार साल तो लग्जरी गाड़ियों से तो बाहर ही नही निकले।आखिर आप को सांसद बनाने वाली जनता अपना दुखड़ा किस को सुनाएगी।अब तो शायद जनता को प्रधानमंत्री नही अपने क्षेत्र का सांसद चुनना है जो 2024 में आने वाले लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

उत्तरकाशी में अजब प्रेम कहानी:शादी का झांसा देकर चिकित्सक शादी से मुकरा, शादी की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर अन्न कोठार में बैठी धरने पर ।

0

 

उत्तरकाशी के नौगाँव ब्लॉक के समीप मुगरा गांव मे अजब प्रेमी का गजब मामला सामने आया है। यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर अन्न कोठार मे धरने पर बैठी हुयी है।https://youtu.be/cgS44a6qGpk?si=nIhEY7fXGPjQnoao
प्राइवेट डेन्टल क्लीनिक चला रहे चिकित्सक  के प्रेम जाल में फंसने के बाद शादी से इनकार करने से नाराज क्षेत्र की एक युवती  पिछले छः माह से न्याय के लिए भटक रही है। युवती अपना गाँव छोड़ कर  छः माह से डॉ रवि परमार के  गाँव मुंगरा में गौशाला में रह कर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं।  पीड़ित युवती ने  माह अगस्त में रवि और उसके माता पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में दहेज का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक सप्ताह पहले गौशाला का ताला तोड़ कर युवती का सामान बाहर फेंका गया तो उसने  कोठार के खुले बरामदे में काली तिरपाल बांध कर उसे अपना आशियाना बना लिया युवती का कहना है कि जब तक उसे न्याय नही मिल जाता है वह हिम्मत नही हारेगी वह चाहती है कि जो अन्याय उसके साथ हुआ किसी दूसरी बेटी के साथ न हो, यदि उसे न्याय नही मिला तो उसे आत्म दाह जैसा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्रशाशन ने गाँव मे पुलिस तैनात कर दी है।
युवती का कहना है कि डॉ रवि परमार से वर्ष 2020 में जान पहचान हुई थी, प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मना कर रहा है।  पीड़ित युवती पुलिस महानिदेशक सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगा चुकि है।

दिसम्वर 2022 को उसने अपने प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी,तब उसने यह कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की वह शादी करने को तैयार है।  गवाहों के समक्ष लिखित शर्त नामा दे कर मार्च में शादी करने की बात कबूली किन्तु बाद में फिर से मुकर गया।

मैं एम् ए बीएड पास हूँ, वर्ष 2021 में हुई एलटी परीक्षा में दो नम्बर से उसका चयन रुक गया था, सरकारी नौकरी न लगने के बाद डॉ रवि के व्यवहार में अचानक बदलाव आया और शादी के लिए आना कानी कर  मुझसे दूरियाँ बनानी शुरु कर दी ।

चमोली में देर रात को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत।

0

कल रात्रि 9 बजे की बारिश और आकाशीय बिजली से सरपाणी, नन्दानगर (चमोली) में दो व्यक्तियों की मौत प्रकाश लाल (28) और नरेश लाल की पत्नी हेमा (24) का देहांत हो गया है। बताया जा रहा है हेमा की बेटियो के बाद एक बालक हुआ था जो अभी 6 माह का है। और जयप्रकाश लाल सुपुत्र दीवानी लाल के दो बालक है जो की 3-4 वर्ष के बताये जा रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम नन्दानगर अस्पताल में होगा। क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर……