32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 194

अपनी बोली-भाषा के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: सांसद तीरथ सिंह रावत

0

अपनी बोली-भाषा के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरीः माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह*

*- माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने सांसद निधि से ’हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित करवाया पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह’*

*जनपद के 108 विद्यालयों को भेंट की पुस्तकें, पांच साहित्यकारों को का हुआ सम्मान*

माननीय गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। रावत हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पुस्तक वितरण एवं सम्मान समारोह अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को रूद्रप्रयाग के 108 स्कूलों को हिंदी एवं साहित्य की पुस्तकें भेंट की गई। वहीं जनपद के पांच साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।

जिले के पांच साहित्यकारों को मिला सम्मान
रुद्रप्रयाग जिले के शिक्षा, साहित्य-संस्कृति से जुडे 05 साहित्यकारों को माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें (1) श्री रमेश पहाड़ी (2) श्री जगदंबा प्रसाद चमोला (3) श्री कृष्णानंद नौटियाल (4) श्री अश्विनी गौड़ (5) श्रीमती कुसुम भट्ट शामिल रहे।

बचणस्यू पट्टी के गहडखाल गांव की तीन साल की मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

0

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के बचणस्यू पट्टी के गहडखाल गांव में घर के आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला। लोगों की चीख पुकार और हल्ला होने के बाद घर से करीब 100 मीटर आगे गुलदार ने बच्ची को छोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार गहड़खाल गांव के विनोद लाल की 3 साल की मासूम बच्ची मिस्टी घर के आंगन में अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी की इसी बीच घात लगाए गुलदार ने मिस्टी पर झपटा मार दिया मिस्टी के दोस्त इधर-उधर चिल्लाते हुए भागे। जब गुलदार मिस्टी को वहां से उठा ले गया। आसपास लोगों हल्ला किया जिसके बाद घर से करीब 100 मीटर आगे गुलदार ने मिस्टी को छोड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड दिया। घटना सांय साढे 6 बजे की बताई जा रही है।

 

अटल उत्कृष्ट रा0इ0 का0 रुद्रप्रयाग में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह ।

0

रुद्रप्रयाग ।।राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि रूप में सांसद तीर्थ सिंह रावत करेंगे शिरकत।  सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 29 सितंबर, प्रातः 11.30 बजे स्थानीय अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालय, रुद्रप्रयाग में आयोजित होगा। इसमें जनपद के 6. प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार, 32 उच्च विद्यालयों को पच्चीस हजार एवं 16 कॉलेज/पुस्तकालय को पचास हजार रूपये मूल्य की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण, पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के माध्यम से  सांसद द्वारा किया जायेगा। गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत की इस अनोखी पहल से जिले के 108 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी।
पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का सबसे खास आकर्षण यह होगा कि इस अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले के शिक्षा, साहित्य-संस्कृति से जुडे 05 साहित्यकारों को माननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले 05 साहित्यकारों के नाम (1) श्री रमेश पहाड़ी (2) श्री जगदंबा प्रसाद चमोला (3) श्री कृष्णानंद नौटियाल (4) श्री अश्विनी गौड़ (5) श्रीमती कुसुम भट्ट हंै।
राष्ट्रीय भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को 1. हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद  द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की जाएंगी। (1) रा.उ.प्रा.वि. पाटियूं, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (2) रा.क.उ.प्रा.वि. बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (3) रा.उ.प्रा.वि. बीरौं बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (4) रा.उ.प्रा.वि. डंागी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (5) रा.उ.प्रा.वि. फलई, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (6) रा.उ.प्रा.वि. सिल्ला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (7) रा.उ.प्रा.वि. गिंवाला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (8)रा.उ.प्रा.वि.पाली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (9) रा.क.उ.प्रा.वि. कुण्ड, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (10) रा.उ.प्रा.वि. तिनसोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (11) रा.उ.प्रा.वि. कान्दी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (12) रा.उ.प्रा.वि. अखोडी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (13) रा.उ.प्रा.वि. तेवड़ी,अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (14) रा.उ.प्रा.वि. मोहनखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (15) रा.उ.प्रा.वि. जगोठ , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (16) रा.उ.प्रा.वि. गुगली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (17) रा.उ.प्रा.वि. जहंगी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (18) रा.उ.प्रा.वि. पिल्लू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (19) रा.उ.प्रा.वि. रुमसी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (20) रा.उ.प्रा.वि. सौड़भट्टगांव, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग 21 रा.उ.प्रा.वि. डांगी गुनाऊं , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (22) रा.उ.प्रा.वि. पोला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (23) रा.उ.प्रा.वि. कर्णधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (24) रा.क.उ.प्रा.वि. बीरौं धनपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग(25) रा.उ.प्रा.वि. क्यार्की, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (26) रा.उ.प्रा.वि. पाबौं, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (27) रा.क.उ.प्रा.वि. खुरड़, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (28) रा.उ.प्रा.वि. कमेड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (29) रा.क.उ.प्रा.वि. मयकोटी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (30) रा.उ.प्रा.वि. कोलू भन्नू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (31) रा.उ.प्रा.वि. खटिंगा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (32) रा.क.उ.प्रा.वि. दुर्गाधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (33) रा.क.उ.प्रा.वि. फलासी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (34) रा.उ.प्रा.वि. चोपता, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (35) रा.उ.प्रा.वि. स्वांरी ग्वांस, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (36) रा.उ.प्रा.वि. आगर , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (37) रा.उ.प्रा.वि. हिलोरीधार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (38) रा.उ.प्रा.वि. बनथापला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (39) रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई दश., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (40) रा.उ.प्रा.वि. धारकोट, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (41) रा.उ.प्रा.वि. डुंगरी (चापड)़, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (42) रा.उ.प्रा.वि. देवनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (43) रा.उ.प्रा.वि. गडमिल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (44) रा.उ.प्रा.वि. सुमेरपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (45) रा.उ.प्रा.वि. कलना, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (46) रा.क.उ.प्रा.वि. रतूड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (47) रा.उ.प्रा.वि. विजयगढ, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (48) रा.उ.प्रा.वि. कोटी मदोला, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (49) रा.उ.प्रा.वि. छिनका, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (50) रा.उ.प्रा.वि. कोदिमा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (51) रा.क.उ.प्रा.वि. डुंग्रा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (52) रा.उ.प्रा.वि. पंचभैयाखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (53) रा.क.उ.प्रा.वि. काण्डई बच्छ., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (54) रा.उ.प्रा.वि. बैरांगणा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (55) रा.उ.प्रा.वि. पौडीखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (56) रा.आ.उ.प्रा.वि. पाटा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (57) रा.उ.प्रा.वि. भराणसैण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (58) रा.उ.प्रा.वि. भौंसाल (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (59) रा.उ.प्रा.वि. कमोल्डी (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (60) रा.क.उ.प्रा.वि. र्क्याक बरसूड़ी (उच्ची.), अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
राष्ट्रीय भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को 25 हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की जाएंगी । (61) रा.उ.मा.वि.बष्टि, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (62) रा.उ.मा.वि.तूना, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (63) रा.उ.मा.वि.खडपतिया, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (64) रा.उ.मा.वि.हडेडीखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (65) रा.उ.मा.वि.बाडव, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (66) रा.उ.मा.वि.भुनका, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (67) रा.उ.मा.वि. क्वीली-कुरझण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (68) रा.उ.मा.वि. भौंसाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (69) रा.उ.मा.वि. गंधारी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (70) रा.उ.मा.वि. कमोल्ड़ी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (71) रा.उ.मा.वि. क्यार्क बरसूड़ी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (72) रा.उ.मा.वि.चोपता, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (73) रा.उ.मा.वि.घिमतोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (74) रा.उ.मा.वि.काण्डई दश., अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (75) रा.उ.मा.वि.चोपड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (76) रा.उ.मा.वि.कोठगी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (77) रा.उ.मा.वि.रतूडा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (78) रा.उ.मा.वि.चमकोट, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (79) रा.उ.मा.वि.लदोली, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (80) रा.उ.मा.वि.बाड़ा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (81) रा.उ.मा.वि.खेडाखाल, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (82) रा.बा.उ.मा.वि. अगस्त्यमुनि, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (83) रा.बा.उ.मा.वि.गणेशनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (84) रा.उ.मा.वि. क्यूॅजा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (85) रा.उ.मा.वि. भणज, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (86) रा.उ.मा.वि.मणिगुह, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (87) रा.उ.मा.वि.पीडा धनपुर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (88) रा.उ.मा.वि.बाबई, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (89) रा.उ.मा.वि.मणिपुर,अगस्तमुनि,रुद्रप्रयाग (90)रा.उ.मा.वि.खांखरा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (91) रा.उ.मा.वि.बरसूडी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (92) रा.उ.मा.वि.ठैंठी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग
राष्ट्रीय भाषा हिन्दी एवं हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खंड के इन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को 50. हजार रुपए की पुस्तकें मा. सांसद महोदय द्वारा सम्मान पत्र. के साथ सम्मानित करते हुए प्रदान की जाएंगी। (93) राजकीय इंटर कॉलेज, रूद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (94) केदारनाथ आदर्श संस्कृत कॉलेज शेणितपुर लमगौण्डी, रूद्रप्रयाग, जखोली, रुद्रप्रयाग (95) सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज, मयकोटी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (96) श्री केदारनाथ सनातन धर्म स्नातकोत्तर उपाधि संस्कृत कॉलेज विद्यापीठ, रूद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (97) श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज बसुकेदार, उखीमठ, रुद्रप्रयाग (98) देववाणी संस्कृत कॉलेज त्रियुगीनारायण, उखीमठ, रुद्रप्रयाग (99) श्री षडानन संस्कृत कॉलेज काण्डई दशज्यूला , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (100) श्री कार्तिकेय संस्कृत कॉलेज भटवाड़ी , अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (101) श्री संस्कृत प्रचारिणी कॉलेज कुरझण, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (102) राजकीय इंटर कॉलेज भीरी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (103) राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रापुरी, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (104) राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (105) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (106) राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (107) राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रनगर, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग (108) राजकीय इंटर कॉलेज नगरासू, अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग

पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मा .सांसद श्री तीरथ सिंह रावत होंगे और विशिष्ट अतिथि मा. विधायक श्री भरत सिंह चौधरी होंगे। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग जनपद के जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक विमल कुमार, कार्यकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग आरएस भदौरिया, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज ममता रावत विशेष आमंत्रित अतिथि हैं।
इस योजना को सफलतापूर्वंक क्रियान्वित किये जाने में श्री बीएल आर्या, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रुद्रप्रयाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनसे मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 10.00 बजें से शाम 5.00 बजें तक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में पुस्तक वितरण सम्मान समारोह में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को मााननीय सांसद श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तत्पश्चात् पुस्तकों का वितरण किया जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार का यह पहला आयोजन है।

दस दिनों से लापता गैरसैंण निवासी करन पंवार का शव श्रीनगर डेम के पास मिला।

0

कर्णप्रयाग/
गैरसेंण ब्लॉक के 28 वर्षीय करण पंवार का शव श्रीनगर बैराज से बुधवार देर शायम को प्राप्त हुआ। कीर्ति नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। गुरुवार को युवक के पैतृक घाट गैरसेंण में युवक के बड़े भाई हरीश द्वारा मृतक को मुखाग्नि दी गई। बीते 18 सितंबर को गैरसेंण के पटोड़ी गांव का करण पंवार पुत्र सुरेंद्र सिंह (28वर्ष) रामनगर से ट्रक लेकर नंदानगर को निकला था। लेकिन सिमली आटागाड़ पुल पर युवक का ट्रक खड़ा मिला। जिसके बाद से पुलिस और उसके परिजन लगातार दिनरात युवक की खोजबीन में जुट गए थे। वही युवक का शव श्रीनगर डेम से मिलने से लोग हतप्रभ है। लोगो का कहना है कि आखिर कर्णप्रयाग से श्रीनगर तक इतने दूर युवक का कैसे पहुँच गया। पुलिस और परिजन अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। कर्णप्रयाग कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास:राज्यपाल

0

*केदार घाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास:राज्यपाल

*राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन*

*राज्यपाल बोले शिव भक्तों से बड़ा कोई भी नहीं*

Description:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह आज बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुचें। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए, उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है। केदार घाटी के विहंगम दृश्य से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कहा कि केदार घाटी के कण- कण में भगवान भोलेनाथ का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखती है। यह भगवान केदारनाथ की महिमा ही है कि केदारपुर में पहुंचते ही मनुष्य ध्यान मग्न होने लगता है। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

एकदिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा वीआईपी हैलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए, उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए कहा कि शिवभक्त से बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है। केदार घाटी के व्यंगम दृश्य से प्रभावित होकर राज्यपाल ने कहा कि केदार घाटी के कण- कण में भगवान भोलेनाथ का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि दिखती है। यह भगवान केदारनाथ की महिमा ही है कि केदारपुर में पहुंचते ही मनुष्य ध्यान मग्न होने लगता है। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आज की बड़ी खबर: धामी सरकार ने भाजपा के 10 लोगो को बनाया दायित्वधारी।

0

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

1. ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )

2. रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद

3. मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद

4. मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद्

5. बलराज पासी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था

6. सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद

7. अनिल डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)

8. कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड

9. शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्

10. नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार।

0
  • *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

*लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर*

*विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित।*

*उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़ का एमओयू*

*उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हुआ 1000 करोड़ का एमओयू*

*उत्तराखण्ड में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ब्रिटेन की पार्लियामेंट का भ्रमण किया और ब्रिटिश संसद सदस्यों के साथ विचार साझा किये*

लंदन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन प्रवास रंग ला रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में उनके विदेशी औद्योगिक घरानों के साथ आयोजित बैठकें सफल रही और लंदन के औद्योगिक जगत में उत्तराखंड सुरक्षित निवेश की संभावनाओं के रूप में उभरा। राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री जी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए।

औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 करोड एवं उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गये। कयान जेट द्वारा उत्तराखण्ड में स्कींग रिसॉट विकसित करने के लिए 2100 करोड़ एवं केबल कार प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़ का इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया। कयान जेट द्वारा द्वारा औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर सहमति बनी।

इसके साथ ही रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हरिद्वार और अन्य जनपदों में रोपवे विकसित करने पर सहमति बनी। लंदन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने इंडिया हाउस और पार्लियामेंट हाउस का दौरा भी किया और ब्रिटेन की संसद के सदस्यों से चर्चा वार्ता की। भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के डेलिगेशन ने लंदन ने टूर एंड ट्रेवलिंग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और राज्य में बेहतर परिवहन तकनीक पर विचार साझा किये।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित किया किया।

संयोग से आज विश्व पर्यटन दिवस भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है उत्तराखण्ड में वेलनेस टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसी अनेक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऋषिकेश योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रुप में जाना जाता है। यूरोप से लेकर अन्य देशों के पर्यटक हर साल बड़ी तादात में योग आध्यात्म के लिए उत्तराखण्ड का रुख करते हैं। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश एवं अन्य स्थानों पर विश्वस्तरीय कन्वेशनर सेंटर की स्थापना हेतु निवेशकों से बातचीत कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीे के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट के सफल आयोजन से व्रिटेन और भारत दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त महामहिम विक्रम दोरईस्वामी ने उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न नीतियों और सकारात्मक विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश की राष्ट्रीय राजधानी से कुछ दूरी पर होने के कारण कारण दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए वीकेंड्स डेस्टिनेशन के रुप में विकसित हो गया है। उच्चायुक्त ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी से जुड़े स्मरण साझा किए। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांड्ेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत डेलिगेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गांवों में भी मिल रहे हैं डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा ,स्वास्थ्य विभाग ने गठित की जांच टीम।।।,

0

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में डेंगू संक्रमण के मामले संज्ञान में आने लगे है। ऐहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गाँवों में जांच के लिए भेजा जा रहा है। अकेले रुद्रप्रयाग जनपद में ही डेंगू रोकथाम व बचाव के तहत 15480 घरों का भ्रमण कर 56585 की आबादी का सर्वे तथा 31216 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है।

डेंगू, मच्छरों के काटने से होने वाला एक खतरनाक वायरल बीमारी है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में तेजी से फैल रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बड़ी संख्या में इसके मामले आऐ है।डेंगू वायरस के 4 स्ट्रेन्स होते हैं जो एडीज एजिप्टी मच्छर द्वारा फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, उल्टी-दस्त और रक्तस्राव शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग जनपद में जांच टीम गठित

रुद्रप्रयाग स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोग रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत जखोली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दरमोला का भ्रमण कर गांव का निरीक्षण व घरों का सर्वे किया। 56 घरों के सर्वे के दौरान 490 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें चार घरों के 12 कंटेनर में लार्वा मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया। वहीं, सर्वे में एक ग्रामीण डेंगू बुखार जैसे लक्षण मिले मिलने पर डेंगू जांच के लिए एक ग्रामीण का ब्लड सेंपल लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन पर स्वास्थ्य टीम ने जखोली ब्लाक के ग्राम दरमोला में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की। मुख्य चिकितसा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट के नेतृत्व में दरमोला गांव में टीम भेजी गई थी। टीम ने पाटियूं व पाटा तोक गांव के 56 घरों का सर्वे किया, सर्वे के दौरान 490 कंटेनर की जांच की गई। जिसमें से 04 घरों में 12 कंटेनरों में लार्वा पाया गया, जिससे मौके पर नष्ट कर दिया गया। मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों से डेंगू रोकथाम के दृष्टिगत अतिरिक्त सर्तकता बरतने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने देने, जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखने, कूलर, फूलदान, टंकी आदि ऐसी चीजें जहां पानी एकत्र हो सकता है वहां पानी एकत्र न होने देने व इन स्थानों पर सप्ताह में एक बार सफाई करने, डेंगू के मच्छर से बचाव हेतु पूरी बांहों वाले कपड़े पहनने, मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम, स्प्रे आदि का प्रयोग करने, आदि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में डेंगू रोकथाम व बचाव के तहत 15480 घरों का भ्रमण कर 56585 की आबादी का सर्वे तथा 31216 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है।
सर्वे टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 शाकिब, माइक्रोबाइलोजिस्ट मोहित, आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल, डीपीसी मुकेश बगवाड़ी, एएनएम विनीता रावत, आशा कार्यकत्री सुषमा आदि मौजूद रहे।

डेंगू के लक्षण कितने दिन दिखते हैं?

डेंगू के लक्षण आम तौर पर एडीज मच्छर के काटने के 3 से 14 दिनों के बीच में दिखाई देने लगते हैं. मच्छर काटने के बाद लक्षण उभरने का औसत समय 4 से 7 दिन का होता है, लेकिन यह व्यक्ति से व्यक्ति में भिन्न हो सकता है. कुछ लोगों में तो लक्षण तीव्र गति से केवल 3 से 4 दिनों के अंदर ही दिखाई देने लगते हैं, जबकि कुछ में ये लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हुए 2 सप्ताह तक टिके रह सकते हैं. लक्षणों के प्रकट होने का समय व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर करता है. इसलिए, मच्छर के काटने के बाद से ही अपने स्वास्थ्य को निगरानी में रखना और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है।

डेंगू होने के क्या लक्षण होते हैं

अचानक आने वाला भयंकर बुखार जिसके साथ पसीना आता है. बुखार 104°F तक चढ़ता है.
तेज सिरदर्द होता है
आँखों में दर्द और आँखें हिलाने में तकलीफ होता है
उलटी और दस्त होना
शरीर में दर्द और थकान होना
चेहरे, हाथ और पैरों पर लाल चकत्ते का निशान होना
नाक या मुंह से खून आना
गर्दन और पेट के आस-पास सूजे हुए लिम्फ नोड्स
धीमी हृदय गति और कम ब्लड प्रेशर
सांस लेने में परेशानी होती है ।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल हुई साकार, कोटद्वार से दिल्ली के बीच सुगम रेल सेवा की मांग हुई पूरी।

0

दिल्ली

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल हुई साकार,

कोटद्वार से दिल्ली के बीच सुगम रेल सेवा की मांग हुई पूरी,

रेल मंत्री भारत सरकार @AshwiniVaishnaw ने सांसद की मांग को किया पूरा,

कोटद्वार-गढ़वाल क्षेत्र की जनअपेक्षाओं का सम्मान करते हुए रेल मंत्री ने दिल्ली-कोटद्वार ट्रेन की स्वीकृति का पत्र किया जारी,

सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री का हृदय से आभार किया प्रकट ,

ब्रिटेन दौरे पर सीएम धामी का फिर देखने को मिल रहा करिश्मा, लंदन में उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखण्ड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया गया ।

0

लंदन

ब्रिटेन दौरे पर सीएम धामी का फिर देखने को मिल रहा करिश्मा,

लंदन में उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखण्ड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया गया,

दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा धामी सरकार ने,

प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा इन्वेस्टर्स समिट,

राज्य में हो रहे निवेश के माध्यम से सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे है,

प्रधानमंत्री @narendramodi के कुशल नेतृत्व में धामी सरकार राज्य को विकास पथ पर अग्रसर करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्पित है,