32.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 195

केदारनाथ धाम हेली यात्रा के लिए अक्तूबर की बुकिंग आज से होगी शुरू।

0

केदारनाथ धाम हेली यात्रा के लिए अक्तूबर की बुकिंग आज से होगी शुरू

सितंबर तक की बुकिंग हो चुकी हैं फुल

बरसात बाद चारधाम यात्रा ने पकड़ा जोर

केदारनाथ धाम के लिए हेलीसेवा भी फिर हो चुकी हैं शुरू।

httpswww.heliyatra.irctc.co.in पर दी गईं है जानकारी

एक से 31 अक्तूबर तक की ऑनलाइन बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी।

श्रद्धालु पोर्टल पर जाकर, टिकट करा सकते हैं बुक

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया।

0

*लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया*

*उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप*

*इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी*

*उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री धामी*

लंदन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया, राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की भौगौलिक परस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। पोमा ग्रुप दुनियाभर में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। पोमा ग्रुप का उत्तराखण्ड में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है चमेाली जिले के औली रोपवे में पोमा ग्रुप तकनीकी सहयोग प्रदान कर चुका है इसके अलावा वर्तमान पोमा रोपवे देहरादून-मसूरी रोपवे, एवं यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पोमा गुप द्वारा हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छाा जाहिर की गई। ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस पर्यटन के साथ-साथ इकोलॉजी और इकॉनमी पर भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश के लिए ऐसे रास्तों की तलाश कर रही है जिसमें विकास और पर्यावरण का संतुलन बना रहे। ऐसे में रोपवे जैसे विकल्प उत्तराखण्ड में जहां एक ओर पर्यटकों को सुगमता प्रदान करेंगे वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर बढ़ने के साथ ही पर्यावरणीय दृष्टिकोंण से भी यह बेहतर सिद्ध होगा।

*सर्विस सेक्टर का बड़ा केंद्र है लंदन*

मुख्यमंत्री धामी ने लंदन में निवेशकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंदन सर्विस सेक्टर का भी बड़ा केंद्र है इसलिए यहां टूरिज्म, आईटी, हेल्थकेयर के क्षेत्र के बड़े निवेशक कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां की यहां की कृषि जलवायु भी अन्य राज्यों से भिन्न है। आज के दौर में यूरोप से लेकर सभी देशों के ऑर्गेनेक उत्पादों की विशेष मांग हैं। उन्होंने कहा कि समिट के जरिए उत्तराखण्ड के उत्पादों को विदेशों में और प्रभावी रुप से पंहुचाया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दुनियाभर से निवेशक उत्तराखण्ड का रुख करें, ताकि यहां की औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिल सके।

*उत्तराखण्ड में फार्मा एवं मेडिकल टैक्नोलॉजी की अपार सम्भावनाएं*

ब्रिटेन इनोवेशन एव टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक ग्लोबल सेंटर के रूप में स्थापित है। स्किल्ड मैनपावर लंटन ब्रटेन की उपलब्धता इस क्षेत्र को गति प्रदान करती है। उत्तराखण्ड भी इनोवेशन एव टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत में अपनी एक पहचान बनाने में सफल रहा है। हेल्थ केयर एवं लाईफ साईन्सेस के क्षेत्र में ब्रिटेन अग्रणी हैं। ब्रिटेन द्वारा बायोटेक, फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल टैक्नोलॉजी में निवेश को वरीयता दी जाती है। उत्तराखण्ड भी भारत के फार्मा हब के रूप में प्रतिष्ठित है। राज्य में 3 फार्मा क्लस्टर हैं, जिनमें 300 से अधिक उद्योग कार्य कर रहे हैं। रियल स्टेट बाजार आवासीय विकास से लेकर वाणिज्यिक अवस्थापना तक विविध अवसर प्रदान करता है। लंदन एवं मैनचेस्टर जैसे शहर इसके बेहतर उदाहरण हैं। उत्तराखण्ड में भी इसकी अपार सम्भावनायें हैं। हम राज्य में दो नये शहर बसाने की संकल्पना पर कार्य कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ब्रिटेन समेत अन्य देशों के ग्लोबल इन्वेस्टर्स उत्तराखण्ड में भी निवेश करें ताकि प्रदेश में औद्यौगिक विकास की गति बढ़ सके। प्रदेश में निवेश बढ़ने से अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत डेलीगेशन के अन्य सदस्य एवं इन्वेस्टर्स मौजूद रहे।

त्रियुगीनारायण में आयोजित वामन द्वादशी मेला हुआ सकुशल सम्पन्न ।

0

रुद्रप्रयाग। शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में आयोजित हुआ वामन द्वादशी मेले के अवसर पर भगवान नारायण एवं क्षेत्रपाल की मूर्ति की पूजा-अर्चना के बाद चांदी की थाल में सजाकर मंदिर की परिक्रमाएं की गई। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने भगवान के वामन रूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। प्रतिवर्ष जनपद के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण में शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन रूप में अवतरित होने पर यह मेला मनाया जाता है। इस वर्ष वामन द्वादशी मेला सादगी के साथ मनाया गया। मेले में जंगल से मोरू की लंबी डालें भी लाई जाती हैं। इनका पौराणिक उद्देश्य क्षेत्र में अधिक बर्फबारी होने के कारण तीन युगों से जलती आ रही अग्निकुंड में लकड़ियों की व्यवस्था करना होता है।

दुःखद खबर : भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर , सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने किया शोक प्रकट ।

0

उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभिभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा का आज निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे, उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया की कल सुबह हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया हैभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री, उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा जी (78वर्ष)का आज उनके निवास स्थान हल्द्वानी मे लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हुआ,
पूरन चंद्र शर्मा के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ट भाजपा नेता सुरेश तिवारी समेत पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए, उनके परिजनों की प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्र

अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य की है तीन संताने,प्रशासन को नही कोई खबर पंचायत राज का किया जा रहा खुला उलंघन।

0

रूद्रप्रयाग। पंचायती राज एक्ट में भले ही 25 जुलाई 2019 के बाद तीन संताने वाले प्रतिनिधि न पद पर रह सकते हैं और ना पंचायती चुनाव लड़ सकते हैं बावजूद अनेकों विकासखण्ड में गाये बगाये इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के बीरों वार्ड से आ रहा है जहां वर्तमान क्षेत्रपंचायत सदस्य की तीन संताने हैं बावजूद न केवल वे एक वर्ष से पद पर बने हैं बल्कि इस पूरे मामले की भनक न तो पंचायती राज विभाग को है और ना ही मुख्य विकास अधिकारी को। हालांकि अधिकारी अब जांच की बात जरूर कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अगस्तमुनि विकासखंड के क्षेत्र पंचायत वार्ड बीरों (धनपुर पट्टी) के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र नेगी ग्राम च्वींथ की करीब एक वर्ष पूर्व जीवित तीसरी संतान हुई है। हालांकि यह जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेन्द्र नेगी को स्वत: ही पंचायतीराज विभाग को देनी चाहिए थी किन्तु वे एक वर्ष से न केवल पद पर बने हैं बल्कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों, निधि के कार्यो को बडे आराम से सम्पादित कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस बात की जानकारी न पंचायती राज विभाग को है और ना ही मुख्य विकास अधिकारी को।

उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन,सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

0

लंदन

उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन,

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित,

प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से अह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आयें,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया,

लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई,

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट किया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।”

उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी भारी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है।

इसके साथ ही उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है ।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत समेत बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के निवासी एवं प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी पहुँचे लंदन, एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखण्ड के प्रवासियों के द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत ।

0

उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री धामी का हुआ लंदन में भव्य स्वागत

लंदन। चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे लेक लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे । लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

जोशीमठ के बाद अब नैनीताल में भूस्खलन ने लोगों की नीदें उड़ा दीं हैं

0

नैनीताल

जोशीमठ के बाद अब नैनीताल में भूस्खलन ने लोगों की नीदें उड़ा दीं हैं।भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चार्टन लॉज क्षेत्र में 24 घरों पर लाल निशान लगाकर मकान खाली करवा दिए।अचानक हुई इस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा है।कल तक अपने घरों में रह रहे लोग कुछ ही घंटों में आपदा प्रभावित बन गए,उनका आरोप है कि प्रशासन सुरक्षा कार्यों के बजाए लोगों के घर तोड़ने की योजना बना रहा है।इसलिए कई घरों को जबरदस्ती खतरे की जद में डाल दिया गया है।रविवार को अयारपाटा में रह रहे परिवारों को विकास प्राधिकरण व प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए,कुछ परिवारों को प्रशासन ने होटलों में रुकवाया हैजबकि कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने चले गए हैं।

इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है आरोप है कि प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा उपाय नहीं किए हैं

अचानक से घरों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं

ऐसे में लोगों को आशंका है प्रशासन खतरा बताकर कई दूसरे घरों को तोड़ सकता है

नैनीताल में खतरा बढ़ा 24 परिवारों ने घर छोड़े

नैनीताल के शनिवार को चार्टन लॉज क्षेत्र में एक दोमंजिला भवन के भरभराकर जमींदोज होने के बाद आसपास के इलाके में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है

जिला प्रशासन और नैनीताल विकास प्राधिकरण ने भी इन सभी चिह्नित परिवारों को नोटिस थमाकर तीन दिन के भीतर अपना पूरा सामान घरों से हटाने को कह दिया है।

क्षेत्र में दिनभर अफतरातफरी का माहौल बन रहा है

नैनीताल में प्रकृति की चेतावनी को अनदेखा करना अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासन,विकास प्राधिकरण और आपदा प्रबंधन की टीमों ने इलाके में सर्वे कर संवेदनशील घरों पर लाल निशान लगाने के साथ ही प्रभावितों को नोटिस दे दिए हैं

भूस्खलन प्रभावित इलाके में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए तिरपाल डाल दिया गया।

बारिश होने पर इससे मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी।

जिन घरों की बुनियाद पर असर आ रहा है, वहां पर रेत के कट्टे डालकर अस्थाई रूप से सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

प्रशासन बारिश होने से आशंकित है।

बारिश हुई तो यहां मिट्टी कटाव होने की आशंका बनी रहेगी।

प्रशासन ने लोगों को भेाजन बनाने और दोपहर में अपने घर आने की इजाजत दी है।

अंधेरा होने से पहले ही घर छोड़ने को कहा है।

ऐसे में लोग अपने घरों की सफाई और भोजन बनाने के लिए कुछ ही देर तक अपने घरों में आ रहे हैं

उत्तराखण्ड की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को मिला 30 नम्बर तक का समय।

0

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने और शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण, शहरी विकास, आवास और औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा बैठक की।

एसीएस ने कहा, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाए। घोषणाओं को तेजी से पूरा करने के लिए शासन स्तर से धरातल स्तर तक समय सीमा निर्धारित की जाए। निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागीय सचिव के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित हो।

उन्होंने कहा, संबंधित विभाग निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों पर विभाग जो भी कार्य कर रहे हैं, उनमें समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी कार्य में किसी वजह से परेशानी हो रही है, तो उसकी जानकारी उच्च स्तर पर दी जाए। बैठक में अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बड़े धूम धाम से मनाया गया।

0

इस अवसर पर जिला कार्यालय गुलाबराय रूद्रप्रयाग में प० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । तदोपरांत उन के जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय गुलाब राय रुद्रप्रयाग में प्रतिभा करते हुए जिला अध्यक्ष महाबीर पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना जीवन भारतीय समाज के लिए समर्पित किया । वे एकात्म मानवतावाद सिद्धांत के प्रेणता थे ।वे कहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्तियों का उत्थान ही हमारा जीवन का उद्देश होना चाहिए ।

इस अवसर पर विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने प० दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पित था। आज हमारी सरकार जो भी योजना बनातीं है उनमें प० दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतो के आधार पर ही बनाते हैं। जैसे आज हमारी सरकार की जल जीवन मिशन योजना हैं जिसमें समाज के अंतिम परिवारों को जल नल से जोडना है।

इस अवसर पर जिला पचायत अध्यक्ष अमरदेइ शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठन कर्ता एकात्मक मानववाद और अंत्योदय के सूत्रधार थे।

वही केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने उखीमठ बूथ पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कहा कि वे एक महान चिंतक थे । उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी ।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विक्रम कंडारी, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खण्डूरी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ,विनोद देवशाली नगर मण्डल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी ,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद जोशी ,जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, जिला मंत्री ओम प्रकाश बहुगुणा, अजय सेमवाल ,गुलाबी देवी, सुमन जमलोकी, शीला रावत, बुद्धि बल्लभ थपलियाल आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों के मंडल मुख्यालयों एवं बूथों पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।