27 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 196

जोशीमठ आपदा को लेकर 8 संस्थानो की रिपोर्ट को किया गया सार्वजनिक।

0

देहरादून/नैनीताल

जोशीमठ आपदा को लेकर 8 संस्थानो की रिपोर्ट को किया गया सार्वजनिक

हाई कोर्ट की दखल के बाद यूएसडीएमए ने आठ संस्थानो के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को वेबसाइट पर किया अपलोड, आज की जाएगी हाईकोर्ट में चर्चा

अल्मोड़ा निवासी पीसी तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई थी फटकार

हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसी रिपोर्ट को सरकार दबा कर नहीं रख सकती

इस साल की शुरुआत में जोशीमठ के कई घरों में देखी गई थी बड़ी-बड़ी दरारें और जोशीमठ की जेपी कॉलोनी से पानी का रिसाव

इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने देश के आठ अलग-अलग संस्थानो से कराया था जोशीमठ का सर्वे

सर्वे में सभी संस्थानो ने 718 पन्नों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप थी जिसके आधार पर एनडीए में 129 पन्नों की रिपोर्ट की थी तैयार

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में मोरेन से बने बोल्डरो के खिसकने को बताया गया था दरारों का कारण

रुद्रप्रयाग की दूरस्थ लस्या पट्टी का धनकुराली गांव जुड़ेगा सड़क मार्ग से, विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास व भूमिपूजन।

0

लस्या पट्टी का धनकुराली गांव जुड़ेगा सड़क मार्ग से।
विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास व भूमिपूजन।
राज्य योजना के अंतर्गत 2.5 किमी सड़क का ₹ 84 लाख की लागत से होगा निर्माण।

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के अंतर्गत लस्या क्षेत्र का धनकुराली गांव देश की आजादी के 75 साल बाद सड़क मार्ग से जुड़ने जा रहा है। सड़क का निर्माण का शिलान्यास एवं भूमिपूजन स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के द्वारा किया गया। सड़क का निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत किया जाएगा। 2.5 किमी लम्बा इस सड़क का निर्माण ₹84 लाख की लागत से होगा। स्थानीय जनता लंबे समय से सड़क की मांग कर रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय जनता ने खुशी व्यक्त करते हुए फूल-मालाओं के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया स्वागत किया। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को 2 किमी पैदल चलना पड़ता था। जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं बच्चों को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के शिलान्यास के अवसर पर ग्राम प्रधान धूम सिह राणा ने विधायक भरत चौधरी व सरकार का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह लंबे समय से ग्राम वासियों की मांग थी, आज पूरी हुई है ये गांव के लिए एक बड़ी सौगात है। वही सड़क शिलान्यास के अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में देरी हुई है। सड़क को बहुत पहले बन जाना चाइये था। परंतु वन स्वीकृति मिलने में ज्यादा समय लगा। जिसके कार्य सड़क का निर्माण जल्दी नही हो पाया। उन्होंने की अब जल्द ही धनकुराली गांव तक सड़क पहुँच जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम गांव सड़क मार्ग से जोड़ने बाकी रह गए है। उनको भी जल्द जोड़ा जाएगा। साथ ही जहाँ सड़क बन चुकी है, उन पर भी डामरीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत भी कराया। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सड़क निर्माण के लिए सभी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य कर रही है। सभी गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। सड़क बनने से ही गांव एवं क्षेत्र का विकास होता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, प्रधान उरोली संजय राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भण्डारी, मेहरवान रावत, भगवान सिंह, प्रदीप पंवार, आशीष काला संजपाल नेगी, सोहन रावत, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दशज्यूला को कार्तिक स्वामी सर्किट से जोड़ा जाएगा: शैला रानी

0

 

*दशज्यूला को कार्तिक स्वामी सर्किट से जोड़ा जाएगा: शैला रानी*

*- विधायक केदारनाथ ने दशज्यूला क्षेत्र में सतत पर्यटन विकास के लिए प्रयास करने पर जोर दिया*
*- जागतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए दो लाख रुपए की घोषणा*
*-महिला मंगल दालों को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि*
*- 10 लाख की राशि दशज्यूला में जिम निर्माण को देने की घोषणा*
*- राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए किए जाएंगे प्रयास

क्रोच पर्वत श्रेणी पर स्थित पौराणिक भगवान कार्तिक स्वामी का मंदिर आज पूरे देश में ख्याति प्राप्त कर रहा है। साल भर लोग यहां कार्तिक स्वामी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में यहां पर्यटन एवं तीर्थाटन की व्यापक संभावनाएं हैं। वहीं हाल ही में दशज्यूला द्वारा आयोजित माँ चण्डिका के दिवारा यात्रा को भी प्रदेश भर में प्रसिद्धि मिली है। ऐसे में दशज्यूला ग्राम सभाओं को कार्तिक स्वामी सर्किट से जोड़ कर पूरे क्षेत्र के समुचित विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे यह बात केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने जागतोली दशमला महोत्सव में कही।

 

https://youtu.be/Mao2zB_QShs?si=pPR3DCOYiyNsWQzS

तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य में दशज्यूला क्षेत्र को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत तथा क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होने से सभी युवाओं को होम स्टे योजना के अन्तर्गत आत्मनिर्भर किया जा सकता है। कहा कि चोपड़ा – गढी़धार, कोटखाल – जागतोली तथा रूद्रप्रयाग – पोखरी मोटर मार्गो के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए बजट जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिससे वर्षों से चल रही सड़कों की समस्याओं का समाधान मिलेगा। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के लिए विधायक निधि से दो लाख तथा मांगल व झूमेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों को पचास हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की। वहीं 10 लाख की राशि दशज्यूला में जिम निर्माण को देने की घोषणा भी की साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को स्टेडियम बनाने के प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

महोत्सव संरक्षक / जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी ने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा भविष्य में जागतोली दशज्यूला महोत्सव को जनभावनाओं के अनुरूप भव्य रुप दिया जायेगा। महोत्सव महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र के पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों व परम्पराओं से अतिथियों को रूबरू करवाया जबकि महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जागतोली दशज्यूला महोत्सव के सफल आयोजन में हर प्राणी जगत का भरपूर सहयोग रहता है। जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका सीमा गुसाईं व धर्मू सूरदास के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया तथा भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया। महोत्सव के दूसरे दिन मांगल गीत व झुमेलू गीतों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंगल दल बौरा, बैजी काण्डई, थपलगांव, जग्गी काण्डई व कोखण्डी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया। कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम जी आई सी काण्डई, द्वितीय द्वारीधार ,बालक सीनियर वर्ग में प्रथम जी आई सी घिमतोली व द्वितीय पब्लिक इन्टर कालेज द्वारीधार रहे। सभी प्रतियोगिताओं में राजेन्द्र करासी, राजेन्द्र पाठक, सतेन्द्र प्रसाद नौटियाल, किशन नेगी, विपिन विन्दोला, दीपक चमोली, प्रवेन्द्र नेगी, सुनील कुमार, विमल बिष्ट, भरत सिंह, प्रभात बिष्ट, आशीष पुरोहित, ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ताजवर फरस्वाण ने महोत्सव का संचालन सयुंक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, भाजपा जिला महामंत्री गम्भीर बिष्ट,भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन नेगी, चोपड़ा मण्डल अध्यक्ष धन श्याम पुरोहित, तल्ला नागपुर महोत्सव अध्यक्ष प्रताप मेवाल, सचिव महेन्द्र नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष पंचम नेगी, शेलेन्द्र भण्डारी, भूपेंद्र नेगी, आशा काण्डपाल, सतवीर जग्गी, चन्दन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह, सरताज सिंह, प्रधान देश राणा, कमल लाल,अमित कुमार, हेमा देवी, देवेन्द्र सिंह,कान्ति देवी , गजेंद्र सिंह मीना देवी सुरेन्द्र लाल जीत सिंह मेवाल सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

 

पांच दिनों से लापता चल रहे गैरसैंण निवासी कर्ण पंवार का अब तक नही मिल पाया पुलिस को कोई सुराग।

0

कर्णप्रयाग/चमोली जनपद के गैरसेंण ब्लॉक के 28 वर्षीय करन पंवार का 5 दिन बाद भी कोई सुराग नही मिल पाया है। पुलिस द्वारा लगातार जगह जगह ढूंढ खोजबीन की जा रही है। युवक की तलाश में पुलिस दिन रात जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जगह जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वही शुक्रवार को देहरादुन से आई ट्रैकर ( डॉग स्क्वायड) की टीम द्वारा सिमली के आसपास ढूंढ़खोजबीन की गईं। सीओ कर्णप्रयाग मौके पर रहकर लगातार मामले की निगरानी कर रहे है। युवक के इस प्रकार से अचानक गायब होने से हर कोई हैरान है।बीते 18 सितंबर को गैरसेंण के पटोड़ी गाँव के करन पंवार पुत्र सुरेंद्र सिंह 28 रामनगर से ट्रक लेकर नंदानगर घाट की और निकाला था। लेकिन कर्णप्रयाग सिमली आटागाड़ पुल पर युवक का ट्रक खड़ा मिला। परिजनों द्वारा फोन करने पर युवक द्वारा फोन नही उठाया गया। तो परिजनों द्वारा युवक की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों द्वारा जब ट्रक में तलाशी की गई तो युवक का फोन, बेग, और जूता वही मिला। जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर खोजबीन शुरू कर दी गई है। युवक की माता गोदाम्बरी देवी और भाई हरीश पंवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द युवक को खोजने की मांग की है। वही लोगो द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर युवक को खीजने की अपील की जा रही है। वही युवक की खोजबीन को लेकर गैरसेंण में लोगो ने युवक की तलाश न होने पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

25 से ब्रिटेन दौरे पर जा रहें हैं सीएम, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ये हैं सरकार का एजेंडा ।

0

25 से ब्रिटेन दौरे पर जा रहें हैं सीएम, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ये हैं सरकार का एजेंडा*

*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर*

*बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर उन्हें आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 26 सितंबर को लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ग्रुप के साथ प्रदेश में इको फ्रेंडली मोबिलिटी के सम्बंध में चर्चा की जाएगी। इसी दिन लंदन में अन्य उद्योग घरानों के साथ बैठक की जाएगी एवं विश्वस्तरीय निवेशकों को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ब्रिटेन भ्रमण के दौरान डेलिगेशन द्वारा लंदन के प्रमुख हस्तियों से भी भेंट की जाएगी।

डेलिगेशन द्वारा 27 सितंबर को बर्मिघम में डब्ल्यू0एम0जी0 वार्बिक मेनिफेक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी। इसके साथ ही टीवीएस नॉर्टन ग्रुप के साथ उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरे पर ब्रिटेन के टूरिज्म सेक्टर से जुड़ी बड़े घरानों से भी बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। राज्य सरकार दुनियांभर के इन्वेस्टर्स को उत्तराखंड में आमंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उत्तराखंड के प्रति दुनियाभर के बड़े निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा देश के बड़े शहरों के अलावा विदेश में भी निवेशकों से विचार विमर्श शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लॉच किया गया है, जिसके तहत अगले 5 वर्षों में राज्य की एसजीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी के रूप में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में लगभग 6000 एकड़ का लैण्ड बैंक विभिन्न सैक्टर के उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेल, रोड एवं एयर कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हुआ है। देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिये सीधी वायु सेवा उपलब्ध हो गई है। देहरादून एवं पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन के तहत ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेललाईन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। राज्य में चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उद्यमियों का राज्य में निवेश बढ़ाने में सबसे अधिक सहभागिता है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के आधार पर कार्य कर रही है और यह तभी सम्भव है, जब उद्योग संघों से निरन्तर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अमृतसर कोलकाता इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। राज्य में पर्यटकों एवं श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु सभी स्थलों पर नवाचार के माध्यम से सुविधाओं का विकास किया जा रहा है निर्यात् को बढ़ावा देने के लिये भी नीति निर्धारित की गई है।

तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

0

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के दशज्यूला कांडई के जागतोली क्रीड़ा मैदान में तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के शुभारंभ पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण व दिगम्बर बिष्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उनकी सुंदर प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने देर सांय तक आनंद उठाया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव को लेकर क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।

महोत्सव का शुभारंभ ग्राम प्रधान हेमा काण्डपाल, कान्ती देवी, प्रवेन्द्र महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला पुरोहित, अंशी देवी बर्त्वाल सुमन देवी, बबीता जग्गी, कुसुम देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राइंका काण्डई के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, मां शारदे का स्तुति से शुभारंभ किया। महिला मंगल दल बेंजी काण्डई की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। लोक गायक सुमान सिंह रौथाण ने देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन के माध्यम से भजन संध्या का शुभारंभ किया। तु बैठी होली मेरी प्यारी अंशू की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। लोक गायक दिगम्बर बिष्ट देवभूमि उत्तराखण्ड की महिमा व भाना बामणी की प्रस्तुति भक्तिमय रही। जबकि भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया। सतेन्द्र नौटियाल द्वारा राधा कृष्ण की महिमा पर आधारित भजन की प्रस्तुति भी शानदार रही।

चोपता चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध के बारे में अनेक जानकारियां देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से साइबर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनसे बचने के लिए जनमानस को सजग होने की सख्त जरूरत है। महोत्सव के प्रथम दिन लोक गीत, लोक नृत्य, खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। महोत्सव के अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों व जनता का स्वागत किया। साथ ही आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से प्रतिवर्ष जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इधर, बाल विकास, स्वास्थ्य, कृर्षि, समाज कल्याण, उद्यान विभाग, गरिमा स्वयं सहायता समूह, तुंगेश्वर महादेव स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्टॉल लगाए गए।

ललिता प्रसाद काण्डपाल, पंकज काण्डपाल, रवि दत्त पुरोहित, सुनील, भरत मिंगवाल, राजेन्द्र करासी, विमल बिष्ट, आशीष पुरोहित, प्रभात बिष्ट, लक्ष्मण नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ने महोत्सव का सयुंक्त रूप से संचालन किया। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, महासचिव कालिका प्रसाद काण्डपाल जगदीश भण्डारी, राय सिंह रावत, चन्द्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव संजय नेगी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, दर्शन जग्गी, ललिता प्रसाद काण्डपाल, राजेन्द्र काण्डपाल, ताजवर फरस्वाण, तहसीलदार राजपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य पी एल आर्य सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे।

टिहरी के90 से अधिक हाई स्कूल टॉपर छात्रों को भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण के लिए देवप्रयाग विधानसभा विधायक विनोद कंडारी ने दिखाई हरी झंडी ।

0

टिहरी- टिहरी जिले के देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल टॉपरों का भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है. 90 से अधिक विधानसभा हाई स्कूल टॉपर कीर्तिनगर से देहरादून के लिए रवाना हुए. इनमें देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. आज कीर्तिनगर ब्लॉक से छात्रों का जत्था देहरादून के लिए रवाना किया गया. इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. आपको बता दें कि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी जब पहली चुनाव जीत कर विधानसभा पहुॅचे तो उन्होनें 2019 से छात्रों के अंदर पढ़ाई के प्रति रूची बढ़ाने को लेकर भारत भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की. प्रत्येक वर्ष देवप्रयाग विधायक अपने निजी खर्च पर विधानसभा के हाई स्कूल टॉपरों को भारत दर्शन कराते हैं. इस बार 80 से अधिक छात्र भ्रमण पर निकले हैं. छात्र कीर्तिनगर से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं यहां देर साम छात्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 24 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली पहुॅचेंगे. यहां छात्र सबसे पहले नये संसद भवन, राष्ट्रपति भवन समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतों व शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे. इसके उपरांत छात्र यहां केन्द्रीय रक्षा मंत्री व सूचना एवं प्रसारण मंत्री से भी छात्र मुलाकात करेंगे. देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होनें पीएम मोदी व राष्टपति से समय मांगा है. छात्र प्रधानंमत्री मोदी से भी संवाद करेंगे. 30 सितंबर तक चलने वाले छात्रों के इस शैक्षणिक भारत भ्रमण में छात्र बहुत कुछ सिखेंगे. जो उनके भविष्य र्निधारण में सहायता प्रदान करेगी.

शराब तस्करी कर रहे नेपाली व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा कुंड के पास से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब 14 बोतल मैकडॉवल व्हिस्की के साथ विकास बहादुर पुत्र भीम बहादुर निवासी ग्राम गौरा थाना नराकोट जिला जुमला नेपाल (उम्र 22 वर्ष)गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

अवैध शराब की तस्करी करते हुए व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रूरप्रयाग । अवैध शराब की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। मुर्खल्या पुत्र श्री तोता सिंह निवासी बज्यूड़ पो0 खड़पतिया जिला रुद्रप्रयाग
के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अंथोली-जाखाल-सिलगावँ-सकलाना व तिलवाडा-सौंराखाल मोटर मार्ग की बदलेगी सूरत, विधायक भरत चौधरी ने किया दोनों सड़कों के डामरीकरण/अनुरक्षण कार्य का किया शुभारंभ,₹10.50 करोड़ की लागत से होगा सड़कों जीणोद्धार ।

0

अंथोली-जाखाल-सिलगावँ-सकलाना व तिलवाडा-सौंराखाल मोटर मार्ग की बदलेगी सूरत।

विधायक भरत चौधरी ने किया दोनों सड़कों के डामरीकरण/अनुरक्षण कार्य का किया शुभारंभ।

₹10.50 करोड़ की लागत से होगा सड़कों जीणोद्धारभरदार क्षेत्र के अंतर्गत तिलवाडा-सौंराखाल व अंथोली-जाखाल-सिलगावँ-सकलाना मोटर मार्ग के डामरीकरण/अनुरक्षण कार्य का शुभारंभ विधायक भरत सिंह के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की अध्यक्षता में किया गया। लंबे समय से इन सड़कों की स्थिति बहुत दयनीय थी। जिसे भरदार क्षेत्र की लगभग दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को आवागमन में बड़ी कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से भरदार क्षेत्र की जनता इन सड़कों के डामरीकरण की मांग कर रही थी। सड़क डामरीकरण के कार्य शुरू होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि ये सभी सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित की गई थी। अब इन सभी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया था। राज्य योजना के माध्यम से वन टाइम मेन्टेन्स के तहत इन सभी सड़कों पर डामरीकरण/अनुरक्षण के कार्य हो रहे है। तिलवाडा-सौंराखाल 31 किमी लम्बा मोटर पर ₹6.6 करोड़ व अंथोली-जाखाल-सिलगावँ-सकलाना 24 किमी लम्बा मोटर मार्ग पर ₹3.80 करोड़ की लागत से डामरीकरण/अनुरक्षण के कार्य होंगे। इसके साथ ही जल्द ही अन्य सड़कों पर भी डामरीकरण के कार्य प्रारंभ होंगे। जनता को बेहतर सड़कें आगवागम के लिए मिलेगी। उन्होंने सम्बंधित विभाग को अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की डामरीकरण की जो मांग थी वो पूरी हुई।अब जनता को बेहतर सड़कें आवाजाही के लिये मिलेगी। वही सड़क डामरीकरण/अनुरक्षण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने विधायक भरत सिंह चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सेमवाल, कुलवीर रावत, अमित रावत, राजेंद्र डिमरी, मोहन चौहान, शशि नौटियाल, जयेंद्र नेगी, दिलवर राणा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थि रहे।