25.8 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 216

उत्तराखंड विधानसभा को मिला स्थाई सचिव ।

0

 

उत्तराखंड विधानसभा को मिला स्थाई सचिव,

उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड से प्राप्त सहमति के क्रम में शहन्शाह मुहम्मद दिलबर दानिश बने सचिव उत्तराखंड विधानसभा,

उच्चतर न्यायिक सेवा की तैनाती सचिव, विधान सभा सचिवालय के पद पर नियुक्त किए गए,

इसके क्रम में दानिश ने सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य के साथ ही उत्तराखण्ड विधान सभा के सचिव का आज पदभार ग्रहण कर लिया,

रुद्रप्रयाग पुलिस की नई पहल जनसंवाद के द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद ।

0

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में 16 साल बाद हुई अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती।

0

रुद्रप्रयाग :स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में 16 साल बाद अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। डाॅ. सचिन प्रभाकर चौबे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में बतौर अस्थि रोग विशेषज्ञ कार्यभार ग्रहण कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में तैनात डाॅ. सचिन प्रभाकर चौबे द्वारा आर्थोपेडिक्स में पोस्ट ग्रेजूएशन पूर्ण करने के उपरांत गत अप्रैल माह में जनपद में पुनः अपना योगदान दिया था, जिसके उपरांत वे श्री केदारनाथ यात्रा व पीएचसी ऊखीमठ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया कि उनकी विशेषज्ञता के दृष्टिगत व्यापक जनहित में उनकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में तैनाती की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद अब केदारघाटी के वाशिंदों को जिला चिकित्सालय जाने से राहत मिल जाएगी, वहीं जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग से संबंधित मरीजों का दबाव में भी कमी आएगी। यहां यह भी उल्लेख करना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इसी वर्ष वहां जनरल सर्जन, सोनोलॉजिस्ट की तैनाती भी की गई है।

 

पौड़ी जनपद के गुमखाल सारी मोटरमार्ग पर देर रात ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त,कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत।

0

पौड़ी :मामला लैंसडौन तहसील के गुमखाल-सारी मोटरमार्ग का जहा कल रात 8 बजे देवडाली निवासी चार लोग अपने गांव गुमखाल से देवडाली के लिए आल्टो कार से निकले, मगर गुमखाल से 200 मीटर की दूरी पर सड़क की घटिया स्थित के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

वही कार के गिरने की सूचना मिलने पर आसपस लोग ओर पुलिस प्रशासन मोके पर पहुंचा, वही काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा चार शवों को गहरी खाई से निकाला गया।वही मृतको की पहचान देवडाली
निवासी चंद्र मोहन बिष्ट, दिनेश बिष्ट, अतुल बिष्ट ओर चुना बिष्ट के रूप में हुई है।वही इस मार्ग के ख़राब स्थित को लेकर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को बार शिकायत की, मगर आज तक शासन प्रशासन के कानों तक जू तक नही रेगी।दो माह पूर्व में ग्राम सारी में सरकार जनता द्वारा में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम से इस मार्ग को कर शिकायत की मगर किसी ने जरा भी इन ग्रामीणों की नही सुनी ओर आज नतीजा यह है कि चार परिवारों के लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी।अब बड़ा सवाल है आखिर शासन प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को नई सड़क खोदने में क्या दिलचस्पी है, क्यों वर्षो पुरानी सड़को को ठीक नही किया जा रहा है। आखिर कब तक ग्रामीणो की जिंदगी से खेला जायेगा ।

गौरीकुण्ड के गौरीगांव में भूस्खलन की चपेट में आये तीन नेपाली मूल के बच्चे ,दो बच्चों की हुई मौत ।

0

गौरीकुण्ड : केदारघाटी में लगातार बारिश व भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है ।आज सुबह गौरीकुण्ड के गौरीगांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से नेपाली मूल के तीन बच्चे आये चपेट में ।तीनों बच्चों को  स्थानीय व नेपाली मूल के लोगो की मद्दत से भूखलन के मलवे  बाहर निकाला गया और गौरीकुण्ड अस्पताल में भर्ती किया गया जंहा डॉक्टरों द्वारा दो बच्चों को मृत घोषित किया है ।

पुरी ख़बर पढ़िए

समय लगभग रात्रि 12 बजे
गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार के ऊपर के खेत से आए मालवा की चपेट में आने के कारण तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई थी राहत बचाव टीम मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है। इस घटना में तीन ही बच्चों के दबने की सूचना थी जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी 8 वर्ष छोटी लड़की पिंकी 5 वर्ष तथा एक छोटा बच्चा जो मालवे में दबे थे उनको अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से स्वीटी ठीक है जिसका उपचार किया गया है जबकि दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है। जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे।

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर IAS एवं PCS अधिकारियों के तबादले ।

0

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि राज्य में बड़े पैमाने पर एसडीएम के तबादले किए गए हैं। 50 से अधिक पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है इसके साथ ही नवनीत पांडे को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है तो वहीं अपर जिलाधिकारी रैंक के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। देखिए पूरी सूची

टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ,हादसे में महिला समेत 02 की मौत 01 घायल ।

0

मसूरी के धनोल्टी – मसूरी मार्ग पर सुवाखोली – मसराना के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ……हादसा इतना भयावह था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,, और 2 लोगों की जान चली गई ।
दरअसल देर शाम थाना मसूरी को 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा है , जिसके बाद आनन फानन मे मसूरी पुलिस फोर्स , फायर सर्विसेज और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची…. 700 मीटर गहरी खाई में जाकर घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा घायलों को रेस्क्यू किया गया। इस भीषण हादसे मे महिला समेत 2 लोगों की मृत्यु हो गई है , और गंभीर रूप से घायल एक युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का मसूरी पुलिस ने ऑफिशल प्रेस नोट जारी किया है।जिसमें
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी , और एक महिला की भी कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई ।
एक घायल युवक को अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है , फिलहाल वह खतरे से बाहर है , और जिनका इलाज किया जा रहा है…..

चोरी की सामग्री सहित 03 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

रुद्रप्रयाग :जिला मुख्यालय पर 7 अगस्त 2023 को वादी  हरीश चन्द्र सेमवाल निवासी मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग की तहरीर के आधार पर उनके घर में हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी थी।
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में श्री जयपाल सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर से कोतवाली स्तर पर टीम गठित कर आवश्यक सुरागरसी, पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त  गौरव कुमार पुत्र श्री प्रेम भारती निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।2 नाम रोहित राज पुत्र श्री गिरीश लाल निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।
3- विवेक पुत्र श्री अनुसूया लाल निवासी ग्राम अमसारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग को आज गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से –* दो इण्डेन गैस के सिलेन्डर, एक परात तथा एक कांस की थाली व नगद धनराशि 2000/-इनके द्वारा चोरी की सामग्री की शत-प्रतिशत बरामदगी हुई है।.तीनो अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

बागेश्वर उप चुनाव की तारीको का हुआ एलान l

0

देहरादून

बागेश्वर उप चुनाव की तारीको का हुआ एलान,

10 अगस्त को होगी चुनाव की अधिसूचना जारी,

17 अगस्त को होगा नामांकन, 18 अगस्त को होगी जांच

21 अगस्त को नाम वापसी की तिथि,

5 सितंबर को होगा मतदान, 8 अगस्त को होगी मतगणना,

बागेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है देश में 7 राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है जिसके लिए बागेश्वर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है 5 सितंबर को बागेश्वर में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी जबकि 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे___

 

 

 

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुमेरा नारायणकोटी 40 मीटर वास आउट।

0

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग  के ऊॅंचाई वाले इलाकों व केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश के चलते थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थान खुमेरा और नारायणकोटी के बीच में सड़क का करीब 40 मीटर हिस्सा वाश आउट हो गया है, यहॉं पर केवल पैदल आ जा सकने हेतु मार्ग शेष रह गया है। यहॉं पर एक पुलिया भी थी, जिसके नीचे का हिस्सा भी पूरी तरह से हट गया है। इस मार्ग को सही कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त थाना अगस्त्यमुनि के समीप रुद्रप्रयाग की ओर भी मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, यहॉं पर भी मार्ग को खोले जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि इस स्थल सहित जनपद के अन्य जगहों जहॉं पर हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं व आवाजाही होने में समय लगने की सम्भावना है, ऐसे स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए लोगों को सुरक्षित पार कराये जाने में मदद की जाये।