28.9 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 215

अपडेट: गौरीकुंड लैंडस्लाइड में रेस्क्यू टीम को आज दो और व्यक्तियों के शव प्राप्त हुए हैं

0

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड आपदा में रेस्क्यू टीम को आज दो और व्यक्तियों के शव प्राप्त हुए हैं।‌

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नवें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है, शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

अपडेट :केदारनाथ हाईवे पर वीरवार को हुए लैंडस्लाइड में दबी कार में पांच यात्री मृत मिले ।

0

Dedciription:केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग फाटा से दो किलोमीटर दूरी तलसारी में चट्टान टूटने से एक वाहन की दबे होने की आशंका जताई जा रही थी ।रास्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलवा आने से 60 से 80 मीटर सड़क पूरी वास आउट हो गयी थी ।कल स्याम से आज स्याम 7 बजे मलवा हटा कर वाहन का पता लग पाया है जिसमे पांच लोग सवार थे जिनके शव क्षत विक्षत हो रख है एक यात्री के जेब मे आईकार्ड से पता चला कि वे लोग गुजरात के है ।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है दिनांक 10 अगस्त 2023 की सायं को फाटा (तरसाली ) के पास सडक के ऊपर से भारी चट्टान व मलवा आने पर सडक पर एक चलते हुई वाहन के मलवे मे दबने की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन टीम तहसीलदार ऊखीमठ DDRF ,SDRF, पुलिस टीम निरन्तर रेस्क्यू कार्य पर लगी रही । उन्होंने अवगत कराया कि आज दिनांक 11/08/2023 को पुन रेस्क्यू कार्य चालू किया गया JCB के मध्यम से मलवे को हटाया गया मलवे मे एक वाहन uk 07 TB6315 (swift dzire tours) जिसमे 5 ब्यक्ति सवार थे जो कि वाहन के अन्दर ही मलवे मे मृत अवस्था मे पाये गये। मृत ब्यक्तियो में जिगर आर मोदी, देसाई महेश ,मनीष कुमार,मिन्टु कुमार, पारिक दिव्याश शामिल है। जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र की गई है। पुलिस द्बारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार का ट्रीटमेंट ,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई) ने सिंह द्वार के उपचार रखरखाव का कार्य शुरू किया।

0

बद्रीनाथ /  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई) के सहयोग से श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार में सूक्ष्म दरारों का उपचार- मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य पूजा- अर्चना के पश्चात शुरू कर दिया है।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीते वर्ष 2022 में शासन से श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार तथा श्री लक्ष्मी मंदिर की दीवारों में सूक्ष्म दरारों तथा सिंह द्वार के मध्य में हल्के जल रिसाव के उपचार तथा मरम्मत हेतु अनुरोध किया था तथा एएसआई अपर महानिदेशक ( संरक्षण एवं वर्ल्ड हेरिटेज) जान्ह्वीज शर्मा से इस संबंध में विस्तृत वार्ता की थी। जिस पर माह अक्टूबर 2022 के प्रथम सप्ताह में आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ( एएसआई) ने अपनी टीम से सिंह द्वार का निरीक्षण कराया था तथा सिंह द्वार में हल्की दरारों की पुष्टि हुई थी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एएसआई ने दरारों के वृहत्त परीक्षण हेतु ग्लास टायल लगाये थे ताकि दरारों के घटने – बढने का सहीं आंकलन हो सके। ग्लास टायल लगाने के बाद पुनः एएसआई द्वारा सिंह द्वार का निरीक्षण किया गया लेकिन दरारों में अधिक बदलाव अथवा बढ़ोतरी नहीं हुई नहीं भू धंसाव आंका गया।
अब इसके पश्चात अब प्रथम फेज के उपचार में सिंह द्वार के दायें भाग के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है सिंह द्वार के दोनों छोर का क्रमशः उपचार कार्य किया जा रहा है‌।
सिंह द्वार के उपचार कार्य से पहले विधिवत पूजा अर्चना की गयी इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सहायक अभियंता गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एएसआई ट्रीटमेंट एक्सपर्ट नीरज मैठाणी एवं आशीष सेमवाल अवर अभियंता गिरीश रावत आदि मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यकारणी का विस्तार

0

रुद्रप्रयाग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी द्वारा रुद्रप्रायग जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जानकारी देते हुए रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के नये पदाधिकारियों का अनुमोदन कर दिया गया है, जिसमे जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों सहित 16 उपाध्यक्ष, 40 महामंत्री 38 उपसचिव 2 प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा कि पार्टी संगठन को गति देने के लिए अतिशीघ्र जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

वही दूसरी और जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने सभी नव नियुक्त पदधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि वे पार्टी हित के संघर्ष करने के लिए नए जोश के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अर्जुन सिंह गैरवार जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुंवरलाल महामंत्री दीपक भंडारी विनोद राणा सचिन योगी तिवारी आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे

नव नियुक्त पदधिकारियों की सूची :-

श्री विजयपाल जगवाण जी – महामंत्री संगठन
श्री विनोद राणा जी – महामंत्री जनसम्पर्क
श्री देवेंद्र भण्डारी जी – महामंत्री चुनाव प्रचार
श्री गणेश तिवारी जी – महामंत्री प्रशासन
श्री नरेंद्र बिष्ट जी – महामंत्री मीडिया प्रबन्धन
श्री वीर सिंह बुढेरा जी – महामंत्री प्रवक्ता

उपाध्यक्ष

श्री राजेश थपलियाल जी
श्री कुंवर लाल जी
श्री विक्की आनंद जी
श्री मोहन रौतेला जी
श्री विजय चमोली जी
डॉ. कैलाश पुष्पवाण जी
श्रीमती सुलोचना मंगवाल जी
श्री पंकज शुक्ला जी
श्री महावीर पंवार जी
श्रीमती बसंती देवी जी
श्री ताजबर खत्री जी
श्री नरेंद्र ममगाई जी
श्री विनोद चमोली जी
श्री दिगम्बर गुसाईं जी
श्री हयात सिंह राणा जी
डॉ. राम सिंह पंवार जी

सचिव

श्री उदय सिंह रावत जी
श्री लक्ष्मण नेगी जी
श्री मुकेश कठैत जी
श्री उम्मेद सिंह रावत जी
श्री प्रेम लाल जी
श्री योगी तिवारी जी
श्री प्रदीप कण्डारी जी
श्री त्रिलोक सिंह नेगी जी
श्री आशीष कनियाल जी
श्री पंकज राणा जी
श्री राय सिंह बर्त्वाल जी
श्री शिशु पाल कण्डारी जी
श्री गोपाल रावत जी
श्री हरीश पडियार जी
श्री अजय रौथाण जी
श्री विजेंद्र पंवार जी
श्रीमती धनेश्वरी देवी जी
श्रीमती राधा देवी रावत जी
श्री हरीश कुमार जी
श्री महादेव सेमवाल जी
श्री पुरुषोत्तम तिवारी जी
श्री धर्मपाल रावत जी
श्री विनोद ममगाई जी
श्री प्रेम सिंह राणा जी
श्री सुनील नौटियाल जी
श्री गजेंद्र भट्ट जी
श्री कमल सिंह कप्रवाण जी
श्री हरीश पुंडीर जी
श्री उम्मेद लाल जी
श्री जयवीर नेगी जी
श्री बबन रावत जी
श्री देवेंद्र नेगी जी
श्री हरेंद्र कुमार जी
श्री चंद्रकांत गैरेला जी
श्री योगम्बर कुनियाल जी
श्री दिगंबर बुटोला जी
श्री मनोज सेमवाल जी
श्री दीपक नेगी जी

महामंत्री

श्री दीपक भण्डारी जी
श्री विहारी लाल जी
श्री सदर सिंह जी
श्री बलराम पंवार जी
श्री हर्षवर्धन रौथाण जी
श्री राजेंद्र कुंवर जी
श्री ईशू नेगी जी
श्री सावन नेगी जी
श्री अजय झिंक्वाण जी
श्रीमती उमा कैंतुरा जी
श्री अजय पुंडीर जी
श्री आशीष नेगी जी
श्री जगदीश रावत जी
श्रीमती सुंदरी देवी जी
श्री मोहन लाल जी
श्रीमती वीरा देवी जी
श्री शूरवीर जगवाण जी
श्री भगत पुण्डीर जी
श्री कवीन्द्र सिंधवाल जी
श्री आशीष राणा जी
श्री प्रदीप मलासी जी
श्री राजेंद्र नौटियाल जी
श्री दीपक पंवार जी
श्री नरेंद्र रावत जी
श्री मनोहर सिंह रावत जी
श्री महावीर पंवार जी
श्री सूरत सिंह झिकवाण जी
श्री महावीर रौथाण जी
श्रीमती शीमा अग्रवाल जी
श्री सतेंद्र सिंह जी
श्री नवीन बिष्ट जी
श्री हिमांशु भट्ट जी
श्री पंचम सिंह नेगी जी
श्री आलोक नेगी जी

आमंत्रित सदस्यगण

श्री प्रदीप प्रसाद थपलियाल जी
श्री मनोज रावत जी
श्री बीरेंद्र बुटोला जी
सुश्री लक्ष्मी राणा जी
श्री सूरज नेगी जी
श्री प्रदीप बगवाड़ी जी
श्री देवेंद्र झिंक्वाण जी
श्री ईश्वर बिष्ट जी
श्रीमती गीता झिंक्वाण जी
श्री शिव सिंह रावत जी
श्री राजेंद्र सेमवाल जी
श्रीमती शशि सेमवाल जी
श्रीमती देवेश्वरी नेगी जी
श्रीमती दीपा आर्य जी
श्रीमती शांति भट्ट जी
श्री देवी प्रसाद नौटियाल जी
श्री कुलदीप कंडारी जी
श्री धनराज बंगारी जी
श्रीमती रीता पुष्पवाण जी
श्री संतोष रावत जी
श्री विवांशु बर्त्वाल जी
श्री कर्मवीर सिंह कुंवर जी
श्री सुनील झिंक्वाण जी
श्रीमती विजया देवी जी
श्री शर्मा लाल जी
श्री दीप राणा जी
श्री दिनेश ममगाई जी
श्री आनंद सिंह रावत जी
श्री अर्जुन सिंह गहरवार जी
श्री प्रेम सिंह गुसाईं जी
डॉ. योगम्बर नेगी जी
श्री अनसूया प्रसाद चमोला जी
श्री जगमोहन चौधरी जी
श्री लक्ष्मण रावत जी
श्रीमती रेखा बुटोला जी
श्री संतलाल जी
श्री अंशुल जगवाण जी
श्री राय सिंह बिष्ट जी
श्री माधो सिंह नेगी जी
श्री दयाल सिंह नेगी जी
श्री सतीश पटवाल जी
श्री जगमोहन चौधरी जी
श्री सूरत सिंह राणा जी
श्री जसपाल सिंह पंवार जी
श्री भगवती प्रसाद गैरोला जी
श्री विनोद चंद जी
श्रीमती रजनी रावत जी
श्री जे. पी. एस. कठैत जी
श्री कपूर सिंह पंवार जी
श्री गोकुल लाल जी
श्री रणजीत रावत जी
श्री अभिषेक भंडारी जी
श्री मगनानन्द भट्ट जी
श्री महावीर सिंह नेगी जी
श्री रणजीत सिंह रावत जी
श्री प्रेम सिंह नेगी जी
श्री मनबर सिंह चौहान जी
श्री घनानन्द सती जी
श्री प्रताप सिंह कंडारी जी

11 दिनों से राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिंशो में लटके है ताले, जिम्मेदार अधिकारियों को पता ही नही है कहा है शिंशो ।

0

रुद्रप्रयाग ।इसे पहाड़ की नियति कहे या लापरवाह नोकरशाही जिन्हें अपने कार्यक्षेत्र का ही पता नही की हमारे अधीन कितने विद्यालय है और कितने चल रहे हैं ये पता ही नही उस क्षेत्र में कौन अधिकारी कौन कर्मचारी ।
उत्तराखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा व्यवस्था सुधारने का आए दिन ढिंढोरा पीटती रहती है लेकिन धरातल पर स्थिति क्या है सरकार में बैठे नुमाइंदों को भी पता नही है हम बात कर रहे हैं जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय  शिंशो की जंहा पिछले 11 दिनों से स्कूल के ताले नही खुले हैं। शिंशो के अविभावकों का कहना है कि स्कूल में ताले बन्द होने के बाद भी उनके बच्चे प्रतिदिन विद्यालयमे आ रहे हैं और बिना अद्यापक के 10 बजे के बाद अपने घरों को चले जा रहे हैं।बिडम्बना ये भी है की विकास खण्ड जखोली में अधिकतर विद्यालयों में एकल अध्यापक है जो अधिकांंश मीटिंगों व शासकीय कार्यो का हवाला देकर विद्यालय में नहीं रहते हैं लेकिन इन के उच्च अधिकारियों को पता ही नही होता है कि विद्यालय बन्द है या खुले ।जनपद रुद्रप्रयाग के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र सेक्सना  से जब शिंशो विद्यालय बन्द होने की जानकारी चाही तो उनका कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण व उनके संकुल के सीआसी द्वारा इस बारे में कोई भी जानकारी नही दी गयी है की विगत कई दिनों से विद्यालय बन्द चल रहा है साथ ही गांव में आंगनबाड़ी है वह भी उसी परिसर में होने पर विद्यालय में पूर्ण पठन पाठन चल रहा है ।यदि इन अधिकारियों को स्कूल की शैक्षिक व्यवस्था आंगनबाड़ी कार्यकत्री के भरोसे चलानी है तो फिर इन विद्यालयों में सरकारी अध्यापकों की नियुक्ति क्यों जा रही है । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है इसी कार्यक्रम को लेकर भजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश बहुगुणा पहुंचे तो ग्रामीण सुनील बुटोला, कुशाल सिंह नेगी, कुंदन लाल, हर्ष लाल, अमित सेमवाल, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने उन से कहा  है कि पिछली पहली तारीख से अध्यापक स्कूल नहीं आ रही है जिससे बच्चो का भविष्य चौपट हो रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड पर आज आएगा फैसला, 1994 में राज्य आंदोलनकारी पर पुलिस ने चलाई थी गोलिया ।

0

मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड पर आज आएगा फैसला,

1994 में राज्य आंदोलनकारी पर पुलिस ने चलाई थी गोलिया,

फायरिंग में 7 आंदोलनकारियों की मौत हुई थी, कई हुए थे घायल ,

आंदोलनकारियों की उत्तराखंड को अलग राज्य बनवाने की थी मांग,

CBI द्वारा मूल दस्तावेज खोने पर फोटो स्टेट पर की थी सुनवाई की अपील,

कोर्ट में दूसरे पक्ष ने फोटो स्टेट पर सुनवाई पर आपत्ति लगाई थी,

देहरादून से दिल्ली जाते समय हुई थी आंदोलनकारियों पर फायरिंग,

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर हुई थी आंदोलनकारियों पर गोलीबारी।

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड की गायब मूल पत्रावलियों की फोटोकॉपी के आधार पर साक्ष्य कराने के मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसले के लिए 11 अगस्त की तिथि तय की है,

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।

केदारनाथ हाईवे फाटा तलसारी में चटटान टूटने से 60 मीटर सड़क वास आउट ।

0

केदारनाथ घाटी में लगातार हो रही बारिश ने केदारनाथ हाईवे को गुप्तकाशी से लेकर गौरीकुण्ड तक जानलेवा बना रखा है ।आये दिन जगह जगह लेंडसलाइड व चटटान टूटने की घटनाएं सामने आ रही है ।

दो दिन पूर्व केदारनाथ हाईवे खुमेरा में 40 मीटर वास आउट हो गया था जो कड़ी मशक्कत करने के बाद 32 घण्टे बाद छोटे वाहनों को खुला था।लेकिन आज फिर से फाटा से आगे दो किलोमीटर दूरी तलसारी के पास पहाड़ी टूटने से हाईवे 60 मीटर के लगभग वास आउट हो गया है।यंहा पर पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नही बचा हुआ है ।एक बार फिर से केदारनाथ आने जाने वाले लोगो का यातायात से सम्पर्क कट चुका है।आपदा कंटोल रूप से मिली जानकारी के अनुसार मलवे की चपेट में एक वाहन भी आ रखा है।आपदाग्रस्त क्षेत्र जायजा लेने के लिए sdrf की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।

गौरीकुंड में रेस्क्यू दल को 6 दिन बाद मिली सफलता, शव मिला ।

0

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड भूस्खलन घटना के बाद अनेक विभागों के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य जारी रहा। रेस्क्यू के 6 दिन अभियान दल को सफलता हाथ लगी है। खोजबीन के दौरान एक शव बरामद कर लिया गया है जिसकी शिनाख्त भी कर दी गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसका नाम वीर बहादुर है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के से की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। रेस्क्यू टीमें डीडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम को सुबह एक शव मिला था जिसकी पहचान वीर बहादुर के रूप में हुई है।लगातार उसी स्थान पर खोजबीन कर दूसरा शव भी मिला है जिसकी पहचान रणवीर सिंह पुत्र चंद्र सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम बष्टी थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग का शव बरामद हुआ है। पुलिस के स्तर से पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया ।

0

उत्तराखंड ब्रेकिंग

उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया

देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी

भारी बारिश की आशंका के चलते चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित

भूस्खलन के कारण 225 सड़कें बंद हैं, इनमें दो नेशनल हाईवे और 13 स्टेट हाईवे

नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी

केदारनाथ हाईवे खुमेरा में 32 घण्टो के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला मार्ग ।

0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर खुमेरा के पास 32 घंटे बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि अभी यहां भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है किंतु छोटे वाहनों के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि द्वारा दो जेसीबी मशीनों से मार्ग खोलने का प्रयास किया गया। बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे मार्ग बंद हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 देवीधार में 25 मीटर लंबाई में वॉशआउट हो गया था। इसी स्थान पर निर्मित पुलिया 5 मीटर स्पान भी बह गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग आवाजाही के लिए पूरी बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों पर राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षेत्रीय जनता एवं तीर्थ यात्रियों की आवाजाही के लिए सुचारु करने के लिए तीन जेसीबी मशीनों द्वारा तेजी से कार्य किया गया जिससे बुधवार सांय 6 बजे मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। इधर, हाईवे खुलने से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली