32.1 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 214

उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय, दो दिन के लिए चारधाम यात्रा की गई स्थगित ।

0

रुद्रप्रयाग ।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय,

दो दिन के लिए चारधाम यात्रा की गई स्थगित,

अति वृष्टि और भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय,

भारी बारिश के कई जगहों पर यात्रा मार्ग हुआ अवरुद्ध

केदारनाथ घाटी में हो रही बारिश यात्रियो पर पड़ रही है भारी।

0

केदारनाथ धाम मार्ग पर पैदल आ रहे श्रद्धालुओं के लिए मददगार बन रहे पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ,डीडीआरएफ, होमगार्ड व पीआरडी जवान

मानसूनी सीजन चल रहा है, बारिश होगी, सबको पता था, परन्तु ऐसी आफत की बारिश होगी ये किसी को पता नहीं था। ऐसे में कुछ श्रद्धालु आस्था भाव लेकर केदारनाथ धाम के लिए पहुॅंचे थे। वापसी में कई स्थानों पर पैदल मार्ग के बाधित होने पर वहॉं पर तैनात पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, होमगार्ड व पीआरडी जवान श्रद्धालुओं की निरन्तर मदद कर रहे हैं। ऐसे ही जंगलचट्टी के पास एक परिवार अपने मासूम बच्चे सहित वापस आ रहा था। यहॉं पर ड्यूटी पर तैनात प्लाट्रून सार्जेन्ट केशर सिंह ने मासूम बच्चे को अपनी गोदी में लेकर मलबा पत्थर व पानी आये क्षेत्र से पार कराया गया। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर श्रद्धालुओं की मदद हेतु प्रतिबद्ध है।

रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण जनपद में 29 सड़क मार्ग अवरुद्ध ।

0

जनपद में हो रही बारिश के कारण जनपद में 29 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 09 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 08 सड़क लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 06 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग, पीएमजीएसवाई जखोली 05 तथा 01 सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग की अवरुद्ध है।’जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जनपद में हो रही बारिश के कारण 29 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 09 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 08 सड़क लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 06 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग, पीएमजीएसवाई जखोली 05 तथा 01 सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग की अवरुद्ध है जिन्हें यातायात हेतु खोलने की कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं नगरासू-डाण्डाखाल मोला उरोली खरखोटा मोटर मार्ग किमी 14 में मार्ग के प्रारम्भिक बिन्दु पूर्णतः वासआउट हो गया है जिस कारण यातायात पूर्णतः बंद है। छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग किमी 03 में दीवार क्षतिग्रस्त एवं भूधसांव होने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसके 15 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है।उन्होंने अवगत कराया है कि मुसाढुंग-पाली मोटर मार्ग किमी 02 मध्य स्लिप एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मोटर मार्ग अवरुद्ध है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कुणजेठी से ब्यंुखी मोटर मार्ग अवरुद्ध है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग 107 सिल्ली के पास यातायात हेतु मार्ग अवरुद्ध है। नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग किमी 14 से मोला उरोली खरकोटा मोटर मार्ग पूर्णतः वॉशआउट हो गया है जो वाहनों की आवाजाही हेतु पूर्णतः बंद है। गहड-दानकोट-नौना मोटर मार्ग के किमी 01 में मलवा आने एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है। छेनागाड-बक्सीर मोटर मार्ग किमी 03 में दीवार क्षतिग्रस्त एवं भूधसावं व मार्ग वासआउट होने से यातायात अवरूद्ध हो गया है। टिहरी-घनसाली-तिलवाडा मोटर-मार्ग किमी 164 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है।

चमोली रुद्रप्रयाग में बारिश ने फिर किया तांडव , चमोली के सोल घाटी और रुद्रप्रयाग के मध्यमहेश्वर घाटी में कई पुल बहे

0

चमोली/ रुद्रप्रयाग : उत्तराखण्ड में भारी बारिश का क़हर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई इलाक़ों में भारी नुक़सान की खबरें आ रही हैं। रुद्रप्रयाग ज़िले में आज सुबह द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर को जोड़ने वाला अंतिम पुल बंतोली में आपदा की भेंट चढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान मद्महेश्वर के धाम में लगभग 100 से अधिक लोगों के फँसे होने की सूचना है।

इधर चमोली जिले के ‘सोल घाटी’ क्षेत्र में बादल फटने से प्राणमति नदी उफान पर आ गई जिससे ढाढर बगड़ में काफी नुकसान हो गया। वहां देवानंद चंदोला समेत लोगों के कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रात को लोगों ने घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्राणमती नदी पर बना एक वैली ब्रिज और एक आरसीसी का पुल भी टूट गया।

वैली ब्रिज रतगांव को और आरसीसी का पुल थराली गांव को कोटडीप से जोड़ता था। इसके साथ ही सोल घाटी मोटर मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी बह गया है जिससे ब्लॉक मुख्यालय थराली से सोल घाटी का स्थलीय संपर्क कट गया है। क्षेत्र में कल से अभी तक लगातार बारिश होने से लोग दहशत में है।

केदारनाथ पैदल मार्ग लीनचोली में भूस्खलन होने की सूचना आ रही है सामने।

0

 

 

रूद्रप्रयाग ।केदारनाथ पैदल मार्ग पर देर रात को बादल फटने की घटना आ रही है सामने।
बादल फटने से 2 से ज्यादा लोगो की दबने की सूचना।
रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना।

https://we.tl/t-362NsH6JJk

केदारनाथ पैदल मार्ग बड़ी लिनचोली में भूस्खलन की चपेट में आया नेपाली मूल का व्यक्ति।

केदारघाटी में दो सप्ताह के अंतर्गत चौथी बार आई भूस्खलन की घटना सामने ।

अब तक 31 लोग भूस्खलन में गंवाई अपनी जान।

Description:गौरीकुण्ड व केदारनाथ के बीच बड़ी लिनचोली में एक बार फिर से बादल व भूस्खलन की घटना सामने आई है।कल रात्रि को बड़ी लिनचोली के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से नेपाली बसावट पर आ गिरी ।जिसमे एक नेपाली परिवार दब गया ।परिवार के अन्य जनों को तो बाहर निकाला गया ।लेकिन परिबार का मुख्य मिट्टी में दब गया जिसे आपदा प्रबंधन टीम व पुलिस द्वारा मिट्टी में खोजबीन कर बाहर निकाला गया ।केदारनाथ क्षेत में दो सप्ताह में ये चौथी घटना सामने आई है ।अबतक भूस्खलन की घटनाओं में 31 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई है ।
कल देर रात को हुई भूस्खलन की
घटना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लिंचोली क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात्रि 14 अगस्त 2023 की प्रातः अतिवृष्टि होने के कारण खाली कैंप से पहाड़ी की तरफ गधेरे में नेपाली बसावट में मलवा आने से कपिल बहादुर पुत्र कालू बहादुर उम्र 27 वर्ष सुखद कैलाली आंचल शेती नेपाल की मलबे में दबने की सूचना हरीश बहादुर पुत्र कर्ण बहादुर ग्राम सुखड, जिला कैलाली, आंचल सेती,(ससुर) जिस पर समयक पुलिस बल के साथ रेस्क्यू टीम द्बारा मौके से उपरोक्त व्यक्ति को ढूंढा गया जो मृत अवस्था में मलवे में दवा पाया गया जो अपने बच्चों और पत्नी के साथ अस्थाई टेंट में सोया था। बाकी सभी परिजन सुरक्षित किए गए मृतक को उसके परिजनों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना सोनप्रयाग भिजवाया जा रहा है

 

गुप्तकाशी क्षेत्र के देवर गांव की विवाहिता शनिवार सुबह से लापता ।

0

मायका पक्ष व ससुराल पक्ष द्वारा गुप्तकाशी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई गुमशुदगी ।

गुप्तकाशी:परिजनों ने की मदद की अपील
गुप्तकाशी।जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील ऊखीमठ के गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्राम देवर की 24वर्षीय विवाहिता घर लापता होने से क्षेत्र में सुबुगाड का माहौल बना हुआ है परिजनों के द्वारा गुप्तकाशी पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई हैजानकारी के अनुसार गुप्तकाशी के समीप देवर गांव की 24 वर्षीय विवाहिता मनीषा पत्नी विपिन सिंह शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग परिजनों को बिना बताए घर से कही चली गई है। उसी दिन 11 बजे सवारी गाड़ी से बांसबाड़ा में उतरते हुए लोगो ने देखा था।लेकिन उसके बाद आज तक उसका कोई पता नही चल पाया है।विवाहित मनीषा का मायका विकासखण्ड जखोली के ग्राम जखनोली में है।मनीषा के पिता वीरेंद्र रावत व परिजनों के द्वारा अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद कहि भी पता नही चलने पर गुप्तकाशी पुलिस चौकी में मनीषा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है साथ ही परिजनों ने मनीषा से घर लौटने की अपील करते हुए अन्य लोगो से भी मनीषा की खोजबीन करने में मद्दत की गुहार लगाई है सभी लोगो को मनीषा के बारे में कुछ भी जानकारी प्राप्त होने पर इन नम्बरो 9997070132,963483777,9675183737 सूचित करे।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी बने डॉक्टर, जिला अस्पताल में किया मरीजों का अल्ट्रासाउंड

0

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने अभिनव पहल शुरू कर दी है। वह जिला अस्पताल और सीएचसी अगस्त्यमुनि मरीजों का अल्ट्रसाउंड कर रहे हैं। रविवार को जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने 32 अल्ट्रसाउंड किए। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी अभी तक 111 अल्ट्रसाउंड कर चुके हैं

रविवार को छुट्टी के दिन डीएम डॉ सौरभ गहरवार दे रहे हैं अस्पतालों में बतौर डॉक्टर सेवाएं

रुद्रप्रयाग जनपद में कार्यभार संभालते ही जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने जनता को बड़ी राहत दी है। एक ओर कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम से गांव-गांव के लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं अपने डॉक्टर होने का लाभ भी जनता को पर्याप्त देने लगे हैं। जिलाधिकारी एक रेडियोलॉजिस्ट भी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जनपद में सीएचसी अगस्त्यमुनि और जिला चिकित्सालय में अल्ट्रसाउंड करने की कार्रवाई पूरी करने के बाद मरीजों को सुविधा देनी शुरू कर दी है। सप्ताह भर जनता के साथ ही प्रशासनिक कार्यो की व्यस्तता के बाद रविवार को छुट्टी के दिन भी वह जन सेवा में लगे हैं।जनता में जिलाधिकारी की पहल की हो रही प्रशंसा

जिलाधिकारी हर रविवार को अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एचसीएच मार्तोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी ने बीते दो रविवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि में अल्ट्रसाउंड किए। जिनमें 79 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। जबकि इस रविवार को जिला चिकित्सालय में 32 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी एक कुशल रेडियोलॉजिस्ट हैं इसलिए उनकी भवनाएं हैं कि जनता को बेहतर सेवाएं दी जा सके। इसे पूरे स्वास्थ्य विभाग को खुशी मिली है। इधर, जिलाधिकारी की पहल का जनपद की जनता एवं महिला एवं जनप्रतिनिधि सराहना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेन्द्र सिंह नेगी को सम्मानित कर ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का किया विमोचन ।

0

मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज हैं पुस्तक में सामिल।

देहरादून।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमारा लोकनायक पुस्तक का विमोचन भी किया। पुस्तक में मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज सामिल हैं।मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी को विश्व को अलोकित करने वाली पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि वीर भूमि भी है। हमारा इतिहास वीरों की वीरता से भरा है। हमारे वीरों की वीरता का वर्णन लिखित रूप में कम तथा श्रुति परम्परा में ज्यादा रहा है। हमारा लोकनायक पुस्तक के प्रकाशन को शानदार प्रयास बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सदप्रयास हमारी भावी पीढी को राज्य की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराने में मददगार होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं। नेगी जी ने गढ़वाल कुमाऊं, जौनसार क्षेत्र ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उत्तराखण्ड की पहचान बनायी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नेगी जी अपनी विशिष्ट रचना धर्मिता से समाज को और बेहतर दिशा देने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को बढावा देने की व्यवस्था है। अपनी भाषा में ऐसे प्रकाशन निश्चित रूप से युवा पीढी को भी लाभान्वित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इतिहास में अनाम रहने वाले वीर महापुरूषों, जिन्हें सम्मान नहीं मिल पाया उन्हें सम्मानित करने के साथ पहचान दिलाने का भी कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि समाज को कुछ देने वालों को ही सदैव याद किया जाता है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाये गये पेड़ों के फल हमें प्राप्त हो रहे है। हम आज पेड़ लगायेंगे तो उनके फलों का उपयोग भावी पीढी करेगी। भावी पीढी को हम क्या दे सकते हैं यह हमारा भाव होना चाहिए। लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुस्तक में कुछ ही लोकनायकों का उल्लेख हो पाया है। हमारा प्रयास हो कि प्रदेश के जितने भी लोकनायक हुए हैं उनकी वीरता का समावेश इसी प्रकार पुस्तक के रूप में किया जाय ताकि युवा पीढी इसमें अपने को जोड सके तथा उन्हें अपनी समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी हो सके। श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का सैट भी भेंट किया।

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे रणजीत दास ने की भाजपा ज्वाइन ।

0

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,

बागेश्वर उप चुनाव से पहले लगा कांग्रेस को बड़ा झटका,

बागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता और पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे रणजीत दास ने की भाजपा ज्वाइन,

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ने कराई भाजपा ज्वाइन,

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और सशक्त हुई भाजपा

बागेश्वर विधानसभा चुनाव 2022 में काँग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

भाजपा ज्वाइनिंग प्रोग्राम में स्थानीय विधायक खज़ान दास, भाजपा विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे ,

टेंडर दिलाने के नाम पर पटियाला की सात फर्मों से 3.46 करोड़ रुपए ठगे जाने के आरोप पर सीएम के निर्देश पर पूर्व निजी सचिवों पर हुआ मुकदमा दर्ज

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 03 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, महेश मारहिया, अमित लांबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाये जाने के निर्देश दिए गए है। इसी का प्रतिफल है कि राज्य

मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित सात लोगों ने पंजाब के भाजपा नेता और उसके साथियों को सचिवालय में सरकारी टेंडर दिलाने और दवा सप्लाई के काम का झांसा देकर 3 करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी कर डाली। भाजपा नेता संजीव कुमार की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रकाश चंद उपाध्याय सहित सौरभ शर्मा उनकी पत्नी नंदिनी,महेश,रौनक,अमित लंबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा नगर कोतवाली में पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।