32.1 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 213

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, आपदा को देखते हुए शासन का बड़ा निर्णय, आपदा प्रबंधन विभाग में निसंवर्ग के 215 पदो को 3 माह के लिए और बढ़ाया गया,

0

देहरादून

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,

आपदा को देखते हुए शासन का बड़ा निर्णय,

आपदा प्रबंधन विभाग में निसंवर्ग के 215 पदो को 3 माह के लिए और बढ़ाया गया,

1 अक्तूबर 2023 को समाप्त हो रहा था इनका कार्यकाल,

3 माह की समय अवधि बढ़ाने के बाद 31 जनवरी 2024 तक सेवारत रहेंगे ये सभी पद,

आपदा प्रबंधन में आपदा को देखते हुए निसंवर्ग के रखे गए थे 215,

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी।

0

देहरादून

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,

40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम

समेत पार्टी के तमाम अन्य वरिष्ठ नेता सूची में शामिल

सभी स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में करेंगे प्रचार प्रसार

मद्महेश्वर में पुल टूटने से फंसे 103 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू,रेस्क्यू किये गए स्थानीय लोगो के साथ दिल्ली,पंजाब ,चंडीगढ़ और नेपाल के है यात्री।

0

https://we.tl/t-mSHJnmDgwI

रुद्रप्रयाग-

मद्महेश्वर में पुल टूटने से फंसे लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू,

SDRF रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कई किलोमीटर का रास्ता पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची जहां वनतोली के पास पूल टूट गया था और लगभग 200 मीटर मार्ग पुर्णतः ध्वस्त हो गया था जिसके दूसरी ओर कई यात्री फंसे हुए थे। नदी भी उफान पर थी और नदी का जलस्तर भी निरन्तर बढ़ रहा था जिसके कारण नदी पार करना संभव नही था।

ऐसी विकट परिस्थितियों में SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए पहले उफनती नदी को पार कर रोप बेस बनाया तत्पश्चात रोप रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए एक-एक कर वहाँ फंसे कुल 103 लोगों को (कल 52 और 51 लोगों को आज) सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

रेस्क्यू किये गए यात्रियों में कई यात्री दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और नेपाल से भी है।

*रेस्क्यू किये गए व्यक्तियोँ का विवरण*

1. राजेश उम्र 38 पुत्र आनंद पता – चंडीगढ़
2. संजय 33 पुत्र लिलोम सिंह पता – गोपेश्वर
3. योगेंद्र उम्र 30 पुत्र लक्ष्मण सिंह पता – गोपेश्वर
4. रविन्द्र सिंह उम्र 31 पुत्र गोविन्द सिंह पता – गोपेश्वर
5. रोहित सिंह उम्र 29 पुत्र वीरेन्द्र सिंह पता – गोपेश्वर
6. जयंत नौटियाल उम्र 40 पुत्र L.R नौटियाल पता – दिल्ली
7. प्रकाश सिंह उम्र 23 पुत्र खिलाफ सिंह पता – गोपेश्वर
8. कृष्णा राज उम्र 40 पता – गाज़िआबाद
9. हिमांशु उम्र 41 पुत्र कमलेश पता – नोयडा
10. मंजीत नेगी उम्र 35 पुत्र कुंवर सिंह पता – गोचर
11. मुकेश नेगी उम्र 38 पुत्र रणजीत नेगी पता – गोचर
12. प्रवीण कुमार उम्र 32 पुत्र जयपाल पता – गोचर
13. प्रदीप नेगी उम्र 40 पुत्र आनंद नेगी पता – गोचर
14. विपिन उम्र 28 पुत्र राजेंद्र सिंह पता – गोचर
15. अनूप उम्र 30 पुत्र शिव शरण पता – गोचर
16. राजेश भाटिया उम्र 40 पता – पंजाब
17 योगेंद्र सिंह उम्र 40 पुत्र जीत सिंह पता – गोचर
18. प्रवेश गुसाई उम्र 23 पता गोचर
19. आशीष लिंगवाल उम्र 42 पुत्र सुरेंद्र सिंह पता गोचर
20. संतोष रावत उम्र 33 पुत्र महिपाल सिंह
21. चंद्रपाल वर्मा उम्र 48 पुत्र रामजी लाल वर्मा पता गोचर
22.अनूप नेगी उम्र 29 पुत्र सुरेंद्र सिंह पता गाजियाबाद
23. अजय पुरोहित उम्र 32 पुत्र जगदीश प्रसाद पता चमोली
24. अभिषेक पुरोहित उम्र 24 पता चमोली
25. जितेंद्र कुमार उम्र 32 पुत्र संतलाल पता हरिद्वार
26. सचिन कुमार उम्र 32 पुत्र रामपाल पता हरिद्वार
27. सौरभ उम्र 21 पुत्र राजेंद्र नेगी पता पौड़ी
28. ऋतिक उम्र 20 पुत्र देवानंद पता जयहरी खाल
29. यश उम्र 19 पुत्र राजेंद्र सिंह पता श्रीनगर
30.विवेक उम्र 19 पुत्र राजेंद्र सिंह पता ऋषिकेश
31. सौरभ उम्र 25 पुत्र महेंद्र सिंह पता लैंसडाउन
32. आशीष उम्र 26 पुत्र दशरथ रावत पता लैंसडाउन
33.प्रशांत उम्र 27 पुत्र अरविंद पता हरिद्वार
34. बलदेव उम्र 32 पता श्रीनगर
35.रजनीश उम्र 27 पुत्र एम.के. तिवारी पता अल्मोड़ा
36. नीरज नेगी उम्र 27 पुत्र गोपाल नेगी पता नोएडा
37. वैशाली उम्र 26 पुत्र गौतम कुमार पता दिल्ली
38. जीवितेश उम्र 26 पुत्र प्रवीण कुमार पता दिल्ली
39. प्रमोद उम्र 25 पुत्र रविंद्र सिंह पता दिल्ली
40. राजाराम उम्र 27 पुत्र पवन वर्मा पता दिल्ली
41. पंकज नेगी उम्र 22 पुत्र बन सिंह नेगी पता दिल्ली
42. सुनील उम्र 24 पुत्र राजेंद्र सिंह पता दिल्ली
43. सौरभ उम्र 35 पुत्र हरीश कुमार पता दिल्ली
44.सुरेंद्र उम्र 32 पुत्र गोकुल सिंह पता ऋषिकेश
45. रोहित शर्मा उम्र 29 पुत्र संजीव शर्मा पता दिल्ली
46. पुनीत कुमार उम्र 29 पुत्र राजकुमार पता दिल्ली
47. सुमित यादव उम्र 24 पुत्र आसाराम पता दिल्ली
48. जितेंद्र नेगी उम्र 43 पुत्र के.एस. नेगी पता चंडीगढ़
49. कुमार नागा धीरज उम्र 39 पुत्र बालेश्वर पता चंडीगढ़
50. अनिल उम्र 47 पुत्र जीत सिंह पता चंडीगढ़
51. राजेंद्र यादव उम्र 40 पुत्र सोमनाथ यादव पता चंडीगढ़
52. राकेश कुमार उम्र 23 पुत्र चन्द्र पाल पता चंडीगढ़
53. मथुरा उम्र 32 वर्ष पुत्र जगदीश पता टिहरी
54. प्रकाश उम्र 31पुत्र दर्शन लाल पता दिल्ली
55. नीरज उम्र 37 पुत्र मोहन चंद्र पता गुड़गांव
56. विवेक उम्र 27 पुत्र हयात सिंह पता गुड़गांव
57. आलोक उम्र 25 पुत्र रविन्द्र पता दिल्ली
58. पंकज उम्र 40 पता दिल्ली
59. आशुतोष उम्र 41Rs नेगी पता पोखरी
60. शैलेन्द्र उम्र 28 पुत्र योगेंद्र दूगीधार
61. प्रेम उम्र 42 पुत्र नारायण पता चेन्नई
62. कार्तिक उम्र 35 पता कश्मीर
63. पार्वती उम्र 36 पता नेपाल
64. धम बहादुर उम्र 30 पता नेपाल
65. उत्तम उम्र 39 पता चमोली
66. ओम बहादुर उम्र 20 पुत्र पान बहादुर पता नेपाल
67. भोजराज उम्र 40 पुत्र तेज बहादुर नेपाल
68. प्रमोद 37 मंगल सिंह पता जोशीमठ
69. प्रवेश उम्र 32 पुत्र राजेंद्र नेगी पता जोशीमठ
70. गौरव बिष्ट उम्र 27 पुत्र वीरेंद्र बिष्ट पता जोशीमठ
71. सुखदेव बिष्ट उम्र 35 पुत्र अश्वत पता जोशीमठ
72. विक्रम सिंह उम्र 23 पुत्र अमर सिंह पता जोशीमठ
73. अजय चौहान उम्र 29 पुत्र हरिश सिंह पता जोशीमठ
74. विजय चौहान उम्र 25 पुत्र हरीश सिंह पता जोशीमठ
75. प्रेम सिंह उम्र 52 पुत्र उदय सिंह
76. राकेश सिंह उम्र 22 पुत्र प्रकाश सिंह पता जोशीमठ
77. हर्षवर्धन रावत उम्र 29 पुत्र दिलबर सिंह पता जोशीमठ
78. कमल बिष्ट उम्र 21 पुत्र मोहन सिंह पता नेपाल
79. रुचि पवार उम्र 22 पुत्री गजपाल सिंह पता गोचर
80. अवधेश उम्र 28 पुत्र राम मठा प्रसाद
81. जितेंद्र पाल उम्र 28 पुत्र जय गोविंद पाल पता गोरखपुर
82. मेघनाथ पाल उम्र 40 पता बिहार
83. लक्ष्मण सिंह उम्र 32 पुत्र मोहन सिंह पता चमोली
84. प्रदीप सिंह उम्र 33 पुत्र मदन सिंह पता चमोली
85. अभिषेक नेगी उम्र 26 पता कर्णप्रयाग
86. लक्ष्मण सिंह उम्र 32 पुत्र देव सिंह पता कर्णप्रयाग
87. राजेंद्र सिंह उम्र 42 पुत्र भवान सिंह
88. सुमित सिंह उम्र 24 पुत्र मोहन सिंह पता कर्णप्रयाग
89. शैलेश उम्र 22 पुत्र जयराजसिंह पता कर्णप्रयाग
90. राकेश उम्र 32 पुत्र दिलबर सिंह पता उखीमठ
91. धनंजय नेगी उम्र 28 पुत्र नरेंद्र सिंह पता पौड़ी
92. नवीन रावत उम्र 26 पुत्र मनमोहन रावत पता पौड़ी
93. रोहित रावत उम्र 27 पुत्र वीरेंद्र रावत पता पौड़ी
94. अशोक उम्र 52 पुत्र राधा प्रसाद पता गोरखपुर
95. दिनेश सिंह उम्र 38 पुत्र चैत सिंह पता उखीमठ
96. हेमंत सिंह की उम्र 49 पुत्र जगदीश सिंह पता पौड़ी
97. ध्यानेश्वर बडोला उम्र 53 पुत्र विहार बडोला पता पौड़ी
98. नागेंद्र सिंह उम्र 48 पुत्र मोहन सिंह पता पौड़ी
99. बलदेव भंडारी उम्र 38 पुत्र मदन सिंह पता पौड़ी
100. कृष्ण शाही उम्र 22 पुत्र बहादुर शाही पता नेपाल
101. देशराज उम्र 25 पुत्र शशि बहादुर पता नेपाल
102. सुनील नेगी उम्र 40 पुत्र बलवंत सिंह
103. रोहित बिष्ट उम्र 20 वर्ष, जगदीश बिष्ट, कर्णप्रयाग

Event:मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों का हैलीकॉप्टर के माध्यम से शुरू हुआ रेस्क्यू

0

https://we.tl/t-ZeNcamyRfZ

Event:मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों का हैलीकॉप्टर के माध्यम से शुरू हुआ रेस्क्यू*

Description: जनपद रुद्रप्रयाग के मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट जाने से वहाँ पर गये यात्री एवं स्थानीय लोग फंस गये थे। सूचना के उपरान्त एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहाँ पहुँच गयी थी, जिनके द्वारा विगत दिवस 52 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 कि0मी0 नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हैलीपैड तैयार किया गया है। यहाँ तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है। आज अब तक 40 लोगों का हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है।

 

सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया ध्वजारोहण।

0
  • रुद्रप्रयाग:माई गोविंद गिरी सरवस्ती विद्या मंदिर बेलनी में बड़े हर्षोल्लास के साथ 77वें स्वतंत्रता को मनाया गया। विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रतिभाग करते हुए ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही देश की आजादी के नायकों का स्मरण करते हुए उनका वंदन किया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ अन्य गानों पर प्रस्तुतियां दी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। वही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता के नायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए कही महापुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया तब जा के हमको आजादी मिली है। आज देश आजादी का अमृत काल को मना रहा है, हमारी युवा पीढ़ी को सही मायने आजादी का मतलब समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है, की हम सब मिलकर देश को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाय। उन्होंने कहा कि आज देश मे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों से एक मजबूत नेतृत्व की सरकार काम कर रही। आज देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश सभी क्षेत्रों में निरन्तर उन्नति कर रहा है। वही कार्यक्रम में उनके द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मैरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यायल के प्रधानाचार्य श्री शशिमोहन उनियाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर सभासद सुरेंद्र रावत, सेवानिवृत्ति प्रधानचार्य श्री चंदशेखर पुरोहित, पीटीए अध्यक्ष श्री गिरीश नौटियाल सहित अन्य अभिभावक गण विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वें स्वतंत्रता दिवस ।

0

जनपद में 77वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

*सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करते हुए समाज के निर्बल एवं असहाय लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीर स्वतंत्रता सैनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।आजादी के 77वां स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है कि भारत को आजाद हुए 76 साल पूर्ण हुए हैं तथा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस राष्ट्रीय पर्व में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
जिलाधिकारी ने आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को भी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग एवं बलिदान से ही आज हम आजादी का 77वां वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें तथा जो भी विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं में धरातल पर कार्य करते हुए विकास का लाभ क्षेत्रीय गरीब जनता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यही आजादी के आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सैनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों में आते हैं उनकी समस्याओं का बिना किसी पक्षपात एवं भेदभाव के तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि आम जनमानस की समस्या का समाधान शीघ्रता से किया जाए ताकि आम जनमानस को अनावश्यक परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि आज कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिसका मूल उद्देश्य है कि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे जिससे कि जनपद ही नहीं संपूर्ण प्रदेश विकास की उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी के 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तथा आजादी में जिन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी है तथा उनके द्वारा जो एक विकसित एवं स्वर्णिम भारत के लिए जो सपना देख है उन सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं निष्ठा से करना होगा, यही उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत का गायन किया गया जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत 37 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें विनोद कुमार वरिष्ठ सहायक राजस्व विभाग, हेमंत त्रिपाठी ग्राम्य विकास अधिकारी, जयदीप सिंह प्रधान सहायक ग्राम्य विकास, भरत नेगी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्राम्य विकास, मुकेश चंद्र चौधरी, सहायक कोषाधिकारी, नरेंद्र पाल वन विभाग, वीरेंद्र भंडारी, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान, सुश्री आशा लेखा लिपिक, कु. ऋतु वरिष्ठ सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्रीमती ऊषा जोशी प्रधान सहायक लोनिवि, भुवनेश नेगी, फोटोग्राफर सूचना विभाग, राधेश्याम वाहन चालक, आबकारी विभाग आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा श्री केदारनाथ धाम में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं जनपद के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यालध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराया गया।

 

अपडेट:गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड लापता 16 लोगो का रेस्क्यू 12 दिन भी जारी रहा है जिसमे आज एक बालिका शव बरामद हुआ।

0

रुद्रप्रयाग : गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में 23 लोग लापता हो गए थे जिनमें अब तक 8 लोगो के शव बरामद हो चुके है ।आपदा तंत्र के द्वारा लगातार खोजबीन अभियान व रेस्क्यू किया जा रहा है और आज एक और शव रेस्क्यू दल को मिला ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 16 लोगों का आज 12वें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 16 लोगों में से लापता चल रहे लोगों में से एक लड़की का शव मुनकटिया के पास नदी के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 08 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 15 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें शामिल रही।

मद्महेश्वर धाम में फंसे हैं ढाई सौ से ज्यादा पर्यटक और तीर्थं यात्री,

0

रुद्रप्रयाग

मद्महेश्वर धाम में फंसे हैं ढाई सौ से ज्यादा पर्यटक और तीर्थं यात्री,

वहा फसें लोग हो रहें है परेशान,

गौंडार गांव और अन्य पड़ावो मे रह रहें पर्यटको का राशन भी हो रहा खत्म,

फसें यात्रियों ने ऑडियो मैसेज भेज कर सरकार से जल्द मदद की लगाई गुहार,


मदमहेश्‍वर घाटी के सीमांत ग्राम पंचायत गौंडार गांव के बनातोली में नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश में टूटा,

बारिश की वजह से नदी चल रही उफान पर,

पुल के नदी में समाने के कारण मदमहेश्‍वर धाम सहित यात्रा पड़ावों का संपर्क गौंडार गांव से कट गया,

क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मधु गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में भय का बना माहोल,

मधु गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने से मधु गंगा नदी में जुगा पर बना पुल भी खतरे की जद में आया,

मदमहेश्‍वर यात्रा के बनातोली पडाव में लगातार नदी का कटाव होने से बनातोली यात्रा पडाव भी खतरे की जद में आया,

तहसील प्रशासन ने मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों पर फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी,

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट।

0

देहरादून

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

नशे की गोली खाकर सुसाइड अटेम्प्ट करने की खबर

हनी पाठक के दोनों फोन हैं स्विच

बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने सुसाइड अटेम्प्ट से किया इनकार

मीडिया प्रभारी के अनुसार माइग्रेन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं हनी पाठक

उत्तराखंड में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हैं हनी पाठक,

पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलेगा उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान ।

0

देहरादून

पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलेगा उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मान,

स्वत्रंता दिवस के मौके पर किया जायेगा सम्मानित,

मुख्यमंत्री सरहनीय सेवा पदक / सरहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया जाएगा समानित,

4 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सरहनीय सेवा पदक,

रुद्रप्रयाग की एस पी श्रीमती विशाखा अशोक , उधामसिंह नगर की एसपी ट्रैफिक रेखा यादव, देहरादून की एस पी सिटी सरिता डोभाल, राज्यपाल के परिसहाय एस पी अमित श्रीवास्तव को मिलेगा विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सरहनीय सेवा पदक,

हरीश वर्मा उप सेनानायक 46 वी वाहिनी पीएसी को मिलेगा सरहनीय सेवा के लिए सरहनीय सेवा सम्मान चिन्ह,

रेनू लोहनी एस पी सतर्कता अधिष्ठान को मिलेगा विशिष्ट कार्य के लिए सरहनीय सेवा सम्मान चिन्ह,