28.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 222

रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया

0

रुद्रप्रयाग : अटल आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में कारगिल विजय शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जनपद के सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई।रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने वर्ष 1999 में भारत-पाक कारगिल युद्ध व भारतीय सैन्य की ऐतिहासिक वीरगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में कुल 527 सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी जिनमें से अकेले 75 सैनिक उत्तराखंड राज्य तथा 03 सैनिक जनपद रुद्रप्रयाग से हैं। उन्होंने वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यूएस रावत ने कारगिल युद्ध के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने बताया कि *ऑपरेशन विजय* के तहत भारतीय सैनिकों 527 जांबाज सैनिकों को खो दिया। इस युद्ध में अपने विशेष पराक्रम के लिए देश के 37 वीर शहीद सैनिकों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर वर्ष आज के दिन को राज्य सरकार द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।मुख्य अतिथियों द्वारा जनपद के वीर शहीद सैनिकों नायक सुनील दत्त कांडपाल, रायफल मैन शहीद भगवान सिंह व नायक शहीद गोविंद सिंह के आश्रितों को शाॅल ओढकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, प्रधानाचार्य आर एस भदौरिया, अध्यक्ष अभिभावक संघ राजेंद्र नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संगठन राय सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी, शहीद सैनिकों के आश्रित व बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लोक निर्माण विभाग में हुए दो दर्जन से अधिक अधिशासी अभियंताओं के स्थानांतरण ।

0

लोक निर्माण विभाग में 26 अभियंताओं का स्थानांतरण हुआ है।सयुक्त सचिव लोकनिर्माण विभाग के द्वारा जारी किया गया आदेश।सभी अभियंताओं का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा।

पहाड़ी से गिरे तीन किशोर, 2 जुड़वा भाईयों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..

0

ऊखीमठ:-सोमवार देर सांय ऊखीमठ-पैज-करोखी मोटर मार्ग पर ऊखीमठ गैस एजेन्सी के निकट बरसाती गदेरे को पार करते समय बहुत बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में रोजाना की तरह देर सांय को खेलने के बाद घर लौटते समय तीन किशोरों के पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गये। हादसे में दो जुड़वां भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जौलीग्रान्ट में चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक छा गया है तथा परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद शोक में ऊखीमठ के व्यापारियों ने आज मंगलवार को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रखें तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने हादसे में मृत किशोरों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सांय लगभग 7 बजे उदयपुर वार्ड निवासी 14 वर्षीय गौतम पुत्र धीरेन्द्र सिंह तथा 9 वर्षीय अनिरुद्ध व आरव पुत्र विजयपाल सिंह खेलने के बाद घर लौट रहे थे कि अचानक एक किशोर का पांव बरसाती गदेरे में फिसल गया तथा उसे बचाने का प्रयास अन्य दो किशोरों द्वारा किया जा रहा था कि तीनों किशोर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गये। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय व्यापारी, जनप्रतिनिधि, तहसील व पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुँचे तथा तीनों किशोरों की ढूढखोज शुरू की मगर धीरे-धीरे अधेरा होने के कारण तीनों किशोरों की ढूढखोज करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खोजबीन के बाद आरव व गौतम को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ ले जाया गया जबकि अनिरुद्ध को ढूढने में लगभग दो घन्टे का समय लगा क्योकि अनिरुद्ध चट्टानों के मध्य तालाबनुमा झाडियों के मध्य फसे होने के कारण उसे ढूढना जोखिम भरा रहा।रात्रि लगभग दस बजे अनिरुद्ध को भी गम्भीर घायल अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिरुद्ध व आरव दोनों जुडवा भाईयों को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल गौतम को हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। गौतम का उचित इलाज जौलीग्रान्ट में चल रहा है तथा उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। जबकि दूसरी तरफ अनिरुद्ध व आरव के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। दर्दनाक हादसे के बाद शोक में मंगलवार को ऊखीमठ में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रहे तथा विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने हादसे के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादले ।

0

शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, एक दर्जन अफ़सर बदले

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में हुए बंपर तबादले,

अपर शिक्षा निदेशक नीता तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी,

अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट बने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड,

अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमैट उत्तराखंड की जिम्मेदारी,

अपर शिक्षा निदेशक ललित मोहन चमोला को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी

षष्टी बल्लभ जोशी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी,

संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र गौड़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी,

संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी बने अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर,

संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी,

संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल बने मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल,

हेमलता भट्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी,

जगमोहन सोनी को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी

केदारनाथ धाम में तिमंजिला भवन निर्माण करने पर तीर्थ पुरोहित नाराज ।

0

Descreption: वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुई परिसम्पतियों का वर्ष 2016 से लगातार पुननिर्माण कार्य चल रहा है जिसमे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यो में तीर्थ पुरोहितों के भवन के अतिरिक्त अन्य भवनों का भी यंहा पर निर्माण किया जा रहा है । केदारनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर एक तिमंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको देखते हुए तीर्थ पुरोहित का विरोध है तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती का कहना है यह भवन केदारनाथ मंदिर की ऊँचाई से अधिक पर बन रहा है बाबा के मंदिर से ऊंचा केदारनाथ में कोई भी भवन नही बनना चाहिए ।केदारनाथ में केवल सबसे ऊंचा केवल मन्दिर ही होना चाहिए ।तिमंजिला भवन के निर्माण के संदर्भ में मुख्यमंत्री सहित जिलाप्रशासन को कह चुके हैं लेकिन फिर भी यंहा पर प्रशासन द्वारा तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य नही रोका गया है। अब वो केंद्र सरकार से मांग कर रहे है कि उक्त भवन का निर्माण कार्य रोका जाए, तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती ने कहा की यदि समय रहते हुए भवन में तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य नही रोका गया  तो वो उसी भवन में धरना देगे ।

लोकेशन:केदारनाथ

112 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार ।

0

रुद्रप्रयाग :पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025“ को सफल बनाने हेतु नशा का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की एस0ओ0जी0 सहित सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग की एस0ओ0जी0 द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी मुखबिर तन्त्र विकसित कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की एस0ओ0जी0 द्वारा एक व्यक्ति को 112 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गिरीश रावत, पुत्र श्री फते सिंह रावत, ग्राम राड़ी, पो0 पठालीधार, जिला रुद्रप्रयाग।


के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहॉ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।
सप्ताह भर के अन्दर चरस के साथ जनपद पुलिस द्वारा दूसरी गिरफ्तारी की गयी है। कुछ दिनों पूर्व भी जनपद पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा सहयोग प्रदान करें, आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें, पुलिस के स्तर से आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनसे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दिये जाने की अपील भी की जा रही है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखी जा रही है।

हरक सिंह और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर BJP ने किया पलटवार, मंत्री प्रेम चंद्र ने बताया विश्वासघाती ।

0

हरक सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच निजी बातचीत का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. बातचीत के इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस तेज है. वहीं, मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पलटवार करते हुए हरक सिंह रावत को विश्वासघाती बताया है.उत्तराखंड के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर चर्चाओं में हैं. हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश विधायक और सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक हुआ हैं .इस बातचीत में हरक सिंह रावत प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश आईडीपीएल कॉलोनी के आवासों के ध्वस्तीकरण के आदेश को रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं।बातचीत में हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दांवपेंच सिखा रहे हैं. वहीं, बातचीत के इस ऑडियो वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद इस मामले पर प्रेमचंद अग्रवाल की प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा हरक सिंह रावत ने सस्ती लोकप्रियता के लिए ये काम किया है2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा से कांग्रेस में घर वापसी करने वाले हरक सिंह रावत इन दिनों विपक्ष में हैं. वह सत्तापक्ष को घेरने के लिए लगातार मौका तलाश रहे हैं. इसी के चलते हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश में शासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ मोबाइल पर हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया.वहीं, सत्ता पक्ष ने इस तरह से निजी बातचीत को सार्वजनिक करने पर हरक सिंह रावत को घेरा है. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा लोगों के साथ विश्वासघात करना हरक सिंह रावत का पुराना तरीका है. वह लोगों की लोगों के गोपनीयता पर कुठाराघात करते हैं.दरअसल, ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर विपक्ष के नेता हरक सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से फोन पर बातचीत की. फोन पर बरसात के दिनों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही ना करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को राहत देने की गुहार लगाई गई.जिसके बदले में सत्ता पक्ष की तरफ से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया.साथ ही अपनी मजबूरी बताई. जिस पर हरक सिंह रावत ने अपने तमाम अनुभव गिनाते हुए कहा कि उनके द्वारा किस तरह से समाधान निकाला जाता था. कोर्ट के आदेशों के विपरीत भी उनके द्वारा जनता के हित के लिए समाधान निकाले जाते थे. अब हरक सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल की निजी बातचीत आम हो गई है.जिस पर हल्ला मचा हुआ है.अब इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा हरक सिंह रावत का इतिहास बताता है कि वह पहले से ही स्टिंगबाजों के माहौल में रहे हैं. उन्होंने कहा हरक सिंह रावत विश्वास के लायक नहीं हैं.कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके पुराने प्रकरणों को गिनाया. उन्होंने कहा लोगों के साथ विश्वासघात करना हरक सिंह रावत का पुराना तरीका है. वह लोगों की लोगों के गोपनीयता पर कुठाराघात करते हैं. वे शुरू से ही धोखेबाज हैं. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा उनके द्वारा इस तरह से षड्यंत्र के तहत फोन करना और उसका वीडियो बनाना उसे वायरल करना बताता है कि हरक सिंह रावत को जनहित की नहीं बल्कि केवल अपने सुर्खियों में बने रहने की फिक्र करते हैं.

चमोली और रुद्रप्रयाग के साथ एसटीपी में करंट फैलने का ज्यादा खतरा, नोटिस जारी ।

0

देहरादून

चमोली और रुद्रप्रयाग के साथ एसटीपी में करंट फैलने का ज्यादा खतरा, नोटिस जारी

कई प्लांटों की आर्थिक व अन्य उपकरण बहे, खतरे को देखते हुए बंद किया गया

पेयजल निगम ने चमोली और रुद्रप्रयाग में चल रहे सात एसटीपी प्लांट बंद करते हुए कंपनी को सुधार के लिए 48 घंटे का नोटिस जारी किया

चमोली हादसा होने के बाद भी जल निगम ने अपने सभी एसटीपी की विद्युत सुरक्षा संबंधित जांच कराएं

जांच के दौरान पता चला अलकनंदा, पिंडर नदियों के अलावा रुद्रप्रयाग में तेज बहाव बहाव में एसटीपी के अर्थिंग सहित उपकरण बहे

पेयजल निगम के बाद अब जल संस्थान भी जांच कराने में जुटा

चमोली एसटीपी के अलावा बाकी 10 प्लांटों की भी जांच कराई जा रही है

एसटीपी में करंट से हुए हादसे की जांच विद्युत सुरक्षा विभाग ने पूरी की

विभाग अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे

सैन्य सम्मान के साथ भणज गांव के सपूत नायब सुबेदार गोपाल राम को दी गई अंतिम विदाई।

0

रुद्रप्रयाग ।क्यूंजा घाटी के वीर सपूत 45 वर्षीय नायब सूबेदार गोपाल राम का बीते शुक्रवार ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूकने से निधन हो गया था। सेना के जवान सोमवार सुबह उनके पार्थिव शरीर लेकर भणज गांव पहुंचे। जहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

अरुणाचल प्रदेश के किपीटू पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 45 वर्षीय नायब सूबेदार गोपाल राम पुत्र मन्धुलाल ग्राम भणज तहसील ऊखीमठ हाल निवास मड़गड अगस्त्यमुनी के असमय निधन से उनके पैतृक गांव भणज सहित सम्पूर्ण क्यूंजा घाटी में शोक की लहर छा गयी है। उनके निधन के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को नायब सूबेदार फारूख खान के नेतृत्व में भणज गांव लाया गया। दोपहर 12 बजे उनके गांव भणज में उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शनों के लिए रखा गया। सेना के जवान शहीद के शव को तिरंगे में रखकर उनके घर पर लाए थे। यहाँ रूद्रप्रयाग से पहुँची सैन्य टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में गाँव और आसपास के क्षेत्रों से भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ में शहीद के परिजन, नाते रिश्तेदार, मित्र और परिचित भी शामिल हुए। सभी ने तिरंगे में लिपटे हुए शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, 6 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के मेजर सुरेश सुलहे, सुबेदार आरसी त्रिपाठी, सूबेदार ईसला, नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, कुलदीप नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई। सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अन्तिम विदाई दी। उनकी अंत्येष्टि को उनके पुत्र अंकित ने मुखाग्नि दी।

56 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले चार नेपाली गिरफ्तार ।

0

56 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी करने वाले चार नेपाली गिरफ्तार ,

शराब की तस्करी करने वालो में तीन नेपाली महिलाएं भी हुई गिरफ्तार।

केदारनाथ यात्रा रूट पर दर्जनों महिलाएं व नेपाली पुरुष किये गए गिरफ्तार ।

 पुलिस अभी तक  उजागर नही कर पा रही है यात्रा रूटों पर पकड़ी गई शराब किन ठेकों द्वारा नेपालियों को दी जा रही है।

रुद्रप्रयाग ।। केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही यात्रा की आड़ में नशे व शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने निरन्तर चेकिंग व धरपकड़ कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अभियान को प्रचलित यात्राकाल अवधि में भी निरन्तर जारी रखा गया है। यात्रा की आड़ में कम मेहनत में ही ज्यादा कमाई करने की कुत्सित मानसिकता को पाले व्यक्तियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का प्रहार निरन्तर जारी है। अब तक ऐसे 68 अभियुक्तों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना अगस्तमुनि द्वारा निरन्तर अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के स्तर से आज चेकिंग के दौरान 4 व्यक्तियों (01 पुरुष व 3 महिला) के कब्जे से 56 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी है चारो अभियुक्तों दीप थापा पुत्र गगन थापा निवासी ग्राम तोलीजैसी, थाना दैलेख, जिला दैलेख, नेपाल, हाल निवासी सोनप्रयाग।
, कल्पना बुढा पुत्री सर्पदल बुढा निवासी ग्राम जुमला थाना चंदन नार जिला पतरासी नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग
, सपना पत्नी मुन्ना बूढ़ा निवासी ग्राम जुमला थाना चंदन नार जिला पतरासी नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग
, फुलमा पत्नी प्रकाश बूढ़ा निवासी ग्राम जुमला थाना चंदन नार जिला पतरासी नेपाल हाल निवासी सोनप्रयाग के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।