28.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 223

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा में 70 मीटर वास आउट होने से वैकल्पिक मार्ग रुद्रप्रयाग पोखरी से आवाजाही शुरू।

0

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा में 70 मीटर हाईवे वास आउट ,2 से पांच दिनों के बाद हो सकता मार्ग सुचारू।

Description:देर रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद चमोली की सीमा पर जनपद चमोली क्षेत्रान्तर्गत स्थान कमेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तकरीबन 60 से 70 मीटर पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है। जिस कारण से यहॉं पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गयी है। आज प्रातः काल से ही जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से जनपद रुद्रप्रयाग वाले छोर पर खड़े सभी वाहनों को ऐहतियातन हटवा कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह देकर सम्बन्धितों के गन्तव्य के लिए भिजवा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने स्वयं इस स्थल पर पहुंचकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता की गयी व अधीनस्थ चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
यहॉं पर मार्ग के खुलने में 2-3 दिनों से अधिक का समय लग सकता है, ऐसे में इस क्षेत्र में वाहनों का अनावश्यक रूप से खड़ा रहना उचित नहीं है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से जनपद में श्रीनगर की ओर से पहुंच रहे वाहन चालकों को इस सम्बन्ध में सूचित भी किया जा रहा है।बद्रीनाथ हाईवे पर बाधित हुए इस मार्ग के विकल्प के रूप में रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए कलक्ट्रेट से सतेराखाल, दुर्गाधार, चोपता, मोहनखाल, पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग या गोपेश्वर की ओर केवल छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त छोटे वाहनों के लिए कुण्ड, ऊखीमठ होते हुए चोपता, मण्डल गोपेश्वर मोटर मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है। अन्य वैकल्पिक मार्ग बीच-बीच में बाधित चल रहे हैं, जिस कारण वाहनों को इन मार्गों से नहीं भेजा जा रहा है।
वर्तमान में हो रही बारिश के चलते इन वैकल्पिक मार्गों के बाधित होने की सम्भावना के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग केवल दिन के समय किया जाना उचित है।

प्रदेश के 3 PPS अधिकारियों को मिला IPS कैडर ।

0

देहरादून

प्रदेश के 3 PPS अधिकारियों को मिला IPS कैडर ,

IPS बने चमोली के एस पी प्रमेंद्र डोभाल,

IPS बनी देहरादून की एसपी देहात कमलेश उपाध्याय,

IPS बनी ममता वोहरा,

शराब तस्करी करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस कर रही निरन्तर कार्यवाही।

0

शराब तस्करी कर रहे 2 नेपाली आये पुलिस की गिरफ्त में*

रुद्रप्रयाग :वर्ष 2023 की केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही यात्रा की आड़ में नशे व शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने निरन्तर चेकिंग व धरपकड़ कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अभियान को प्रचलित यात्राकाल अवधि में भी निरन्तर जारी रखा गया है। यात्रा की आड़ में कम मेहनत में ही ज्यादा कमाई करने की कुत्सित मानसिकता को पाले व्यक्तियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का प्रहार निरन्तर जारी है। अब तक ऐसे 64 अभियुक्तों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा निरन्तर अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के स्तर से आज चेकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों के कब्जे से 36 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी है।   अभियुक्तों – विकाश शाही पुत्र श्री रविन्द्र शाही (उम्र 24 वर्ष), निवासी महेन्द्र नगर, पोस्ट व थाना सुकढ़, नेपाल राष्ट्र हाल निवास नाला, गुप्तकाशी
लोकेश बिष्ट पुत्र श्री भीम सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी महेन्द्र नगर, पोस्ट व थाना सुकढ़ नेपाल राष्ट्र हाल निवास नाला गुप्तकाशी।जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैइस वर्ष के यात्रा काल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 41 मुकदमों में 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1375 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य 8,93,750 है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।

 

वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही ।

0

वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही*

*टाइगर की खाल व हड्डी के साथ 04 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार।*

*वन्यजीव तस्करी नेक्सस का भण्डाफोड़, उत्तराखण्ड से दिल्ली तक फैला था नेटवर्क।*

उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी टाइगर खाल एसटीएफ द्वारा बरामद

*एसएसपी एसटीएफ द्वारा टीम के लिए 5000 रुपया नकद इनाम की घोषणा की गई।*

*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 टाइगर(बाघ) की खाल- लम्बाई 11 फिट
2. करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डियाँ
3. एक बोलेरो जीप संख्या UK05TA2815उत्तराखंड राज्य में वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं वन्यजीवों के अवैध व्यवसाय पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसटीएफ उत्तराखंड, वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो दिल्ली एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक टाइगर की खाल व दस किलो चार सौ ग्राम टाइगर की हड्डियों के साथ चार शिकारियों को पकड़ा है।- तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बीते कई दिनों से कुमाऊं क्षेत्र के जंगलों से वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं व्यवसाय की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली वाइल्डलाइफ क्राइम पेट्रोल एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वन्यजीव तस्करों को भारी मात्रा में वन्यजीवों के अंगों हड्डियों के साथ 11 फीट की एक टाइगर की खाल एवं एक बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चारों आरोपी किशन कुमार, गजेंद्र सिंह, संजय कुमार, हरीश कुमार जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। जो टाइगर की खाल व हड्डियों को खटीमा बेचने आए थे एसटीएफ उत्तराखंड और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चारु शिकारियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम की धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। वही बरामद टाइगर की खाल के लिए कहां शिकार किया गया इसकी जांच की जा रही है वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में 4,000 बड़ी इलायची के पौधे निशुल्क वितरित किए गए ।

0

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में आज भेषज विकास इकाई ,उद्यान विभाग उत्तराखंड रुद्रप्रयाग के द्वारा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता भंडारी के हाथों 4,000 बड़ी इलायची के पौधे कृषकों को निशुल्क वितरित किए गए।

उत्तराखंड सरकार उद्यान विभाग की और से निशुल्क बीज पौध वितरण योजना के अंतर्गत भेषज विकास इकाई एवं जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड रुद्रप्रयाग के द्वारा आज उक्त ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसानों को 4,000 बड़ी इलायची के पौधे 50 नाली भूमि पर बड़ी इलायची कृशिकरण हेतु निशुल्क वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता भंडारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संघ के सचिव श्री वाचस्पति सेमवाल, प्रगतिशील बड़ी इलायची के उत्पादक श्री जयप्रकाश सेमवाल,भेषज विकास इकाई के समंवक श्री चंद्रवीर सिंह एवं इकाई से ही ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे । किसानों द्वारा पौध प्राप्ति से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी एवं अन्य आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उत्तराखंड सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधियों का निशुल्क पौध वितरण हेतु आभार व्यक्त करते हुए बड़ी इलायची कृषि करण का आश्वासन दिया ।

चमोली की सोनम नेगी ने की UKSSSC परीक्षा में सफलता की हासिल।

0

चमोली ।UKSSSC की पूर्व परीक्षाओं में धांधली होने के बाद सभी परीक्षाओं को रद्द करके पुनः उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा रद्द की गई परीक्षा को कराया गया है जिसमे अलग अलग जनपदों के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है ।जनपद चमोली के अभ्यर्थियों ने भी UKSSSc परीक्षा में एक दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है ।
इन्ही अभ्यर्थियों में सोनम नेगी ग्राम रडुवा (चाँदनिखाल) जनपद चमोली निवासी है सोनम ने अपनी शिक्षा दीक्षा गांव से लेकर महानगर  से प्राप्त की है सोनम ने MSC बीएड गढ़वाल विश्वविद्यालय से करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में लगी हुई रहती थी ।उनका कहना है किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए 5 से आठ घण्टे तक पढ़ाई करना आवश्यक है क्यों कि आज बढ़ती बेरोजगारी में दिन प्रतिदिन परीक्षाओं का सेलेब्स बदलता जा रहा है और आयोग भी बढ़ते हुए समय को देखते हुए परीक्षाओ का पैटर्न  बदल रहा है।जिसके लिए अभ्यर्थी को घण्टो तैयारियां करने की जरूरी है । सोनम के पिता दर्शन सिंह नेगी पेशे से अध्यापक है जिन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग के राइका रामाश्रम में भूगोल प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी है रामाश्रम से स्थानांतरण होने के बाद राइका कीर्तिनगर गढ़वाल में सेवारत है और मां अंजू नेगी गृहणी है।सोनम आगे भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं को जारी रखते हुए pcs की परीक्षा पास करना चाहती है ताकि समाज के हर वर्ग की सेवा कर सके।जनपद रुद्रपयाग के पतंजलि योगा के जिला प्रभारी श्री कृपाल सिंह पंवार ने अपनी नातिन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहते है सोनम आगे भी योंही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करके जिस मुकाम पर पहुंचना चाहेगी उसे परिश्रम कर के ससफलता आगे भी योंही मिलती रहेगी।

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा मे रुद्रप्रयाग से सटे नरकोटा गांव के चार अभ्यर्थियों का हुआ चयन। 

0

रुद्रप्रयाग ।।रुद्रप्रयाग जनपद के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है। यहां जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत नरकोटा में एक साथ चार अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तर परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कियाहै। इस खबर से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। इस परीक्षा में यह राज्य का पहला गांव है जहां से एक साथ तीन बेटियों और एक बालक ने का इस परीक्षा में चयन हुआ। आपको बता दें प्रियंका सिलोडी और नेहा सिलोडी दोनो सगी बने है, इनका एक भाई भी जो आर्मी की तैयारी कर रहा है। इन दोनो बहनो का एक साथ चयन हुआ। उनके पिता जनार्दन प्रसाद सिलोडी सेना मे अफसर रेंक से सेवानिवृत्त है और माता गृहणी है। नेहा सिलोडी का तीन अन्य सरकारी सेवाओ मे पहले ही चयन हुआ, और भी वह आईएएस की तैयारी कर रही है। वही राजुकुमार सिलोडी पहले से ही जिला न्यायालय मे क्लर्क है और फिर से दोबार उनका इस सरकारी सेवा मे चयन हुआ है। बड़ी बात यह है की इनके परिवार में दो भाई दो बहन है और चारो सरकारी नौकरी मे अच्छे पदों पर नियुक्त है। इनके पिता भगवती प्रसाद सिलोडी कपड़ो के व्यवसायी है और उषा सिलोडी माता गृहणी है। वही अनामिका जोशी स्व दिनेश जोशी की पुत्री है और इनकी माता राज्य सरकार मे नौकरी करती है। इनका एक भाई अमन जोशी एमटेक कर रहा है। गांव में एक साथ चार लोगों का चयन होने खुशी का माहौल है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने खुशी व्यक्ति करते हुए सभी अभ्यर्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

केदारनाथ गर्भगृह में मोरारी बापू की हुई फोटोग्राफी पर बद्री केदार समिति की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल।

0

केदारनाथ :
हाल ही में बद्री–केदार समिति ने केदारनाथ गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूर्ण रूप से बंधित किया था इतना ही नहीं केदारनाथ परिसर में भी एक कप्लस द्वारा प्रपोज की वीडियो सामने आने के बाद परिसर में भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बैन किया गया था और इसके लिए विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई की बात भी बद्री–केदार समिति ने अपने जारी किए फरमान में की थी लेकिन केदारनाथ गर्भगृह का एक फोटो जो तमाम सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है सवाल उठ रहे है जो फोटो एक बार फिर से गर्वगृह खिंच कर वायरल हो रही है उसकी स्वीकृत किसने दी यदि नही दी तो फिर फोटोग्राफी पर बद्री केदार समिति ने क्या कार्यवाही की है ।क्या आम और खास के लिए मन्दिर समिति ने अलग अलग नियम बनाये है इन्ही सब पर बद्री–केदार समिति के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खासा तंज़ कसा है गोदियाल की मानें तो रसूखदार लोग वहां कैमरा ले जाते हैं फोटो और वीडियोग्राफी करते हैं इसका ज़िम्मेदार आखिर कौन है, राज्य सरकार और बद्री केदार मंदिर समिति की इस पर पूरी जवाबदेही बनती है ….

उत्तरकाशी में देर रात्रि को छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में भवनों, वाहनों, सड़को को भारी नुकसान पहुंचा है।

0

उत्तरकाशी*उत्तरकाशी में देर रात्रि को छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में भवनों, वाहनों, सड़को को भारी नुकसान पहुंचा है।

देर रात हुई भारी बारिश के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलबा घूसा है। इसके साथ ही पुरोला के छाड़ा खड्ड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भारी बारिश से भूमि कटाव हुआ। कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डंुण्डा तहसील के अनेक स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू करने सहित अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न विभागों की जे.सी.बी और अन्य मशीनरी को भोर से ही प्रभावित क्षेत्रों में काम पर जुटा दिया गया है। इन घटनाओं में जिले में कोई जनहानि नहीं हुई है और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों के कर्मियों के साथ मौके पर जाकर प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं मे हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत भी दी है।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुसा है। विद्यालय की सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं। उधर डुण्डा तहसील के धौंतरी गांव के ऊपर भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मला घुसा है। जहां पर प्रशासन की टीम तड़के ही पहॅूंुच चुकी है।
छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सडक़ आदि को क्षति पहुंची है, विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड पुरोला के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
गंगनानी में सडक पर मलवा आने से सड़क बन्द हो गई है. मलवा लगभग 30 मीटर की लम्बाई में फैला हुआ है। कैम्प निर्वाणा नामक एक रिजोर्ट को नुकसान हुआ है और यहां पर कुछ घर एवं वाहन मलवे की चपेट में आए हैं। अतिवृृष्टि के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी में देर रात ही फायर सर्विस बड़कोट का दल पहुँच गया था। इस विद्यालय में सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
डुण्डा तहसील के अन्तर्गत धौन्तरी गांव के ऊपर भू धंसाव होने से मनीराम बहुगुणा,बुद्धि प्रकाश बहुगुणा कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन के अंदर मलवा घुस गया। यहां पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि नही हुई। प्रशासन की टीम मौके पर तड़के की घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावितों से भेंट की और मलवा आने से अवरूद्ध हुए उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग को खोले जाने के लिए लो.नि.वि. द्वारा किए जा रहे काम का भी जायजा लिया

शासन से आज की बड़ी खबर, 4 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव

0

 

शासन से आज की बड़ी खबर,

4 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव,

शासन से अपर सचिव के आदेश हुए जारी,

IPS अभिनव कुमार से पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिमेदारी हटाई गई,

IPS अभिनव कुमार को अभिसूचना एवम सुरक्षा की मिली जीमेदारी,

आईपीएस अमित सिन्हा से सतर्कता एवम दूरसंचार हटाया गया,

आईपीएस अमित सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की मिली जिमेदारी,

आईपीएस वी मुर्गेशन से लॉयन ऑडर हटाया गया, उन्हे दुरसंचार और सतर्कता को मिली जिमेदारी,

आईपीएस ऐ पी अंशुमन को दिया गया एडीजी एल & ओ की जिमेदारी,