28.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 224

आधा किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार ।

0

आधा किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग ।। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को सफल बनाने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनसे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दिये जाने की अपील भी की जा रही है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस की एस0ओ0जी0 द्वारा एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति लम्बे समय से चरस का धंधा करता था ।अभियुक्त गोपाल सिंह जगवांण पुत्र श्री उमेद सिंह जगवाण, निवासी ग्राम सांदर, तिलवाड़ा, जिला रुद्रप्रयाग के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा सहयोग प्रदान करें, आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें, पुलिस के स्तर से आपका नाम गुप्त रखा जायेगा।

करंट लगने से चमोली में दर्दनाक हादसे से 6 घायलों में से दो की स्थिति गंभीर ।

0

देहरादून।

करंट लगने से चमोली में दर्दनाक हादसे से 6 घायलों में से दो की स्थिति गंभीर

घायलों का एम्स के ट्रामा वार्ड में चल रहा उपचार

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने घायलों से की मुलाकात कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ,थराली विधायक गोपाल राम भी मिले घायलों से

6 घायलों में से जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील की हालत गंभीर

करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसने के कारण बाएं हाथ और बाएं पैर की मांसपेशियों पूरी तरह जल गई

जान बचाने के लिए बाया हाथ और दाया पैर काटना पड़ा

सुशील के सिर में चोट लगने के कारण अभी भी नही आये पूरी तरह से होश में

चमोली करंट हादसे में कुन्दन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियन्ता को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

0

देहरादून

चमोली करंट हादसे में कुन्दन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियन्ता को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है,

यूपीसीएल के एमडी प्रबंधन ने किए आदेश जारी,

कुंदन सिंह रावत को अधिशासी अभियंता कार्यालय गोपेश्वर अटैच किया गया,

जांच अवधि के दौरान रावत को जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा,

चमोली हादसे को लेकर बड़ी कार्रवाई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखरखाव करने वाली कंपनी पर होगा मुकदमा CM धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने दिए आदेश चमोली के पुलिस अधीक्षक को दिए FIR दर्ज करने के आदेश चमोली हादसे में हो गयी थी 16 लोगों की मौत

0

ब्रेकिंग

देहरादून: चमोली हादसे को लेकर बड़ी कार्रवाई

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखरखाव करने वाली कंपनी पर होगा मुकदमा

CM धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने दिए आदेश

चमोली के पुलिस अधीक्षक को दिए FIR दर्ज करने के आदेश

चमोली हादसे में हो गयी थी 16 लोगों की मौत

कर्तव्य की बेदी पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे साथी को दी गयी आखिरी विदाई ।

0

रुद्रप्रयाग : जिला चमोली के कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लाण्ट में विद्युत करण्ट फैलने से अपने कर्तव्य निर्वहन में मौजूद उपनिरीक्षक श्री प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली, जिला चमोली की असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
मूलरूप से ग्राम उथिण्ड, पो0 परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के निवासी श्री प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर कल रात्रि उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंच गया था। आज प्रातः काल उनके पैतृक घाट काकड़गाड़ में राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार द्वारा अपने साथी को आखिरी विदायी दी गयी।
ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व दुःख की इस घड़ी में परिजनों को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।आखिरी विदायी के गमगीन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि सदानन्द पोखरियाल, थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान, उनके परिजनों, स्थानीय जनमानस व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर आखिरी विदायी दी गयी।

 

चमोली कस्बे में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान ने छीन ली पलभर 16 जिंदगी,पढ़िए कब क्या हुआ।

0

चमोली

चमोली कस्बे में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लोहे के ढांचे में करंट फैलने से पल भर में 16 व्यक्तियों की जान चली गई। मृतकों में एक दारोगा और तीन होमगार्ड भी हैं, जबकि तीन मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे में 11 अन्य लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह का एम्स ऋषिकेश और पांच का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर व उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार चल रहा है।

झुलसने वालों में जल संस्थान के एक जेई और एसटीपी का सुपरवाइजर भी शामिल है। एसटीपी सुपरवाइजर का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह प्लांट के चौकीदार की मौत से गुस्साए स्वजन और उसके गांव के लोग वहां पहुंचे थे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस भी वहां पहुंची थी। चौकीदार की मौत का कारण तब तक स्पष्ट न होने की वजह से ग्रामीणों और पुलिस के बीच गतिरोध चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हालांकि, बाद में यह भी स्पष्ट हो गया कि चौकीदार की मौत भी करंट लगने से हुई थी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण एसटीपी का संचालन कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आ रहा है।

यह हादसा एक ट्रांसफार्मर के फटने की वजह से हुआ है, मगर अभी तक इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इससे स्पष्ट तौर पर इन्कार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी को जांच सौंपी है। उन्हें सप्ताह भर में रिपोर्ट देनी है। शासन ने भी ऊर्जा सुरक्षा विभाग को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।

कब-कब क्या हुआ

घटनाक्रम के अनुसार, कंपनी में चौकीदार गणेश (27) निवासी हरमनी की मंगलवार को नाइट शिफ्ट थी। प्लांट में ठहरने की व्यवस्था नहीं होने के कारण आमतौर पर वह रात में निरीक्षण के बाद घर चला जाता था। मंगलवार रात वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बुधवार सुबह सवा आठ बजे प्लांट ऑपरेटर हरमनी निवासी धीरज कुमार वहां पहुंचा तो गणेश एसटीपी की सीढ़ियों के पास अचेत मिला। उसने प्लांट सुपरवाइजर पवन चमोला, गणेश के स्वजन और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, प्लांट, पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गणेश की मृत्यु की पुष्टि होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पीपलकोटी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप रावत वहां पहुंचे। इस बीच गणेश के स्वजन व गांव के काफी लोग भी वहां पहुंच गए और पोस्टमार्टम से पहले मौत के कारणों की जांच व मुआवजा देने की मांग करने लगे। उस समय एसटीपी के साथ ही पूरे इलाके में बिजली की आपूर्ति बंद थी। ऊर्जा निगम ने फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया हुआ था। निगम को उस क्षेत्र में मंगलवार शाम से तीन फेज की लाइन में एक में आपूर्ति नहीं होने की शिकायत मिली थी।

ऊर्जा निगम कर्मियों ने जैसे ही एसटीपी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर मिले फाल्ट को ठीक कर कंट्रोल रूम से 11:25 बजे आपूर्ति सुचारु करवाई, तभी एसटीपी में करंट फैल गया। एसटीपी में मौजूद लोग इस बात से अनजान थे कि ऊर्जा निगम कर्मियों ने शटडाउन लिया हुआ है। हालांकि, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी की आंतरिक विद्युत लाइनों में लीकेज से रेलिंग व टिन शेड में करंट फैला। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुछ लोग लोहे की रेलिंग पकड़कर खड़े थे, जबकि कुछ रेलिंग की आड़ में बैठे हुए थे। चौकी प्रभारी एसटीपी की सीढ़ियों पर बैठकर पंचनामा की कार्रवाई कर रहे थे।

चार सेकेंड में खत्म हुईं 16 जिंदगियां

करंट ने किसी को हिलने का भी मौका नहीं दिया। यह दृश्य देख रहे स्थानीय निवासियों ने ऊर्जा निगम को सूचना दी और इसके बाद निगम के कंट्रोल रूम से 11:29 बजे प्लांट समेत पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई। तब तक वहां मौजूद 15 लोग दम तोड़ चुके थे, 11 अन्य बेहोश थे। इनमें से छह को हेली रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। देर शाम छह चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। एसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में प्लांट के चौकीदार समेत सभी 16 व्यक्तियों की मौत का कारण करंट लगना और हृदयाघात आया है।

50 केएलडी क्षमता का यह एसटीपी गोपेश्वर से 10 किमी दूर अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। पेयजल निगम ने नमामि गंगे परियोजना के तहत वर्ष 2018 में इसका निर्माण किया था। वर्ष 2021 में इसे जल संस्थान को हस्तांतरित किया गया। जल संस्थान ने 15 वर्ष के लिए इसका संचालन कोयंबटूर (तमिलनाडु) की कांफिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और पटियाला (पंजाब) की जयभूषण मलिक एंड कांट्रैक्टर कंपनी को सौंपा हुआ है।

पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर में देहरादून से चमोली के लिए रवाना हुए, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उन्हें बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर झुलसे पीड़ितों का हाल जाना। अब मुख्यमंत्री गुरुवार को चमोली के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

इनकी गई जान

उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी पीपलकोटी, चमोली

होमगार्ड मुकंदे राम (55) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

होमगार्ड गोपाल (57) निवासी ग्राम रूपा चमोली

होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली, चमोली

सुमित (25) निवासी ग्राम रांगतोली चमोली

सुरेंद्र (33) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

देवी लाल (45) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

एसटीपी इंचार्ज योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम हरमनी चमोली

सुरेंद्र सिंह रावत (38) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

विपिन (26) निवासी ग्राम पाटोली गोपेश्वर चमोली

मनोज कुमार (38) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

सुखदेव (33) निवासी ग्राम रांगतोली चमोली

प्रमोद कुमार, ग्राम हरमनी चमोली

दीपू कुमार (33) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

महेंद्र लाल (48) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

गणेश (27) निवासी ग्राम हरमनी चमोली

चमोली हादसे का शिकार हुए पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप रावत के आकस्मिक निधन से तुंगनाथ घाटी में छाई शोक की लहर।

0

रुद्रप्रयाग । चमोली के अलकनंदा नदी के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर प्लांट में आज सुबह 11 बजे के लगभग करंट फैलने से वहीं ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले चौकी प्रभारी पीपलकोटी के उप निरीक्षक प्रदीप रावत के निधन से उखीमठ तहसील के उथिंड में शोक की लहर छा गई और परिवार में निधन की खबर सुनते ही कोहराम मचा हुआ है।देर सायं तक उनका पार्थिक शरीर ऊखीमठ पहुंचेगा और गुरुवार को मंदाकनी के किनारे उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार पुलिस बल के साथ गमगीन माहौल में किया जायेगा ।उनके निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,विभिन्न सामाजिक संगठनों ,ग्रामीणों एवं परिजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के दिए गए है निर्देश ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

मृतकों की सूची
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष

16 -गणेश,पुत्र महेंद्र लाल  निवासी हर्मनी उम्र 27 वर्ष

नाम पता घायल

1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष
2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35
3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42
4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41
5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली
6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27
7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34
8- पी0आर0डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष
9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष
10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।

 

एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन , एसएसपी ऑफिस में मचा हड़कंप ।

0

हरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार का कड़ा एक्शन , एसएसपी ऑफिस में मचा हड़कंप

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 23 पुलिस कर्मियों , 25 पुलिस कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश

काम नहीं तो दाम नहीं, 25 कर्मचारियों की 1 दिन की वेतन कटौती के दिए आदेश

कांवड़ मेले की सकुशल समापन के बाद अपने कार्यालय पहुंचे थे एसएसपी हरिद्वार , 23 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

1- कांस्टेबल सुनील ध्यानी- आंकिक शाखा

2- कॉन्स्टेबल विनय उनियाल- आंकिक शाखा

3- महिला कॉन्स्टेबल नानकी- आंकिक शाखा

4- महिला कॉन्स्टेबल कल्पना पांडे- आंकिक शाखा

5- कॉन्स्टेबल प्रवीण खत्री- बीट/समन सेल/ सीएम हेल्पलाइन

6- महिला कॉन्स्टेबल पुष्पा रावत- बीट/समन सेल/ सीएम हेल्पलाइन

7- महिला कॉन्स्टेबल रीना उपाध्याय- सीओ ज्वालापुर ऑफिस

8- कॉन्स्टेबल पंकज कुमार- सीओ ज्वालापुर ऑफिस

9- महिला कॉन्स्टेबल पूनम- सीओ ज्वालापुर ऑफिस

10- महिला कॉन्स्टेबल मनजीत- सीओ सदर ऑफिस

11- महिला कॉन्स्टेबल पूनम चौहान- शिकायत प्रकोष्ठ

12- महिला कॉन्स्टेबल नीलम- शिकायत प्रकोष्ठ

13- कॉन्स्टेबल राजपाल- डीसीआरबी

14- कॉन्स्टेबल प्रदीप भट्ट- प्रधान लिपिक शाखा

15- महिला कॉन्स्टेबल ममता- प्रधान लिपिक शाखा

16- कॉन्स्टेबल मनोज कापड़ी- प्रधान लिपिक शाखा

17- महिला कॉन्स्टेबल मंजू जोशी- प्रधान लिपिक शाखा

18- महिला कॉन्स्टेबल नीलम जोशी- एसपी क्राइम ऑफिस

19- कॉन्स्टेबल निर्देश -एसपी क्राइम ऑफिस

20- महिला कॉन्स्टेबल नेहा डुकलान- एसपी क्राइम ऑफिस

21- हेड कांस्टेबल नीरज -सीओ ऑफिस

22- इंस्पेक्टर दिनेश कोहली- एसआईएस शाखा

23- उप निरीक्षक रणजीत खनाडा एसआईएस शाखा

24- उप निरीक्षक अजय शाह- एसआईएस शाखा

25- हेड कांस्टेबल बचन सिंह एसआईएस शाखा

चमोली जनपद में हुआ बड़ा हादसा बिजली के करंट लगने से कही लोग आए चपेट में ,15 लोगो की मौत की हो रही है पुष्टि।

0

चमोली ब्रेकिंग।

Chmoli मुख्य बाजार में बिजली की करंट के चपेट में आने से कहि लोग हुए हताहत ।

बीती रात नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत कर्मचारी की आज करंट लगने से हो गई थी मौत

आज 11:30 बजे करीब बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त बिजली संपूर्ण परिसर में फैल गयी। परिसर में करंट की चपेट मे आने 10 लोगो की मौत की खबर आ रही है सामने।

कहि घायल हुए व्यक्तियों का  चल रहा है इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर मे ।

सूत्रों के अनुसार 10  लोग बताए जा रहे हैं हताहत ।

प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत के किये अपने सभी कार्यक्रम स्थगित,चमोली के लिए रवाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए करंट  हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश।

पिपलकोटी चौकी इंचार्ज और होमगार्ड की भी इस घटना में हुई मौत,

उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है. ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। फिलहाल गंभीर घायलों को बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ है। फिलहाल पूरी घटना की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया.