32.1 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 225

प्रदेश में कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार की खामियां होगी दूर, सचिवालय संघ से वार्ता के बाद सचिव स्वास्थ्य ने इस संबंध में आदेश किया जारी,

0

देहरादून

प्रदेश में कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार की खामियां होगी दूर,

सचिवालय संघ से वार्ता के बाद सचिव स्वास्थ्य ने इस संबंध में आदेश किया जारी,

संघ ने पूर्व में स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ किए गए समझोते का अब तक नही हुआ इंप्लीमेंट ,

एसटीएफ उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता एक लाख के इनामी जावेद को किया गिरफ्तार बीते वर्ष हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में चिता पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप

0

 

ब्रेकिंग

एसटीएफ उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता

एक लाख के इनामी जावेद को किया गिरफ्तार

बीते वर्ष हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में चिता पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप

आरोपी के खिलाफ उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति आपदा में तीर्थ यात्रियों करेगी मद्दत, सड़के बाधित होने पर यात्रियों को मिलेगी निशुल्क आवास सुविधा ।

0

रुद्रप्रयाग ।वर्षा काल या किसी भी प्रकार की आपदा में सड़क मार्गो के अवरुद्ध होने पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बदरिकेदारनाथ मन्दिर समिति तीर्थ यात्रियों को अपने विश्राम गृहो पर निशुल्क सुविधा देगी ।अब बद्रीनाथ व केदारनाथ आने वाले श्रदालुओ को सड़क बाधित होने पर बीकेटीसी यात्रियो की मद्दत करेगी ।जिसका आदेश आज स्वयम बद्री केदारमन्दिर समिति के अध्यक्ष द्वारा आदेश जारी किया गया है।

ग्रामीण कृषकों को विधायक भरत सिंह चौधरी ने वितरित किये पावर ब्रीडर।

0

रुद्रपयाग: पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों को खेत जोतने में आसानी हो उन पर आर्थिक एवं शारीरिक श्रम के साथ समय की बचत करने के किसानों को सहूलियत देने के लिए विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा के 16 कृषकों को पावर ब्रीडर वितरित किये। पावर ब्रीडर वितरण पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना हो उनके लिए खेती करना आसान हो इसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही। उन्होंने कहा कृषकों को 80% सब्सिडी पर पावर ब्रीडर दिए जा रहे है। जिससे कृषकों को खेती करने में आसानी होगी इसके द्वारा खेतों की जुताई करने में शारीरिक श्रम के साथ साथ समय की भी बचत होगी और अच्छी पैदावार होगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए एवं उनकी आर्थिक मजबूत करने के लिए सरकार किसान, सम्मान निधि, उर्वरक एवं बीजों पर सब्सिडी देने के साथ ही फसल बीमा, किसानों को बहुत कम व्याज पर ऋण देने, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने सहित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही कही महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि विभाग व उद्यान विभाग के माध्यम से भी सरकार कृषकों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ कृषकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की खेती के साथ-साथ उनके जीवन स्तर बड़ा सुधार हुआ है। आज देश का किसान निरन्तर तरक्की कर रहा है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी लोकेंद्र विष्ट ने कृषको को पावर ब्रीडर की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में जितने भी किसान खेती कर रहे उनकी हर सम्भव मदद विभाग के द्वारा की जायेगी। इस अवसर कृषक हरि सिंह, सोवत सिंह त्रिलोक सिंह रावत, गौतम सिंह, शिव सिंह, विनोद सिंह, अनन्त राम,मनोज राणा सिंह अन्य कृषक उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड सरकार’मानव संपदा पोर्टल ‘बनाने जा रही है जिसमे शिक्षकों को अपनी पदोन्नति, अवकाश सुविधा,चरित्र प्रविष्टि सम्बंधित अपनी शिकायत एवं समस्याओं को करा सकते हैं दर्ज।

0

रुद्रप्रयाग : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृति शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में आंवले के पौध का रोपण किया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे कि कम हो रहे जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को भी पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि प्राकृतिक जल स्रोतों एवं जल धाराओं के संरक्षण के लिए जो भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं उनकी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी को लेनी जरूरी है जिससे कि हम अपनी धरा को हरा-भरा कर पर्यावरण को संरक्षित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में लाया जा रहा है। साथ ही सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से एक वृक्ष अवश्य लगाएं तथा सभी शिक्षकों व स्टाफ अनिवार्य रूप से एक वृक्ष लगाते हुए उसका संरक्षण एवं संवर्द्धन अवश्य करें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है तथा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आठ हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। साथ ही 4500 शिक्षकों का स्थानातंरण किया गया है तथा उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर शिक्षकों का स्थानातंरित किया गया है। उन्होंने कहा कि *मानव संपदा पोर्टल* बनाया जा रहा है जिसमें शिक्षक अपने अवकाश सुविधा, चरित्र प्रविष्टि, पदोन्नति आदि के लिए अब पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत एवं समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री द्वारा विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों एवं रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा छात्राओं से भी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही किताबों, ड्रेस, बस्ता, जूते आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर मार्ग भटके 04 श्रद्धालुओ का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू,

0

रुद्रप्रयाग-

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर मार्ग भटके 04 श्रद्धालु, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू,

श्रद्धालु शाकुंभरी देवी मंदिर के पास रास्ता भटक गए थे,

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा श्रद्धालुओं की आखिरी लोकेशन के अनुसार देर रात्रि सर्चिंग अभियान चलाते हुए त्रिजुगीनारायण से आगे शाकुंभरी देवी मंदिर के पास चारों श्रद्धालुओं को सकुशल खोज निकालकर सोनप्रयाग वापस लाया गया,

उक्त श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि वे लोग पैदल पौराणिक मार्ग से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे परन्तु अंधेरा व जंगल होने के कारण रास्ता भटक गए,

चारो श्रद्धालु दिल्ली के रहने वाले थे,

भारी बारिश में मलवे की चपेट में आये दो युवकों के लिए देवदूत बनी फाटा पुलिस ।

0

रुद्रप्रयाग ।।जनपद में  रही भारी बारिश हर किसी के लिए आफत का सबब बनती जा रही है। भारी बारिश के चलते आज प्रातःकाल फाटा से आगे जामू वाले रास्ते पर स्थित होटल केदारवाटिका अचानक मलबे व बोल्डर्स की चपेट में आ गया था, इस होटल में काम कर रहे 02 युवक भी मलबे की चपेट में आ गये थे। भारी बारिश के चलते यात्री वाहनो को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील व ब्यूंगगाड़ व तरसाली की तरफ के मार्ग के बाधित होने पर यातायात नियंत्रण से सम्बन्धित ड्यूटियों में मौजूद चौकी इंचार्ज फाटा व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे की चपेट में आये युवकों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जजंहा पर इनकी स्थिति सामान्य है। रेस्क्यू कार्य में स्थानीय निवासियों द्वारा भी पुलिस टीम की मदद की गयी है। चौकी फाटा पुलिस द्वारा दिखायी गयी तत्परता की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सराहना की गयी है ।

उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक ।

0

 

उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक,

हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान,

मुख्यमंत्री धामी ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि,सीएम ने इसे राज्य सरकार के प्रयासोें का भी प्रतिफल बताया,

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्यात अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की हैं,मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है,।राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क है,।राज्य के देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं,हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिये टर्बाे फ्यूल में 18 प्रतिशत की कमी की गई है,।पड़ोसी राज्यों और राज्य के भीतर सड़क कनेक्टीवीटी में हाल के दिनों में काफी सुधार हुआ है,।राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा और दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा,।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को सीबीआई कोर्ट से लगा है झटका ।

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को सीबीआई कोर्ट से लगा है झटका,

दोनों नेताओं को स्टिंग मामले की जांच के मद्देनजर वॉयस सैंपल देने होंगे,

सीबीआई कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद ये फैसला सुनाया,

आवाज के नमूने कब कहां और कैसे लिए जाएंगे ये सब सीबीआई की टीम तय करेगी,

कोर्ट के आदेश पर हरीश और हरक को सीबीआई से नोटिस भी जारी कर दिए गया है,

बचाव पक्ष के वकील सीबीआई की मांग का विरोध कर रहे थे लेकिन कोर्ट ने फैसला सीबीआई के हक में दिया,

विधायक मदन बिष्ट और उमेश कुमार को भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे,

2016 में स्टिंग हुआ था जिसकी जांच सीबीआई कर रही है,

हालांकि स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े मसले पर ही 27 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है,

मगर उससे पहले ही सीबीआई कोर्ट का आदेश हरीश और हरक की मुश्किल बढ़ा सकता है,

OPS बहाली के लिए उत्तराखंड के सांसदों के घर के बाहर कर्मचारी बजायेंगे घंटी।

0

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOPS उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मणि पैन्यूली ने कहा कि 6 मार्च 2023 नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 1 अगस्त से 9 अगस्त के मध्य सांसदों की उपस्थिति में आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम घोषित किया गया है। उत्तराखंड में सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम के लिए सभी जनपद कार्यकारिणी को ठोस रणनीति बनाने को कहा गया है।

1 अगस्त 2023 से 9 अगस्त 2023 के मध्य जब भी उनके क्षेत्र के सांसद अपने आवास पर होंगे जनपद कार्यकारिणी समस्त संगठनों के साथ मिलकर सांसद के घर पर घंटी बजाओ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करेगी, साथ ही उत्तराखंड राज्य में 1 अक्टूबर 2005 को पुरानी पेंशन बंद की गई थी इसीलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में शंखनाद महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से अधिकारी कर्मचारी शिक्षक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।

1 अक्टूबर 2005 को उत्तराखंड के कर्मचारियों की पेंशन बंद की गई थी अत: उत्तराखंड से अधिक से अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक इस महारैली में बढ़-चढ़कर अपना प्रतिभा करेंगे। अध्यक्ष ने बताया की इसके लिए कई साथियों द्वारा अभी से रेल का रिजर्वेशन भी प्रारंभ कर दिया गया है। NMOPS उत्तराखंड सभी संगठनों के साथ मिलकर लगातार सड़कों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत है और शीघ्र ही सभी जनपदों का भ्रमण कर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा आज 1 अगस्त 2023 से 9 अगस्त 2023 के मध्य सांसद के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम एवं 1 अक्टूबर दिल्ली शंखनाद महारैली के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक आयोजित की गई।

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार, प्रान्तीय प्रचार एवं प्रसार सचिव हर्षवर्धन जमलोकी, पुष्कर राज बहुगुणा, हेमलता कजालिया, उर्मिला द्विवेदी। संतोष गडोई, सुनील गुसाईं अनुराग चौहान, रुचि पैन्यूली, पूजा श्रेष्ठ, समीक्षा शर्मा डोभाल, नीरज नौटियाल, आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में NMOPS के बैनर तले सभी संगठनों द्वारा दिए जा रहे हैं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।