पौड़ी।।
पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में 2 युवती न्यार नदी में बह गई जिस पर पुलिस टीम और राजस्व विभाग ने रेस्क्यू
चलाया लेकिन दोनो युवतियों की इस घटना में मौत हो गई, दोनो युवतियों के शव पुलिस टीम और राजस्व टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर न्यार नदी से बरामद किए दोनो युवती सावन के सोमवार पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंची थी लेकिन इससे पहले दोनो युवती न्यार नदी के पास गई थी दोनो युवती का अचानक पैर फिसल गया और दोनो युवतियों की न्यार नदी में बह गई काफी मसकत के बाद दोनो युवती के शव पुलिस और राजस्व टीम ने बरामद किए बताया जा रहा है एक युवती रूबी ओडलसैण जबकि दूसरी युवती अदिति चौलुसैण द्वारीखाल की रहने वाली हैं दोनो युवतियों के पंचनामा भरे जाने की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं ।
दुःखद खबर :सतपुली के नयार नदी में नहाने गयी दो युवतियों के डूबने से मौत ,दोनों युवती दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने को पहुंची थी ।
बद्रीकेदार मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के गर्वग्रह व मन्दिर परिसर में वीडियो व फोटोग्राफी करने पर लगाया प्रतिबंद।
केदारनाथ ।ग्यारहवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में आ रहे कहि yutuber, इंस्टाग्राम,फेसबुक पेज के द्वारा केदारनाथ परिसर व गर्वग्रह की फोटो वीडियो व किसी को प्रपोज,कपल द्वारा मांग में सिंदूर भरने की वीडियो वारयल हुई है जिससे धाम में धार्मिक भावनाये आहत होती नजर आ रही है
इन सब को रोकने के लिए कहि बार तीर्थ यात्री,सन्त समाज , केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों द्वारा मन्दिर समिति से इस प्रकार के वीडियो व फोटो ग्राफी पर अंकुश लगाने की पैरवी की गयी ।
केदारनाथ धाम में किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाएं आहत न हो धाम की पवित्रता कायम रहे इन सभी पहलुओं को देखते हुए बदरिकेदार मन्दिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के गर्व ग्रह व मन्दिर परिसर में वीडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी व मोबाइल को ले जाना वर्जित किया है मन्दिर समिति के द्वारा मन्दिर परिसर में वीडियो ,फोटो ग्राफी न करने के साइन बोल्ड लगा कर सभी को सभी सार्वजनिक सूचना दी गयी है ।इसके बाद भी यदि कोई भी तीर्थ यात्री ,कपल या सामान्य आदमी मोबाइल या वीडियो ,फ़ोटो खिंचता हुआ पकड़ा गया तो मन्दिर समिति के द्वारा जुर्माना व कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित हरेला पर्व को रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
रुद्रप्रयाग ।। रुद्रप्रयाग वन विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तर पर जवाड़ी-दरमोला-रौठिया-घेंघड मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करके हरेला पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।हरेला पर्व पर सभी जनप्रतिनिधियों ,समाजिक कार्यकर्ताओ,महिला मंगल दलों स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी सम्मलित रहे ।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी को लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य अपनी सुख-सुविधाओं के लिए संसाधनों को बढ़ा रहा है जिससे कि प्रकृति का दोहन हो रहा है तथा वनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी की जन सहभागिता से वृक्षारोपण किया जाना नितांत आवश्यक है ताकि जो जल संकट की समस्या उत्पन्न हो रही है वह समस्या उत्पन्न न होने पाए तथा आने वाली पीढ़ी को हम जल संकट से बचा सकें। इसके लिए यह जरूरी है कि जिन वृक्षों का रोपण किया जा रहा है उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन की भी जिम्मेदारी लेनी नितांत आवश्यक है।
प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि जनपद में जल स्रोतों एवं जल धाराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सरकार के निर्देशों के अनुपालन में वृहद वृक्षारोपण रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वन मंत्री के निर्देश हैं कि वन विभाग के सभी प्रभागों में ‘‘हरेला वन‘‘ की स्थापना करते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा जिसमें विभिन्न प्रजाति व चारापत्ती पौधों का रोपण किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में वन विभाग एवं सभी विभागों की सहभागिता से पर्यावरण के संरक्षण एवं संर्वर्द्धन तथा जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जो कि 15 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा जिसमें 2 लाख पचास हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग में मनरेगा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए चाल खाल, खंतियों का निर्माण आदि कार्य किया जाएगा तथा इसमें सभी की जन सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, जामुन, अमरूद, दाड़िम, कचनार, अमलताश, बांस आदि पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जवाड़ी एवं दरमोला महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नुक्कट नाटक, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई तथा कवि जगदंबा चमोला, ओमप्रकाश सेमवाल एवं पुरूषोत्तम भट्ट द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि ओमप्रकाश सेमवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य अमरदेइ शाह,ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल,भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ,जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, प्रधान ग्राम जवाड़ी पार्वती नौटियाल, दरमोला संत लाल, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं महिला मंगल दल, क्षेत्रीय जनप्रतिधि सहित छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अवैध शराब की 9पेटिंयों का परिवहन कर रहे 02 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- यात्रा काल में अब तक लगभग साढ़े आठ लाख रुपए मूल्य की 1304 बोतल शराब की बरामदगी कर 38 मुकदमों में 60 अभियुक्त किये जा चुके हैं गिरफ्तार*
रुद्रप्रयाग ।। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चारधाम यात्रा अवधि में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया, इसी क्रम में आज थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07FG 2216 वैगनार कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से इस वाहन में रखी 09 पेटी अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेलल नम्बर वन व्हिस्की) बरामद होने पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।
करण सिंह पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम सिरवाड़ी बांगर पोस्ट सिलवाड़ी, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग।
सूरवीर पुत्र श्री सते सिंह, निवासी ग्राम घंघासू पोस्ट बक्सीर, तहसील बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग
विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस वर्ष के यात्रा काल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने *आबकारी अधिनियम के तहत कुल 38 मुकदमों में 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1304 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई शराब का अनुमानित मूल्य 8,47,600 है।* जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध धरपकड़ अभियान निरन्तर जारी है।
जिलाधिकारी टिहरी ने विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।’’
टिहरी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 01 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट का विवरण उपलब्ध कराने, सभी योजनाओं को पोर्टलों पर अपडेट करने, कार्यालयों में साफ-सफाई रखने, रंग-रोगन करवाने, फाइलों का रख-रखाव, नेम प्लेट लगाने, कार्मिकांे का आई कार्ड जारी करने, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के प्लैक्सी चस्पा करने, आलमारियों पर फाइलों का विवरण एवं इंचार्ज का नाम चस्पा करने, निष्प्रयोज्य सामग्री को नियमानुसार नष्ट करने, अनावश्यक पोस्टर/पुरानी नोटिंग हटाने, योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 पीएमजीएसवाई, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, युवा कल्याण, मत्स्य, जिला राष्ट्रीय बचत, पंचास्थानी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला कार्यक्रम, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन आदि कार्यालयों के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 पीएमजीएसवाई कार्यालय में अमीन पी.सी. रमोला की कार्यालय समय में लापरवाही पाये जाने के कारण स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये। इसके साथ ही युवा कल्याण कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन के खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त कर तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर पटल सहायकों से विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं/कार्याें के विवरण की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिये कि कार्यालय में कोई भी आगन्तुक/फरियादी समस्या लेकर आता है, तो उसका मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई रखने, बायोमैट्रिक मशीन लगाने, आवश्यकतानुसार सीवी टीवी कैमरे लगाने, आपदा के दृष्टिगत सड़क से संबंधित जेई को स्वयं मौके पर रहकर बन्द सड़कों को खुलवाने, गांवों का भ्रमण करने एवं फिल्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग के 01 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिला सेवायोजन अधिकारी को कार्यालय लायब्रेरेरी का प्रचार-प्रसार करने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त योजनाओं का डाटा दस दिन में पोर्टल पर अपडेट करने, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी को उन्नति पोर्टल पर अपलोड प्रोजेक्ट की सूची उपलब्ध कराने, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 पीएमजीएसवाई को आपदा से हुए क्षति की सूचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने, युवा कल्याण अधिकारी को स्टेडियम हेतु भूमि उपलब्ध न होने की दशा में संबंधित एसडीएम से समन्वय करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आजीविका संवर्धन में बनाये जा रहे प्रोडक्ट की मार्केटिंग आदि की जानकारी लेते हुए और अच्छे प्रोडक्ट बनाने, इन्दिरा अम्मा भोजनालय में मोटे अनाज को प्रमोट करने को कहा गया।
थराली ग्वालदम मोटर मार्ग पर बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत 7 घायल
कर्णप्रयाग/
थराली ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त।
थाना थराली ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बोलेरो वाहन जो कि देहरादून से ग्वालदम जा रहा था। जिसमें कुल 9 लोग सवार थे। उनमें से 2 मृतक व 7 घायल हुए है। जिन्हें 108 के माध्यम से सीएचसी ग्वालदम लाया गया।
ग्वालदम करणप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से 15 किमी दूर घनियालधार के समीप तक़रीबन 11 बजकर 15 मिनट पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई मे जा गिरा
वाहन मे कुल 9 लोग सवार थे जिनमे से 2 लोगो की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकी अन्य 7 लोग् घायल हो गये ,थाना थराली पुलिस ने ssb ग्वालदम के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य कर घायलों को खाई से बाहर निकाला
घायलों मे 3 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं जिन्हे phc ग्वालदम मे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
वहीं थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि चालक के बयानों के अनुसार मोड़ पर गाड़ी के स्लिप होने और गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा हुआ और वाहन गहरी खाई मे जा गिरा।
कानफोड़ू मॉडिफॉइड साईलेंसर का प्रयोग करने वालों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया साईलेन्ट ।
रुद्रप्रयाग :वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में जल लेने हेतु जनपद के केदारनाथ धाम व जनपद से होकर बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है। इस अवधि में कतिपय लोगों द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए अत्यधिक तेज ध्वनि वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिस कारण आमजनमानस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस और यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा ऐसा कार्य करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी है, और इनके माॅडिफाइड किये गये साइलेन्सर को उतारकर हटाया गया है।
ऊर्जा निगम में कार्यरत उपनल कर्मियों को झटका ,UPCL,UJVNL एवं PITCUL में कार्यरत कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता VDA देने के निर्णय को शासन ने किया रदद्
उत्तराखंड के तीनों निगमों मैं तैनात उपनल कर्मियों को शासन ने बड़ा झटका दिया है। हाल में ही तीनों निगमों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यूपीसीएल यूजर पैनल ह्यूज UPCL,UJVNL एवं PITCUL में कार्यरत कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता VDA देने का निर्णय लिया था।लेकिन शासन द्वारा 2 दिन बाद ही उक्त आदेश को पलटते हुए उपनल कर्मियों को VDA देने के शासनादेश को रद्द कर दिया गया है।
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम जारी शासनादेश में कहा गया है कि “उपर्युक्त विषयक ऊर्जा अनुभाग-2 के पत्र संख्या-821 / 1 ( 2 ) / 2023-05- 30/2011 दिनांक 11 जुलाई, 2023 के माध्यम से ऊर्जा विभाग के नियंत्रणाधीन तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों को निदेशक मण्डल द्वारा प्रदत्त अनुमोदन के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता ( वी०डी०ए०) अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में तीनों निगम अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्गत किया गया था ।
उक्त सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि शासन के पत्र संख्या 821 दिनांक 11 जुलाई, 2023 को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।
NH 707A नंदगांव पीपलडाली के पास दर्दनाक हादसा हुआ है
NH 707A नंदगांव पीपलडाली के पास दर्दनाक हादसा हुआ है
बाइक सवार कांवड़िए के ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा गिरा इस वाहन नबंर-UP15-PB-9336 बाइक में दो कांवड़िए सवार थे जिसमें मुकुल पुत्र सुनील उम्र 21 वर्ष ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश की मौत हो गई दूसरा सनी पुत्र धर्मवीर उम्र 30 वर्ष ग्राम व थाना कंकरखेड़ा मेरठ उत्तर प्रदेश का है जो खाई में गिरा है और घायल है बताया जा रहे बाइक सवार कांवड़िए गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे,एम्बुलेंस रवाना पुलिस फोर्स म Sdrf भी मौके पर है।
















