25.6 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 271

शासन ने 13 IAS अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी ।

0

13 IASअधिकारियों को मिली 13 जनपदों में विकास कार्यो की बागडोर ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में विकास कार्यो की समीक्षा और शासन तथा जनपद के मध्म यथाआवश्यक समन्वय स्थापित किए जाने के लिये
प्रमुख सचिव / सचिवों को जनपद प्रभारी नामित किया गया है

उत्तराखंड पुलिस के 12 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को शासन ने दी मंजूरी ।

0

 

उत्तराखंड पुलिस के 12 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को शासन ने मंजूरी दे दी है। देर शाम शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS एपी अंशुमन को IG से ADG पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। वही 2005 बैच के 4 IPS अफसरों को DIG से IG पद पर प्रोन्नत किया गया है जिनमें मुख्तार मोहसीन, नीलेश आनंद भरणे, के एस नग्न्याल, नारायण सिंह नपचयाल शामिल हैं।

इसके अलावा 2014 बैच के चार IPS अफसरों को भी वेतन मैट्रिक्स स्तर 12 के पद पर प्रोन्नत किया गया है जिसमें मंजूनाथ, लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह और पंकज भट्ट शामिल हैं। इसके अलावा 2019 बैच के 3 IPS अफसर रेखा यादव, सर्वेश पवार और चंद्रशेखर को वेतन मैट्रिक्स 11 के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2023 से लागू होगी।

रूद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने साइकिल से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके नया विश्व रिकार्ड बनाकर पूरे विश्व में भारत का डंका बजवाया है।

0

रुद्रप्रयाग ।।रूद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी ने साइकिल से अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके नया विश्व रिकार्ड बनाकर पूरे विश्व में भारत का डंका बजवाया है। प्रीति नेगी ने रूद्रप्रयाग और उत्तराखंड ही नहीं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। 18 दिसम्बर को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से 3 दिन में फतह कर तिरंगा फहराया और असंभव काम को संभव बना दिया। इस सफलता के पीछे बाबा केदारनाथ जी की कृपा मानने वाली प्रीति ने 18 दिसम्बर को सुबह 6 बजे साउथ अफ्रीका तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत देश का तिंरगा लहराते हुए और एक नया विश्व रिकार्ड कायम किया है। इससे पूर्व पाकिस्तानी की समर खान, जिसने 4 दिन में समिट पूरा किया था, का रिकॉर्ड ब्रेक करके 3 दिन में ही समिट पूरा करके नया विश्व रिकार्ड भारत के नाम कर दिया। इस रिकॉर्ड को उन्होंने शहीद माउंटेनियर एवरेस्टर सविता कंसवा और नोमी रावत और भारतीय सेना के जाबाँज सिपाही अपने शहीद पिता को श्रद्धाजंली स्वरूप समर्पत किया है। किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वाेत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है। किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है और साथ ही साथ विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 5,882 मीटर या 19,298 फीट ऊंचा है। इससे पूर्व प्रीति रिस्पेक्ट टू गॉड इवेंट के जरिए 4 दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की यात्रा साइकिल से कर रिकॉर्ड बना चुकी है। इस तरह हरिद्वार से केदारनाथ पहुँचने वाली प्रीति पहाड़ की पहली बेटी है।
प्रीति जनपद रूद्रप्रयाग में ग्राम तेवड़ी सेम, पोस्ट चंद्रनगर की निवासी है। प्रीति के पिता शहीद स्व0 श्री राजपाल सिंह वर्ष 2002 में आतंकवादियों से लड़ते हुए जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे। इस घटना ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर दिया फिर भी प्रीति ने कभी खुद को कमजोर होने नहीं दिया। माँ भागीरथी देवी भी लगातार बेटी की हौसला अफजाई करती रही। प्रीति कुछ बेहतर कर नाम रोशन करना चाहती थी इसलिए बचपन से ही खेलकूद के साथ, बाइकिंग, माउंटेन और साइकिलिंग में खुद को निखारने लगी। अगस्त्यमुनि से शिक्षा प्राप्ति के दौरान 2015 में बॉक्सिंग स्टेट खेल चुकी प्रीति ने 2016 में पर्वतारोहण में बेसिक कोर्स किया। जिसके बाद से वो कई चोटियों पर पर्वतारोहण कर चुकी है। वर्ष 2017 ने यूथ फाउंडेशन में बतौर इंस्ट्रक्टर बनकर लड़कियों को प्रशिक्षित किया। पुनः 2018 में पर्वतारोहण (ए ग्रेड) का एक उन्नत कोर्स कर डीकेडी से 5670 मीटर तक की चढ़ाई भी की। 2019 में एक स्की कोर्स किया जिसमें दूसरा स्थान मिला और ए ग्रेड प्राप्त किया। 2022 में पर्वतारोहण में बचाव पाठ्यक्रम करने के बाद से लगातार विभिन्न इंवेटों के जरिए अपने को स्थापित करने में जुटी है।

शासन ने की कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी , स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी जिला अधिकारियों को भेजा पत्र ।

0

शासन ने की कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी डीएम को भेजा पत्र

कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने के निर्देश


1. चिकित्सालयों में आने वाले सभी Influenza like ittness (ILI) / Severe Acute Respiratory llness ( SARI) के रोगियों की कोविड- 19 जांच की जाये एवं उक्त सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत Integrated Health Information Platform (IHIP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।

2. आम जनमानस में कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड एप्रोप्रियेट व्यवहार के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। त्योहारों के सीजन में भीड-भाड़ वाले स्थानों पर लोगो को मास्क का उपयोगकिये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।

3. भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाये पूर्ण कोविड़ 19टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने हेतु जागरूकता की जाये हाई रिस्क आबादी मेंअनिवार्य रूप से टीकाकरण पूर्ण किया जाये।

4. चिकित्सा ईकाइयों में कोविड़ – 19 संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आई०सी०यू० बेड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सम्बन्धित चिकित्सा इकाईयों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये।

5. दैनिक रूप से राजकीय एवं निजी चिकित्सा इकाईयों में कोविड-19 संक्रमित भर्ती रोगियों की सूचना प्राप्त की जाये एवं रोगियों के स्वास्थ्य दशा की निरन्तर निगरानी करते हुये समीक्षा की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड- 19 संक्रमित रोगियों को ससमय पूर्ण उपचार प्राप्त हो

6. हल्के लक्षण वाले कोविद्ध-19 संक्रमित रोगियों को होम आईसोलेशन में ही उपचार प्रदान किया जाये एवं निरन्तर उनके स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जाये। ऐसे रोगियों में किसी भी प्रकार के गम्भीर लक्षण होने पर शीघ्र हीं उन्हें सम्बन्धित चिकित्सालय में संदर्भित किया जाये।

7. कोविड-19 जॉच हेतु आई०सी०एम०आर०, भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाये।

8. समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड- 19 फीवर अथवा ILI / SARI कैस की क्लस्टरिंग मिलती है तो वहां पर त्वरित जांच सुविधा की उपलब्धता एवं निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।

9. कोविड- 19 जॉच में RTPCR द्वारा पॉजिटिव पाए गए सभी रोगियों के सैंपल Whole Genome Sequence (WGS) जांच हेतु राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को प्रेषित किये जाएं एवं wGs जांच हेतु प्रेषित सभी सैंपलों की सूचना अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत Integrated Health Information Platform (IHIP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।

बख्शे नही जाएंगे सूचना देने में आनाकानी करने वाले अधिकारी ।

0

सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना देना है अनिवार्य ।

जनवरी से नवम्बर माह 2022 तक 3960 अपीलें ।

उत्तराखंड के नए सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को राजभवन में राज्यपाल ले जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई. राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के शपथ ग्रहण के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. गौरतलब है कि धामी सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है. प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे. योगेश भट्ट उत्तराखंड में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं.शपथ के बाद नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट का आयोग में स्वागत किया गया जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने अपनी प्राथमिकता बताई और आयोग के बारे में जानकारी भी दी। सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूचना आयोग एक ऑटोनॉमस बॉडी है हमें लोकतंत्र को मजबूत करना है अक्सर देखा जाता है संस्थाएं अपने उद्देश्य से भटक जाती हैं इसमें कहीं ना कहीं आम लोगों का दोष भी है सूचना का अधिकार लोगों को अधिकार देने वाला मजबूत एक्ट है। भट्ट ने मीडिया से भी आग्रह किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के लिए मीडिया भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें लोकहित की जानकारी पब्लिक डोमेन में (ईजी–वे) से आए ये हमारी प्राथमिकता में है। जिन लोगों ने सूचना के अधिकार अधिनियम का गलत फायदा उठाकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं इस पर रोक सिर्फ आमजन की जागरूकता से ही लग सकती है।

इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द पुनेठा ने भी आयोग के बारे में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोग ने जनवरी से नवंबर तक 3960 अपील को सुना है जिनमें 2631 अपील का निस्तारण भी किया गया है। 43 सुनवाई में 05 लाख से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया इतना ही नहीं पेंडेंसी को काफी हद तक कम करने में सफलता भी मिली है। 4000 से ज्यादा केस कोरोना काल मे पेंडेंसी में आए लेकिन अब आयोग तेजी से केस की सुनवाई कर रहा है,4 हजार से 2000 हजार तक आयी पेंडेंसी कम की गई है। बता दें कि इस पत्रकार वार्ता में सभी राज्य सूचना आयुक्त भी मौजूद रहे।

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात ।

0

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात ।
मंदिर क्षेत्र में तीन दरवाजों पर तैनात रहेंगे दस-दस जवान
बीकेटीसी की पहल पर गृह मंत्रालय ने दिए आदेश
समिति कर रही जवानों के रहने की व्यवस्था
आगामी अप्रैल तक तैनात रहेगी प्लाटून

रुद्रप्रयाग। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्याहरवें केदारनाथ धाम की शीतकाल में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात कर दी गई है। प्लाटून में शामिल 30 जवान केदारनाथ पहुंच चुके हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश पर आईटीबीपी को मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी अप्रैल तक प्लाटून धाम में रहेगी।
इस वर्ष 27 अक्तूबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। धाम में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात है, जो मंदिर की सुरक्षा कर रही है। अब, आईटीबीपी की एक प्लाटून धाम पहुंच गई है, जो आगामी वर्ष यात्रा शुरू होने तक तैनात रहेगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जरूरी है। पत्र का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने मंदिर की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आईटीबीपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। मंदिर समिति के अनुसार, सोमवार को 30 जवान केदारनाथ पहुंच गए हैं। ये जवान पूरे शीतकाल में मंदिर के तीनों द्वार पर ड्यूटी के साथ ही केदारपुरी की रेकी भी करेंगे। आईटीबीपी ने अपना सिस्टम स्थापित कर दिया है। हथियारों से लैस जवान ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा भदाणे ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद से केदारनाथ में पुलिस की गार्द सहित 20 जवान तैनात हैं। ये जवान मंदिर क्षेत्र सहित पूरी केदारपुरी का जायजा ले रहे हैं।शीतकाल में केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए गृहमंत्रालय को पत्र भेजा था, जिसके तहत अब आईटीबीपी की एक प्लाटून की तैनाती कर दी गई है। बीते सोमवार को यह प्लाटून धाम पहुंच गई है, जो आगामी अप्रैल माह तक वहां रहेगी। जवानों के रहने व भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जा रही है।

मुफ्त उपचार के बजाय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मरीजों से की जा रही अवैध वसूली।

0

 

मुफ्तमुफ्त उपचार के बजाय जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मरीजों से की जा रही अवैध वसूली

 

पटटी लगाने के नाम पर हड्डी रोग विभाग ने मरीज से मांगे साढ़े आठ सौ रूपये
चिकित्सालय प्रबंधन ने चिकित्सक के खिलाफ बैठाई जां
रुद्रप्रयाग ।। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग मरीजों से अवैध वसूली करने को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहता है। जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग के कर्मचारियों ने पटटी बदलने के एवज में मरीज से अवैध वसूली की है। चिकित्सालय प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। खुद जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी स्वीकार कर रहे हैं कि इस प्रकार के मामले पहले भी आ चुके हैं और अब इन मामलों में विधायक व जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद कार्यवाही की जा रही है
ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली गरीब जनता मुफ्त उपचार पाने के लिये जिला चिकित्सालय का रूख करती है, लेकिन यहां मरीजों को मुफ्त उपचार मिलने के बजाय उनसे अवैध वसूली की जाती है। जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला के बच्चे के हाथ में चोट लगी थी और महिला बच्चे के हाथ में पटटी कराने के लिये कोटेश्वर स्थित स्वामी माधवाश्रम जिला अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने एक्स-रे करने के लिये बाहर भेजा और जब पटटी करने की नौबत आई तो महिला से साढ़े आठ सौ रूपये देने की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं चिकित्सालय में दवाई होने के बाद भी चिकित्सक ने बाहर की दवाईयां लिख दी।
पीड़ित अंजना देवी ने बताया कि उनके चार वर्षीय बच्चे के हाथ में चोट लगी थी और वह पटटी करने के लिए कोटेश्वर स्थित स्वामी माधवाश्रम जिला चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने बताया कि पहले तो किसी तरह मीलों का सफर तय करने के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां पहुंचने पर बच्चे का एक्स-रे भी बाहर करवाया गया और बच्चे के हाथ पर पटटी लगाने के लिये उनसे साढ़े आठ सौ मांगे गए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने अंदर की दवाई लिखने के वजाय बाहर से लाने को भी कहा।जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ राजीव पाल सिंह का कहना है कि यह मामला विधायक, जिलाधिकारी और सीएमओ के सज्ञान में है और जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद सीएमओ की ओर से पूरे मामले में जांच बैठाकर कार्यवाही की जा रही है।

 

हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ श्रमजीवी पत्रकार युनियन का कुमायूं सम्मेलन,सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने की शिरकत।

0

 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित कुमाऊं सम्मेलन का प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सूचना महानिदेशक के समक्ष कुमाऊं व गढ़वाल के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिस पर सूचना महानिदेशक द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कई पदाधिकारियों के दायित्व की घोषणा भी की जिनका सभी पत्रकारों ने ध्वनि मत के साथ स्वागत किया।इस दौरान चमोली से वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर चौधरी,चम्पावत से विनय वर्मा को श्रमजीवी पत्रकार युनियन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया,जबकि युवा वरिष्ठ पत्रकार पंकज मैंदोली को पौडी जनपद का प्रभारी नियुक्त किया हैं।

हल्द्वानी के रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित एक दिवसीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कुमाऊं सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पत्रकार के साथ संवाद सम्मेलन की शुरुआत करते हुए पौड़ी चमोली अल्मोड़ा उधम सिंह नगर तथा विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने सूचना महानिदेशक के समक्ष मान्यता समिति की बैठक का कैलेंडर जारी करने। मान्यता दिए जाने में शिथिलीकरण बरतने, पत्रकारों को सरकारी अतिथि गृह में निशुल्क कक्ष दिए जाने और राज्य स्तर पर वृहद और प्रत्येक जिले स्तर पर भी पत्रकार कल्याण कोष बनाए जाने सहित कई समस्याओं को उठाया। जिस पर एक-एक कर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने त्वरित निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।पत्रकारों को संबोधित करते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना विभाग और पत्रकारों का चोली दामन का साथ है, और उनके समक्ष उठाई गई समस्याएं और दिए गए सुझाव को वह अमल में लाने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही पत्रकारों को दी जाने वाली मान्यता की नियमावली को लेकर अध्ययन किया जाएगा यदि शिथिलीकरण आवश्यक होगा तो शिथिलीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी इसके अलावा डिजिटल मीडिया को लेकर भी जल्द पॉलिसी लाई जा रही है साथ ही पत्रकार कल्याण कोष और विभिन्न परेशानी से जूझ रहे पत्रकारों के मदद के लिए भी सूचना विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कई जिलों के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव की घोषणा की। इस मौके पर कुमाऊं संवाद सम्मेलन का आयोजन कर रही नैनीताल जिला इकाई ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में नैनीताल उधम सिंह नगर चंपावत अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ चमोली पौड़ी रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले के भी पत्रकारों ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत कोषाध्यक्ष हर्ष रावत नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा नगर महामंत्री पुष्कर अधिकारी कोषाध्यक्ष भावनाथ पंडित, प्रकाश रावत, लक्ष्मण राणा,हरिप्रसाद पुरोहित,गणेश जोशी, नवीन सक्सेना, विजेंद्र श्रीवास्तव, उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, एएन तिवारी, दिनेश पांडे, गोविंद बिष्ट, योगेश राणा, अरविंद मलिक, मनोज आर्य, दीपक, पंकज, अकरम, शोएब, तथा जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंद्रियाल, सोशल मीडिया स्पेलिंस्ट योगेश मिश्रा, अंकुर शर्मा, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

क्षेत्र पंचायत बैठक में हावी रहे क्षेत्रीय समस्याए ।

0

मुख्य विकासधिकारी ने जनप्रतिनिधियो द्वारा रखी गई क्षेत्रीय समस्याओ को आने वाली बैठक से पहले प्राथमिकता से दूर होनी चाहिये ।

जखोली ब्लाक प्रमुख ने कहा अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए मुद्दों को समय से दूर करना ही बैठक का सार्थक होगा ।

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली की आज मंगलवार को क्षेत्र पंचायत बैठक ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।जिसमें विकासखण्ड के सभी ग्रामपंचयतो से आये प्रधानों ,क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं जिले से सम्बंधित अधिकारियों के सामने रखी ।जिले के मुख्यविकास अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनते हुए जिन विभागों से सम्बंधित समस्या प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में रखी गई है उन सभी को अपनी शीर्ष प्राथमिकता से रखे ताकि आने वाली बैठक तक उसे दूर किया जा सके ।

क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत कपणियां के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में किचन एवं शौचालय की मरम्मत करने की भी मांग की गई। इसी तरह ग्राम पंचायत ललूड़ी की प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने रा.प्रा.वि. में सहायक अध्यापक, मध्याहन भोजन पकाने हेतु गैस चूल्हे को आवश्यक बताया। कुमड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह कंडारी ने बुडोली से फलाटी सिल्ली सड़क मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने तथा तिमली की प्रधान श्रीमती प्रमिला देवी ने सौंराखाल-तिमली मोटर मार्ग पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। चौंडा-सिंराई के प्रधान कल्याण सिंह पुंडीर ने इंटर काॅलेज प्रांगण स्थल का विस्तार करने तथा पूर्व निर्मित में जूनियर भवन के नव निर्माण करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य खलियांण बांगर सावित्री बुरथोली ने पैनोली खेल मैदान में मंच निर्माण करने, सिरवाड़ी बांगर की पुष्पा राणा रौथाण ने गोरपा सिरवाड़ी कुरछोला मोटर मार्ग पर नाली निर्माण करने तथा सिरवाड़ी बांगर में मां सहजा देवी मंदिर प्रांगण में मुख्य द्वार निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम जैली की प्रधान श्रीमती राधा देवी ने ग्राम पाली में आंगनवाड़ी केंद्र में भवन निर्माण व बच्चों के बैठने हेतु उपयुक्त स्थान बनाने की मांग की।
इस अवसर पर . प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि गांव के चहुमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जनप्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख श्री कविंद्र सिंधवाल,  जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, परियोजना मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, विद्युत मनोज कुमार, जल संस्थान संजय सिंह, पेयजल नवल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसांई, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर 19 दिसंबर को मरीज और तीमारदार के साथ बदसलूकी करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

0

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर

19 दिसंबर को मरीज और तीमारदार के साथ बदसलूकी करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

सतपुली के चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव कुमार पर हुई बड़ी कार्रवाई

सचिव स्वास्थ्य ने किया शिवकुमार को निलंबित

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की ओर स्वास्थ्य सचिव कर रहे हैं लगातार समीक्षा