32.8 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 270

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त ।

0

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त ।रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाडा में एक स्कूटी रपटने से उसमें सवार दो लोगो मे से एक कि मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है ।।स्कूटी में दोनों लोग उखीमठ के बताए जा रहे हैं।मृतक की पहचान रघुवीर लाल ऊखीमठ निवासी के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल हरीश को हल्की चोंटे आयी है। बताया जा रहा है की दोनो व्यक्ति चन्द्रापुरी से ऊखीमठ जा रहे थे।स्कूटी की तेज रफ्तार में होने के कारण अचानक स्कूटी सड़क पर रपट गयी। दुर्घटना 2 बजे के लगभग की बताई जा रही है ।स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की सूचना 108 को दी गई है।मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया है ।

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सिडकुल भर्ती गड़बड़ी प्रकरण की जांच को डीजीपी अशोक कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया,।

0

 

 उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सिडकुल भर्ती गड़बड़ी प्रकरण की जांच को डीजीपी अशोक कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया,।

डीजीपी को नोटिस का जबाब देने को कहा गया,

कोर्ट के आदेश ना मानने को को लेकर अवमानना का नोटिस हुआ जारी ,

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ ने किया नोटिस जारी,

अल्मोड़ा निवासी प्रकाश पांडे की अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद डीजीपी को नोटिस हुआ जारी,

पांडे की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि प्रदेश में सिडकुल में 2016-17 में विभिन्न पदों के लिये हुई भर्ती में गड़बड़ी सामने आई थी। शासन की ओर से इस मामले की जांच पुलिस की शाखा विशेष कार्य बल (एसआईटी) को सौंपी गई लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हुई,

इस मामले को याचिकाकर्ता की ओर से एक जनहित याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी,

उच्च न्यायालय ने 16 फरवरी 2022 को एक आदेश पारित कर एसआईटी को तीन महीने में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे,

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि एसआईटी की ओर से आठ महीने बीतने के बावजूद जांच पूरी नहीं की गयी,

याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार को पक्षकार बनाया गया ,

कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे पर आदिबद्री के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त ।

0

चमोली ।कल देर रात को गैरसेंण से सिमली को लौट रहे कार चालक की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ।जंहा कार चालक की घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हो गई ।स्थानीय लोगो का कहना है की कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे पर आदिबद्री के समीप सिरोली में दर्दनाक सड़क हादसा , कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में गिरी , वाहन में सवार वाहन चालक की घटना स्थल पर हुई मौत , सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बरामद किया । 40 वर्षीय मृतक ब्यक्ति कर्णप्रयाग ब्लाक के सीरी गांव का रहने वाला है । जो कि गैरसैंण से सिमली की ओर लौट रहा था ।

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई।

0

 

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई

मौसम विभाग ने एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने किया पूर्वानुमान जारी

26 और 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी

उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून के मैदानी इलाके काफी प्रभावित रहेंगे।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की

बद्रीनाथ, केदारनाथ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कवायद शुरू।

0

 

बद्रीनाथ, केदारनाथ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कवायद शुरू।

एकल समाधान नीति के तहत मंदिर समिति शासन को नियमितीकरण का भेजेगी प्रस्ताव ।

वर्तमान में समिति में 400 अस्थायी कर्मचारी है तैनात ।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी जानकारी

बीकेटीसी में वर्तमान में 700 से अधिक कर्मचारी हैं कार्यरत।

400 कर्मचारी अस्थायी रूप में दे रहे हैं सेवाएं ।

मंदिर समिति की बैठक में लिया गया नियमितीकरण का निर्णय

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में 14 साल का टूटा रिकार्ड अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने लहराया परचम ।

0

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में 14 साल का टूटा रिकार्ड
अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने लहराया परचम ।
महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जय हो प्रत्याशी की हुई जीत
विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ बाजार में निकाला जुलूस
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपंन हो गए हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपंन कराए गए। दोपहर बाद चुनाव का नतीजा घोषित किया गया। इस बीच विजयी छात्र प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस निकाला और आतिशबाजी की।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में शनिवार को संपंन हुए छात्र संघ चुनाव में 14 साल बाद एबीवीपी ने परचम लहराते हुए जय हो का वर्चस्व तोड़ दिया। महाविद्यालय में हुए मतदान में कुल 1,406 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें छात्राओं का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा है। मतगणना आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव भट्ट विजयी रहे। मतगणना के प्राप्त आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर रूपेश आर्य (एनएसयूआई/जय हो) को 563 और गौरव भट्ट एबीवीपी को 814 मत प्राप्त हुए। कुल 251 मतों से गौरव भट्ट विजयी हुए। वहीं 25 मत अवैध और 4 मत नोटा को गए। महासचिव पद पर विपिन प्रसाद (एनएसयूआई/जय हो) को 462 मत और विजयी प्रत्याशी अनिकेत सिंह (एबीवीपी) को 832 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या रावत (एनएसयूआई/जय हो) को 566 मत और विजयी प्रत्याशी सोनम (एबीवीपी) को 771 मत प्राप्त हुए। विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक बुटोला (एनएसयूआई/जय हो) को 525 मत और विजयी संतोष त्रिवेदी एबीवीपी को 804 मत प्राप्त हुए। प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाला।
वहीं मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय हो के सौरभ सिंह निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 165 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रूबी को कुल 92 मत मिले। 4 अवैध मत हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रिया निर्वाचित हुई। उन्हें 164 मत मिले। जबकि दूसरे नम्बर पर आस्था को 90 मत मिले। 6 अवैध मत पड़े। सचिव पद पर आलोक सिंह बुटोला निर्वाचित हुए। उन्हें 163 मत मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी दिव्या को 89 मत मिले। अवैध 9 मत पड़े। सहसचिव शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष सपना एवं विवि प्रतिनिधि के लिए ऋषभ निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डीएस चैहान ने सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को कॉलेज के प्राचार्य डाॅ आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। जबकि बाद में छात्रों ने नगर रुद्रप्रयाग में विजयी जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी की।
इधर, स्वर्गीय गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी में संपंन हुए छात्र संगठन चुनाव में सभी पदों पर आर्यन छात्र संगठन का दबदबा रहा। यहां संपंन हुए छात्र संघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के अलावा अन्य किसी भी संगठन ने नामांकन ना किये जाने से उपाध्यक्ष, सह सचिव व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि छात्र संघ चुनाव नामांकन के दिन अधिकांश छात्रों के पुलिस परीक्षा में शामिल होने से अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं हो पाया था तथा उपाध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन की चन्द्रकला राणा, सह सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी काजल ने नामांकन किया था। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन ने उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रकला राणा, सह सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के पद पर काजल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए उपाध्यक्ष चन्द्रकला राणा व महासचिव पद पर कार्य करने के लिए सह सचिव रूचि राणा की घोषणा की।

उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित होंगे 5 आईएएस ।

0

 

उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित होंगे 5 आईएएस

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे

जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना

राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा 25 दिसंबर को दिया जाएगा पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी को दिया जा रहा पुरस्कार।

पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिये मंदाकनी नदी पर होगा ट्राली निर्माण ।

0

 

वर्ष 2013 की दैविक आपदा से पूर्वी चाका के ग्रामीण कर रहे झूला पुल की मांग ।

ट्रॉली निर्माण के लिये जिला योजना से 25 लाख रु0 किये गए स्वीकृत ।

रुद्रप्रयाग ।वर्ष 2013 की आपदा में अगस्त्यमुनि विजयनगर में झूला पुल बह जाने से पूर्वी चाका के ग्रामीणों को अगस्त्यमुनि बाजार आने जाने के लिये 15 किलो मीटर दूरी तय करने के बाद आना होता था ।2013 से ग्रामीण लगातार अगस्त्यमुनि खेल मैदान के पास से पूर्वी चाका गांव को जोड़ने के लिए झूला पुल या ट्राली की मांग करते आ रहे थे लेकिन 9 साल व्यतीत होने के बाद भी यंहा पर झूला पुल या ट्राली की व्यवस्था नही हो पाई थी ।चुनाव के समय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया था शीघ्र ही गांव को जोड़ने के लिये ट्राली का निर्माण किया जाएगा ।जिसे आज सार्थक कर के विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के द्वारा ट्राली का शिलान्यास कर लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग से कार्य शुरू करवा दिया गया है ।
जिससे चाका समेत आस पास के दर्जन भर से अधिक छोटे गाँवों को लाभ मिलेगा। विधान सभा चुनावों से पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने चाका गाँव के ग्रामीणों से इस स्थान पर ट्राली लगाने का आश्वासन दिया था। भूमि पूजन के दौरान रूद्रप्रयाग विधायक ने कहा कि चाका गाँव के लिए की गई पूर्व घोषणा आज साकार हो रही है जिसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई है। वे शीघ्र इस स्थान पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे और अपने कार्यकाल पूर्ण होने पहले पुल निर्माण की स्वीकृति का प्रयास करेंगे। वही केदारनाथ विधायक ने भी अगस्त्यमुनि चाका पुल की मांग का समर्थन किया और कहा कि केदारनाथ आपदा में उनके द्वारा इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए पाँच करोड़ की स्वीकृति एल एंड टी कम्पनी के माध्यम से दिलाई थी लेकिन तब कुछ लोगो के विरोध के कारण यह पैसा वापस चला गया। उन्होनें स्थानीय जनता से आम सहमति बनाने की अपील की ताकि शीघ्र पुल निर्माण किया जा सके। यह पुल केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभा को जोड़ने में लाभकारी होगा साथ ही अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण में संभावनाए बढ़ेंगी। भी बेहतर कार्य करती रहेगी।

रिंगाल से बनाई गयी वस्तुएं दिला रही है नई पहचान ,आज जाना रहा है रिंगाल मेन के नाम से ।।

0

रिंगाल से बनाई गयी वस्तुएं दिला रही है नई पहचान ,आज जाना रहा है रिंगाल मेन के नाम से ।।

कम लागत से ही बना देते घर की सजावट का सामान ।

देश व विदेश के कोने कोने में बसे प्रवासी मांगते है रिंगाल से बने टोकरी व किचन में काम आने वाला सामान ।

चमोली ।जनपद चमोली के पीपलकोटी के रहने वाले राजेन्द्र ने रिंगाल से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बना कर अपनी पहचान व आजीविका का मुख्य साधन बनाया हुआ है ।इनकी रिंगाल से बनी घरेलू उपयोगी वस्तुए देख कर हर कोई इन्हें रिंगाल मेन से जानने लगा है ।राजेन्द्र कहते है ये इनका पुश्तेनी कार्य है जिससे हम लोग पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं।पहले हमारे लोग ग्रामीण क्षेत्रो में सामान्य उपयोग में आने वाले कंडी ,टोकरे ,बड़ा डोल ,सेर, पाथा सोलटा ,तेथला तक ही सीमित रह पाते थे ।लेकिन वर्तमान समय मे रिंगाल का परीक्षण ले कर अन्य उपयोगी वस्तुए बनाने में सक्षम है ।

रिंगाल मेन राजेन्द्र नें उक्त कहावत को चरितार्थ करके दिखाया है। राजेन्द्र नें अपनी बेजोड हस्तशिल्प कला से रिंगाल के विभिन्न उत्पादों और पहाड़ की हस्तशिल्प कला को नयी पहचान और नयी ऊंचाई प्रदान की है। चमोली, देहरादून से लेकर मुंबई तक रिंगाल मेन राजेन्द्र बडवाल के बनाये गये उत्पादों के हर कोई मुरीद हैं। बीते एक सप्ताह से राजेन्द्र नें रिंगाल से उत्तराखंड के पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ बनाकर एक नया अभिनव प्रयोग करके अपने हुनर का लोहा मनाया है। रिंगाल मेन राजेन्द्र बडवाल कहते हैं की के उनकी कोशिश है कि रिंगाल के ढोल दमाऊ के जरिए वो ढोल के कलाकारों के कंधो का बोझ हल्का कर सके। ये एक छोटी सी कोशिश है, अगर लोगो को ये पसंद आयेगा तभी कुछ संभव होगा। रिंगाल के इस ढोल का वजन पारम्परिक ढोल दमाऊ की तुलना में बेहद कम हैं।

सदियों से ढोल दमाऊं हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसके बिना हमारे लोकजीवन का कोई भी शुभ कार्य, उत्सव, त्यौहार पूर्ण नहीं हो सकता है। ढोल दमाऊं हर्ष, उल्लास और ख़ुशी का प्रतीक है। यह उत्तराखंडी संस्कृति का संवाहक व सामाजिक समरसता का अग्रदूत है। ढोल से 600 से 1000 तक ताल निकलते हैं। जबकि तबले पर 300 ही बजते हैं। पहाड़ में आयोजित होने वाले हर छोटे बड़े आयोजनों, वैवाहिक कार्यक्रमों, पांडव नृत्य, बगडवाल नृत्य, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में ढोल की उपस्थिति आवश्यक होती है। ढोल हमारी लोकसंस्कृति का अहम् हिस्सा है। ढोल हमारे लोक जीवन में इस कदर रचा बसा है की इसके बिना शुभ कार्य की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। जहाँ लोग विदेशों से ढोल सागर सीखने उत्तराखंड आ रहें है वहीँ हम अपनी इस पौराणिक विरासत को खोते जा रहे हैं। ऐसे में हमें इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आना होगा।

उत्तराखण्ड IAS – IPS के प्रमोशन के बाद PCS के भी हुए प्रमोशन ।

0

IAS – IPS के प्रमोशन के बाद PCS के भी हुए प्रमोशन,

उत्तराखंड शासन ने 18 पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति की,

नैनीताल के एसडीएम रह चुके पीसीएस अधिकारी वर्तमान में विकास नगर के एसडीएम विनोद कुमार को भी शासन ने पदोन्नति दी,

उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान 15,600-39,100. ग्रेड पे र5400/- (सातवा पुनरीक्षित वेतनमान 56,100-1,77,500 लेवल 10) में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को ज्येष्ठ श्रेणी वेतनमान 15,600-39,100 ग्रेड पे र 6600/- (सातवां पुनरीक्षित वेतनमान ₹67,700-2,08,700 लेवल 11 ) में हुई पदोन्नति,

कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करने की राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की,