34.5 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 269

उत्तराखण्ड सरकार के गड्डा मुक्त सड़को के दावे धरातल हो रहे  खोखले साबित ।

0

उत्तराखण्ड सरकार के गड्डा मुक्त सड़को के दावे धरातल हो रहे  खोखले साबित ।
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी के 14 नवम्बर तक सभी सड़को के गड्ढे मुक्त के आदेश को लोकनिर्माण विभाग ने दिखाया ठेंगा । रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपदों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभागों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से समानित किया गया ।लेकिन जनपदों में जो सड़को की दहनीय स्थिति बनी हुई है शायद उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को नही दिखाई दे रहा है ।रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने 3 नम्बर को जिलामुख्यालय में लोकनिर्माण विभाग ,pmgsy के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की सभी सड़को को 14 नवम्बर तक गड्डा मुक्त करने के आदेश दिए थे ।आलम यह है जनपद के दूरस्थ इलाको की सड़के तो रही दूर, तिलवाडा के निकट तिलवाड़ा घनसाली मोटर मार्ग को जोड़ने वाले मोटर पुल पर पड़े गड्डो तक को नही भर पाया लोकनिर्माण विभाग।जिलाधिकारी के आदेश को लोकनिर्माण विभाग ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं ।जनपद की दर्जनों सड़के ऐसी है जिन पर यातायात करना मौत से खाली नही है लेकिन इन लापरवाह विभागों के प्रति कौन कार्यवाही करेगा आज तक जनता नही समझ पाई है ।आज जनप्रतिनिधियो व अधिकारियों को केवल अखबारों , टीबी चैनलों सोशलमीडिया में छाने तक ही सीमित रह गए है ।
14 नवम्बर तक जिले की कितनी सड़के गड्डा मुक्त हुई है इन तश्वीरो से आप साफ देख सकते है कि हमारे अधिकारी व हम लोगो के जनप्रतिनिधि सड़को की प्रति की सजगता रखते हैं ।
हाल ही में लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल के जनपदों का दौरे करने पर लोकनिर्माण विभाग को समय पर सड़को को गड्डा मुक्त करने के आदेश व लापरवाही करने पर कार्यवाही करने की बात जनता के सामने की थी ।लेकिन इन सड़कों की दुर्दशा तो विभागीय लापरवाही की पराकाष्ठा को उजागर कर रहे है ।

प्रदेश व जिलो में आये दिन हो रही बैठके व प्रस्ताव लगता बन रहे हैं लेकिन धरातल पर उतरने के बजाय ये कागज के पन्नो तक ही सीमित रह जाते हैं ।लोकनिर्माण विभाग की सड़कों को अगर धरातल पर देखना है तो सुमाड़ी सोंराखाल,सुमाड़ी कुंमडी मुसाडुंग मोटर मार्ग,अंथोलि जाखाल सकलाना मोटर मार्ग ,जाखाल सिलगांव मोटर मार्ग,जैली मरंगाव तैला मोटर मार्ग,जखनोली कुरछोला मोटर मार्ग ,मयाली जखोली गुप्तकाशी मोटर मार्गो पर लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही उजागर कर रही है ।

राजकीय इंटर कॉलेज कैलाश बांगर के नवनिर्मित भवन का किया गया लोकार्पण।

0

विधायक भरत सिंह चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह द्वारा किया गया लोकार्पण।

रुद्रप्रयाग ।विकासखंड जखोली के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कैलाश बांगर में ₹58 लाख की लागत से निर्मित पुस्तकालय भवन, कंप्यूटर कक्ष व विज्ञान प्रयोगशाला का विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह द्वारा लोकार्पण कर विद्यालय को सुपुर्द किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप शर्मा द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया साथ ही विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टाइल्स लगवाने एवं पुराने भवन का मरम्मतीकरण करने का आग्रह किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी द्वारा छात्र-छात्राओं को आने वाले बोर्ड परीक्षाओं तैयारियों को लेकर चर्चा की। एवं परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के बच्चों को प्रेरित किया।
वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पठन पाठन में कक्षो की जो कमी थी, उनको पूरा करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उसमें निरन्तर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ उन्होंने अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में जो भी कमियां है, उनको दूर करने का सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को बंद होने से बचाना है, तो हमको अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय की जो भी समस्या है, उनका समाधान किया जाएगा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने कहा कि जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टाईल्स लगवाने के लिए उनके द्वारा आश्वत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।

नव वर्ष की पावन बेला पर लगने वाले सिलगढ़ महोत्सव2023 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज ।

0


रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के सिलगढ़ पट्टी में लगने वाले सिलगढ़ महोत्सव का आज से आगाज हो गया है ।1जनवरी से 3 जनवरी तक चलने वाला तीन दिवशीय मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह  के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया।

मेला के प्रथम दिवश पर सिलगढ़ पट्टी की महिला मंगलदलों जैली, पाली,महरगांव,टाट, जनता इंटर कालेज देविधार मोलखचोरी,राजकीय इंटर कालेज तैला ,नागराजा चिल्डन एकेडमी तैला ,राजकीय इंटर कॉलेज कंडाली ,लोकगायक आरती रावत व गीत गंगा टीम द्वारा लोक नृत्य झुमैला ,मां इन्द्रसेनी, कूष्माण्डा देवी के जागर, मां मठियाना जागर ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,भूमि का भूमियाल नागराजा देवता की स्तुति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।सिलगढ़ विकास समिति के द्वारा मुख्य अतिथि को राजकीय इंटर कॉलेज तैला सिलगढ़ के प्रांगण का सुधारीकरण व चारदीवारी निर्माण करने की मांग कीई गयी ।मुख्य अतिथि द्वारा समिति की मांग को स्वीकार करते हुए जिलापंचायत द्वारा 10 लाख रु0 देने की घोषणा मंच द्वारा की गई ,साथ ही जनता को आगामी वर्ष में लगने वाले मेला और भब्य देखने को मिलेगा । वहीं सिलगढ़ समिति अध्यक्ष वीर सिंह रावत व समिति के समस्त पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा वर्तमान सरकार द्वारा जनहित की कई योजनाएं चलाई गई है मेलो के माध्यम से इनका प्रचार व प्रसार किया जा सकता है लेकिन इस विकास मेले केवल आठ विभागों के द्वारा ही अपने स्टॉल लगाए गए ।भी भकी मांग की ।जिलापंचायत अध्यक्ष द्वारा जिलापंचायत द्वारा 10 लाख देने की घोषणा की ।इस मौके पर वीर सिंह रावत,ओम प्रकाश बहुगुणा,दर्मियान जख्वाल,जिलापंचायत सदस्य कंडाली कुसुम देवी प्रधान तैला बिना गोस्वामी,शेरू मिस्त्री,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमंडी सतेंद्र कण्डारी,कृपाल सिंह पंवार,मगना नन्द भट्ट ,यशवीर चौहान,पूर्व प्रधान मेहरवान सिंह नरेश भट्ट नेगी ,विनोद कण्डारी,दीपक रावत,विजयपाल सिंह,शूरवीर सिंह ,हयात सिंह,दर्शन विष्ठ, सतीश भट्ट ,यशपाल सिंह, बलवीर सिंह ,कीर्ति भट्ट ,कमल सिंह रावत ,गोकुल सिंह,बलवीर सिंह ,जयेंद्र भण्डारी,सुरेंद्र चमोली कुँवर सिंह आदि।

मानवता की मिसाल पेश करती रुद्रप्रयाग पुलिस ,नववर्ष के स्वागत के साथ साथ जरूरतमंदों की कर रही है मद्दत।

0

रुद्रप्रयाग ।एक और जंहा लोग साल के अंतिम दिन व आने वाले वर्ष के स्वागत की तैयारियों में बड़े बड़े होटलो व पर्यटक स्थलों पर पार्टियां करने पहुंच रहे है ।वंही रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मानवता की मिसाल कायम रखते हुए निर्धन व्यक्तियों को इस कंपकंपाती ठंड से मिजात करने लिये कम्बल वितरित कर रही है ।
आज होने वाले थर्टी फर्स्ट समारोह एवं नववर्ष के स्वागत की तैयारियों के बीच जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए जाने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
हमारे समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कि तंगहाली में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। दिन ढलने के साथ ही शाम के समय कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा ऐसे जरूरतमंद लोगों की निरन्तर मदद की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी द्वारा कस्बा रुद्रप्रयाग में निवासरत जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल वितरित की गयी। इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय आदर्श इण्टर मीडिएड कालेज सिद्धसौड बड़मा का थाती बड़मा दिगधार के शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन।

0


रुद्रप्रयाग ।विगत 24 दिसम्बर से प्रारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के शुभारंभ के फलस्वरूप समस्त स्वयं सेवियोअं के द्वारा अपने एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनय सेमवाल जी एवं सह प्रभारी श्री आर आर बहुगुणा जी ने सात दिनों के शिविर की गतिविधियों पे विस्तार से व्याखान दिया जैसे गांव में पर्यावरण संम्वधर्न ,नशा उन्नमूलन, बेटी बचाओ -बेटी पढाओ,बौद्धिक सत्र में विदुषी यों द्वारा मार्गदर्शन,तथा इस अवसर पे शिविर में सड़क सुरछा से सम्बन्धित जानकारी जिला ए आर टी ओ रुद्रप्रयाग श्री सुन्दर लाल पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गईकार्यक्रम में स्वयं सेवियोअं के द्वारा मुख्य आकर्षण गढ़वाली भाषा में प्रयर्यवरण संरछण पे नृत्य नाटिका,
गढ़वाली में नशामुक्ति नाटिका को जनता ने सहारा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य श्रीमती मीना झिन्वाअंण जनता उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय थाती दिगधार बड़मा ने कहा एन एस एस का रंग ब्रह्मांड का प्रतीक है अपने गाँव की सामाजिक परिवर्तन लाना आपका मिशन होगा,साथ ही स्वंय सेवियोअं को अच्छे अनुशासन मे बालिका वर्ग में मनीषा और बालक वर्ग में रितिक को पुरस्कृत किया गया,इस मौके पे प्रधान थाती बड़मा श्रीमती ज्योति रौथाअंण,प्रधान सेम बड़मा श्रीमती पवित्रा,छेत्र पंचायत थाती बड़मा नीमा रौथाअंण,प्रबन्धक सुधीर रौथाअंण,पूर्व प्रबन्धक श्री मदन नेगी, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुखदेव रावत,बड़मा विकास समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, विनोद मैठाणी,पं द्वारिका गौड ,राजमोहन रौथाअंण,बिजेंद्र भण्डारी,गम्भीर रावत महिला मंगल दल थाती बड़मा ,मुन्नादेवल,सेम की सम्मानित जनता उपस्थित रही

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा के 100 पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में धूम-धाम से मनाई गया शताब्दी समारोह।

0

प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा के 100 पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय में धूम-धाम से मनाई गया शताब्दी समारोह।
वर्ष 1922 में ब्रिटिश शासन में हुई थी स्कूल की स्थापना।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग।
रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के धनपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय वर्ष गांठ को स्वर्ण जयंती के रूप में  मनाया गया। विद्यालय के शताब्दी वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की स्थापना ब्रिटिश काल मे 1922 में हुई थी।

जिसके की अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित मौजूद है। उस समय यह गढ़वाल जनपद के अंतर्गत यह विद्यालय आता था। उस समय इस विद्यालय में हिंदी के साथ-साथ उर्दू में पठन पाठन होता था। ब्रिटिश काल में यह धनपुर सहित अन्य क्षेत्रों का यह एक मात्र विद्यालय हुआ करता था। जो शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वालों देश की आजादी सहित, आजाद हिंद फौज एवं आजाद भारत के बाद भारतीय सेना एवं अन्य पदों पर रहे है। वर्तमान में विद्यालय में 38 छत्र छात्रााएं व एकल अध्यापक कार्यरत हैं । 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धर्म सिंह रौथाण एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक, विद्यालय की चारदीवारी, विद्यालय के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन हटाने की मांग की गई। वही मुख्य अतिथि विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने स्वर्ण जयंती कार्यक्रम मनाने के लिए विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत रतूड़ा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में बहुत कम विद्यालय है, जो ब्रिटिश शासन में खुले है। यह एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की जो भी समस्या उनको दूर किया जाएगा। साथ ही विद्यालय में विभिन्न कार्यों के नवनिर्माण हेतु 7 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए हर संम्भव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया की अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाये जिससे कि जो स्कूल बंद हो रहे है। उनको बंद होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रमुख अगस्तमुनि विजया देवी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी प्रधानाध्यापक श्री धर्म सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान श्रीमती शीला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोषी देवी, श्री भूपेंद्र बिष्ट, संतोष खंडूरी, सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

उतरकाशी के नेलांग घाटी में हिम तेंदुआ एक रिसर्च स्कॉलर ने किया अपने कैमरे में कैद ।

0

-एक रिसर्च स्कॉलर ने भी अपने कैमरे में कैद की हिम तेंदुएं की तस्वीर

उत्तरकाशी-नेलांग घाटी में हिम तेंदुओं की चहलकदमी भी अब कैमरे में कैद होगी। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की रिसर्च टीम ने नेलांग घाटी में करीब 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। यहां पहली बार टीम की एक रिसर्च स्कॉलर ने भी हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया।

देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुएं का घर प्राकृतिक घर है। यहां हिम तेंदुए के साथ भरल, लाल लोमड़ी, कस्तूरी मृग, भूरा भालू, अरगली भेड़ सहित कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते है। भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम वर्ष 2016 से यहां हिम तेंदुओं पर अध्ययन कर रही है। इस अध्ययन में अगल-अलग ऊंचाईयों व प्रवास स्थलों पर हिम तेंदुओं की मौजूदगी, गतिविधि के साथ उनके व्यवहार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। भारतीय वन्यजीव संस्थान में वन्यजीव वैज्ञानिक सत्या कुमार ने बताया कि संस्थान की टीम यहां वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष लगातार ट्रैप कैमरा लगाती आ रही है। बताया कि इस साल दिसंबर माह में संस्थान की टीम ने नेलांग घाटी में कैंप लगाया था। इस दौरान यहां नेलांग और जादूंग क्षेत्र में आईटीबीपी और आर्मी के जवानों की मदद से करीब 65 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। टीम की सदस्य डा.रंजना पाल ने हिम तेंदुए की ग‌तिविधि को अपने कैमरे में भी कैद किया। वन्यजीव वैज्ञानिक सत्याकुमार ने बताया कि अप्रैल माह में इन ट्रैप कैमरों को निकाला जाएगा। जिससे हिम तेंदुओं की गतिविधियों के साथ नई जानकारी मिलने की उम्मीदें हैं।

पार्क प्रशासन ने भी लगाए हैं 40 कैमरे।

गंगोत्री पार्क प्रशासन ने भी शीतकाल के लिए पार्क के गेट बंद होने से पहले यहां 40 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि केदारताल, गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी के कारछा, चोरगाड, तिरपानी व नीलापानी तथा भैरोंघाटी, गर्तांग गली आदि में लगाए गए इन कैमरों से भी शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधि के बारे में जानकारी मिलेगी।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती का प्रस्ताव लौटाया।

0

 

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती का प्रस्ताव लौटाया

प्रस्ताव में पदों के हिसाब से रोस्टर निर्धारण में खामियां, स्वास्थ्य विभाग को संशोधन के लिए कहा

सरकार ने नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन कर शासनादेश किया था जारी

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए भेजा था प्रस्ताव

बोर्ड ने विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव का निरीक्षण किया।

पदों के हिसाब से रोस्टर निर्धारण न होने से बोर्ड ने प्रस्ताव लौटा दिया

विभाग से दोबारा प्रस्ताव मिलने पर बोर्ड की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

नर्सिंग पदों पर चयन वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

कई संविदा व बेरोजगार प्रशिक्षित नर्सेज भी नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

सड़क किनारे बिना अनुमति के नही लगेंगे होर्डिंग्स , बैनर ।

0

 


सड़क किनारे अनावश्यक रूप से लगाए गए होर्डिंग्स एवं बैनरों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए है। उन्होने कहा कि रुद्रप्रयाग केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का मुख्य मार्ग है जहां से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसके लिए यह जरूरी है कि शहर एवं जनपद की सुंदरता बनाए रखने के लिए सड़क के किनारे एवं किसी भी सरकारी संपत्ति में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री चस्पा न की जाए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिनके द्वारा भी विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री सड़क किनारे चस्पा की जाती है उसे तत्काल प्रभाव से हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति एवं सड़क किनारे अपनी प्रचार सामग्री होर्डिंग, बैनर लगाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

रूद्रप्रयाग मुख्य बाजार का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि बाजार के फुटपाथ में किसी भी व्यापारियों द्वारा किसी प्रकार से अतिक्रमण न हो और न ही फुटपाथ पर कोई सामग्री रखी जाए जिससे कि यातायात बाधित हो इस पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों (destitute students) को मिलेगा आश्रय : धन सिंह

0

 

पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों (destitute students) को मिलेगा आश्रय : धन सिंह

गढ़वाली के गांव पीठसैंण में रखी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की नींव।

कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था।

देहरादून/

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी।विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण मासौं में नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास किया

डॉ0 रावत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पेशावर कांड महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं में करीब 2 करोड़ 88 लाख की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र एवं जनपद के 50 गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के रहने, खाने एवं शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी, इसके साथ ही इन बच्चों को कक्षा-01 से कक्षा-08 तक निकटतम विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाया जायेगा।

छात्रावास में वार्डन के साथ ही दो अन्य शिक्षक भी तैनात किये जायेंगे जो यहां रहने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बेसहारा एवं निर्धन बच्चों के लिये आवासीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी जिसको देखते हुये भारत सरकार को एक विद्यालयी छात्रावास का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुये केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रावास के निर्माण हेतु 2.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से 21 असहाय एवं निर्धन बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके रहने की व्यवस्था फिलहाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के छात्रावास में की जा रही है, छात्रावास का निर्माण होते ही उन्हें नये छात्रावास में शिफ्ट कर लिया जायेगा।