iउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है,उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड के सभापति आरके कुमार एवं बोर्ड की सचिव नीता तिवारी,प्रभारी अपर निदेशक अंबा दत्त एवं परीक्षा समिति के सदस्य की मौजूदगी में परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ। 16 मार्च 2023 से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 6 अप्रैल 2023 तक चलेंगी, 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल संपन्न करवाए जाएंगे।
जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर शासन प्रशासन से लेकर पर्यवरणविद अनिल जोशी ने भी जताई चिंता ।
जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर शासन प्रशासन से लेकर पर्यवरण विद अनिल जोशी ने भी जताई चिंता ।
जोशीमठ भूधसाव को लेकर अधिकारियों ने जमाया जोशीमठ में डेरा।
चमोली ।।,जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की 6 टीमें घर-घर जाकर सर्वे करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने मे जुटी है। अभी तक 34 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें से 29 परिवारों को प्रशासन ने शिप्ट किया जबकि पांच परिवार अपने आप शिफ्ट हुए है। सर्वेक्षण का कार्य अभी भी जारी है। प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा राशन किट तैयार करायी गई है। राहत शिविरों में विद्युत, पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। नगरपालिका, गुरुद्वारा, जीआईसी, आईटीआई तपोवन, प्राथमिक विद्यालय जोशीमठ आदि स्थानों पर प्रभावित परिवारों को रखा गया है।वहीं दूसरी ओर ज्योतिर्मठ ज्योतिष्पीठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के निर्देशन में ज्योतिष्पीठ के प्रभारी मुकुलानंद जी द्वारा प्रभावितों के लिये भोजन की व्यवस्था की गयी है।
इस घटना पर पर्यावरण विद डॉ अनिल जोशी ने भी चिंता जताई है। इस पूरे मामले को लेकर पर्यावरणविद डॉक्टर अनिल जोशी ने कहा कि आज से लगभग 20 साल पहले पैनी,हेलंग अण्णमठ,जोशीमठ की धरती पर भू धसाव की स्थिति देखी जा रही थी, वहीं आज ये साफ भी हो गया कि इसके पीछे का कारण बेतहाशा विकास कार्य किया जाना है,,उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण और हाइड्रो प्रोजेक्ट के साथ ही अनेकों निर्माण कार्य की वजह से ही इस क्षेत्र में भू धसाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को चाहिए कि प्रभावित लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के लिये सयुक्त मोर्चा कर्मी 8 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे ।
रुद्रप्रयाग ।।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के कार्मिकों ने 8 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच हेतु आज 5 जनवरी को रूद्रप्रयाग विकास भवन से ऐतिहासिक पैदल यात्रा शुरू की, यात्रा विभिन्न शहरों कस्बों से होती हुई 8 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास को कूच करेगी, जिला अध्यक्ष nopruf रूद्रप्रयाग अंकित रौथाण जी के नेतृत्व में यात्रा को कई कार्मिकों की उपस्थिति में रवाना किया गया, जिला अध्यक्ष रौथाण जी ने कहा कि बुढ़ापा बिना पेंशन जितना कष्टकारी होगा उतना उतना हमारे लिए सैकड़ों किलोमीटर चलना भी कष्टकारी नहीं होगा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व nopruf मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार देश को आजाद कराने में विभिन्न पैदल यात्राओं का योगदान है निश्चित ही nopruf की पैदल यात्रा भी nps की गुलामी से कार्मिकों को मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी, पैदल यात्रा में शामिल nopruf जखोली के अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने कहा कि हम कार्मिक नई पेंशन के दंश से इतना परेशान हैं कि हम इस भयंकर सर्दी के मौसम में भी पैदल चलने को मजबूत हैं कि सरकार किसी विधि तो हमारी भावनाओं को समझे, यदि सरकार का यही अड़ियल रवैया रहा तो सरकार को आने वाले चुनावों में हिमाचल की तरह कार्मिकों के विरोध का सामना सत्ता से बेदखल होकर करना पड़ेगा,
पेंशन यात्रा में शामिल nopruf के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंघवाल ने प्रदेश के समस्त कार्मिकों से अपील की कि अपने शहरों/ कस्बों/ बाजारों में पैदल यात्रा का स्वागत कर यात्रा में शामिल साथियों का उत्साहवर्धन करें, ,
रूद्रप्रयाग जनपद के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने रूद्रप्रयाग के कार्मिकों को 8 जनवरी के सीएम आवास कूच को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की ओर पेंशन बहाली मुहिम को मजबूत करने की अपील की।
पेंशन यात्रा में आशीष शुक्ला, nopruf जिलामहासचिव अंकुश नौटियाल, वरिष्ठ सदस्य उमादत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष अंकित रावत, संयुक्त मंत्री संदीप रावत, संगठन मंत्री उमेश गार्गी, ऊखीमठ अध्यक्ष कैलाश गार्गी, मंत्री, अजय भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष महिला रश्मि गौड़, जिला महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद भट्ट, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के महामंत्री सुखबीर बिष्ट, देवेश देवशाली सतीश नौटियाल, हर्षवर्धन गार्गी, प्रियंक रुडोला, प्रमोद कुमार, सुबोध जोशी, भूपेंद्र गुसाईं, सुधांशु बेंजवाल , मनोज भट्ट, मनीष गार्गी, महावीर रावत, सूर्यप्रकाश, आदि शामिल रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज ।
सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम् न्याय मिला है। सुप्रीम् कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कथित पत्रकार द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत हुई है और उनके खिलाफ षडयंत्र करने वालों के मुंह पर भी करारा तमाचा है।
गौरतलब है कि एक कथित पत्रकार द्वारा तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस मामले में 27 अक्टूबर, 2020 को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिए थे। उत्तराखंड हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ तत्कालीन सरकार ने उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। 29 अक्टूबर, 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगनादेश दिया था। तब से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था। बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ एक कथित पत्रकार द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट का निर्णय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है और अरक्षणीय (unsustainable) है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों जो उमेश कुमार ने हाईकोर्ट के समक्ष रिट याचिका 1187 आफ 2020 के माध्यम से लगाए थे (in para 8) वो सभी रद(quashed) और set aside कर दिए हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला देकर एक तरह से उत्तराखंड हाईकोर्ट को भी फटकार लगाई है। जिन हाईकोर्ट के अति विद्वान न्यायधीशों ने बिना सुने और बिना नोटिस दिए ही किन्ही कारणों से अंतरयामी की तरह से तत्कालीन सीएम के खिलाफ फैसला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय देकर हाईकोर्ट के उस आदेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया। इसके लिए वह सुप्रीम् कोर्ट और अपने अधिवक्ताओं का भी धन्यवाद करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता इक्ठ्ठे हुऐ जिन्होंने आतिश बाजी, एवं मिष्ठान वितरण करके खुशीयां मनाई एवं आपस में एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहसिक निर्णय लेकर के उत्तराखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी का मान बढाया। मैं उस परम शक्ति को स्वागत करता हंू। रावत जी की स्व्चछ छवि को धूमिल करनें वालें षडयंत्र कारी असमाजिक तत्वों के मुहं पर एक जोरदार तमाचा मारा। क्योंकि सत्य परेशान किया जा सकता है झूठलाया नहीं जा सकता। सत्य कि सदैव जीत होती है।
इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, डॉ बबीता सहोत्रा, पूर्व महानगर महामंत्री श्री सतेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व दायित्वधारी श्री राजेश शर्मा जी, श्री राजकुमार पुरोहित, श्री खेम सिंह पाल, लच्छू गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती कमली भट्ट, महानगर मंत्री संदीप मुखर्र्जी, महानगर कार्यालय मंत्री श्री विनोद शर्मा, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, महानगर मीडिया प्रभारी श्री उमा नरेश तिवारी, अक्षत जैन श्री रंणजीत भण्डारी, राजेश रावत, श्री इतवार सिंह रमोला, रंणजीत सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, आशीष गुर्साई, सुभाष यादव, पारस गोयल, सौरव शर्मा, अतुल शर्मा, मनोहर सिंह रावत, अवधेश तिवारी, अशोक राज पंवार, शाकुल उनियाल, सुनील डोभाल, बच्च्न सिंह रावत, पी,एन, डिमरी, भूपेन्द्र ढोडियाल, पवन माटा, पवन त्रिपाठी, महेश गुप्ता, अप्पू रावत, श्रीमती सुमन सिंह, अरूणा लोचन, रानी सैनी, अर्चना थपलियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चांे के प्रदेश पदाधिकारीयों का भव्य सम्मान समारोह किया गया।
नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चांे के प्रदेश पदाधिकारीयों का भव्य सम्मान समारोह किया गया।
देहरादून ।।4 जनवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सम्मानित युवा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी अध्यक्षता मे नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चांे के प्रदेश पदाधिकारीयों का भव्य सम्मान समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार संासद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी श्री कुलदीप कुमार जी प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान व देहरादून महानगर के प्रथम नागरिक मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट, की गरिमामई उपस्थिति में भव्य स्वागत कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।
जिसमें महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय के अन्तःकरण से आभार व्यक्त किया, एवं सभी महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का आवाहन करते हुए बोला कि देहरादून महानगर उत्तराखण्ड राज्य का हृदय स्थल है क्योकि आप सभी के द्वारा महानगर से किये गये पार्टी के सभी सफल कार्यक्रमों से प्रदेश की दशा और दिशा पूरे प्रदेश में प्रचारित व प्रसारित होती है इसलिए आप सभी महानगर के पदाधिकारीयों नें पूर्व में भी अपना सर्वोच्च कार्यक्रम प्रदान किया है ओैर आशा है महानगर का कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेेगा जब तक नगर निगम व लोकसभा के चुनाव को सपूर्ण जीत ही दिलाकर चैन की सांस लेंगे। साथ ही महानगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र ढिल्लों जी ने मा. प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी तलवार भेंट कर समानित किया व मंच संचालन महानगर उपाध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान जी द्वारा किया गया।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के यश्सवी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान महेन्द्र भट्ट जी ने, नवनियुक्त प्रदेश एवं महानगर के पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुमकामनाऐं देते हुए पार्टी की रिति-निति के अनुसार मार्गदर्शन किया, और पूर्व की महानगर की कार्यकारणी की भूरी-भूरी प्रसन्संशा करते हुए कहा की उत्तराखण्ड में पुनःसरकार बनाने का जो इतिहास रचा है उसके लिए मेेैं देहरादून महानगर के माध्यम से समपूर्ण उत्तराखण्ड के पूर्व पदाधिकरीयों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हंू पूर्व के पार्टी के कार्यकर्ताओं से समय-समय पर हम सबको मार्गदर्शन ले करके आगे बढना होगा, आगामी वर्षों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बडी चुनोंतियेां को पार करना होगा क्योंकि निगम के चुनाव व लोकसभा के चुनाव आनें वाले हैं इसमें पार्टी का सदैव की तरह इस बार भी आप सब की मेहनत एवं निष्ठा से किया गया कार्य प्रदेश में पुनः जीत का परचंम लहराएगा ऐसा मेरा आपसे सभी देवतुल्य कार्यकताओं से अपेक्षा ही नहीं बल्की पूर्ण रूप से विश्वास है।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर महानगर देहरादून के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान कुलदीप कुमार जी नें अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आप सभी योग्य एवं कुशल कार्यकर्ता है आगामी आनें वाले 2 माह के भीतर पार्टी अवश्य काम देगी कोई भी कार्यकर्ता बिना पद के नहीं रहेगा सबनें बडी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करना है।
इसी मौके पर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद श्रीमान रमेश पोखरियाल निशंक जी नें नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाऐं देते हुए कहा की देहरादून महानगर प्रदेश की राजधानी है यहां यदि एक पत्ता भी हिलता है वह पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है मुझे भरोसा है कि ये नवनियुक्त टीम इतिहास रचेगी।
महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारी महानगर उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र ढिल्लों, श्री रतन सिंह चौहान, श्री सुनील शर्मा, श्री संतोष सेमवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, महानगर महामंत्री श्री बिजेन्द्र थपलियाल, श्री सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री श्री राजेश काम्बोज, श्री देवेन्द्र पाल मोन्टी, श्री संदीप मुखर्जी, श्री गोविन्द मोहन, श्री विमल उनियाल, श्री संकेत नौटियाल, महानगर कोषाध्यक्ष श्री मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री श्री विनोद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्री उमा नरेश तिवारी, एवं श्री राजेश बडोनी, श्री अक्षत जैन, श्री आशीष शर्मा, श्याम सुन्दर चौहान, श्री महेश गुप्ता साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री जोगेन्द्र पुण्डीर जी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल जी, श्रीमती मधू भट्ट, श्रीमती हन्नी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा, श्री संजीव वर्मा एवं चौधरी अजीत सिंह, डॉ आदित्य कुमार, श्रीमती कमली भट्ट, वन्दना ठाकुर, श्री अर्चित डाबर, कुमारी शाक्षी शंकर, देवेन्द्र बिष्ट, शुभम सिमल्टी, विपुल मैन्दोली, विमल चौधरी, अंशुल चावला, नाजीम राठी, समीना सिद्धकी, अमीर कुरैशी, गुरप्रीत सिंह छाबडा, कृष्णा राठौर, विकास शर्मा, राकेश काम्बोज, अशोक विश्वकर्मा, अनिल बेदी, रविन्द्र वाल्मिकी, आशीष शर्मा, श्याम सुन्दर चौहान, कुलदीप पंत, अनुराग भाटिया, सपटटर सिंह पाल, पवन माटा, पवन त्रिपाठी, वैभव अग्रवाल, गोपाल पुरी, पूनम शर्मा, मोतिराम जी, मनीष पाल, सुनील घिडियाल, तरूण जैन, संजय खण्डूरी, अनिल रस्तोगी, अवधेश तिवारी, हिमांशु, विपिन खण्डूरी, अरूण खरबंदा, विमला गौड, मनोज जाटव, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, हिमांशु भण्डारी, सुभाष बालियान, शाकुल उनियाल, अजय शर्मा, श्रीमती अंजु बिष्ट, मनचनबाला, श्री विनोद महर अरूण खरबंदा, अजय जग्गी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुद्रप्रयाग संगम पर शहीद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के गंधारी गांव निवासी सैनिक राकेश आर्य जम्मू के लेह में शहीद हो गया। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को गांव से मुख्यालय स्थित अलकनंदा-मंदाकिनी संगम पर लाया गया जहां नम आंखों से शहीद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय राकेश आर्य को 31 दिसम्बर को अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। शहीद राकेश 6 गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात था जबकि इससे पहले वह पैरा कमाण्डो में था। मंगलवार को सेना के जवानों द्वारा सेना के वाहन से लेह से शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गंधारी लाया गया। जहां बुधवार सुबह उनके पार्थिक शरीर को गांव से फिर रुद्रप्रयाग नगर में अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर लाया गया। यहां 6 ग्रिनेडियर रेजीमेंट के जवानों द्वारा संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके दोनों भाईयों ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद अपने पीछे पत्नी, दिव्यांग मां, दो बेटी एवं दो भाईयों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि हाल में राकेश अक्टूबर माह में छुट्टी पर गांव आए थे जबकि 25 दिसम्बर को दोबारा ड्यूटी पर चले गए। इससे पहले प्रशासन की ओर से तहसीलदार मंजू राजपूत उनके पैतृक गांव गंधारी गई। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में भी शामिल रही। इस मौके पर सीओ पौडी प्रेम लाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिह, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, महामंत्री भारत भूषण भट्ट, पुलिस कर्मी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं स्थानीय जनता मौजूद थे।
ग्रामीणों की वर्षो पुरानी सड़क की मांग को क्षेत्रीय विधायक ने भूमि पूजन कर किया पूरा ।
सेमा-विराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग का विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया भूमि पूजन।
सड़क की मांग पूरी पर क्षेत्रीय जनता ने चांदी का मुकुट पहनाकर विधायक भरत चौधरी का किया सम्मान।
रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड। जखोली के पट्टी भरदार के ग्राम लड़ियासु,विरानगांव ,जाखाल भरदार के दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सेमा-विराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग की मांग ग्रामीण वर्ष 2010 से करते आ रहे थे ।आज क्षेत्रीय विधायक द्वारा 12 वर्षो पुरानी सड़क की मांग को भूमि पूजन कर सड़क कटिंग के कार्य शुरू करवा कर पूरी कर ली गयी है ।
सेमा-विराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग को राज्य योजना के अंतर्गत 5 किमी सड़क की स्वीकृति व निर्माण ₹1 करोड़ 43 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है । वही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा ढोल-दमाऊ एवं फूल मालाओं के विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया। साथ सड़क की का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान श्रीमती शशि नौटियाल व स्थानीय जनता द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट भेंट किया गया।
भरदार क्षेत्र के अंतर्गत लम्बे समय से सेमा, लड़ियासु,विराणगांव जाखाल की स्थानीय जनता द्वारा मांग की जा रही थी। सड़क के अभाव में स्थानीय जनता को 3 से 4 किमी पैदल चलना पड़ता था। जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। विगत वर्ष 2021 में क्षेत्र की जनता द्वारा सड़क के लिए जन आंदोलन भी किया गया था। आंदोलन को समाप्त करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा जनता को आश्वस्त किया गया था वो जल्द ही सड़क निर्माण कराएंगे शासन द्वारा वर्ष 2022 में सड़क द्वारा स्वीकृति प्राप्ति हुई थी पेड़ पातन में समय लगने के कारण सड़क का कार्य शुरू नही हो पा रहा था।
अब नए साल के शुरू में ही भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवा लिया गया है । सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान शशि नौटियाल द्वारा विधायक भरत चौधरी एवं सरकार का समस्त क्षेत्र वासियों की और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लंबे संधर्ष के परिणामों के फलस्वरूप सड़क की मांग पूरी हुई और कार्य प्रारंभ हुआ। वही इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर सभी क्षेत्र वासियों का बधाई दी। उन्होंने कहा कि लम्बे से क्षेत्र की जनता की मांग थी उसको पूरा किया गया है। इन अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क को अंथोली जाखाल सड़क से जोड़ा जाएगा। जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में फायदा मिलेगा।उन्होंने का की इस सड़क के निर्माण भरदार क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत सड़क से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में जो गांव सड़क से वंचित रह गए है, उनको जोड़ा जाएगा। उस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है।
जोशीमठ पर मंडरा रहे खतरे के बादल, भू धंसाव से धंसता जा रहा है ऐतिहासिक जोशीमठ नगर।
चमोली।…जोशीमठ भू धंसाव:- प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना हुआ शुरू, अब तक छः परिवारों को शिफ्ट किया गया।।
जोशीमठ मे लगातार हो रहे भू धंसाव ने अब रोंद्र रूप लेना शुरू कर दिया है, मकानों, खेतों, गौशालाओं, और हाई वे पर पड़ी दरारों के बाद अब मारवाड़ी जेपी कम्पनी कैंपस के समीप जमीन के अंदर से मटमैला पानी लगातार बाहर आने की घटना से पूरा जोशीमठ नगर भयभीत है, वहीं मकानों मे दरारें चौड़ी होती जा रही है तो जमीन अब फटने लगी है। वहीं आज तड़के ही मारवाड़ी वार्ड में जीपी कम्पनी के मन्दिर के पास जमीन से भारी मात्रा में मटमैला पानी निकलने लगा और पास की सड़क करीब कई मीटर धसने लगी जिससे मारवाड़ी वार्ड में भी दहशत है साथ ही आज जोशीमठ मुख्य राजमार्ग पर टीसीपी पुलिस स्टेशन के पास बहुमंजिला होटल माउंट व्यू ओर होटल मलारी इन में बड़ती दरारों के बीच दोनों इमारतें आपस में चिपक गई है,और आगे दरार बढ़ने से इस होटल के निचले इलाकों मे रह रहे परिवारों को खतरे से बचाने के लिए प्रशासन ने अब तक छः परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। आज सुबह भू धंसाव प्रभावित कुछ परिवार के लोगों ने जान जोखिम में डाल कर अपने घरों से कुछ सामान बाहर निकाल कर नगर पालिका जोशीमठ के गेस्टहाऊस में बने वैकल्पिक व्यवस्था वाले कमरों में शिफ्ट किया है,
वंहा निवासरत पांच परिवारों को नगर पालिका के कक्षों में जबकि एक परिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है।
जोशीमठ नगर के मनोहर बाग वार्ड से सिंहधार वे मारवाड़ी वार्ड तक के क्षेत्र मे भू धंसाव बहुत तेजी से हो रहा है, मनोहर बाग वार्ड मे बीती रात्रि को दो गौशालाएं जमींदोज हो गई है, जबकि भूमि के फटने का क्रम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मलारी इन होटल जो भू धंसाव की चपेट में है के स्वामी ठाकुर सिंह राणा का कहना है कि शाशन प्रशासन जोशीमठ को नहीं बचा पा रहा तो और क्या कर पाएगा, सरकार की नीति ऐसी है कि हमें जनवरी माह की कंपकपी वाली ठंड में आग के सहारे खुले आसमान में रत जगा करने को मजबूर होना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि छेत्र का निर्माणाधीन एनटीपीसी का हाइड्रो पावर प्रोजैक्ट को इस धसाव का दोषी है कहा कि एनटीपीसी के केचमेंट ट्रीटमेंट के नाम पर करोड़ों का बजट ठिकाने लगाने वालों की भी जांच इस भू धंसाव रिपोर्ट के साथ हो ताकि उन दोशियो को भी सजा मिले,
पूरा शहर भू धंसाव की चपेट मे है, लोग रतजगा के लिए विवश हैं, ऐसे में अब शासन-प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन नगर को बचाने के लिए एक्स्पर्ट भूगर्भ वेत्ताओ की टीम जोशीमठ भेजे और यहां जमीन के अंदर मची पानी की उथल पुथल की हकीकत सामने लाते हुए इसका ट्रीटमेंट करे ओर प्रभावितों को फौरन राहत के तौर पर आशियाने कि व्यवस्था करा दे ताकि बर्फबारी से पहले प्रभावित परिवार सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच सके और जान माल का नुक़सान कम हो पाए।
रुद्रप्रयाग की बेटी अंजलि बेंजवाल ने HJS परीक्षा पास कर बनी न्यायाधीश ।
उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में अंजलि बेंजवाल ने हासिल की सफलता,।
अंजलि का मायका रुद्रप्रयाग ज़िले के बेंजी में है और ससुराल पौड़ी के बलोड़ी में है. ।
अंजलि को मिली इस सफलता पर परिजनों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है.
उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में अंजलि बेंजवाल बहुगुणा का चयन हुआ है. अंजलि ने विपरीत परिस्थितियों में यह मुकाम हासिल किया है. अंजलि का मायका रुद्रप्रयाग ज़िले के बेंजजी में है और ससुराल पौड़ी के बलोड़ी में है. अंजलि को मिली इस सफलता पर परिजनों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है. उच्च न्यायिक सेवा उत्तराखंड के लिए अंजली का चयन हुआ है. उन्होंने लिखा कि अंजलि की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सलाम है. इस सफलता के पीछे उनके पति एडवोकेट अतुल बहुगुणा, सास ससुर, अंजली के माता-पिता, बेटे हनु सबका बहुत सहयोग रहा. अंजली की यह सफलता इस मायने में भी काबिले तारीफ है कि उसने इस परीक्षा की तैयारी एक लक्ष्य को लेकर की और सफलता पाई.
एक माह की बेटी और कड़ाके की ठंड के बीच दी परीक्षा
अंजली साक्षात्कार के समय अपनी 1 माह की बच्ची के साथ नैनीताल की ठंड में साक्षात्कार के लिए गई. उसने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है. इसके लिए अंजली की तैयारी के लिए उनके ससुर और सास का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने बहू को इस कदर सहयोग किया कि आज वह सफलता के मुकाम पर है.
बेटे को दादी-दादा के पास भेजा
अंजली ने अपनी तैयारी के लिए नैनीताल में पढ़ रहे 6 साल के बेटे हनु को पढ़ाई के लिए देहरादून दादा दादी के साथ रखा और अतुल व अंजली नैनीताल हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे. वहीं साथ साथ तैयारी भी चलती रही. उच्च न्यायिक सेवा कठिन परीक्षा मानी जाती है.
माता-पिता का बड़ा मार्गदर्शन
अंजली के पिता और माता का लालन पालन और मार्ग दर्शन उसकी सफलता का राज है. पिता कात्यायनी प्रसाद बेंजवाल दिल्ली विश्व विद्यालय में ज्वाइंट रजिस्ट्रार के पद से सेवा निवृत हुए हैं. अंजलि भी बचपन से दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस की कॉलोनी में रही है. वहीं से उसकी पढ़ाई हुई है. उनका मूल गांव रुद्रप्रयाग जिले का प्रसिद्ध बेंजी गांव है. इस सफलता से हमारे पूरे गांव में खुशी की लहर है. अंजली का ससुराल बलोडी श्रीनगर गढ़वाल के पास खिर्सू ब्लॉक में है. अंजली का कहना है कि उसकी कोशिश होगी कि वह न्यायिक सेवा में उच्च मानदंड स्थापित करेगी और इस सेवा के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद को न्याय मिल सके.
रंगारग कार्यक्रमों के साथ 3 दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का समापन।
अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।
मेला आयोजन के लिए विधायक भरत सिंह चौधरी ने की 3 लाख देने की घोषणा।
रुद्रप्रयाग ।विकासखंड जखोली के सिलगढ़ पट्टी के तैला में सिलगढ़ विकास समिति के तत्वावधान आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के अंतिम दिवस पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप प्रतिभाग कर दीप
प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही मेले में सिलगढ़ एवं बडमा पट्टी के स्थानीय जनता द्वारा बड़ी संख्या में मेले में प्रतिभाग किया गया। वही समिति के अध्यक्ष श्री वीर सिंह रावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिन्दन किया है।इस अवसर पर लोक गायक हेमन्त बिष्ट द्वारा जय नंदा विक्रम कप्रवान द्वारा जय भोले, बदली मनखी बदली जमानु, सहित विजय पन्त द्वारा जय केदारा एवं लोक गायक सौरभ मैठाणी द्वारा जय माँ मठियाणा, सपना स्याळी सहित विभिन्न शानदार प्रस्तुति देकर स्थानीय जनता को थिरकने पर मजबूर किया। इस अवसर पर सिलगढ़ विकास समिति द्वारा विभिन्न मांगों का मांग पत्र विधायक भरत सिंह चौधरी के सम्मुख रखे।
जिसमें लस्तर- बांया नहर का निर्माण, जैली तैला महरगाव सड़क का डामरीकरण, तैला में व्यवसाहिक कॉलेज का निर्माण सहित विभिन्न मांगे रखी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मेले का शुभारंभ 2018 में शुरू किया गया था। उन्होंने का क्षेत्रीय स्तर पर मेले शुरू करने का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओ को मंच मिले और आगे बढे।
साथ ही सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी विभागों के माध्यम से आम जनता तक पहुँच सके। उन्होंने कहा मेले हमारे संस्कृति के धौतक है। ये हम सभी को आपस मे जोड़े रखते है। इस अवसर पर उन्होंने मेले के आयोजन हेतु मेला समिति को 3 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ समिति की मांगों पर का सभी समाधान करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश बहगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमेलश उनियाल जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट सहित कहि लोग मेले में सम्मलित थे।





















