16.4 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


Home Blog Page 278

चमोली के देवाल पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सक नशे में धुत का वीडियो शोसल मीडिया पर हो रहा वायरल।

0

 

 

चमोली । देवाल पशु चिकित्सालय में कार्यरत एक पशु चिकित्सक को जनप्रतिनिधियों ने पकड़ कर मेडिकल करवाया और पुलिस के हवाले किया। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र ही पशु चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को 11 बजे देवाल पशु चिकित्सालय में कार्यरत डाक्टर सावन कुमार टैक्सी स्टैंड में शराब के नशे में धूत मिले और टैक्सी स्टैंड में ही उपस्थिति पंजिका मंगवा कर हाजिरी लगाई जा रही थी। तभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने उनको नशे में सड़क पर पड़े देखा।

व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष शीतल सिंह गडिया, दिनेश बिष्ट, आदि जनप्रतिनिधियों ने उनको पकड़ कर पशु चिकित्सालय देवाल ले जाया गया। उसके बाद क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू ने पशु चिकित्सक की ड्यूटी टाइम में नशे में होने की शिकायत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिकारी गोपेश्वर, पशुपालन सचिव देहरादून व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा व पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में टल्ली डॉक्टर को अपने कब्जे में लिया, पहले चौकी ले गए फिर उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में मेडिकल करवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा, शहजाद अली ने मेडिकल में अल्कोहल होने की पुष्टि की है।

ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग का संस्कृत महाविद्यालय भव्य स्वागत ।

0


108 स्वामी सच्चिदानंद वेदभवन संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में भगवान केदारनाथ जी के राहुल श्री श्री श्री 1008 वैराग्य सिहासनाधीश्वेवर भीमाशंकर लिंग एवं पंच केदारों के पुजारी श्री शिव शंकर लिंग श्री वामेश लिंग एवं श्री शिव लिंग के आगमन पर महाविद्यालय के छात्रों मंत्रोउच्चार के साथ स्वागत किया। वही कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की यह सौभाग्य की बात है, की भगवान केदारनाथ के राहुल रुद्रनाथ की धरती पर आए है। उनका अतिथि सत्कार करने करने का सौभाग्य मिला है। इसके लिए उनके द्वारा महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। वहीं कार्यक्रम के आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री भानुप्रकाश देवली द्वारा अभिन्दन पत्र अंगवस्त्र श्री केदारनाथ के राहुल को भेंट किया।

वही केदारनाथ राहुल श्री भीमाशंकर लिंग द्वारा सभी को प्रसाद वितरण किया एवं छात्रों को संबोधित करते हुए उनको वेदों एवं मठों की जानकारी से अवगत कराते हुए सनातन संस्कृति निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने स्तर से संस्कृत महाविद्यालय में छात्रावास में छात्रों के लिए हर साल 10 कुन्तल चावल देंगे। इस अवसर पर कोटेश्वर महंत श्री शिवानंद गिरी महाराज जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महावीर पंवार , श्री भूपेंद्र भंडारी श्री जय प्रकाश गौड़ , सभासद श्री सुरेंद्र रावत, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास डिमरी, शशिभूषण बमोला, सुखदेव प्रसाद सिलोड़ी, देवी प्रसाद नौटियाल, कुलदीप डिमरी, प्रवीण कुमार सती , मनोज नौटियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बद्रीनाथ के कपाट बंद होते ही धाम की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के हाथ ।

0

19 नवम्बर को भू बैकुंठ धाम के कपाट बंद होते ही धाम में सन्नाटा पसर गया है सभी तीर्थ पुरोहित समाज बद्रीविशाल की पूजा अर्चना अपने शीतकालीन गद्दिस्थलों पर करेगे ।6 माह धाम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को दे दी गयी ।पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी रात दिन धाम में सन्तरी की तरह अपनी ड्यूटी दे रहे है ।

हालांकि अभी बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। जिससे वहां मास्टर प्लान का कार्य कर रही संस्था के कर्मचारी है। लेकिन अब किसी को भी धाम मे जाने की अनुमति नही है।

लापता महिला को ठिकाने लगाने वाले व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

0

 

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के ग्राम उतर्सू के निवासी द्वारा बालिक महिला की गुमशुदगी र्दज करने के लिये 20 नवम्बर को थाना अगस्त्यमुनि में प्राथना पत्र दिया गया ।जिसमें शिकायत कर्ता के द्वारा लिखा गया है अपने व्यक्तिगत सम्बन्धियो से लेकर आस पास सभी स्थानों पर पता करने के बाद भी महिला का कहि सुराग नही लग पा रहा है ।थाना अगस्त्यमुनि के द्वारा इस सम्बन्ध में गुमशुदगी क्रमांक 8/2022 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत की गयी।
गुमशुदगी दर्ज करने के उपरान्त विवेचना महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण महिला उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गई तथा घटनाक्रम के सम्बन्ध में जनपद पुलिस के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध को देखते हुए गुमशुदा महिला की तलाशी एवं बरामदगी हेतु सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गुमशुदा महिला की तलाश व बरामदगी हेतु नियुक्त की गई। महिला के मोबाइल सर्विलेंस व कॉल डिटेल के आधार पर महिला का एक व्यक्ति से लम्बी समयावधि से बातचीत होना पाया गया।
पुलिस द्वारा महिला की तलाश के साथ-साथ उक्त व्यक्ति की तलाशी भी प्रारम्भ की गयी। तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति के मिलने पर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा शुरुआत में उक्त महिला के सम्बन्ध में अनभिज्ञता प्रकट की गई, पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी महिला से काफी समय से बातचीत होती थी। उसके द्वारा बताया गया कि 15 नवम्बर को वह महिला बिना उसे बताए उसके पास मयाली आ गई थी। उसके द्वारा उसे वापस जाने के लिए कहा गया परन्तु महिला द्वारा कहा गया कि अब वह अपना घर छोड़ कर उसके पास आ गयी है और अब वापस नहीं जायेगी। इस व्यक्ति द्वारा महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया।
लेकिन जब वह नहीं मानी तो वह उसे 17नवम्बर को अपनी स्कूटी पर बिठाकर घनसाली से आगे टेकरी रोड़ पर लाया जहां पर उन दोनों के द्वारा जहर पीने की बात हुई। महिला द्वारा जहर पी लिया गया तथा जहर पीने के कारण कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। जब उसे पूर्ण रूप से महसूस हो गया कि उसकी मृत्यु हो गई है तो वह अपनी उसी स्कूटी से वापस मयाली आ गया और पूर्व की तरह ही अपने रोजमर्रा का काम करने लगा। उक्त व्यक्ति की निशानदेही पर गुमशुदा महिला का शव बरामद हो चुका है। बरामद शव की पहचान परिजनों द्वारा गुम हुई महिला के रूप में कर ली गयी है।
शव बरामद होने की सूचना सम्बन्धित थाना नई टिहरी को दी गई जिनके द्वारा मौके पर आकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा शव को मृत्यु के स्पष्ट कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय नई टिहरी भिजवाया गया है।रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रकरण में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रमोहन पुत्र बीरबल निवासी डडोली, मयाली, विकास खण्ड जखोली जिला रुद्रप्रयाग। (उम्र 36 वर्ष)

मृतका का वन्दना देवी पत्नी महावीर निवासी उतर्सू, जनपद रुद्रप्रयाग (उम्र 33 वर्ष)।

अगस्त्यमुनि में 21वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में पौड़ी विजयी l

0

रुद्रप्रयाग ।। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ग्रामीण आंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रो तक खेलो को बढ़ावा देने के लिए गांव से लेकर ब्लाक,जिला व प्रदेश स्तर पर प्रति वर्ष खेल कुम्भ का आयोजन कराया जा रहा है । यही नही प्रतिवर्ष प्राथमिक ,जूनियर हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों द्वारा विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताए कराई जा रही है ।जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आज से 21वीं राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बालक वर्ग के अण्डर 19 में पौड़ी एवं चमोली के बीच खेला गया। जिसमे पौड़ी विजयी रहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में प्रतियोगिता का शुभारम्भ रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रिन्यू पावर प्रालि बेड़ूबगड़ के एचआर प्रमुख सुधांशु शर्मा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्अी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि खेल आज आजीविका का साधन भी बन चुका है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासित रहकर निरन्तर अभ्यास से अपने खेल में निखार लाने का आह्वान किया। कहा कि खेल ही ऐसा आयोजन है जहां कोई हारता नहीं है। या तो वह जीतता है या कुछ नकुछ सीखकर जाता है।

उन्होंने आयोजक मण्डल को निर्विवाद एवं शान्तिपूवर्क प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने को कहा। विशिष्ट अतिथि जिपंअ अमरदेई शाह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। जिससे न केवल शाररिक विकास होता ळै बल्कि मानसिंक विकास भी होता है। प्रतियोगिता के प्रायोजक रिन्यू पावर बेड़ूबगड़ के एचआर हेड सुधांशु शर्मा ने जहां आयोजक मण्डल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनायें दी वहीं प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन कर विजयी बनने की नसीहत दी। प्रतियोगिता के संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कबड्डी की मेट उपलब्ध कराने पर मुख्य अतिथि रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहयोग करने के लिए रिन्यू पावर बेड़ूबगड़ के एचआर हेड सुधांशु शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासित रहकर खेलने की नसीहत दी। साथ ही टीम प्रभारियों को अपनी टीम पर हर समय नजर रखने को भी कहा। जिससे कोई अनहोनी न होने पाये। सभी निर्णायकों को निष्पक्ष एवं निर्विवाद निर्णय लेने के निर्देश भी दिए। जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रेमसिंह नेगी ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बालकों की अण्डर 14, अण्डर 17 तथा अण्डर 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में दस जिलों की टीम प्रतिभाग कर रहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत ने की तथा संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सच्चिदानन्द सेमवाल एवं गंगाराम सकलानी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पौड़ी तथा चमोली के बीच अण्डर 19 आयु वर्ग का मैच खेला गया। जिसे पौड़ी ने 65-43 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगभग बाराबर अंक जुटाये। परन्तु दूसरे हाफ में पौड़ी की टीम हाबी रही तथा बड़े अन्तर से मैच जीत लिया।

कैबिनेट बैठक खत्म 18 बन्दुओ पर लगी मुहर ।

0

 

कैबिनेट बैठक खत्म आज कैबिनेट बैठक में 18 बिंदुओं पर लगी मुहर, आज कैबिनेट बैठक में 18 बिंदुओं पर लगी मुहर

सहकारिता विभाग के निर्णय —

राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में प्रोपेसर एमडी की हो सकती है नियुक्ति,कैबिनेट ने दी मंजूरी,

आरटीई में प्रति छात्र की प्रतिपूर्ति 1300 से बढ़ाकर1800 रु की गई,
अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी,
लगभग 4866करोड़ का हो सकता है अनुपूरक बजट,
परिवार निगम के लिए बड़ी खबर,

बस अड्डो की सभी जमीन परिवहन निगम के नाम होगी,

अभी तक सरकार की जमीन लीज पर चल रही है,
स्मार्ट सिटी परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग को मिली मंजूरी,
लिसा उठान पर स्टाम्प शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया,
राज्य कैबिनेट में बड़ा फैसला अब उम्र कैद की सजा माफी को लेकर बड़ा फैसला

अब पुरुष बंदियों को 14 से 16 साल की सजा काटने के बाद अच्छे आचरण को देखते हुए सरकार कभी भी छोड़ सकती है

पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा होती थी माफी

अब कभी भी छोड़ा जा सकता है उम्र कैद की सजा पाने वाले को

महिला और पुरुष के लिए उम्र कैद की सजा का किया गया बराबर

मदमहेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली अपनी पंच गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ में हुई विराजमान ।

0
  1. मदमहेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली  पंच गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ में विराजमान।


रुद्रप्रयाग।! पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की जयकारों व विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं के साथ विराजमान हो गयी है!
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर मन्दिर समिति द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलों से भव्य रूप दिया गया है, दोपहर बाद भगवान बूढा़ महमहेश्वर की डोली ने भक्तों को आशीष दिया जबकि मंगलवार से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधिवत शुरू होगी! सोमवार को ब्रह्म बेला पर मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने गिरीया गाँव में पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा निर्धारित समय पर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गिरीया से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर के लिए रवाना हुई! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के फापज, सलामी गाँव सहित विभिन्न यात्रा पड़ाव आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर तथा विभिन्न पूजा सामग्रियों से अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र के समृद्धि की कामना की !

भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के मंगोलचारी पहुंचने पर रावल भीमाशंकर लिंग के प्रतिनिधि प्रधान पुजारी बांगेश लिंग, टी गंगाधर लिंग व शिव लिंग ने डोली की अगुवाई की तथा परम्परा के अनुसार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली पर सोने का छत्र चढ़ाया! तथा ग्रामीणों द्वारा मंगोलचारी, ब्राह्मण खोली, डगवाडी आगमन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की!

दोपहर दो बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान हुई जहाँ पर हजारों भक्तों ने डोली के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया तथा रावल भीमाशंकर लिंग ने मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग का छ: माह मदमहेश्वर धाम में पूजा करने के संकल्प से मुक्त किया! मंगलवार से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधि – विधान से शुरू होगी!

दिल्ली नगर निगम चुनावों में सीएम धामी का जबरदस्त रोड शो।

0

 

हिमाचल के बाद दिल्ली में बतौर स्टार प्रचारक पार्टी के समर्थन में प्रचारकर रहे धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक हिमाचल चुनाव के बाद अब दिल्ली में भी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर स्टार प्रचारक भाजपा के लिए प्रचार में उतर गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने एक ज़बरदस्त रोड शो से इसकी शुरुआत कर दी है। इससे पूर्व हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिमला, सिरमौर, पौंटा साहिब, नाहन समेत एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर जनसभा एवं चुनावी रैलियां कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिनभर अल्मोड़ा ज़िले के दौरे पर तमाम बैठक और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली पहुँचे। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद नगर सीट से रवि नेगी और मंडावली सीट से शशी चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़े हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि सीएम धामी का चेहरा उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोगों को खूब भा रहा है।
यह पहला मौका है जब उत्तराखंड के किसी भी मुख्यमंत्री को अन्य राज्यों में भी आम जनता का इतनी भारी तदात में प्यार मिल रहा है।उत्तराखंड के 22 सालों के सफर में पुष्कर सिंह धामी सबसे युवा चेहरे के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी युवा चेहरे के तौर पर सीएम धामी को राष्ट्रीय परिदृश्य में विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप रही है। इससे पूर्व हिमाचल चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने पौंटा, शिमला, सिरमौर समेत एक दर्जन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीएम धामी के जबरदस्त रोड शो से यह साबित हो गया है कि युवा मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ के तौर पर पहचान बन गई है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व इसी वजह से सीएम धामी को विभिन्न प्रदेशों के चुनाव में जिम्मेदारी सौंप रहा है।

उत्तराखंड में 55 प्रोजेक्ट के लिए 894 करोड़ मंजूर ।

0

 

उत्तराखंड में 55 प्रोजेक्ट के लिए 894 करोड़ मंजूर,

पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना में जारी हुई धनराशि,

मंजूर हुई धनराशि से सड़के, भवन, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज , बस टर्मिनल समेत जन सुविधाओं से जुड़ी 55 परियोजनाओं पर होगी खर्च,

राज्य सरकार की तरफ से 76 परियोजनाओं में पूंजीगत निवेश के लिए 1418 करोड़ की धनराशि आवंटित करने की की गई थी मांग,

पहले चरण में 894 करोड़ की धनराशि की गई है जारी,

जारी की गई धनराशि को 1 साल के भीतर करना होगा खर्च,

Uksssc की जिन भर्ती परीक्षाओं के हुए पेपर लीक उनका भविष्य अधर में अटका।

0

Uksssc की जिन भर्ती परीक्षाओं के हुए पेपर लीक उनका भविष्य अधर में अटका

एसटीएफ की जांच पूरी होने तक आयोग नहीं ले सकता कोई निर्णय

पेपर लीक के दायरे से ही तय होगा कि यह भर्तियां रद्द होंगी या नहीं।

आयोग ने 13 विभागों के 916 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल चार व पांच दिसंबर को कराई थी परीक्षा

परिणाम जारी करने के बाद आयोग ने चुने गए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का किया था सत्यापन

अंतिम चयन सूची विभागों को भेजी जाती, इससे पहले ही पेपर लीक की सूचनाएं आ गईं।

तब से अटका है राज्य में भर्ती प्रक्रिया रिजल्ट