14.6 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 300

1 अक्तूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों के खुलने का समय, 3:30 बजे होगी छुट्टी।

0

उत्तराखंड में कल से स्कूलों के खुलने का समय बदल जाएगा। स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे। जबकि छुट्टी 3:30 बजे होगी।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

शिक्षा निदेशक के मुताबिक एक अक्तूूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूलों के खुलने के समय में यह बदलाव रहेगा।

लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा अब सरकारी अस्पतालों में ।

0

उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण व टोकन की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द सिस्टम तैयार कर इसे लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में रोगी पंजीकरण शुल्क की समान व्यवस्था की जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, अमनदीप कौर, प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सरोज नैथानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

टेलीमेडिसिन सेवा को बढ़ावा दें

सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा को बढ़ावा देने और इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा कि उत्तराखंड को जल्द क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रेरित किया जाए।

कार्डों को एक प्लेटफार्म पर लाएं

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जारी होने वाले आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, श्रम विभाग से जारी होने वाले हेल्थ कार्ड की सही निगरानी के लिए उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाए। कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अभिनव पहल की जरूरत है। कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से ही जारी हों।

अस्पतालों में मरीजों को मिले गुणवत्तायुक्त भोजन

सीएम ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता के साथ ही मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानसून के बाद वायरल, डेंगू एवं मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है, इससे निपटने के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। त्योहारों के सीजन में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

निर्माण कार्यों में तय हो जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों के जिन निर्माण कार्यों में देरी हो रही है, उनसे सबंधित कार्यदायी एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त रुख अपनाया जाए। निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से लागत में भी वृद्धि होती है। उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के लिए सभी विभागों को कार्य करने होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में प्रतिमाह बैठक की जाए।

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही |

0

धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। वहीं, गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।

इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

अपने कार्य मे लापरवाही बरतने पर शिक्षक सस्पेंड ।

0

रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक स्थिति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसी में तैनात सहायक अध्यापक जगदीश लाल सिंह की अनियमितताओं व कार्यशैली सन्तोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नागेंद्र बर्त्वाल ने गुरुवार शाम को शिक्षक के निलंबन के आदेश जारी किए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक के ख़िलाफ शिकायत दी थी।

समिति ने शिक्षक की कार्यशैली को लेकर विभिन्न शिकायतें लिखित रूप में दी थी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर उप शिक्षा कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे प्रभावित की समस्याओ को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी ने रेलवे मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।

0

रेलवे प्रभावितों की समस्याओं को लेकर रुद्रप्रयाग विधायक विधायक भरत सिंह चौधरी ने रेलवे मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे।
पुर्नवास पैकेज घोषित करने स्थानीय बेरोजगारों को परियोजना में रोजगार उपलब्ध करवाने एवं भूमि अधिग्रहण में विसंगतियों को लेकर सौंपे ज्ञापन।

नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विन वैष्णव के साथ प्रदेश के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज श्री डॉ धन सिंह रावत एव विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी व कर्णप्रयाग श्री अनिल नौटियाल के मुलाकात की।

इस दौरान विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावितों की समस्याओं को रेल मंत्री को अवगत कराया गया। पैकेज 08 के अंतर्गत मरोड़ा गाँव जो पूरी तरह धंस चुका है। उनके विस्थापन के लिए ग्रामवासियों के लिए शीध्र ही पुर्नवास पैकेज घोषित करने साथ ही रेलवे प्रभावितों को परियोजना में रोजगार उपलब्ध करवाने एवं खांखर से नगरासु के मध्य परियोजना में इस्तेमाल हो रहे भारी विस्फोटों के कारण आस-पास बसे स्थानीय लोगों के घरों में हो रहे नुकसान क्षति-पूर्ति का मुआवजा सहित रेलवे विकास निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण में की गई विसंगतियों को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा एव अवगत कराया गया। जिसमें माननीय रेल मंत्री द्वारा सभी विषयों का संज्ञान लिया गया। तथा जल्द श्रीनगर गढ़वाल आने पर सभी बिंदु पर चर्चा उनका समाधान निकालने के लिए आश्वस्त किया गया।

सेंचुरी मिल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिक को प्रशासन ने जबरन उठाया

0

लालकुआँ – सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन आज 64 दिनों में भी जारी रहा जहाँ तीन दिनो से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे श्रमिक राजीव दुम्का के स्वास्थ्य में हो रही गिरावट को देखते हुए धरना स्थल पर प्रशासन की टीम ने पहुँचकर भूख हड़ताल में बैठे,

आंदोलनकारी राजीव दुम्का को जबरन उठा लिया इस दौरान अनशनकारियों की तहसीलदार सचिन कुमार और कोतवाल डी आर वर्मा के साथ काफी देर तक झड़प होती रही लेकिन भारी पुलिसबल के साथ पहुँची प्रशासन की टीम ने जबरन भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी राजीव दुम्का को उठा लिया जिन्हें डॉक्टरो की देखरेख में एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया ।
वही धरना प्रदर्शन कर में राजीव दुम्का को उठाये जाने के बाद आंदोलनकारी श्रमिक मुकेश कबड़वाल ने भूख हड़ताल शुरू करते हुए सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाया ।

गंगोत्री -ऋषिकेश हाईवे पर धरासू के पास पहाड़ी से भूस्खलन ।

0

उत्तरकाशी – 28, सितंबर पहाड़ों में बारिश का दौर भले पिछले दो-तीन दिनों से रुक गया हो लेकिन भूस्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा तस्वीर मंगलवार देर शाम की है यह गंगोत्री -ऋषिकेश हाईवे पर धरासू के पास पहाड़ी से भूस्खलन हुआ तो श्रद्धालुओं ने दांतो तले उंगली दबा बैठे । ऐसा लगा रहा कि पूरी पहाड़ नेशनल हाईवे पर आ गई है। इधर आपदा प्रबंधन व पुलिस प्रशासन ने सभी गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ी करने की अपील की है। गंगोत्री हाईवे अब लगभग 15 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है। जिससे उत्तरकाशी जिले का शेष भारत से संपर्क टूट चुका है।।

अंकिता हत्याकांड वंतारा रिसोर्ट में नहीं हुए कोई सबूत नष्ट:एसएसपी सुयाल।

0

पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित।

ऋषिकेश-अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेता के रिसोर्ट पर चले बुलडोजर ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसमें मुख्य रुप से हत्याकांड को लेकर सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस बार-बार यही दावा कर रही है कि सबूतों से किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। बुलडोजर चलने से पहले पुलिस ने अंकिता के कमरे से वीडियोग्राफी कराते हुए तमाम सबूत अपने पास सुरक्षित कर लिए हैं।https://youtu.be/SzV8TPWO2m0

फिर भी सबूतों से छेड़छाड़ का सवाल पुलिस का पीछा छोड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने लक्ष्मण झूला थाने में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया कि अंकिता हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। हत्याकांड से जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित हैं। बुलडोजर के आड़ में किसी भी प्रकार का कोई सबूत नष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आग लगाकर सबूत मिटाने के जो आरोप लग रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। क्योंकि जो आग लगी है वह फैक्ट्री में लगी है न कि रिसोर्ट में। उन्होंने लोगों से मामले में शांति रखने की अपील करते हुए कहा कि एसआईटी हर पहलू से मामले में गहनता से जांच कर रही है। लोगों को सब्र रखने की जरूरत है जल्दी ही लोगों को मामले में रिजल्ट दिया जाएगा।

सल्ट के रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, तहसील कर्मचारियों में हड़कंप ।

0

– सल्ट: सल्ट में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने जिले के सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वतखोरी में रंगेहाथ दबोच लिया।

आरोपी रकम लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
शिकायत पर पहुंची थी टीम


पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को एक टीम सल्ट भेजी गई थी। विजिलेंस की टीम ने तहसील में अपना पूरा जाल बिछाया और टीम को सफलता हाथ लगी। तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो से रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

हाकम सिंह रावत का शांकरी में स्थित रिजॉर्ट मामला, वन भूमि की गई सील ।

0

हाकम सिंह रावत का शांकरी में स्थित रिजॉर्ट मामला, वन भूमि की गई सील ।

उत्तरकाशी ।। गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है औऱ क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे। साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेही की गई है।
बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के शांकरी में स्थित रिजॉर्ट काफी चर्चाओं में रहा है।