17 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 307

रुद्रप्रयाग में कल और परसों रहेंगे सभी स्कूल बन्द।

0

रुद्रप्रयाग। भारत मौसम विभाग विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र देहरादून द्वारा 15, 16 और 17 सितम्बर को उत्तराखंड राज्य के कुमांऊ एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के कतिपय जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 15 एवं 16 सितम्बर को जिले के 1 से 12 कक्षा तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने इसे सभी विद्यालयों में लागू करने के निर्देश दिए हैं।

चम्पावत में दर्दनाक हादसा ,विद्यालय की शौचालय की छत गिरने से, एक छात्र की मौत, 5 घायल।

0

चम्पावत :-चम्पावत जनपद में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ ,

जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की शौचालय की छत गिर गई,

जिसकी चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई,

घटना में 5 बच्चे घायल हो गए,

खबर मिलते ही शिक्षा महकमे के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मचा गया,

डीएम नरेंद्र भंडारी मौके लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि एसडीएम मौके पर पहुंची हैं।

Uksssc पेपर लीक मामला:अब तक 39 लोगों की गिरफ़्तारी हुई।

0

देहरादून -यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 39 लोगों की गिरफ़्तारी हुई,

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा आयोग और सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में एसटीएफ़ की जाँच तेजी से आगे बढ़ रही है,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इन मामलों में अपना कड़ा रुख़ दर्शा चुके हैं और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कारवाई के निर्देश दिए हैं,

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान के भाई संजीव कुमार चौहान पुत्र हर्ष स्वरूप निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम ताराबाद नारायण ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को भी गिरफ्तार किया,

अभियुक्त संजीव द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शर्मा के साथ मिलकर गाजियाबाद के एक फ्लैट में जनपद उधम सिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया था ।

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा आयोग की सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में एसटीएफ़ की जाँच तेजी से आगे बढ़ रही है

इस क्रम में अभियुक्त विकास निवासी अलहपुर एवं अभियुक्त संजीव चौहान (पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संदीप का साला) निवासी टांडा जनपद मुरादाबाद को भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में भी एसटीएफ द्वारा 4 अभियुक्त क्रमश:
जयजीत
कुलवीर
मनोज जोशी(पीआरडी)
मनोज जोशी(कोर्ट कर्मचारी)
का भी पीसीआर लिया गया और मुकदमे से संबंधित साक्ष्य संकलित किए गए।

सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से गायब रहने वाले डॉक्टरों की सेवाएं की जाएगी समाप्त ।

0

देहरादून-अनुपस्थित 109 चिकित्सकों की सेवाएं की जाएगी समाप्त।

स्वास्थ्य विभाग तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सकों की अस्पतालों में तैनाती सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है।

विशेषकर पर्वतीय जिलों के अस्पतालों में विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त की जाती हैं।

राज्य में बीते 3 वर्षो में 109 चिकित्सक ऐसे पाए गए हैं जो अपने नए तैनाती स्थल पर नहीं गए।

तब से ये चिकित्सक चल रहे हैं अनुपस्थित।

शासन द्वारा इन चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त करने की चल रही है तैयारी।

हालांकि बांड धारी चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त करने से पहले इनसे पूरा शुल्क जाएगा वसूला।

प्रदेश में 13 जिलों में चिकित्सकों की 2856 पद हैं स्वीकृत।

बद्रीनाथ धाम में चल रहे प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव ।

0

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव ।

चमोली ।प्रधानमंत्री की महत्ताकांशी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लेने आज मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ पहुंचे। मुख्य सचिव ने बीआरओ बाईपास सडक, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्यो का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अतिरिक्त संख्या में मजदूर व मशीनरी लगाते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाना सुनिश्चित करें। शेष नेत्र, बदरीश झील तथा बस टर्मिनल के अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें। कही पर कोई समस्या हो तो उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए।

जीएमवीएन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने संचालित कार्यो की समीक्षा भी की और अग्रिम चरणों के कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को बद्रीनाथ में निर्माण कार्यो की प्रगति से विस्तार में अवगत कराया।

सतोपंथ परिक्रमा में गए टीम ने नये ट्रेको(पास )को खोज निकाला।

0

रिपोर्ट-सोबन सिंह असवाल

बड़कोट -स्नो स्पाइडर ट्रेक एंड टूर के लीडर विष्णु सेमवाल व् माउन्ड सतोपंथ परिक्रमा एक्सप्लोअर की टीम द्वारा नये ट्रेको की खोज की.ये दल सतोपंथ परिक्रमा एक्सप्लोअर कर के सकुशल उत्तरकाशी पहुंच चुकी है.ये दल 28 अगस्त को उत्तरकाशी से रवाना हुआ था. जो गंगोत्री, भुजवासा होते हुए नंदन, वासुकी ताल बेस केम्प पहुंचा।
सितम्बर को केम्प 2 से सतोपंथ परिक्रमा एक्सप्लोअर कॉल /पास के लिए रवाना हुआ. सतोपंथ परिक्रमा कॉल पहुंचने पर 100 से 150 मीटर की दुरी पर एक बड़ा क्रेवास के कारण इस दल को वापस आना पड़ा. इस दल ने 1,2,3 के नाम से तीन ट्रेक की खोज की है।
ये दल 9सितम्बर को खड़ा पत्थर से भुजवासा वापस पहुंची.यह पहला दल है जिसने खड़ा पत्थर के बाद सतोपंथ के पीछे वाले हिस्से से 1,2,3 केम्प तक पहुंचने का साहस दिखाया. इस टीम का उद्देश्य है की उत्तरकाशी जिले को पर्यटक की दृष्टि से और बढ़ावा मिले. नये -नये ट्रेक मिलने से भारी मात्रा मे पर्यटक उत्तरकाशी जिले की और आकर्षित हो।

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत , स्कूटी रपटने से हुआ हादसा ।

0

ऋषिकेश गंगोत्री हाइवे पर हूआ हादसा टिहरी से ऋषिकेश जा रहे थे स्कूटी सवार।

टिहरी -आज मंगलवार के दिन एक अमंगल घटना सामने आई है। ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर एक स्कूटी के रपटने से हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और घर में मातम पसर गया है।

सुबह 8 बजे हुआ हादस बताया जा रहा है कि ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर एक स्कूटी में दो लोग सवार टिहरी जिले के चम्बा से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। सुबह आठ बजे करीब उनकी स्कूटी आमसेरा के पास अचानक रपट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जो कि पिता पुत्र हादसे का शिकार हो गए है
पुलिस के मुताबिक इस स्कूटी जिसका नंबर यूके 17 एच 5663 दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस स्कूटी में चम्बा थाना क्षेत्र के हड़म गांव के रमेश दत्त कोठारी जिनकी उम्र 55 साल और उनके पुत्र विकास कोठारी, उम्र 35 वर्ष की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जैसे ही दुर्घटना की खबर लगी तो घर में मातम पसरा हुआ है क्षेत्र के लोगो को जब ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे में हुए इस हादसे की सूचना जैसे ही टिहरी और चम्बा क्षेत्र में फैली तो हर कोई जानकर हैरान हो गया। पुलिस ने भी दुर्घटना की सूचना उनके घर पर पहुंचाई तो हड़म गांव में मृतक रमेश दत्त कोठारी और विकास कोठारी के परिवार में मातम छा गया। पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव वाले भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

बंदरो के आतंक से ग्रामीण परेशान आये दिन कर रहे है हमला ।

0

ऊखीमठ। मंगलवार सुबह बन्दरों ने उदयपुर वार्ड ऊखीमठ निवासी वीर सिंह नेगी पर हमला कर घायल किया। नगर में बंदरो द्वारा हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं इससे पहले रविवार को भी बन्दरों ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। मंगलवार सुबह ओंकारेश्वर मंदिर के निकट वीर सिंह रावत पर बन्दरों के झुंड ने अचानक हमला कर सिर पर गहरे घाव किए। जिसके बाद उन्हें बाद घायलावस्था में उन्हें पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती कर उपचार किया गया। आए दिन ऊखीमठ नगर में बंदरों से हमले की घटनाएं हो रही हैं। महीने में डेढ़ से दो दर्जन बंदरो द्वारा हमले की घटनाएं हो रही हैं। उसके बावजूद भी शासन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहीं बंदर वृद्ध महिलाओं एवं स्कूली बच्चों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। जिससे लोग आवाजाही करने में भी डर रहे हैं। साथ ही ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बंदरो के काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। वहीं इस सम्बंध में कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शासन को ज्ञापन भी भेजा गया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

लाखों रूपये की दवाएं हुई अक्सपायर दवाओ के डिस्पोजल के लिए ढूंढी जा रही एजेंसी।

0

देहरादून, राज्य में लाखो रूपये की दवाएं हुई अक्सपायर

दवाओ के डिस्पोजल के लिए ढूंढी जा रही एजेंसी,

दवा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना सोचे समझे क्रय की गई थी करोड़ों की दवाएं,

एक्सपायरी दवाएं बन रही विभाग के लिए गले फांस,

15 सितंबर को महानिदेशालय में इसको लेकर आहूत की जा रही बैठक।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद होगा दवाओ का डिस्पोजल।

चंपावत SDM सदर हुए लापता ! मोबाइल ऑफ, तलाश में जुटी पुलिस।

0

एसडीएम कार्यलय में तैनात पीआरडी जवान ने गुमधुदगी की रिपार्ट कराई ।

चंपावत/ उपजिलाधिकारी सदर अनिल चन्याल सरकारी आवास से लापता हो गए हैं. वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए हैं. जबकि, उनका निजी नंबर बंद आ रहा है. सूचना पर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा से फोन पर भी बात की है. एसडीएम सदर अनिल चन्याल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।