29.8 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 308

विधानसभा में भर्तियों की जांच हुई पूरी, समिति ने सौंपी अपनी रिपोर्ट।

0

देहरादून :-विधानसभा में भर्तियों की जांच हुई पूरी, समिति ने सौंपी अपनी रिपोर्ट,

जल्द विधानसभा अध्यक्ष कर सकती हैं जांच समिति की रिपोर्ट का खुलासा,

समिति ने राज्य गठन से लेकर 2022 तक कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल में है विधानसभा में हुई भर्तियों की करी जांच,

20 दिन में ही जांच समिति ने विधानसभा में हुई भर्तियों की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट पूरी की।

समिति के द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ी,

केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का प्रधानमंत्री करेगे निरीक्षण।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरे की मदद से कर सकते हैं निरीक्षण।

इसके लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां की गई पूरी।

केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं।

इसके तहत कुल 21 कार्य है प्रस्तावित।

जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष होने हैं पूरे।

कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार आज पीएमओ से लाइव लेंगे।

मौसम विभाग ने एक बार फिर किया अलर्ट ।

0

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने दी जानकारी, ने कहा कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश रहेगी साथ ही कुमाऊं मंडल की पहाड़ी जनपदों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है, पिथौरागढ़ नैनीताल बागेश्वर चंपावत में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं उन्होंने कहा कि मानसून की वापसी 25 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हो सकती है।

 

लगातार हो रही बारिश, सड़क बन गई समंदर ।

0

देहरादून -बुधवार शाम से लगातार हो रही बारिश से राजधानी देहरादून के चंद्रबनी चयोला क्षेत्र की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई। ये तस्वीरे राजधानी देहरादून के चंद्रबनी चयोला की है । जहां आप तस्वीरों पर साफ देख सकते हैं की पानी किस कदर सड़कों पर बह रहा है मानो यह सड़के नहीं कोई समंदर हो और अभी मौसम विभाग ने कुछ दिनों इस बारिश से राहत की कोई गुंजाइश नहीं बताई है ।जिसमें आने वाले दिनों को लेकर लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।

Video Link. 👇👇

https://youtube.com/shorts/w37y5M95PVM?feature=share

 

बारिश से टूटा मकान, दबने से एक कि मौत एक घायल।

0

उत्तरकाशी-बीती रात को लगभग 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ प्रखंड की दिचली गमरी पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमराड़ा के थोला तोक में अतिवृष्टि के कारण एक मकान टूट गया।

मकान टूटने के कारण घर के अंदर सो रहे दो लोग दब गए, जिसमें भट्टू देवी पत्नी जुरूलाल की मृत्यु हो गई और जुरू लाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
उक्त महिला के शव को मलबे से निकाल लिया गया है।

हैवानियत की हदे पार कर गई सास व ननद , बहू को गर्म तवे से जलाया,मासूम बच्‍चों को भी नहीं छोड़ा।

0

टिहरी- जनपद टिहरी प्रतापनगर ब्लाक के अंतर्गत रिंडोल गाव निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसके ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित महिला प्रीति (उम्र 32 साल) को उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने बच्‍चों को भी बख्‍शा।

प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची तो उन्‍हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में जा दाखिल हुईं तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत अवस्था मे थी । बेटी को इस स्थिति में देख कर उसे अपने
घर रिंडोल ग्राम जाखणी धार टिहरी गढ़वाल लायी । सोमवार को जब प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी । मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसएसपी ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है। बेटी के तीन बच्चे इसका विरोध करते थे तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को अक्सर मारते रहे है ।

एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टिहरी पुलिस ने आरोपित सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग में सामने आया बड़ा मामला प्रधानाध्यापिका ने अपने स्थान पर 2500 रुपए प्रति माह में नियुक्त की शिक्षिका

0

पौड़ी: शिक्षा विभाग में सामने आया बड़ा मामला

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने अपने स्थान पर 2500 रुपए प्रति माह में नियुक्त की शिक्षिका,

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के औचक निरीक्षण में खुली पोल,

मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने रोका प्रधानाध्यापिका का वेतन बैठाई जांच,

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के गृह जनपद का है मामला।

पाकिस्तान के पेशावर से 48 सिक्ख यात्रियों दल पहुंचा का हेमकुंड साहिब ।

0

हेमकुंड -14 सितंबर को भारत पाकिस्तान बोर्डर से अटारी में पहुंचे और कल गोविंदघाट से घंगरिया पहुंचे, और आज घंगरिय से हेमकुंड साहिब पहुंचे,इस साल कोरॉना काल के बाद इस साल रिकॉर्ड तोड़ सिक्ख यात्री हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं,

हेमकुंड साहिब 15225 फीट की ऊंचाई पार सिक्खों का सबसे ऊंचा और पवित्र तीर्थ स्थल हैं यहां प्र सिक्खों के दसवें ऑर अंतिम गुरू गुरू गोविंद सिंह ने पूर्व जन्म में तपस्या की थी, पाकिस्तान से आए जत्थे ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर दरबार साहिब में मत्था टेका , वाहेगुरु को याद किया और इस रमणीक स्थान को देखते ही रास्ते की सभी थकान मिट गई और हेमकुंड साहिब को देख गदगद हो गए, 19किमी खड़ी चढ़ाई में पग पग पर आस्था की परीक्षा ली।

पीएमओ से पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुननिर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण।

0

शासन व प्रशासन स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां की जा चुकी पूरी सीएम व मुख्य सचिव भी देंगे पीएम मोदी को जानकारी

धाम में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर,

रिपोट -विनय बहुगुणा

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 सितंबर को पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरा की मदद से लाइव निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केदारनाथ में तीन चरणों में पुनर्निर्माण होने हैं, जिसमें इन दिनों दूसरे चरण के कार्य किए जा रहे हैं।

केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं। इन कार्यों में मंदाकिनी व सरस्वती नदी तट पर वाटर एटीएम, मंदाकिनी नदी किनारे पांच दुकानें, ईशानेश्वर मंदिर, रेन शेल्टर, प्रवचन हॉल में रेन शेल्टर, फर्स्ट एड टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल एंड कमांड रूम का कार्य इसी सीजन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि शेष 11 कार्य अगले वर्ष पूरे होने हैं। इन्हीं कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बृहस्पतिवार 22 सितंबर को पीएमओ से लाइव लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर उत्तराखंड शासन को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे। उसी वर्ष 20 अक्तूबर को वह पुनः केदारनाथ पहुंचे थे और केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत 700 करोड़ रुपये की तीन चरणों में पूरी होने वाली पांच बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया था। तब, पीएम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए केदारपुरी को भव्य व दिव्य बनाने की बात कही थी। केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण के कार्य पूूरे हो चुके हैं। जबकि इन दिनों दूसरे चरण के कार्य जोरों पर चल रहे हैं। बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण के निरीक्षण को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्वयं भी 7 नवंबर 2018, 18 मई 2019 और 5 मई 2021 को पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए केदारनाथ पहुंच चुके हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा से तीन बार पीएमओ कार्यालय से लाइव निरीक्षण कर चुके हैं। केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य के समाधिस्थल का भव्य निर्माण पीएम मोदी की सोच रही है। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पीएम मोदी केेदारनाथ पुनर्निर्माण का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। इस दौरान देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव डा. एसएस संधू भी प्रधानमंत्री को लाइव जानकारी देते रहेंगे।
पीएमओ के दो सदस्यीय दल ने किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के ओएसडी व पीएम मोदी के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्वे और पीएमओ में तैनात उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दोनों अधिकारियों को अभी तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने केदानाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इस वर्ष लक्ष्य के हिसाब से जरूरी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शीतकाल से पूर्व सिमेंट से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को भी कहा। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

UKPSC एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी ।

0

निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार

पुलिस आरक्षी-पीएसी/आई.आर.बी/अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है।

राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।