19.4 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 323

Uksssc पेपर लीक का मास्टर माइंड हाकम सिंह गिरफ्तार ।

0

देहरादून,~ आज STF ने UKSSSC पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत से पुख्ता सबूतों के साथ पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद देर शाम उत्तराखंड भाजपा ने भी UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी के रूप में अरेस्ट जिला पंचायत सदस्य जखोल उत्तरकाशी हाकम सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

UKSSSC पेपर लीक में मास्टरमाइन्ड और पूर्व CM त्रिवेंद्र के करीबी हाकम सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला देखा जाए तो त्रिवेंद्र सिंह रावत अगर वर्तमान में मुख्यमंत्री रहते तो शायद ही उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ हाकम सिंह रावत पर हाथ डाल पाती। क्योंकि उत्तराखंड बनने के बाद से जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई इनमें कहीं न कहीं हाकम सिंह ने सेटिंग गेटिंग और पैसे लेकर कई लोगों की अलग-अलग पदों पर सरकारी नौकरी लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खासमखास हाकम सिंह रावत से अब उत्तराखंड एसटीएफ और भर्ती परीक्षाओं के साथ इस मामले के कई और सरगनाओं को भी अरेस्ट कर सकती है। संभव है कि कुछ दिन बाद हाकम के राजनीतिक और सचिवालय में तैनात तमाम करीबी अफसरों और नेताओं तक भी जांच की आंच पहुंचे। देखना होगा कि एसटीएफ इस मामले में अब क्या नया खुलासा करेगी।

38 साल बाद आएगा शहीद का पार्थिक शरीर घर ।

0

19 कुमाऊं रेजीमेंट में जवान चंद्रशेखर हरबोला की मौत 29 मई 1984 को सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान हो गई थी. 38 साल पहले सियाचीन में शहीद हुए लांस नायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर शनिवार को मिला. जिसे 15 अगस्त को उनके घर हल्द्वानी लाया जाएगा. जहां उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

हल्द्वानी: जहां पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जश्न मना रहा है और कल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर देशभर में ध्वजारोहण और कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं, 38 साल पहले ऑपरेशन मेघदूत में सियाचीन में शहीद हुए लांस नायक चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर (Lance Naik Chandrashekhar Body) उनके घर हल्द्वानी लाया जाएगा. बता दें कि करीब चार दशक पहले मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी चंद्रशेखर सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत में शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर कल मिला है.

कुमाऊं रेजीमेंट में थे चंद्रशेखर: 19 कुमाऊं रेजीमेंट में जवान चंद्रशेखर हरबोला की मौत 29 मई 1984 को सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान हो गई थी. बर्फीले तूफान में ऑपरेशन मेघदूत में 19 लोग दबे गए थे. जिनमें से 14 जवानों का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन पांच जवानों का शव नहीं मिल पाया था. जिसके बाद सेना ने चंद्रशेखर के घर में यह सूचना दी थी कि उनकी मौत बर्फीले तूफान की वजह से हो गई है.ऑपरेशन मेघदूत में शहीद हुए थे चंद्रशेखर38 साल पहले था अंतिम संस्कार: उस दौरान चंद्रशेखर हरबोला की उम्र सिर्फ 28 साल थी. उनकी दोनों बेटियां बहुत छोटी थी. परिजनों ने चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार पहाड़ के रीति रिवाज के हिसाब से किया था, लेकिन अब 38 साल बाद उनका पार्थिव शरीर सियाचीन में खोजा गया है, जो बर्फ के अंदर दबा हुआ था. जिसके बाद अब उनके पार्थिव शरीर को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन उनके घर पहुंचेगा.
सैनिक सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार: जहां रानी बाग स्थित चित्रशाला घाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार वालों ने 38 साल पहले चंद्रशेखर हरबोला का विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अब 38 साल बाद उनके पार्थिव शरीर बरामद होने की सूचना आर्मी हेड क्वार्टर से मिला है. जिसके बाद परिवार एक बार फिर से भावुक हो उठा है.ये भी पढ़ें: महेंद्र भट्ट के बयान पर हरीश रावत का पलटवार, पूछा जिनके पास घर नहीं है क्या वे राष्ट्रभक्त नहीं हैचंद्रशेखर की शहादत पर परिवार को गर्व: चंद्रशेखर हरबोला की पत्नी शांति देवी के आंखों के आंसू अब सुख चुके हैं. क्योंकि उनको पता है कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं है. गम उनको सिर्फ इस बात का था की आखिरी समय में उनका चेहरा नहीं देख सकी. वहीं, उनकी बेटी कविता पांडे ने कहा पिता की मौत के समय वह बहुत छोटी थी. ऐसे में उनको अपने पिता का चेहरा याद नहीं है. अब जब उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचेगा. तभी जाकर उनका चेहरा देख सकेंगे. उनकी मौत का गम तो उनके पूरे परिजनों को है, लेकिन गर्व इस बात की है कि उन्होंने अपनी जान देश की रक्षा के लिए गंवाई है.
बर्फीले तूफान में हुए थे शहीद: चंद्रशेखर हरबोला के परिजनों का कहना है कि सियाचीन में उनकी पोस्टिंग थी. ऑपरेशन मेघदूत के दौरान बर्फीले तूफान में 19 जवानों की मौत हुई थी. जिसमें से 14 जवानों के शव को सेना ने खोज निकाला था, लेकिन 5 शव को खोजना बाकी था. एक दिन पहले की चंद्रशेखर हरबोला और उनके साथ एक अन्य जवान का शव सियाचीन के बर्फ में मिला. सेना से परिवार को सूचना मिली कि चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर मिला है. जिसका बैच संख्या 4164584 हैं. अब 15 अगस्त को उनके पार्थिव शरीर को धान मिल स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा.हल्द्वानी उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पार्थिव शरीर 15 अगस्त देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ रानीबाग चित्रशिला घाट में की जाएगी

मसूरी में 182 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने 75 किलोमीटर की निकाली तिरंगा यात्रा ।

0

मसूरी – लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी द्वारा अकादमी द्वारा आजादी के 75वे साल पूरे होने पर मनाये जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 किलो मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई।

सुबह 6 बजे मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के मुख्य गेट से अकादमी के डायरेक्टर श्रीनिवास आर कटिकितला द्वारा तिरंगा यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा में 182 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ अकादमी के फैकल्टी और स्टाफ द्वारा पैदल, साइकिल और दौड़ लगाकर मसूरी से 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। यात्रा के दौरान ट्रैनी आईएएस अधिकारियों द्वारा 75 सरकारी स्कूलों पर भी जाकर छात्र-छात्राओं को देश की आजादी के महत्व और आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक करेंगे वही हर घर तिरंगा अभियान के बारे में छात्रों को बताने का काम करेंगे। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए।

भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष से पूर्व मसूरी देश भक्ति में डूब गई वही तिरंगा यात्रा के दौरान मसूरी में आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी आईएएस अधिकारियों का भारत माता की जय के नारे के साथ अभिवादन किया ।

टैनी आईएएस अधिकारी मोनाली ने कहा कि आजादी की अमृत महोत्सव के तहत सभी ट्रैनी आईएएस अधिकारी विभिन्न माध्यमों से देश की जनता के साथ आजादी के महाउत्सच को मना रहे हैं वहीं मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी द्वारा अकादमी द्वारा आजादी के महोत्सव को लेकर 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को आजादी के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आज बड़े गर्व महसूस हो रहा है कि जब तिरंगे को हाथों में लेकर भारत माता की जय लगाकर देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगा यात्रा ओर हर धर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं और देश की अजादी को धूमधाम के साथ मन रहे है।

मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के डायरेक्टर श्रीनिवास आर कटिकितला ने कहा कि आज आजादी के 75 में महोत्सव पर लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी 182 ट्रैनी अधिकारी, फैकल्टी और स्टाफ द्वारा मसूरी से 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा साइकिल पैदल और दौड़ लगाकर निकाली जा रही है।यात्रा के दौरान मार्ग पर आने वाले 75 सरकारी स्कूलों में जाकर ट्रेनी आईएएस अधिकारी छात्र-छात्राओं को आजादी के महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करेंगे। वही स्कूल के छात्रों के साथ स्कूल के विकास के लिए भी कार्य किया जाया उन्होने कहा कि अकादमी द्वारा आज से यात्रा के दौरान चिन्हित 75 स्कूलों में ट्रेनी आईएएस अधिकारी और अकादमी के अधिकारी संपर्क में रहेंगे और स्कूल और छात्र छात्राओं के विकास के लिए हर संभव कार्य करेगे। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम के साथ बनाए और आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करें। और आजादी को बुलंद बनाने के साथ देश की प्रगति के लिए काम करें। उन्होंने सभी लोगों से तिरंगे का सम्मान के साथ फहराने की अपील भी की। इस मौके मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के डायरेक्टर श्रीनिवास आर कटिकितला के पत्नी बिंदु कटिकितला ने भी तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

जिला प्रशासन के साथ मिलकर रीसाईकिल कम्पनी हैदराबाद ने प्लास्टिक उन्मूलन अभियान किया शुरू|

0

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ यात्रा में अब प्लास्टिक और कचरा टिक नहीं पायेगा।जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के साथ मिलकर
रीसाईकिल कम्पनी हैदराबाद ने केदारनाथ धाम की यात्रा में यूज होने वाले प्लास्टिक और कचरे से धाम में फैलने वाली गन्दगी को लेकर एक नये अभियान की शुरुआत कर दी है।
बता दें केदारनाथ धाम समेत केदारघाटी में यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहले शुरू की है। इसके लिए 265 दुकानदारों को क्यूआर कोड दिया गया है। दुकानों से बेची जाने वाली पानी व पेय पदार्थ की प्लास्टिक की प्रति बोतल की कीमत दस रुपये अतिरिक्त रखी गई है। बोतल वापस करने पर दस रुपये वापस लौटा दिए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति इधर-उधर पड़ी बोतलों को इन दुकानों व कलेक्शन सेंटर पर जमा करता है तो उसे भी प्रति बोतल दस रुपये मिलेंगे। इसके लिए तहसील प्रशासन ने गुप्तकाशी से केदानाथ तक 14 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। जिस पर यात्री अपनी बोतलें जमा कर सकते हैं। एसडीएम ऊखीमठ जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने हैदराबाद की एक समाजिक संस्था रिसाइकल के सहयोग से गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक स्वच्छता के लिए यह पहल की है। इसके लिए 265 दुकानों को चयनित कर इन्हें क्यूआर कोड आवंटित किए हैं। दुकानों से बेची जाने वाली बोतलों पर भी क्यूआर कोड लगाया जाएगा। ताकि पता लग सके की बोतल स्थानीय बाजार से ही खरीदी गई है।

इस दिशा में गुप्तकाशी एवं सोनप्रयाग में व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, होम स्टे एवं होटल कारोबारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। बताया कि यात्रियों से पेय पदार्थ की बंद बोतल पर 10 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। खाली बोतलें कलेक्शन सेंटरों पर जमा करने पर यह दस रुपये वापस लौटाए जा रहे हैं।यदि कोई यात्री बोतल फेंक देता है तो एकत्र करने वाले को दस रुपये प्रति बोतल दिया रहा है।

विद्यार्थी परिषद के अगस्त्यमुनि में आयोजित मैराथन दौड़ के कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक ने की शिरकत|

0

अमृत महोत्सव को लेकर केदारनाथ विधायक ने कहा हर गांव-गांव में तिरंगे के प्रति उमंग
रुद्रप्रयाग-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगस्त्यमुनि इकाई के तत्वाधान में अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में यूथ फाउंडेशन और परिषद के युवाओं के साथ मैराथन दौड़ आयोजित की गई जिसका शुभारंभ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत द्वारा किया गया।मैराथन के बाद विद्यार्थी परिषद के जिलास्तरीय प्रचारकों ने मौके पर स्थित युवाओं को राष्ट्रहित का संवाद भी किया।इसके उपरांत विधायक शैलारानी रावत द्वारा सयुंक्त मैराथन में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को पुरष्कृत भी किया गया।


वहीं पूरे देश मे आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 15 अगस्त की तैयारियों पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने सभी जनपदवासियों सहित देशवासियों को स्वतंत्र भारत के उल्लास भरे महोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत आज पूरे देश मे हर गांव,मोहल्ला,नगर,शहर,जिले व राज्य में तिरंगे की लहर गूंज उठी है।कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की हिलोरें हर घर तक पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में महिला मंगल दल,ग्राम प्रधान,गांव के लोग तिरंगे को लहराकर रैलियां निकाल रहे हैं और यही हमारे लिये देशभक्ति में एकता का प्रतीक है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अभियान में सिद्धसोड मंडल में निकाली तिरंगा रैली ।

0

रुद्रप्रयाग-आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज जखोली विकास खंड के सुदूरवर्ती रा इ का सिद्धसोड़ बडमा में जिला प्रभारी पेशेवर कांड के महानायक बीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पौत्र जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक भरत चौधरी जी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई,

जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई ।

भारत माता के उदघोष के साथ छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चमोली प्रभारी विजय कप्रवान, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र रावत, शीशपाल रावत, तिरंगा यात्रा संयोजक अनूप सेमवाल, भूपेंद्र भंडारी, त्रिलोक रावत,ओम प्रकाश बहुगुणा,मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी,यशवीर चौहान, दीपक रावत, विनोद कंडारी,पुष्कर विरमवान,प्रदीप रावत, धनबीर बेरवान, शिव सिंह पंवार, शिवराज नेगी, सगत रोथान, भूपी रोथन आदि मौजूद थे ।

बाबा के धाम में भी निकाली गयी तिरंगा रैली ।

0

रुद्रप्रयाग – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज बाबा केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों एवं केदारनाथ धाम मे यात्रा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों तीर्थ पुरोहितों व्यापारियों द्बारा मानव श्रृंखला बनाकर कर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केदारनाथ मंदिर परिसर से किया गया। तिरंगा रैली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा फहराये जाने के लिए जनपद वासियों सहित प्रदेश वासियों को जागरूकता संदेश दिया गया जिससे सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराये।


जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों द्बारा अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने के साथ साथ लोगों को सभी घरों मे 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने के लिए जागरुक किया गया।

ऐतिहासिक तिरंगा रैली में देशभक्ति के रंग में रंगी पर्यटन नगरी ।

0

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में ऐतिहासिक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी के समस्त स्कूलों ने भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सर्वे मैदान लंढोर बाजार शहीद भगत सिंह चौक होते हुए माल रोड गांधी चौक तक गये|

आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उप जिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में तिरंगा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग मसूरी के 32 स्कूलों के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया
इस अवसर पर छात्र छात्राओं का जगह-जगह पर स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई|


सर्वे मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने झंडा दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा बल के जवान हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे आगे चल रहे थे वही गांधी चौक पर पुलिस बल के बैंड द्वारा देशभक्ति के गीत और राष्ट्रीय गान भी गाया गया
इस दौरान पर्यटन नगरी देश भक्ति के रंग में डूबी नजर आई वही मसूरी के आम नागरिकों के साथ ही मसूरी आए पर्यटक होने भी रैली में भाग लेकर देशभक्ति के नारे लगाए

शिक्षकों की कमी से जूझता नंदानगर विद्यालय अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं ग्रामीण ।

0

 

चमोली -चमोली के नंदानगर के स्थानीय लोग 5 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कोई भी अमला ग्रामीणों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में लगातार आक्रोश व्याप्त हो रहा है। थराली विधानसभा के नंदानगर राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की कमी के चलते नौनिहालों के भविष्य पर संकट पैदा हो गया विद्यालय में मात्र 2 शिक्षक है।

शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हैं, विद्यालय में 435 छात्र -छात्राएं है .और स्थानीय ग्रामीण 5 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर तहसील नंदानगर में बैठे हुए हैं .लेकिन जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने को नही पहुँचा।ग्रामीणों ने बताया कि 16 अगस्त को विद्यालय के बच्चे सहित अभिभावक शिक्षा मंत्री धन सिंह का घेराव करने देहरादून जाएंगे

आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिये स्कूल से लेकर गांवों तक निकाली जा रही है जन जागरूकता रैली ।

0

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग विधान सभा के जिले ,मंडल,व बूथ स्तर तक निकाल चुके हैं तिरंगा अभियान रैली ।

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी गांव गांव जाकर कर रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ।

देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश भर में भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज पित्रधार में स्कूली छात्रों संग तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही खेड़ाखाल,नवासू, टैण्ठी, गहरखाल,क्वली, पाटा गाँव में हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर जन जागरण रैली निकाली। इस अवसर पर उन्होंने 13-15 के बीच सभी घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध सभी गांववासियों से किया। तथा इस देशव्यापी अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने का अनुरोध सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं जनता से किया। इस अवसर कनिष्ठ प्रमुख अगस्तमुनि शशि नेगी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, सोवन नेगी, विजय कंडारी, मातबर सिंह गुसाईं सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।