25.3 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 328

UKSSSC भर्ती घोटाले में 100 से अधिक लोगो की हो सकती है गिरफ्तारी ।

0

उत्तरकाशी जिले के एक जिला पंचायत सदस्य का नाम भी आ रहा है सामने ।अब तक 13 लोगो की हो चुकी है गिरफ्तारी ।कहि सफेदपोश भी जा सकते हैं जेल।

देहरादून -UKSSSC में हुए भर्ती घोटाले को लेकर एसटीएफ की धरपकड़ जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि एसटीएफ की रडार पर उत्तरकाशी का एक जिला पंचायत सदस्य आया है। लेकिन एसटीएफ में तलब होने से पहले ही वह जिला पंचायत सदस्य बैंकॉक चला गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में हुई भर्ती घोटालों में भी उसका नाम आ चुका है। अब एसटीएफ उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है जिसके बाद उस पर कड़ा शिकंजा कसा जा सकता है।

एसटीएफ UKSSSC में हुए भर्ती घोटालों की लगातार फाइल खंगाल रही है। इस छानबीन में अभी तक सफेदपोशों तक हाथ नहीं पहुंचे हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब एसटीएफ सफेदपोशों तक पहुंच सकती है। एसटीएफ ने उत्तरकाशी के एक जिला पंचायत सदस्य को अपनी रडार पर ले लिया है। लेकिन एसटीएफ जब तक उसके गिरेबान तक पहुंचती, तब तक वह शातिर जिला पंचायत सदस्य दो महीने के टूरिस्ट वीजा पर विदेश चला गया। बताया जा रहा है कि इस जिला पंचायत सदस्य का नाम पहले भी हुई भर्ती घोटाले में आ चुका है। लेकिन अपने राजनीतिक पकड़ के कारण वह बचता आ रहा था। इस जिला पंचायत सदस्य ने पूर्व में आयोजित भर्तियों में अपने कई परिजनों को चयन कराया था। यह माना जा रहा कि इस जिला पंचायत सदस्य को एसटीएफ मुख्य साजिशकर्ता भी बना सकती है। एसटीएफ इस पर शिकंजा कसने के लिए पुख्ता सबूत तलाश रही है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि UKSSSC पेपर लीक मामले में रिकॉर्ड सौ से अधिक गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तारी होने पर रैकेट से जुड़े आरोपियों को जेल जाना होगा। अभी तक इस पूरे मामले में 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जो भी जांच के दायरे में आ रहा है उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर ही कार्रवाई की जा रही है। जिस तरह धीरे- धीरे नामों का खुलासा हो रहा है उससे ऐसा लग रहा है इस पूरे मामले में सौ से अधिक गिरफ्तारियां हो सकती है।

पहाड़ी जिलों से शिक्षकों का हो रहा है पलायन ।

0

 

मैदानी क्षेत्रों के लिये भर रहे हैं विकल्प ।पहाड़ में न आने के लिये छोड़ रहे हैं अपनी पदोन्नति ।।

पौड़ी – उत्तराखण्ड के पहाडी क्षेत्रों में सेवा देने से कतरा रहे सरकारी शिक्षको से देहरादून व अन्य सुगम क्षेत्रों का मोह नही छूट पा रहा है हालात ये हैं कि अब पहाड़ो में टिकने के बजाय देहरादून का मोह बांधे शिक्षक अपनी पदोन्नी तक ठुकरा रहे हैं ।शिक्षा विभाग द्वारा कुछ दिनों पूर्व पौड़ी में गढवाल मण्डल के अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ठ की अध्यक्षता में गढवाल मण्डल के शिक्षको की कांउसलिंग पूरी हुई है इसमें प्राइमेरी हेडमास्टर और जूनियर के शिक्षको को एलटी सवंर्ग में पदोन्न करने के लिये कांउसलिंग तो रखी गई लेकिन 30 फीसदी कोटे के तहत निर्धारित सभी पदों को लेकर शिक्षको के विकल्प यहां महकमे को मिल ही नही पाये। एलटी के 295 पदों को जहां गढवाल मण्डल में 30 फीसदी कोटे से भरा जाना था तो वहीं इसके सापेक्ष 163 पदों पर विभाग को विकल्प मिल सके। इससे शेष पदों पर कांउसंलिंग हो नहीं हो पाई जिसकी मुख्य वजह शिक्षको को पहाडी जिले में नही बल्कि सुगम जिले देहरादून में दिलचस्पी थी । काउसलिंग में अधिकतर शिक्षको ने देहरादून का विकल्प मांगा लेकिन इन विकल्पों में खाली सीट न होने के कारण शिक्षको ने अपनी पदोन्नी ही की ठुकरा डाली । गढवाल मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने इसे बहुत बडी विडम्बना माना है उन्होने बताया कि देहरादून का मोह लगाये शिक्षक पहाड पर रहकर शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में अब बिलकुल भी दिलचस्पी नही रख पा रहे हैं ।जो कि शिक्षा विभाग के लिये भी चिंता का विषय है।

भारत के अंतिम गांव में विश्वकल्याण के लिये किया जा रहा है महायज्ञ ।।

0

 

चमोली (बदरीनाथ)-भारत के सबसे अंतिम गांव माणा में इन दिनों रौनक है ! रोनक का कारण है माणा गांव में 22 वर्षों के बाद घंटाकर्ण महायज्ञ का आयोजन , जिसे होम यज्ञ का नाम दिया गया है, इस यज्ञ में शामिल होने के लिए भोटिया जनजाति के लोग देश के कोने-कोने से माणा गांव पहुंच रहे हैं।

यज्ञ का आयोजन क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि के लिए किया जा रहा है लगभग 22 वर्षों के बाद भव्य यज्ञ का आयोजन भोटिया जनजाति के लोगों ने सामूहिक रूप से कर रहे है लगभग एक लाख मंत्र जाप से इस यज्ञ कुंड में आहुति दी जा रही है जिससे भागवान घंटाकरण को ऊर्जा प्राप्त होगी।

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को स्वतंत्रता दिवश पर मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित ।

0

देहरादून, – उत्तराखण्ड पुलिस सेवा में अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवश पर डीजीपी अशोक कुमार कि संस्तुति के आधार पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाएंगे ।

विशिष्ट कार्य के लिये मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (3)

1- रेखा दानू, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद टिहरी गढ़वाल।
2- कृपाल सिंह, उप निरीक्षक वि0श्रे0 ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3-वेद प्रकाश भट्ट, मुख्य आरक्षी, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।

उत्कृष्ट सेवा के लिये (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-05

1-त्रिवेन्द्र सिंह राणा, निरीक्षक ना0पु0, जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड
2- चंचल शर्मा, निरीक्षक ना0पु0, सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी।
3- आनन्द लाल, उप निरीक्षक ना0प0, जनपद बागेश्वर।
4- राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हे0का0प्रो0 43 ना0पु0, जनपद अल्मोड़ा।
5- दया कृष्ण जोशी, मुख्य आरक्षी 19 ना0पु0, जनपद ऊधमसिंहनगर।

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-20
1- विनोद कुमार थापा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद पिथौरागढ़।
2- राजेश शाह, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सी0आई0डी0देहरादून।
3- राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।
4- कुसुम बसनाल, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचनामुख्यालय।
5- हरी सिंह नेगी, उप निरीक्षक(एम)/ अशुलिपिक, पुलिस मुख्यालय।
6- गोविन्द सिंह मनकोटी, प्लाटूनकमाण्डर, 31वीं वाहिनी पीएसी।
7- सावित्रि सती, उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय।
8- शान्ति प्रसाद नैनवाल, उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय।
9- उमेश कुमार, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
10- राधिका नबियाल, उप निरीक्षक ना0पु0, पुलिस मुख्यालय।
11- राम सिंह, उ0नि0वि0श्रे0 टी0पी0, जनपद चम्पावत।
12- ठाकुर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक वि0श्रे0 स0पु0, पुलिस मुख्यालय।
13- सब्बल सिंह राणा, मुख्य आरक्षी प्रो0 ना0पु0, पुलिस मुख्यालय।
14- ललित प्रसाद, मुख्य आरक्षी 3177, आईआरबी प्रथम।
15- भाष्करानन्द थपलियाल, मुख्य आरक्षी 09 ना0पु0, जनपद चमोली।
16- जगदीश राम, मुख्य आरक्षी 142, 31वीं वाहिनी पीएसीरूद्रपुर।
17- गणनाथ सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद रूद्रप्रयाग।
18- रमेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी डॉग हैण्डलर, जनपद ऊधमसिंहनगर।
19- निर्मलामेर सजवान, म0 आरक्षी 123, जी0आर0पी0उत्तराखण्ड।
20- साहिद हुसैन, आरक्षी डीआर अभिसूचना मुख्यालय ।

विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-46*
1- रमेश कुमार सैनी, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद टिहरीगढ़वाल।
2- सुमनलता, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3- मुकेश कुमार, आरक्षी 168 ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4- मनोज नेगी, आरक्षी 108 ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
5- पूजा पाण्डेय, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
6- प्रीतपाल सिंह, आरक्षी 252 ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
7- विजयपाल आरक्षी 454 ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
8- नितेश शर्मा, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
9- विवेक कुमार, आरक्षी 222, जनपद हरिद्वार।
10- हरवीर, आरक्षी 123, जनपद हरिद्वार।
11- मनोज मनराल, निरीक्षक अभिसूचना, एसआईओ स्टॉफ देहरादून।
12- दिनेश कुमार, उप निरीक्षक अभिसूचना, एसआईओ स्टॉफ देहरादून।
13- संजय सिंह, आरक्षी अभि0, एस0आई0ओ0 स्टॉफ गोपेश्वर।
14- नरेन्द्र सिंह, आरक्षी अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून।
15- संदीप शर्मा, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद ऊधमसिंहनगर।
16- मौ0 अकील सिद्दकी, मुख्य आरक्षी प्रो0 125 ना0पु0, जनपद नैनीताल
17- अनिल कुमार गिरी, आरक्षी 238 स0पु0, जनपद नैनीताल
18- कुन्दन सिंह कठायत, आरक्षी 67 ना0पु0, जनपद नैनीताल
19-लक्ष्मण सिंह जगवाण, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद नैनीताल
20- पवन कुमार, आरक्षी 322, जनपद चम्पावत।
21- प्रदीप चौहान, निरीक्षक ना0पु0, जनपद देहरादून।
22- आशीष राठी, आरक्षी 1462 ना0पु0, जनपद देहरादून।
23- विजय कुमार, आरक्षी 917 ना0पु0, जनपद देहरादून।
24- अरविन्द भट्ट, आरक्षी 1093 ना0पु0, जनपद देहरादून।
25- बृजपाल सिंह, आरक्षी 857, जनपद देहरादून।
26- बिशन लाल, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद अल्मोड़ा
27- खुशाल राम, आरक्षी 343 ना0पु0, जनपद अल्मोड़ा
28- जवाहर लाल, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0उत्तराखण्ड।
29- राजेश ध्यानी, उप निरीक्षक ना0पु0, एस0टी0एफ0उत्तराखण्ड।
30- रवि बोरा, आरक्षी ना0पु0, साईबर थाना कुमाऊॅ।
31-श्री शरद चन्द्र गुसाई, निरीक्षक ना0पु0, एस0टी0एफ0 /ए0डी0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।
32-श्री चिरंजीत सिंह, मुख्य आरक्षी प्रो0, एस0टी0एफ0/ए0डी0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।
33-श्री जय सिंह, आरक्षी, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।
34-श्री शादाब अली, आरक्षी, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।
35-श्री प्रदीप राणा, निरीक्षक ना0पु0, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड।
36-श्री हितेश, मुख्य आरक्षी, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड।
37-श्री रियाज अख्तर, आरक्षी, एस0टी0एफ0 कुमाऊॅ यूनिट, उत्तराखण्ड।
38-श्री के0जी0मठपाल, उप निरीक्षक, एस0टी0एफ0 कुमाऊॅ यूनिट, उत्तराखण्ड।
39-श्री जहांगीर अली उप निरीक्षक ना0पु0 जनपद हरिद्वार।
40-श्री अशोक कुमार आरक्षी 177 ना0पु0 जनपद हरिद्वार।
41-श्री नितिन कुमार आरक्षी 1187 ना0पु0 ,जनपद हरिद्वार।
42-श्री कुलदीप सिंह अधिकारी, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद अल्मोड़ा।
43-श्री सुनील मैठाणी, आरक्षी 224 ना0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
44-श्री नीरज कुमार, आरक्षी 1535, 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार।
45-श्रीमती आशा देवी, महिला आरक्षी 58, 31वीं वाहिनी पी0ए0सी0रूद्रपुर।
46-श्री राकेश चन्द्र, आरक्षी 2663, एस0डी0आर0एफ0 उत्तराखण्ड।

*चार-धाम यात्रा/कावंड मेला/पूर्णागिरी मेले में विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-48*
1-श्री आशुतोष तिवारी, आरक्षी 122 ना0पु0, जनपद चमोली।
2-श्री कुलदीप काण्डपाल, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद चमोली।
3-श्री नरेन्द्र सिंह रावत, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद चमोली।
4-श्री नरेन्द्र कोठियाल, उपनिरीक्षक ना0पु0, जनपद चमोली।
5-श्री कुलदीप, आरक्षी 12 ना0पु0, जनपद चमोली।
6-श्री चमन सिंह, मुख्य आरक्षी 01 स0पु0, जनपद टिहरीगढ़वाल।
7-श्री सुभाष ध्यानी आरक्षी जल पुलिस, जनपद टिहरीगढ़वाल।
8-श्री नरेन्द्र सिंह, आरक्षी 73 स0पु0, जनपद टिहरीगढ़वाल।
9-श्री अविनाश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।
10-श्री देवेन्द्र सिंह मनराल उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद चम्पावत।
11-श्री हरिमोहनराणा, आरक्षी 539 ना0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
12-श्री भगतदास, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
13-श्री उमेश नेगी, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
14-श्री हरीश फर्त्याल, उप निरीक्षक स0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
15-श्रीमती रेखा, आरक्षी 171 ना0पु0, जनपद उत्तरकाशी।
16-श्री नीरज सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
17-श्री विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
18-श्री विकास पुण्डीर, निरीक्षक यातायात, जनपद हरिद्वार।
19-श्री खेमेन्द्र गंगवार, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
20-श्री अंशुल अग्रवाल, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद हरिद्वार।
21-श्री मुनब्बर हुसैन, उप निरीक्षक, जनपद हरिद्वार वर्तमान पिथौरागढ़।
22-श्री अनिल सिंह नेगी, उप निरीक्षक, अभिसूचना, जनपद हरिद्वार।
23-श्री अनूप रावत, सहायक उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार ।
24-श्री अतुल, हे0का0 जल पुलिस, जनपद हरिद्वार।
25-श्री विपिन तोमर, फायर सर्विस चालक, जनपद हरिद्वार।
26-श्री महेन्द्र सिंह, आरक्षी 464, जनपद हरिद्वार।
27-श्री शेर सिंह, आरक्षी 88 यातायात, जनपद हरिद्वार।
28-श्री मंजुल रावत, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद रूद्रप्रयाग।
29-श्री अनिल रावत, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद रूद्रप्रयाग।
30-श्री दयाल सिंह, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद रूद्रप्रयाग।
31-श्री नरेन्द्र सिंह, आरक्षी 176 ना0पु0, जनपद रूद्रप्रयाग।
32-श्रीमती वन्दना, महिला आरक्षी 163, जनपद रूद्रप्रयाग।
33-श्रीमती श्वेता, महिला आरक्षी 115 ना0पु0, जनपद रूद्रप्रयाग।
34-श्री अरविन्द, आरक्षी (मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु) जी0आर0पी0उत्तराखण्ड।
35-श्री प्रवीण नेगी, आरक्षी 13, जी0आर0पी0उत्तराखण्ड।
36-श्री मीनू गौतम, उप निरीक्षक ना0पु0, जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड।
37-श्रीमती दिपेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी 1054, 40 पी0ए0सी0 हरिद्वार।
38-श्री अर्जुन सिंह, आरक्षी (मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु), आई0आर0बी0 द्वितीय।
39-श्री बारू सिंह, आरक्षी 1988, एस0डी0आर0एफउत्तराखण्ड।
40-श्री रूस्तम सिंह, आरक्षी 9639, एस0डी0आर0एफउत्तराखण्ड।
41-श्री प्रवीण सिंह, आरक्षी 917, एस0डी0आर0एफ0उत्तराखण्ड।
42-श्री सुनील चन्द, आरक्षी 597, एस0डी0आर0एफ0उत्तराखण्ड।
43-श्री धर्मेन्द्र प्रसाद, आरक्षी 240, एस0डी0आर0एफ0उत्तराखण्ड।
44-श्री मौ0 अकरम, निरीक्षक ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
45-श्री कमलेश शर्मा, उप निरीक्षक ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
46-श्री बलवन्त सिंह, आरक्षी (मुख्य आरक्षी प्रशिक्षणाधीन) जनपद पौड़ी गढ़वाल।
47-श्री सुरेन्द्र लाल, आरक्षी 336 ना0पु0, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
48-श्री शैलेन्द्र रावत, आरक्षी 268 ना0पु0 जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस उपधीक्षक से उच्चस्तर के पुलिस अधिकारियों को पदक/सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन ।

0

रुद्रप्रयाग –  आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है ।अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत मा. प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद के 50 हजार से अधिक घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, वार्ड मेंबरों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। साथ ही इस कार्यक्रम की सफलता के लिए 40 हजार झंडे तैयार किए गए हैं और इनके वितरण के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियों को झंडे उपलब्ध करा दिए जाएंगे जिनका वितरण 8 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली बैठक में कराना सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि 10 हजार झंडों की व्यवस्था जन प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं स्वयं लोगों के द्वारा की जा रही है। सभी को इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए इसके लिए सभी लोगों को जागरुक करने तथा सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए जागरुकता रैली के साथ-साथ स्कूलों में आजादी के महत्व के संबंध में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए।

समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण गर्भवती महिला कि मौत।

0

देहरादून- उत्तराखण्ड में आये दिन स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बंधित खबरे हमेशा चर्चाओं में रहती हैं कहि डॉक्टरों के अभाव तो कही एंबुलेंस सेवाओ का समय पर न मिलना आम बात हो गयी है ।यही नही उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में महिलाओं का गर्भवती होना भी अब एक अभिश्राप बनता जा रहा है।क्यों आये दिन पहाड़ी इलाकों में गर्भवती की मौत के मामलों में लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही है।उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिले उत्तरकाशी में एक ऐसा ही मामला है जिसमें एंबुलेंस के इंतजार में एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी है। हालांकि प्रभारी सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच के आदेश दिए हैं।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रभारी सचिव ने आदेश दिए कि घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो। इसके लिए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यक्तिगत रूप से मॉनीटरिंग की जाए। जिससे आम लोगों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सके।

बद्रीनाथ में नर नारायण जयंती को उलास पूर्ण मनाई गई ।

0

बदरीनाथ- भू बैकुंठ धाम बद्रीनाथ में नर नारायण जयंती के आज अंतिम दिन भगवान श्री नर-नारायण की विग्रह मूर्ति भगवान बद्रीविशाल के जन्मस्थल बामणी गांव के समीप लीला ढूंगी में पहुंची जहां सैकड़ों भक्तों के मध्य धर्माधिकारी बदरीनाथ धाम के सानिध्य में और वेदपाठी आचार्य गणों की उपस्थिति में भगवान नर नारायण का दिव्य अभिषेक पूजन हुआ, इस दौरान बामणी गांव में आज देव उत्सव का माहौल था।

मान्यता है कि भगवान विष्णु के 24 अवतारों में शामिल नर-नारायण ने सतयुग में अवतार लिया और बद्ररिकाश्रम में तपस्या की। बदरीनाथ में उनके अवतरण की खुशी में सदियों से हर वर्ष नर-नारायण जयंती मनाते हैं|
भगवान ब्रह्मा के पुत्र धर्म की पत्नी रुचि के माध्यम से श्रीहरि विष्णु ने नर और नारायण नाम के दो ऋषियों के रूप में अवतार लिया। जन्म लेते ही वे बदरीवन में तपस्या करने के लिए चले गए। उसी बदरीवन में आज बद्रीकाश्रम बदरीनाथ बना है। वहीं नर और नारायण नामक दो पहाड़ है। जो आज भी मंदिर के दोनों छोर पर बदरी पुरी में विद्यमान है।

रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोजवेज बसों में आने जाने के लिये नही देना पड़ेगा किराया।

0

सचिव परिवहन द्वारा किये गए आदेश जारी ।

देहरादून – उत्तराखण्ड सरकार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तखण्ड की महिलाओं को रक्षा बंधन पर्व के दिन अपने भाइयों को राखी बांधने के लिये आने जाने वाली महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कराएगी । इसके लिये धामी सरकार के द्वारा आज आदेश भी जारी किया गया है ।


सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है ।सभी महिलाओं को 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन फ्री यात्रा कराई जयेगी।जिससे सभी महिलाएं रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर अपने अपने भाइयों को राखी बांध सके ।

भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री ने अपनी ही सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप ।

0

बिजली खरीद को लेकर लगे आरोप ।

देहरादून- उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है ।लेकिन साल दर साल उत्तखण्ड में बिजली की दरों में तीव्र वृद्वि होती नजर आती है ।लेकिन भी उत्तराखण्ड को अन्य प्रदेशों से यहां के लिये बिजली खरीदनी पड़ती है ।बिजली खरीद में भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री रघुनाथ सिंह नेगी द्वारा अपनी ही सरकार पर एक हजार करोड़ रुपए की बिजली खरीद का आरोप लगा रहे हैं ।पूर्व राज्य मंत्री ने इस बिजली खरीद के खेल पर राजभवन से भी संज्ञान लेने की मांग की और इस पुरे प्रकरण की सीबीआई जांच करने की मांग की है ।

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा विद्युत खरीद मामले में मोटी कमीशन खोरी के खेल को अंजाम देने के लिए गर्मी का सीजन आने से पहले विद्युत आपूर्ति मामले में बिना होमवर्क नहीं किया गया और न ही करार के तहत विद्युत आपूर्ति करने वाली कंपनियों की कोई समीक्षा की गई तथा विभाग की सोची समझी अदूरदर्शिता एवं कुप्रबंधन के चलते इस प्रदेश को लगभग 1026 करोड रुपए की बिजली इंडिया एनर्जी एक्सचेंज ,पावर एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया एवं एनवीवीएन नई दिल्ली से महंगे दामों पर माह मार्च 2022 से जून 2022 तक खरीदनी पड़ी … जिसने प्रदेश के खजाने को बड़ा नुकसान पहुँचाया है । पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि ऊर्जा विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है लेकिन फिर भी इस विभाग में ऐसा खेल हो गया कि मजबूरन सरकार को लगभग 1200 मिलीयन यूनिट्स बिजली बाहर से महंगे दामों में खरीदनी पड़ी | उक्त बिजली लगभग ₹8 से लेकर ₹12 प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई जिसकी कीमत 1026 करोड रुपए है ,इसलिए इस पुरे प्रकरण की जाँच की जाय ।

बागवान के पास रोडवेज बस और कार की हुई भिड़ंत|

0

श्रीनगर: नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी. हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से तीन लोगों को नजदीकी अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. दो अन्य को हल्की फुल्की चोटें आई हैं. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

सड़क दुर्घटना में कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली को हल्की चोटें आई हैं. जबकि उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर रोतली को गंभीर चोटें आई हैं. गंभीर घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कर दिया गया है. हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं. दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं|