27.8 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 329

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगो तक पहुंचाए विभाग ।

0

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समाजकल्याण विभाग को किया निर्देशित शिवरो के माध्यम से किया जाय सरकारी जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार ।

रुद्रप्रयाग -केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा घोषित जन लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने में समाजकल्याण अहमभूमिका निभा रहा है समाजकल्याण विभाग के द्वारा गरीब व निर्धन व असहाय लोगो के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये शिवरो का आयोजन किया जा रहा है । समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी विभागों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।


विकासखण्ड उखीमठ में उपजिलाधिकारी उखीमठ की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार के तहत ब्लाॅक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजित शिविर में लगभग 200 से 250 के बीच लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गए हैं, इसमें राशन कार्ड, प्रमाण-पत्र, समाज कल्याण द्वारा निर्गत की जानी वाली पेंशन, शपथ-पत्र आदि तहसील स्तर पर दी जाने वाली सेवाएं उपलब्ध कराई गयी । उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में पात्र व्यक्तियों द्वारा जो भी आवेदन पत्र विभिन्न योजनाओं के लिए उपलब्ध कराए गए हैं उन आवेदन पत्रों में तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।


बहुउद्देशीय शिविर में पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग, जन सेवा केंद्र द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके। इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
उखीमठ में लगे बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं आवेदन पत्र उपलब्ध कराए गए जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 31, दिव्यांग पेंशन के 11, विधवा पेंशन के 08, किसान पेंशन के 02, पारिवारिक लाभ के 05 तथा पुत्री शादी अनुदान के 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, पंचायती राज विभाग द्वारा 296 परिवार रजिस्टर की नकल, 03 मृत्यु प्रमाण-पत्र, 13 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 67 बीपीएल प्रमाण-पत्र, राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, स्थाई निवास आदि के 55 प्रमाण-पत्र व 164 खाता खतौनियां निर्गत की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 16 महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा विद्युत विभाग द्वारा 13 बिलों को जमा किया गया। श्रम विभाग द्वारा 18 श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण किया गया। इस दौरान 23 आधार कार्ड बनाए गए तथा खाद्य विभाग द्वारा 31 राशन कार्ड यूनिट जोड़े गए। उद्यान विभाग द्वारा 50 विभिन्न प्रजातियों के बीज वितरण, कृषि विभाग 13 कृषि उपकरण बिक्री किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी के माध्यम से 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 53 कोविड वैक्शीनेशन, 10 एएनसी, 15 हीमोग्लोबिन जांच तथा 120 लोगों की आंखों की जांच की गयी ।

रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यालय से घर घर तिरंगा का शुभारम्भ ।

0

विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया कार्यकर्ताओ के लिए विक्रय केंद्र का शुभारंभ।
रुद्रप्रयाग -आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकता द्वारा आजादी को अमृत महोत्सव के रुप में घर घर तिरंगा फहराने के कार्य जुट गए हैं ।
रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यलय से आज आजादी अमृत महात्सव का शुभारंभ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया है ।और भाजपा कार्यालय से ही विक्रय केंद्र का भी शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को भब्य रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है । आजादी अमृत महात्सव 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक इस का आयोजन किया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा


9 अगस्त तक हर गांव में तिरंगा पहुंचाया जाएगा ।विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इस अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है और जनपद के सभी घरों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम सफल बना है।घर घर तिरंगा अभियान के संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जिले से लेकर बूथ स्तर तक अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लियेयोजना बना दी गयी है प्रचार प्रसार के माध्यम से घर घर तिरंगा पहुंचाया जाएगा ।

बूथ से लेकर मंडल ,विधानसभा व जिले की टीमों का गठन किया जा चुका है ।और 9 अगस्त तक जिले के सभी गांवों में तिरंगा भेजा जाएगा । इस मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक त्रिलोक सिंह रावत, विधानसभा संयोजक भारत भूषण भट्ट, विक्रय केंद्र प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भण्डारी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सतेराखाल मण्डल अध्यक्ष गम्भीर विष्ट, तिलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष कुलवीर रावत, अगस्त्यमुनि मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता चरण सिंह राणा, भूपेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी, अरूण कप्रवाण, अमित प्रदाली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग फिर बंद ।

0

रुद्रप्रयाग -तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग मयाली से आगे आश्रम में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है ।जिससे घनसाली चिरबटिया,त्यूखर, आने जाने के लिये सड़क बंद हो चुकी ।लोकनिर्माण विभाग को अवगत करा दिया गया है सड़क खोलने के लिये जेसीबी मशीन विभाग द्वारा भेजी जा रही है ।एक महीने बाद आज ही बुरांसकांठा में पुल बनकर तैयार हुआ था।आवाजाही भी शुरू हो चुकी थी ।लेकिन लगातार बारिश होने से एक बार मयाली आश्रम में सड़क बंद हो चुकी है । घनसाली या चिरबटिया, त्यूखर आने जाने वाले मयाली जखोली मोटर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं ।

केदारनाथ यात्रा कर लौटी महिला खाई में गिरी ।

0

केदारनाथ यात्रा कर लौटी महिला खाई में गिरी ।

यात्रा पर आई एक महिला कल रात करीब पौने नौ बजे ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे से कौड़ियाला के पास सोंडपानी से खाई में गिर गई। इस संबंध में एसडीआरएफ टीम को देवप्रयाग पुलिस ने सूचना दी। आज सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को रोप और स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क मार्ग तक पहुंचाया और देवप्रयाग थाना पुलिस के हवाले किया। एसडीआरएफ और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला शेख धर्मपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला रोड से खाई में कैसे गिरी इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है।

महिला अपने पति के साथ केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रही थी। देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौड़पानी में महिला खाई में गिर गयी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई। प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। मृतक का नाम-प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- शेख धर्मपुर, थाना- सिविल लाइन, मुरादाबाद।

एक दिन पहले मंगलवार रात्रि 8:45 बजे थाना देवप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई है, जिसे ढूढने हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC सुरेश प्रसाद के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

स्वच्छता के क्षेत्र में अगस्तयमुनि नगर पंचायत निकली प्रथम,CM धामी ने किया सम्मानित।

0

अब तक नगरपंचायत को मिल चुके कहि अवार्ड ।
प्रधानमंत्री आवास में भी मिल चुका पुरस्कार ।

उत्तराखंड में अगस्तयमुनि नगर पंचायत को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालो में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने यह पुरस्कार लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में यह पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पखवाडे में सराहनीय योगदान देने वालों के साथ ही पुस्तक की लेखक पलोमा दत्ता तथा ट्रेक द हिमालया के सदस्यों को भी शुभकामनाये दी। मुख्यमंत्री ने जिन्हें सम्मानित किया उनमें नगर पालिका परिषद् अगस्तयमुनि, रामनगर व शिवालिक नगर हरिद्वार, होटल रेस्टोरेंट ऐशोशियेशन, बेस्ट बेरियर सोसाइटी आदि के सदस्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर घर झंडा योजना के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालया के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यीय दल ने चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1170 किलोमीटर का सफर तय किया। अभियान के तहत 25 सदस्यों की विशिष्ट टीम ने 51 दिनों तक पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम किया। इस पूरे अभियान पर बनी डॉक्यमेंट्री फिल्म के साथ यात्रा मार्ग पर आधारित पुस्तक वॉकिंग टू द गॉड का प्रकाशन संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस दल को 25 अक्टूबर, 2021 को उनके द्वारा रवाना किया गया था। दल का यह प्रयास निश्चित रूप से उत्तराखण्ड के पर्यटन के लिये सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्राचीन चारधाम यात्रा पर बनी डाक्यूमेंट्री तथा पुस्तक हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे हमारी चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखंड को एक नई पहचान मिलेगी। इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, ट्रैकिंग, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और मूल रोजगार को बढ़ावा देने के साथ मूल्यवान इतिहास, परंपराओं और समृद्ध संस्कृति को मजबूत करना था। इस अभियान के जरिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संग्रहित हुआ है, जो भविष्य में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने व पलायन रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना की मूल अवधारणा में पर्यटन क्षेत्र को राज्य की आर्थिकी का मुख्य आधार माना गया था। इस सम्बन्ध में पूर्व आईएएस अधिकारी सुश्री आराधना जौहरी द्वारा लिखित पुस्तक वियोंड द मिस्टी वेल, टैम्पल टेल्स ऑफ उत्तराखण्ड का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पुस्तक भी देश विदेश में उत्तराखण्ड के पौराणिक दिव्य मंदिरो मनोरम दुर्लभ स्थलों का प्रमाणिक परिचय देने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम इस वर्ष हमारे लिये किसी चुनौती से कम नही थी, दो साल बाद शुरू हुई इस यात्रा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर आये। कपाट खुलने के समय तो यह संख्या एक दिन में 20 से 25 हजार तक रही। यह हमारे पर्यटन के लिये शुभ संकेत है। चारधाम यात्रा मार्गों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये हमारे प्रयास निरन्तर जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। 5 नवम्बर 2021 को केदारनाथ यात्रा के समय प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। केदारनाथ पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके लिये 265 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये गये हैं। केदारनाथ हेतु केबल कार की योजना कार्य चल रहा है। भारत माला योजना की भांति पर्वतमाला योजना के अन्तर्गत सर्वाधिक लाभ राज्य को मिल रहा है। कुमायू क्षेत्र के प्राचीन मन्दिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन की शुरूआत की जायेगी, चार धाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना, डोईवाला-यमुनोत्री रेल परियोजना के साथ दिल्ली देहरादून एलेवेटेड रोड राज्य के पर्यटन को नई दिशा देने का भी कार्य करेंगे, इसमें हवाई यात्रा से भी कम समय दिल्ली जाने में लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कांवड यात्रा में भी लाखों श्रद्धालु आये। कांवड यात्रा की व्यवस्थाओं के हरिद्वार के साथ ही इससे जुड़े जनपदों के लिये बजट की व्यवस्था की गई है। इससे इस यात्रा को बेहतर ढ़ंग से संचालित किये जाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के ऊपर ईश्वर की बड़ी कृपा है। हमारे चार धाम पर्यटन स्थलों पर व्यवस्थायें सुविधाजनक होगी तो लोग यहां बार बार आने का मन बनायेंगे। इस दिशा में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगो को भी राज्य के पर्यटन की बेहतरी के लिये अपना योगदान देना होगा।

उत्तराखंड पुलिस में  अधिकारियों के हुए तबादले|

0

उत्तराखंड पुलिस में  अधिकारियों के हुए तबादले, 8 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले।

  • मनीषा जोशी की उप सेनानायक आईआरबी प्रथम में तैनाती
  • राजन सिंह की उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय में तैनाती
  • जोधराम जोशी की अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय में तैनाती
  • राकेश चंद्र देवली की अपर पुलिस अधीक्षक /मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनाती,
  • बिजेंद्र दत्त डोभाल की अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल में तैनाती,
  • चक्रधर अंथवाल  की अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय में तैनाती
  • शेखर चंद्र सुयाल की अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार पौड़ी में तैनाती
  • कमला बिष्ट की अपर पुलिस अधीक्षक सी आई डी सेक्टर हल्द्वानी में तैनाती
  • अभय कुमार सिंह की अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर में तैनाती|

 

केदारनाथ धाम में षोडसाचार पूजा के अलावा नाग-नागिन की पूजा-अर्चना की गई।

0

रुद्रप्रयाग। आज नाग पंचमी है और हिंदु समाज में आज के दिन का बहुत बड़ा महत्व है। आज के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ही नाग-नागिन की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि आज शिव मंदिरों में जाकर नाग-नागिन की पूजा-अर्चना करने से काल सर्प दोष का निवारण होता है। केदारनाथ धाम में भी आज भगवान केदारनाथ के गर्भ गृह में केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से षोडसाचार पूजा के अलावा नाग-नागिन की पूजा-अर्चना की गई।
केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने बताया कि आज नाग पंचमी का विशेष पर्व है। आज के दिन केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में षोडसोचार पूजा-अर्चना के बाद नाग-नागिन की पूजा की गई। काल सर्प दोष वाले व्यक्ति को आज शिवालय में जाकर नाग-नागिन की पूजा करनी चाहिये। पूजा करने और नाग-नागिन को वहीं छोड़ने से उसके दोष का निवारण होता है।

Uksssc भर्ती घोटाले को देखते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने दिये तेजी से कायर्वाही करने के निर्देश|

0

देहरादून-राज्य में भर्ती घोटाले को लेकर लगातार हो रही गिरफ्तारियोंको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इन मामले पर और तेजी से कायर्वाही करने के निर्देश दिए हैं । uksssc में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी भर्ती घोटाले में हो चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि जब तक घोटाले के अंतिम आरोपी  कि गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब कर कार्यवाही चलती रहेगी । इसके साथ ही अन्य विभागों में भी यदि कोई मामला सामने आता है तो उस पर भी कार्यवाही की जाएगी ।आपको बता दें कि उत्तराखंड चयन सेवा आयोग द्वारा कराई भर्तियों में बड़ा खुलासा हुआ था। जिसके बाद शुरुआत में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था । जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही नये नये किरदार भी सामने आ रहे हैं ।अबतक आयोग की भर्ती घोटले में 12 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है|

धामी मंत्रीमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार ।

0

देहरादून – भाजपा हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की छुट्टी किए जाने और पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाने के बाद अब उत्तराखंड के सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, यहां तक कि भाजपा संगठन में भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है कि कभी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, प्रदेश में मंत्रिमंडल की 3 कुर्सी खाली पड़ी है, इसलिए कई विधायक उम्मीद लगाए हुए हैं, कि उनको मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद मिल सकता है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं,वह प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की छुट्टी होने के बाद लगाए जा रहे हैं, माना जा रहा है कि मदन कौशिक को धामी कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह मिल सकती है,मदन कौशिक भाजपा के भीतर बड़ा कद रखते हैं, और यही वजह थी, कि जब तीरथ सिंह रावत की जगह पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने थे,तो उस समय मदन कौशिक को मंत्रिमंडल की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी,ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर हरिद्वार जनपद को मंत्री पद दिया जा सकता है, जिसके तहत मदन कौशिक को मंत्री बनाया जा सकता है,मदन कौशिक के साथ एक और विधायक के मंत्री पद की शपथ लेने की भी चर्चाएं हैं,हालांकि भाजपा विधायकों का कहना है कि यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि कब वह मंत्रिमंडल विस्तार करते हैं। वही इस बार भाजपा में बदलाव के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान राजपुर विधायक खजान दास भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में थे लेकिन उनको भी पार्टी ने किनारे खड़ा कर दिया , वही खजान दास को भी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पार्टी समय-समय पर अपना काम करती है , समय आने पर जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।

निर्माणाधीन रेलवे टर्नल के बाहर बनी दीवार क्षतिग्रस्त|

0

चमोली /कर्णप्रयाग-ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के अन्तर्गत सिवाई में बन रही निर्माणधीन रेलवे टर्नल के बाहर बनी दीवार भू-धसाव होने से क्षतिग्रस्त हो गई है |

साथ ही टर्नल के ऊपर से गुजरने वाली कर्णप्रयाग सिवाई मोटर मार्ग लगभग 15 मीटर धसने के कारण पूर्ण रूप से बंद है जिसके चलते 13 गावो का संपर्क भी टूट चुका है।