24.8 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 344

उत्तराखंड में अवकाश को लेकर नया आदेश जारी

0

राज्य के सरकारी स्कूलों में अवकाश को लेकर नया आदेश जारी हो गया है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 जून से 5 जुलाई तक अवकाश रहेगा।

 

DGP अशोक कुमार ने समस्त जनपद प्रभारियों को अलर्ट रहने को लेकर किया निर्देशित

0

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अग्निपथ(agnipath) योजना के विरोध में परिलक्षित प्रतिक्रियाओं के दृष्टिगत प्रदेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में एक बैठक की गयी। DGP अशोक कुमार ने समस्त जनपद प्रभारियों को अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि कोचिंग सेन्टर संचालकों एवं प्रदर्शनकारी युवाओं से वार्ता करें और यह सुनिश्चित कर लें कि किसी भी स्थिति में शान्ति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रदेश में किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति असंवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करके शान्ति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करता है, तो उसके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये।

बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर निम्न निर्देश दिये गयेः-

अपने-अपने जिला मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करा लिये जाये तथा समय से आवश्यक पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये।
देश के अन्य राज्यों में होने वाली प्रतिक्रियाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए राज्य में इसका प्रभाव न पड़ने दिया जाय।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत जिला मुख्यालयों, महत्वपूर्ण संस्थानों, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल मार्ग, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डो, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थलों आदि पर आवश्यकतानुसार पुलिस/पीएसी बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों, टियर गैस आदि के साथ नियुक्त किया जाये।

यातायात को सुचारु रुप से संचालित कराये जाने हेतु पूर्व से एक कार्ययोजना तैयार कर ली जाये । आवश्यकता-नुसार उसका उपयोग किया जाये । जनपद प्रभारी स्वयं भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुये छोटी से छोटी घटनाओं पर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अवश्य कराएं।

जनपद में स्थापित सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सैल, सोशल मीडिया प्रमोशन सैल एवं साईबर सैल के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली खबरों पर भी सतर्क दृष्टि रखें और तत्काल उनका खण्डन कराते हुए सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा- एपी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र – करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- कु0 पी0 रेणुका सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड! बजट सत्र में ये विधेयक और विभाग वार बजट पास, पढ़ें रिपोर्ट

0

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है । इसके साथ ही राज्य के आम बजट पर भी मुहर भी लग गई है । विधानसभा ने आम बजट की पास कर दिया है । उत्तराखंड की धामी सरकार के पहले आम बजट पर विधानसभा की मुहर लग गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सत्र में आज विभागवार बजट पर विधानसभा ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही कई विधेयक पास हो गए है। विधानसभा सत्र के दौरान 22 घंटे 43 मिनट सदन की कार्रवाई हुई है । सदन की कार्यवाही में सदन में कैग की रिपोर्ट भी रखी गई है ।

बजट सत्र में विभाग वार बजट हुआ पास

जलापूर्ति आवास एवं नगर विकास विभाग का 2110 करोड़ 25 लाख 53 हजार रुपए का बजट पास
कृषि विभाग का 1206 करोड़ 19 लाख 93 हजार का बजट पास
परिवहन विभाग का 337 करोड 4 लाख 95 हजार का बजट पास
समाज कल्याण विभाग का 2022 करोड़ 65 लाख 78 हजार का बजट पास
पशुपालन विभाग का 531 करोड़ 66 लाख 61 हजार का बजट पास
श्रम एवं रोजगार विभाग का 605 करोड़ 31 लाख 88 हजार का बजट पास
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का 534 करोड 32 लाख 54 हजार का बजट पास
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का 2804 करोड़ 19 लाख 76 हजार का बजट पास
संसदीय कार्य विभाग का 94 करोड़ 28 लाख 63 हजार का बजट पास
पुलिस एवं जेल विभाग के लिए 2423 करोड़ 55 लाख 4 हजार का बजट पास
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 3994 करोड़ 16 लाख 38 हजार का बजट पास
ग्रामीण विकास विभाग का 3699 करोड़ 13 लाख 37 हजार का बजट पास
लोक निर्माण विभाग का 2338 करोड़ 86 लाख 50 हजार का बजट पास
सत्र में विधेयक हुए पास

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2022 पर लगी मुहर
उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा , अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा संसोधन विधेयक 2022 हुआ पास
लघु , सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम , उत्तराखंड उधम एकल खिड़की सुगमता और अनुज्ञापन संशोधन विधेयक 2022 पास

ब्रेकिंग उत्तराखंड: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून को रन फाॅर योगा कार्यक्रम

0

Breaking Uttarakhand: Run for Yoga program on 20th June to commemorate International Yoga Day

प्रतिभागियों का विवरण विभागानुसार

उत्तराखंड: कुछ जिलों में भारी बारिश, बौछार के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

0

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.
उत्तराखंड में बीते दो तीन दिन से बारिश का दौर जारी है. आज भी प्रदेश में कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मैदानी जिलों की बात करें तो बौछार के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं, मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जबकि, बाकी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

देहरादून की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछार हो सकती है. वहीं, तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. बारिश के वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, बीती रोज चंपावत में 14.5 और चल्थी में 9.5 (MM) बारिश दर्ज की गई.

ब्रेकिंग: सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखण्डी युवाओं के लिए अग्निपथ योजना अत्यंत लाभकारी :CM धामी

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती से सफलतापूर्वक पार पा रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।

आज कूटनीति से लेकर आर्थिक मोर्चे तक भारत की नीतियों को आदर्श माना जा रहा है और विकसित देश भी इनका अनुसरण करने को बाध्य हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में व्याप्त आर्थिक संकट से हम सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन इन हालातों के बीच एक भारत ही है जो अपने नागरिकों और विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अगले 18 माह में दस लाख नौकरियां देने के निर्णय ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है।
इस महाअभियान की शुरुआत ‘अग्निपथ’ योजना को प्रारम्भ कर की गयी है। जिसके तहत सेना में ‘अग्निवीरों’ को नियुक्त किया जाएगा। इससे ना केवल देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा बल्कि हमारी सेनाएं भी और अधिक युवा व सशक्त होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, की पहचान वीर भूमि के रूप में भी है। उन्होंने अग्नि पथ योजना के लिए प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते स्वंय भी अपने को गौरवान्वित महससू कर रहा हूं कि मुख्य सेवक के रूप में इस योजना को उत्तराखण्ड में लागू करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस योजना के तहत 17 वर्ष से 21 वर्ष के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा और इसकी शुरुआत आगामी 90 दिनों में हो जाएगी।

भारतीय सेना इस योजना के लागू होने के पश्चात आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ तिरंगे की आन-बान और शान को बढ़ाने का कार्य करेगी।

साथ ही इस योजना द्वारा देश को ऐसे युवाओं की एक बड़ी सौगात भी मिलेगी जो अनुशासित होंगे, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होंगे और जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि होगा ।
ऐसे ही युवा, नए भारत की नींव रखेंगे और जिस नींव पर उस नए भारत का निर्माण होगा जो पुनः विश्व गुरु कहलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए तो ये योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस योजना के ऐलान के बाद मुझे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से युवाओं के संदेश मिल रहे हैं जिनमें उन्होंने राष्ट्र सेवा की दिशा में किए गए इस अनुपम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना को लेकर देश का युवा अत्यंत उत्साहित है।

एक अग्निवीर ने तो मुझे दो लाइनें भी लिख कर भेजी हैं जिसे मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि
“अग्निमय हूं, अग्निरूप मैं अग्नि से आकंठ हूं हां मैं अग्निवीर हूं……

धधक रही राष्ट्र भक्ति की ज्वाला हृदय में धधक रही राष्ट्र भक्ति की ज्वाला हृदय में
मैं उसी में आसक्त हूं

हां मैं अग्निवीर हूं….

हां मैं अग्निवीर हूँ……”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से उत्तराखण्ड का जुड़ाव सर्वविदित है, हमारे यहां के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं से भारतीय सेना का इतिहास भरा पड़ा है। यहां के हर घर से कोई न कोई वीर सैनिक अवश्य ही भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा होता है।

अतः हमने यह तय किया है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत मां भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को राज्य सरकार उत्तराखण्ड पुलिस आपदा प्रबन्धन, चार धाम यात्रा प्रबन्धन सहित अनेक सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी, तत्सम्बन्धी नियम शीघ्र ही तय किये जायेंगे।

प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हम निरंतर इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा अग्निवीर बन राष्ट्र व राज्य का नाम रोशन करेंगे और अपने शौर्य व पराक्रम का परचम चारों दिशाओं में फहराएंगे।

Big Breaking: देहरादून _परिवहन मंत्री की बिगड़ी तबीयत

0

देहरादून _परिवहन मंत्री की बिगड़ी तबीयत।

सदन में सवाल जवाब के बीच परिवहन मंत्री चंदन राम दास बिगड़ी हालत।

विधानसभा डिस्पेंसरी से किए गए दून अस्पताल रेफर।

आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन चंदन राम दास का सवालों के जवाब का दिन

सीएम धामी ने चंपावत को विश्वविद्यालय परिसर के रूप में दी बड़ी सौगात

0

उप चुनाव जीतने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के रूप में बड़ी सौगात दी। वहीं इसके लिए बजट सत्र में 5 करोड़ की घोषणा की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप चुनाव प्रचार के दौरान चंपावत में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कैंपस खोलने की घोषणा की थी। वहीं सीएम ने शिक्षा का हब बनाने की बात भी कही थी। अब वार्षिक बजट में इसके लिए 5 करोड़ दिए जाने की घोषणा की है। अभी चंपावत में सरकारी डिग्री कॉलेज है, अब इसी कॉलेज को विश्वविद्यालय परिसर के रूप में उच्चीकृत किया जा सकता है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का गठन सरकार ने 3 साल पहले ही किया था। यहां पहले से मौजूद आवासीय विश्वविद्यालय को समाप्त करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन संचालित अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के सरकारी डिग्री कॉलेजों को नवगठित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन लाया गया। अभी विश्वविद्यालय का दूसरा संपूर्ण सत्र चल रहा है अब चंपावत में इसी विश्वविद्यालय का परिसर बनाने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है, कि चंपावत परिसर आवासीय होगा कि नहीं।

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में यह बजट हुआ पेश! Live सुनें

0

उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक बजट (Uttarakhand budget 2022) 63 हजार 774 करोड का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में यह बजट पेश किया।

Uttarakhand budget 2022

आय – व्ययक वि

त्तीय वर्ष 2022-23 की मुख्य विशेषताएं
1- आय
वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियों में रू0 51474.27 करोड़ राजस्व आय अनुमानित

है। > वर्ष 2022-23 में आय-व्ययक अनुमान में कर राजस्व रू0 24500.72 करोड़ की प्राप्ति

अनुमानित है। > स्वयं का कर राजस्व रू0 15370.56 करोड़

> करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत रू0 5520.79 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है। > वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल प्राप्तियाँ रू0 63774.55 करोड़ अनुमानित है।

2- व्यय

> वर्ष 2022-23 में कुल रू0 65571.49 करोड़ का व्यय अनुमानित है।

> वर्ष 2022-23 में कुल व्यय में रू0 49013.31 करोड़ का राजस्व लेखे का व्यय तथा

रू0 16558.18 करोड़ पूँजी लेखे का व्यय अनुमानित है। > इस वित्तीय वर्ष में राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों पर लगभग रू0 17350.21 करोड़

व्यय का प्राविधान किया गया है। > पेंशन की मद में रू0 6703.10 करोड़ का प्राविधान किया गया है। > ब्याज भुगतान हेतु रू0 6017.85 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

3- राजकोषीय संकेतक

> वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक प्रस्ताव के आधार पर रू0 2460.96 करोड़ का राजस्व अधिशेष अनुमानित है। > राजकोषीय घाटा रू० 8503.70 करोड़ है जो राजकोषीय घाटा राजकोषीय

उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की सीमान्तर्गत है।

4 – अन्य प्रमुख बिन्दु

> राज्य सरकार द्वारा पोषित ‘नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > गौसदनों की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 15 करोड़ की धनराशि का

प्रावधान किया गया है।

> मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना’ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > चाय विकास योजना’ हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 18.40 करोड़ की धनराशि

का प्रावधान किया गया है।

> मेरी गांव मेरी सड़क के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में दो सडक निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 13.48 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > अटल उत्कर्ष विद्यालय’ योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 12.28 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान सीपेट (CIPET) की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 7.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रू० 6 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
सीमान्त क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं के पलायन को रोकने हेतु

शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 5 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > विषम भौगोलिक परिस्थितियों व पर्यावरणी निर्देशांको के दृष्टिगत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में आई टी अकादमी व उत्कृष्टता

केन्द्र के संचालन के लिए रू० 05 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > प्रधानमंत्री फसल योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 4 करोड़ की

धनराशि का प्रावधान किया गया ह

उत्तराखण्ड के समस्त परिवारों को निःशुल्क एवं कैशलैश चिकित्सा उपचार देने के लिए सरकार द्वारा अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23

में रू0 310 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में

रू० 297.84 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 311.76 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 205 करोड़ का

प्रावधान किया गया है। > दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 105.41 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 112.38 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> सभी पात्र वृद्धजनों, निराश्रित विधवाओं, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर किसानों, परित्यक्त महिलाओं को पेंशन दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 1500 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> उत्तराखण्ड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी गरीब परिवारों को अन्तोदय कार्ड धारको को एक वर्ष में तीन (03) निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर वित्तीय

वर्ष

2022-23 हेतु रू0 55.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक पर ड्रॉप मोर क्रॉप के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष

2022-23 में रू0 43.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > सामान्य एवं पिछड़ी जाति के छात्रों के लिए निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराने

हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 36.86 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया। है।

> श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 34.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान’ योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0

30.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है। > मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 25 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

बजट सत्र से पूर्व CM ने की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रतिपक्ष से शिष्टाचार भेंट

0

देहरादून -:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी ने कहा कि सदन के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण और संक्षिप्त चर्चा के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में जनहित और विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए खंडूरी ने कहा कि वह सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को समान अवसर प्रदान करेंगी। स्पीकर ने कहा कि लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया जाना चाहिए. अध्यक्ष ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखने और चर्चाओं के स्तर को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

खंडूरी ने यह भी कहा कि प्रवेश द्वार पर सैनिटाइज़र रखा जाना चाहिए और सभी को मास्क पहनना चाहिए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो सदन के नेता भी हैं, चंपावत उपचुनाव में अपनी प्रचंड जीत के बाद नए जोश के साथ विधानसभा में प्रवेश करेंगे। बजट पेश करने और उस पर चर्चा के अलावा धामी सरकार कुछ अहम विधेयकों को सदन में पेश कर सकती है. विपक्षी कांग्रेस से बेरोजगारी, बढ़ती कीमतों और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने की उम्मीद है।