24.8 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 345

उत्तराखंड सरकार की ओर से ₹50 लाख की धनराशि दिए जाने की घोषण

0

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीरभ्रद मंदिर मार्ग, ऋषिकेश में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा बनाए जा रहे “माधव सेवा विश्राम सदन“ के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं “माधव सेवा विश्राम सदन“ का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने माधव सेवा विश्राम सदन हेतु उत्तराखंड सरकार की ओर से ₹50 लाख की धनराशि दिए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य के लोग भी ऋषिकेश इन समय अपने इलाज हेतु आते है। उन्होंने कहा माधव सेवा विश्राम सदन बनने से बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने खाने रहने जैसी तमाम सुविधाएं आसानी से मिलने लगेंगी। उन्होंने कहा सेवा सदन के बनने से परिजनों को होने वाली दिक्कते दूर होंगी। उन्होंने सेवा सदन के कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारत माता की कोख से ऐसे अनगिनत लाल जन्मे हैं, जिन्होंने देश हित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भाऊराव देवरस जी ने अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र के लिए जिया एवं धरती मां को समर्पित किया। उन्होने बताया वर्ष 1937 (20 वर्ष की उम्र में) डाक्टर साहब जी की संघ विस्तार की योजना के अंतर्गत भाऊराव जी नागपुर से सुदुर उत्तर प्रदेश के लखनऊ आ गए।

स्वतंत्रता के पांच वर्ष पश्चात 1952 में शिशुमंदिर योजना आंरम्भ करने के पीछे जो उनका सपना था उसका क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर केंद्र से रहा। उनका मानना था कि ’किसी राष्ट्र का भविष्य उस राष्ट्र के सामान्य जन ही होते हैं, इसलिए शिक्षा का निर्माण देश के सामान्य जनों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होने कहा आदरणीय भाऊ राव जी ने वस्तुतः बीज बनकर स्वयं को त्यागकर समाजरूपी पेड़ को पुष्पित और पल्लवित करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में बना भाऊराव देवरस द्वार हमारे लिए सेवा एवं प्रेरणा का प्रतीक था। उन्होंने कहा एक छात्र के नाते मेरे सामाजिक जीवन में हीरो एवं आदर्श भाऊराव जी रहे। उनके नाम पर रखे गए विश्राम सदन का शिलान्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वाश है की इसका उद्घाटन भी शीघ्र होगा। उन्होंने माधव सेवा विश्राम सदन हेतु हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए उसे गरीबों की सेवा का सदन एवं गैर व्यवसायिक सदन बताया। उन्होंने, सेवा परमो धमर्रू के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के लिए माधव सेवा न्यास से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश नगरी को चार धाम यात्रा का प्रथम स्थान बताते हुए कहा कि आज ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है एवं चार धामों को जाने वाली सड़कों को डबल लेन बनाकर सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का संदेश भारत के साथ पूरे विश्व में दिया गया है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भव्यता एवं दिव्यता से किया गया।

इस दौरान पूज्य स्वामी रामदेव, पूज्य यतिन्द्रानंद गिरि, पूज्य संत श्री विजय कौशल जी, श्री सुरेश भैया जी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वित्तमंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बसंल सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Breaking: CM धामी ने विधानसभा में ली विधायक के तौर पर शपथ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ले ली है। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पर्वती पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चंपावत की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आज अकेले वह शपथ नहीं ले रहे हैं। हर वह व्यक्ति शपथ ले रहा है जो उत्तराखंड का विकास चाहता है। उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा है उनकी इस प्रचंड जीत के पीछे हर उस व्यक्ति का वह धन्यवाद करते हैं जो दिन रात इस चुनाव को सफल बनाने में दिन रात जुटा हुआ था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को समर्पित की महत्वपूर्ण परियोजनाएं

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि. एवं पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ लि. द्वारा पूर्ण की गई कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में 13 यूपीसीएल तथा 02 पिडकुल की शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामुहिक प्रयास करने होंगे। देवभूमि उत्तराखण्ड गंगा एवं यमुना का उद्गम स्थल है। राज्य में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करने की जरूरत है। राज्य के राजस्व स्रोतों में ऊर्जा का स्रोत महत्वपूर्ण है। राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो, इसके लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से काम करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिए ऊर्जा का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्युत की रोस्टिंग कम से कम किये जाने के प्रयास किये जाएं। जो रोस्टिंग की जा रही है, उसका समय निर्धारित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत मीटरों, बिजली के बिलों की शिकायतों पर सख्त कारवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र पर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से मन में संतुष्टि का भाव तभी आयेगा, जब कार्य पूर्ण मनोयोग से किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उर्जा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अनेक संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में पर्वतीय राज्य के दृष्टिगत योजनाएं बननी जरूरी हैं।

रविवार को लोकार्पित की गई परियोजनाएं
1. 2X3 MVA, 33/11 के.वी. उपसंस्थान सोनप्रयाग एवं 33 के. वी. गुप्तकाशी सोनप्रयाग लाईन – श्री केदारनाथ जी की विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण हेतु ।
2. 33 के. वी. सिमली – नन्दप्रयाग लाईन, श्री बद्रीनाथ जी की विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु ।
3. 2X8 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, ऋषिकेश, देहरादून।
4.2X10 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, कनखल, हरिद्वार।
5.2X10 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, पनियाला, रुड़की ।
6. 2X5 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, अल्मोड़ा ।
7.2X10 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, रूद्रपुर ।
8. 2X10 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, किच्छा, उधमसिंहनगर ।
9. 2X10 MVA, 33/11 के.वी. जी.आई.एस. उपसंस्थान, काठगोदाम, हल्द्वानी।
10.2X3 MVA, 33/11 के.वी. उपसंस्थान, आराकोट, उत्तरकाशी।
11. 2X5 MVA, 33/11 के.वी. उपसंस्थान, असकोट, पिथौरागढ़।
12.220 KV, व्यासी देहरादून डबल सर्किट लाईन ।
13. 2X50MVA, 220/33 के.वी., उपसंस्थान, जाफरपुर, उद्यम सिंह नगर ।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल एवं पिटकुल श्री अनिल कुमार, एमडी यूजेवीएनएल श्री संदीप सिंघल, अपर सचिव श्री अहमद इकबाल, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Breaking : CM धामी ने हरिद्वार के ढाई हजार गरीब परिवारों को दी ये सौगात

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 17,332.07 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कुल 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया

एकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए बनेऐप का भी शुभारम्भ किया

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आन्नेकी हेत्तमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के अन्तर्गत किफायती आवास परियोजना के तहत 2464 ईडब्ल्यूएस आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। इनमें रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 1152, खानपुर में 768 एवं मंगलौर में 544 आवासीय भवन बनने हैं। इस पर कुल 17,332.07 लाख रूपये लागत आएगी तथा इन भवनों का निर्माण उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद द्वारा निजी सहभागिता से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग के मध्य क्षतिग्रस्त हेत्तमपुर पुल का पुननिर्माण करने तथा इसकी निगरानी के लिये समिति गठित करने की घोषणा भी की। साथ हीएकल आवासीय मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए बने ऐप का भी शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश की माताएं व बहनें जिनके पास रहने को छत नहीं थी, उनके दुख-दर्द को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ की गई इस योजना से प्रत्येक निर्धन एवं निराश्रित परिवार को छत उपलब्ध कराकर आसूं पोछने जैसा परोपकारी कार्य किया गया है। उन्होंने कहा हमने निर्धन माताएं एवं बहनों का ध्यान रखते हुए आवास आवंटन में महिला सदस्य को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा दुर्बल आय वर्ग के व्यक्तियों को आवास दिये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि र राज्य सरकार का संकल्प है कि मार्च, 2024 तक समस्त आवासों का कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को कब्जा हस्तांतरित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल इण्डिया मिशन का जिक्र करते हुये कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा चैबीस घण्टे बिल्डिंग परमिट आवेदन सेवा, आवेदनों का समय पर निस्तारण, मानचित्र हेतु कार्यालय जाने की निर्भरता की समाप्ति, निःशुल्क पूर्व स्वीकृत मानचित्र की उपलब्धता, डिजिटल हस्ताक्षरित मानचित्र आवेदक को मेल द्वारा प्राप्ति की सुविधा एवं ऑनलाइन के माध्यम से अपनी आवासीय फाइल की सूचना आदि की व्यवस्था से आवेदक को लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यों में विकास के क्षेत्र में नम्बर-1 पर है तथा हरिद्वार मंें भी चारों ओर विकास के कार्य चल रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने प्रधान मंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुये कहा कि इस योजना के तहत लाखों लोगों को आवास मिल रहा है तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना भी साकार हो रही है।
समारोह को रानीपुर विधायक आदेश चैहान, खानपुर विधायक उमेश कुमार, मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी ने भी सम्बोधित किया।

योजना एक नजर में
17,332.07 लाख रूपये की लागत के कुल 2464 आवासों का शिलान्यास, जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रानीपुर (ओजस प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 7729.92 लाख लागत के 1152 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र खानपुर (लक्ष्मी प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 5775.38 लाख लागत के 768 प्रस्तावित आवासों, विधानसभा क्षेत्र मंगलौर (मंगलौर प्रधानमंत्री आवास योजना) हेतु रू0 3826.77 लाख लागत के 544 प्रस्तावित आवासों का शिलान्यास किया गया।

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक सम्पन्न! इन फैसलों पर लगी मुहर

0

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक सम्पन्न कुल 23 मामले कैबिनेट के समक्ष रखे गए

प्रदेश में गैलंट्री अवार्ड विजेताओं की बढ़ाई गई राशि जिनको मिलते थे 25 लाख उसको बढाकर 50 लाख किया गया
सिचाई मेट सेवा नियमावली को मिली मंजूरी

राज्य कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2022-23 बजट को भी मंजूरी

मंदिरों में तीर्थयात्री कम पर्यटक ज्यादा पहुँच रहे- स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

0

जोशीमठ/ विनय उनियाल। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य और राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने गुरुवार को ज्योतिरमठ में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में लोगों को दर्शन का समय कम मिल रहा है। कहा कि मंदिरों में तीर्थयात्री कम और पर्यटक ज्यादा आ रहे है। उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चल रहे पुनर्निर्माण और मास्टर प्लान के कार्यों को जरूरत बताया। और कहा कि मंदिरों के मूल स्वरूप में बदलाव न कर धामों में सुविधाओं को विकसित करने के लिए सरकार अच्छा कार्य कर रही है। राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े तीन लाख रामभक्तों ने राममंदिर के लिए अपनी कुर्बानी दी है। जिसके परिणामस्वरूप अदालत ने भी मंदिर निर्माण के पक्ष में निर्णय दिया। देशभर में मंदिर-मस्जिद पर चल रहे विवाद पर कहा कि देशभर में 3 लाख पचास हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद और इस्लामिक धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया है।

शंकराचार्य ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने सरकार से 2 नाली भूमि आयुर्वेद अस्पताल के नाम पर लीज में ली थी और उस पर आश्रम बनाकर अपने आपको ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य बताने लगे। कहा कि अब वह फिर जोशीमठ में अस्पताल के लिए जमीन की तलाश कर रहे है। पहले वह यह बताएं कि जो भूमि आयुर्वैदिक शोध संस्थान के नाम पर ली गई थी उसमें कितना बड़ा आयुर्वैदिक शोध संस्थान बनाया गया व कितने लोगों का इलाज किया जा रहा है।

 

उत्तरकाशी में DM अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित

0

उत्तरकाशी से अनिल रावत की रिपोर्ट : आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए जिला सभागार उत्तरकाशी में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में 28 से अधिक समस्याएं व शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई नहर,पेंशन प्रकरण आदि की समस्या व शिकायतें उजागर हुई। अभिषेक गुसाईं,पूनम शाह आदि द्वारा कोविडकाल में सेवा देने एवं उसके बाद हटाये जाने पर 30 मई 2022 को जारी शासनादेश के तहत पुनः तैनाती करने की मांग की गई ।

बड़कोट से आयी फरियादी रेशमा आदि ने नगर पालिका परिषद बड़कोट में अपनी भूमि का सीमांकन करने की समस्या रखी,प्रताप सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास एवं ग्राम प्रधान हिमरोल द्वारा पंचायत भवन एवं पंचायती चौक निर्माण हेतु सरकारी भूमि को सम्बंधित विभाग के नाम करने की मांग की गई।

गणेश रावत डांडा गांव द्वारा सेब की नई क़िस्म की पौध देने एवं कृषि भूमि की उद्यान विभाग से घेरबाड़ कराने की मांग की गई। सरोज निवासी डांडागांव प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की गई। लोकेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा नाकुरी, सिंगोट,नंदगांव गंगनानी मोटर मार्ग में आ रही वन भूमि के हस्तांतरण को लेकर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई। जय प्रकाश सिंह रावत ने किशनपुर सड़क मार्ग को शीघ्र आरटीओ से पास करने की मांग की गई।

गंगोरी निवासी गोविंद सिंह द्वारा गंगोरी पॉवर हाउस कॉलोनी में पानी न आने की समस्या रखी। ज्ञाणजा निवासी ममलेश ने जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञानसू से ज्ञाणजा मोटर मार्ग कार्य स्टेज-।। कार्य प्रारंभ किये जाने की मांग की।रामचंद्र,राकेश व नरेश निवासी कांडी डुंडा द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की मांग की गई। ज्ञानसू निवासी वीरेंद्र द्वारा नगर पालिका परिषद बड़ाहाट से निर्माण कार्यों का भुगतान न करने की शिकायत की गई।

शीशपाल रमोला निवासी बड़ीमणी द्वारा गांव में पेयजल संकट होने पर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण की सूचना सम्बंधित शिकायतकर्ता को देने एवं रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण नही होने पर सम्बंधितों के खिलाफ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाने की भी चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी ने इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम पोर्टल,मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सन्दर्भ शिकायतों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 607,सीपी ग्राम में 54 एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सन्दर्भ में 189 शिकायते दर्ज है। जिलाधिकारी ने उक्त सभी शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित विभागों को दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, डीडीओ केकेपंत, ईई लोनिवि परवीन कुश,मनोज दास, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव सिंह डोगरा,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह मनोज प्रकाश सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

दून एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने किए 8 दरोगाओं के ट्रांसफर

0

दून एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने आज 8 दरोगाओं के ट्रांसफर के साथ ही इन दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख स्थानों पर स्थानांतरित नियुक्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर : यमकेश्वर क्षेत्र के बड़ी बिजनी में जबरन मौत के कुएं के रूप में खोला गया “स्टोन क्रेशर प्लांट”
देखें सूची :-

1. उ0नि0 विनोद राणा को थानाध्यक्ष सहसपुर से थानाध्यक्ष बसन्तविहार
2. उ0नि0 मनमहोन नेगी थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष रायपुर
3. उ0नि0 नरेश राठौर को थानाध्यक्ष बसन्तविहार से थानाध्यक्ष रायपुर
4. उ0नि0 दीपक रावत को व0उ0निरी0 थानाध्यक्ष नेहरू काॅलोनी से थानाध्यक्ष प्रेमनगर
5. उ0नि0 कुलवन्त जलाल को व0उ0निरी0 कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन
6. उ0नि0 प्रदीप रावत पी0आर0ओ0 व0पु0अ0 से थानाध्यक्ष सेलाकुई
वहीं सम्बन्धित उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल नवनियुक्ति स्थान हेतु रवाना होकर अनुपालन से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Big breaking:- हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

0

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदलता रहता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी चार से पांच दिन और ऐसी उमसभरी गर्मी बेहाल करेगी। अनुमान है कि आधा जून मानसूनी बारिश के इंतजार में ही बीत जाएगा।

बीते 24 घंटे में केवल चम्पावत में बूंदाबांदी रिकार्ड हुई। पंतनगर, काशीपुर, बाजपुर, खटीमा के ज्यादातर इलाकों में पारा 41 से 42 डिग्री के बीच रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अभी नौ जून के आसपास तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तराई-भाबर में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। हल्द्वानी में रविवार को दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मानसून धीमा, इस वजह से प्री-मानसून वर्षा नहीं

मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात पूर्वी दिशा की ओर मूव कर रहे हैं। मानसून की सिर्फ बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच ही सक्रिय है। अरब सागर वाले पश्चिमी छोर पर मानसून 31 मई से ही कर्नाटक, तमिलनाडू के मध्य इलाकों में अटका हुआ है। पूर्वी छोर तीन जून से सिक्किम से आगे नहीं बढ़ा है। मानसून की रफ्तार धीमी है, जिस कारण उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा नहीं हो रही है। 10 व 11 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधि बढ़ सकती है।
कहां कितना रहा पारा

अल्मोड़ा 34.0 डिग्री

बागेश्वर 39.7 डिग्री

पंतनगर 41.4 डिग्री

पिथौरागढ़ 33.9 डिग्री

चम्पावत 29.7 डिग्री

जागेश्वर 30.0 डिग्री
हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

अगले चार दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति रह सकती है। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या उससे अधिक व पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचने पर हीट वेव की घोषणा की जाती है। हीट वेव में शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।

UK Board 10th &12th Result: दसवीं में मुकुल टॉपर और बारहवीं में दीया राजपूत ने मारी बाजी

0

रामनगर: सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रामनगर में सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति और निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ आर के कुंवर की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किए गए। दसवीं और बारहवीं के छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in व www.uaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी

इस बार दसवीं की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट 82.63 फीसदी रहा। टिहरी गढ़वाल के सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने 99 फीसदी अंकों के साथ दसवीं में टॉप किया है। जबकि उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी और टिहरी के आयुष जुयाल ने 98.60 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं बागेश्वर की छात्रा रबीना कोरंगा ने 98.40 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

बारहवीं बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार के SVMIC मायापुर की छात्रा दिया राजपूत ने 500 अंकों में से 485 अंकों के साथ( 97 फीसदी) प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि चमोली SPVMIC गोपेश्वर के छात्र अंशुल बहुगुणा ने 500 में से 484 अंकों के साथ (96.80 फीसदी) द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं उधमसिंहनगर की छात्रा दृष्टि चौहान और बागेश्वर के छात्र सुमित सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से 500 में से 483 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।