12.6 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 351

उत्तराखंड: बारात वापस ला रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त! 6 की मृत्यु! एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

0

रिपोर्ट-भगवान सिंह पौड़ी-श्रीनगर विधानसभा के राठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्योली में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक ने अपना दम तोड़ दिया। अब सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रही वाहन स्योली से डोबरी बारात को वापस लेकर जा रहा था और स्योली के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमे सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में हुई। जबकि पांच घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया गया है।

स्थानीय विधायक व प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने घटना में गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा उनके द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है कि वह घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए काम करें । वाहन दुर्घटना की खबर पूरे क्षेत्र में गमगीन माहोल है।

(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी

CBSE ने बदला अपना सिलेबस: इस्लामी साम्राज्य, शीतयुद्ध जैसे हटाए गए चैप्टर, फैज की नज्मों को भी किया बाहर

0

धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य’ खंड से फैज अहमद फैज की दो उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को भी इस साल बाहर कर दिया गया है.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने कक्षा 11 और 12 के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध के दौर, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिया हैं. इसी तरह, कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में ‘खाद्य सुरक्षा’ से संबंधित अध्याय से ‘कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव’ विषय को हटा दिया गया है. इसके साथ ही ‘धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य’ खंड से फैज अहमद की दो उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को भी इस साल बाहर कर दिया गया है.

सीबीएसई ने पाठ्यक्रम सामग्री से ‘लोकतंत्र और विविधता’ संबंधी अध्याय भी हटा दिए हैं. विषयों या अध्यायों को हटाए जाने से संबंधित तर्क के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि परिवर्तन पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाए जाने का हिस्सा है तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद NCERT की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है. पिछले साल के पाठ्यक्रम विवरण के अनुसार, कक्षा 11 के इतिहास पाठ्यक्रम से इस साल हटाया गया अध्याय ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’ अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्र में इस्लामी साम्राज्य के उदय और अर्थव्यवस्था एवं समाज पर इसके प्रभाव के बारे में बताता था.
कक्षा 12 के इतिहास पाठ्यक्रम में ‘द मुगल कोर्ट: रीकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ हटाया गया

इसी तरह, कक्षा 12 के इतिहास पाठ्यक्रम में ‘द मुगल कोर्ट: रीकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स’ शीर्षक वाला अध्याय मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के संबंध में मुगल दरबारों के इतिहास की पड़ताल करता है. वर्ष 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों के साथ साझा किया गया पाठ्यक्रम पिछले साल की गई एक सत्र में दो भागों में परीक्षा देने की व्यवस्था से एकल-बोर्ड परीक्षा में वापस जाने के बोर्ड के फैसले का संकेत भी देता है. हालांकि दो भागों में परीक्षा कराने की व्यवस्था को कोविड महामारी को देखते हुए एक बार के विशेष उपाय के रूप में घोषित किया गया था. बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय पर अंतिम संज्ञान लिया जाएगा.
‘सीबीएसई कक्षा 9-12 के लिए सालाना पाठ्यक्रम प्रदान करता है

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई कक्षा 9-12 के लिए सालाना पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिसमें शैक्षणिक सामग्री, सीखने के परिणामों के साथ परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अभ्यास और मूल्यांकन दिशानिर्देश शामिल होते हैं. हितधारकों और अन्य मौजूदा स्थितियों पर विचार को ध्यान में रखते हुए बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अंत में मूल्यांकन की वार्षिक योजना आयोजित करने के पक्ष में है और पाठ्यक्रम को उसी हिसाब से तैयार किया गया है.’’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बोर्ड ने कुछ ऐसे अध्यायों को हटाया है जो दशकों से पाठ्यक्रम का हिस्सा रहे हैं.
कक्षा 11 की राजनीति विज्ञान से संघवाद नहीं हटाने पर विवाद

पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने के अपने निर्णय के तहत, सीबीएसई ने 2020 में घोषणा की थी कि कक्षा 11 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संघवाद, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता के अध्यायों पर छात्रों का मूल्यांकन करते समय विचार नहीं किया जाएगा जिससे एक बड़ा विवाद पैदा हो गया था. ये विषय 2021-22 शैक्षणिक सत्र में बहाल किए गए और पाठ्यक्रम का हिस्सा बने रहे.

जहां लोगों ने अतिक्रमण और गड़बड़ी की है, उन्हीं स्थानों पर हो रही कार्रवाई: बोलेCM

0

भाजपा की बुलडोजर कार्रवाई पर सियासी घमासान मचा है। इससे उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। अतिक्रमण पर यहां भी बुलडोजर चल रहा है। अभी तक हल्द्वानी, उधमसिंह नगर में और हरिद्वार में कार्रवाई हुई है।

इस कार्रवाई को लेकर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हम जबरन किसी पर बुलडोजर नहीं चला रहे हैं। जहां लोगों ने अतिक्रमण और गड़बड़ी की है, उन्हीं स्थानों पर कार्रवाई हो रही है। हल्द्वानी में दो जगह, उधमसिंह नगर में और हरिद्वार में बुलडोजर चल चुका है।

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जहां लोगों ने अतिक्रमण और गड़बड़ी की है, उन्हीं स्थानों पर कार्रवाई हो रही है। हल्द्वानी में, उधमसिंह नगर में और हरिद्वार में बुलडोजर चल चुका है।

चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंपा इस्तीफा

0

देहरादून: सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव लड़ेगे। आज चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया। इस दौरान कैलाश चंद्र गहतोड़ी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम धामी ने कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया। उन्होंने कहा चंपावत के क्षेत्र से उनका बचपन से लगाव रहा है। उन्होंने कहा चंपावत एक सीमांत क्षेत्र है, जिसके विकास के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत मा पूर्मागिरी, मां शारदा, गोल्ज्यू का क्षेत्र है। जिसके के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे।

इससे पहले कल शाम को भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर चर्चा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा की गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने किया स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

0

*।।प्रेस विज्ञप्ति।।*

 

*चकराता में स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा शिविर में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़*

देहरादून, चकराता:- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को चिल्ड्रेन पार्क, ब्लॉक चकराता में ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ब्लॉक प्रमुख , उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, एसीएमओ डॉ० दिनेश चौहान, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीचसी, चकराता डॉ० विक्रम तोमर, डॉ० डी० सी० पसबोला प्रभारी चिकित्साधिकारी (आयु०) और डॉ० पारूल अरोड़ा प्रभारी चिकित्साधिकारी (आयु०) की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिले का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल हो। बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं गांव स्तर तक पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार की बहुत सी ऐसी स्वास्थ्य योजनाएं हैं। जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संतुलित आहार, आयुर्वेद चिकित्सा, योग अभ्यास, साफ- सफाई और टीकाकरण यह कुछ ऐसे स्वास्थ्य जुड़े मुद्दे हैं। जिनका ध्यान रखने से हम बीमारियों से बच सकते हैं, और एक स्वस्थ भारत और स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० विक्रम तोमर ने बताया सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं।

इसके अलावा आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध है। एसीएमओ डॉ० दिनेश चौहान ने धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव के प्रति जागरूकता, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य इलाज संबंधी बेहतर सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के प्रति आभार प्रकट किया।

आयुर्वेद एवं योग विशेषज्ञ डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद और आयुष की अन्य चिकित्सा पद्धति के समन्वय से आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय आयुष मिशन आदि योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ(महिला) डॉ पारूल अरोड़ा ने स्त्री एवं प्रसूति रोगों में आयुर्वेद एवं योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद एवं योग को अपनाने के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी, शिविर आयुर्वेद एवं योग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया एवं सैकड़ों रोगियों को उचित परामर्श देकर एवं चिकित्सा उपचार किया गया।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में विनोद मंगवाल (आयु० फार्मा), पवन मटूड़ा (आयु० फार्मा), शीशपाल चौहान (आयु० विभाग), सुभाष शर्मा (आयु० विभाग) आदि विभागीय कर्मचारियों ने भी अपना योगदान दिया। मेले में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य , सभी आशा, बी एच डब्ल्यू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रीय जनता की उपस्थित रही।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर उत्तराखंड सरकार की नज़र, चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकार ने लिया निर्णय

0

देहरादून – देश में कॅरोना की चौथी लहर की आशंका और बढ़ते मामलों पर उत्तराखंड सरकार की नज़र है, कोविड की वजह से पिछले 2 सालों में कई तरह के प्रतिबंध की वजह से प्रदेश का पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन कोरोना के मामले में आयी कमी के बाद प्रदेश में पर्यटकों का आना शुरू हुआ है और आगामी चारधाम यात्रा से पर्यटन से जुड़े लोगों बड़ी उम्मीद है और उनको भरोसा है कि इससे पर्यटन व्यपार एक बार फिर पटरी पर लौटेगा।

वहीं उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा के मद्देनजर रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 3 मई से यात्रा की शुरुआत होनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2 सालों से प्रभावित चारधाम यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिसको लेकर सरकार की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

लालकुआं: 8 फीट लम्बा अजगर सांप देख लोगों में अफरा तफरी! रेस्कयू

0

रिपोर्ट मुकेश कुमार: लालकुआ में बढ़ती गर्मी के चलते क्षेत्र में जहरीले सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है वही कोतवाली क्षेत्र के बिन्दूखत्ता में मंगलवार सुबह 8 फीट लम्बा अजगर सांप निकल गया जिसको देख लोगों में अफरा तफरी मच गई वही लोगों कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग कि टीम ने अजगर का सकुशल रैस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।

यहां कोतवाली क्षेत्र के बिन्दूखत्ता स्थित गोलागेट इन्द्रानगर द्वितीय निवासी नन्दन सिंह के घर में 8 फीट लंबा अजगर सांप देखा गया जानकारी पर आसपास के लोगों को भीड़ लग गई ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन आरक्षी पान सिंह मेहता और वनकर्मी हरीश शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

इधर वन आरक्षी पान सिंह मेहता ने बताया गौलागेट इन्द्रानगर द्वितीय निवासी नन्दन सिंह के द्वारा घर में अजगर सांप देखे जाने की सूचना मिली थी जिस पर हमारी टीम मौके पर पहुंची तो वहां करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया रेस्क्यू के दौरान टीम को 8 फीट लंबा अजगर सांप मिला जिसे पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के चलते हैं सांपों का निकलने का सिलसिला जारी है ।

शिक्षा विभाग में अधिकारियो के बंपर ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

0

उत्तराखंड में लगातार तबादलों का दौर जारी है।उत्तराखंड शासन ने शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, माध्यमिक, उप खंड शिक्षा अधिकारी, डायट के प्रधानाचार्य समेत 21 अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी ट्रांसफर रूटीन में किए गए।

DIG गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

0

आज पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र *श्री करन सिंह नगन्याल* द्वारा *जनपद पौड़ी गढ़वाल का भ्रमण कर महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण व आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने* हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियो के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

▪️ *महिला थाना श्रीनगर* के परिसर की साफ सफाई,कार्यालय अभिलेख,मैस,बैरक, हवालात इत्यादि का निरीक्षण कर थाना अभिलेखों अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने पर गठित *महिला हेल्प डैस्क में आगुन्तुक/शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों के साथ शिष्ट एवं नम्र व्यवहार रखते हुए शिकायतें इन्द्राज कर विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया*।

▪️आगामी *चारधाम यात्रा* के दृष्टिगत पुलिस बल को *पर्यटक स्थलों से सम्बन्धित समस्त जानकारी एवं अनुशासित* होकर पर्यटकों के साथ मृदुल भाषी व विनम्र व्यवहार बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
▪️ *कस्बा श्रीनगर* में पर्यटकों के आगमन पर *जाम लगने की स्थिति में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने एवं वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्थाबनाने हेतु निर्देशित किया गया*।
▪️

चारधाम यात्रा* के दृष्टिगत *प्रत्येक थाना क्षेत्र में फ्लैक्सी/साईन बोर्ड लगवाने, थाना/चौकियों/पुलिस वाहनों पर Frist Add Box को सुचारु करने, 112 के वाहनों/हाईवे पैट्रोल का समय-समय पर चैक करने व आपदा उपकरणों को 24 घण्टे तैयारी हालत* मे रखना सुनिश्चत करें। यात्रा मार्ग में पडने वाले थानों को *होटल व्यवसायियों, स्थानीय मजदूरों आदि के साथ गोष्ठी कर यात्रा को निर्बाध व सकुशल सम्पन्न* कराने हेतु निर्देश दिये गये।

▪️जनपद में घटित *अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित अपराधों की विवेचनात्मक कार्यवाही में विशेष रूचि लेकर यथाशीघ्र निस्तारण करने, महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटनाओं व बढ़ते साइबर ठगी/अपराधों* पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपाय व आवश्यक कार्यवाही* करने के दिशा-निर्देश दिए गये।

उक्त गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री अनुप काला, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली आदि उपस्थित रहे।