21.5 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026
Home Blog Page 5

कारगिल शौर्य दिवस” के अवसर पर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

0

*8वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट परिसर रुद्रप्रयाग में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम*

*मा. विधायक केदारनाथ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीर नारियों व शहीद परिजनों को किया सम्मानित*

*स्कूली बच्चों की राष्ट्रभक्ति प्रस्तुतियों को अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

रुद्रप्रयाग…कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा 8वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के सौजन्य से रेजिमेंट के बास्केटबॉल प्रांगण में ”कारगिल शौर्य दिवस”का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने शिरकत कर अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं शहीदों को नमन कर किया गया।
मुख्य अतिथि मा. विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा संयुक्त रूप से शहीद परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर तथा 8 सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के द्वितीय कमान अधिकारी मेजर ओमवीर सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित, अनुशासन और देशभक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतोष रावत, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी श्री अनसूया बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, स्कूली बच्चे एवं जनपद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

सत्ता की बेचैनी, कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाती है : भरत सिंह चौधरी

0

तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग),

*युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं का भविष्य सुरक्षित : भरत सिंह चौधरी*
*सत्ता की बेचैनी, कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाती है : भरत सिंह चौधरी*

भारतीय जनता युवा मोर्चा, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आज तिलवाड़ा में आयोजित *”युवा संवाद”* कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री *श्री भरत सिंह चौधरी* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक जीत के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019, 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2017, 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता और विशेष रूप से युवाओं ने भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी * के नेतृत्व में देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं। स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। अब किसी भी अभ्यर्थी को सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि केवल अपनी योग्यता और परीक्षा में सफलता के आधार पर नौकरी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के कारण राज्य में लगभग 35 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। जिससे हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को युवाओं की इस प्रगति से बेचैनी हो रही है। सत्ता से बाहर होने की हताशा में कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष श्री विजय कपरवान, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विनीता पूरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री आशीष कंडारी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

पोंडार मनसुना क्रेशर प्लांट का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यापक कमियां मिलने पर विस्तृत जांच के निर्दे

0

सरकार को लगा रहे है क्रेशर मालिक चुना..

क्रेशर प्लान में क्षमता से अधिक भंडारण

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मनसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में विभिन्न स्तरों पर कई गंभीर कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित विभागों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान क्रेशर प्लांट में नियमों के पालन, संचालन व्यवस्था और अन्य पहलुओं में कई अनियमितताएं प्रथम दृष्टया सामने आईं, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
अपर जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ खान अधिकारी रुद्रप्रयाग, तहसीलदार ऊखीमठ एवं खान निरीक्षक को संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाए तथा सभी तथ्यों का परीक्षण कर नियमानुसार रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में खनन एवं क्रेशर प्लांटों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पत्रकारों के कल्याण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता

0

देहरादून।
पत्रकारों के कल्याण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता
उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित पत्रकार कल्याण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की गई। इसके अलावा 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत ₹8 हजार प्रतिमाह पेंशन देने की भी संस्तुति की गई।
समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से पात्र पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार कर उन्हें स्वीकृति के लिए अग्रेषित किया।
बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
सरकार के इन निर्णयों को पत्रकारों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रुद्रप्रयाग भाजपा पदाधिकारियों बडा आक्रोश : अनदेखी से नाराज कार्यकर्ताओं ने थमाया इस्तीफा

0

रुद्रप्रयाग भाजपा में भूचाल: अनदेखी से नाराज कार्यकर्ताओं ने थमाया इस्तीफा

रुद्रप्रयाग जनपद की भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने पार्टी की कार्यप्रणाली और लगातार हो रही उपेक्षा से क्षुब्ध होकर अपने पदों से त्यागपत्र देने का बड़ा कदम उठाया है। मंडल महामंत्री सहित कई पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट को संबोधित पत्र सौंपते हुए साफ लिखा है कि संगठन में वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की राय व मेहनत को दरकिनार किया जा रहा है, जिससे उनके भीतर गहरी निराशा घर कर गई है।

इस्तीफा देने वालों में मंडल महामंत्री अजय जोशी और महामंत्री योगेश सेमवाल प्रमुख हैं, जिन्होंने अपने पत्रों में मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति में मनमानी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। पत्रों की भाषा से स्पष्ट झलकता है कि यह इस्तीफा किसी क्षणिक नाराजगी का नतीजा नहीं, बल्कि लंबे समय से पनप रही उपेक्षा की परिणति है।

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सामने आया है, जो पार्टी संगठन के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं। सवाल यह है कि क्या भाजपा नेतृत्व इस असंतोष को गंभीरता से लेगा, या फिर जमीनी कार्यकर्ताओं की यह पीड़ा यूं ही अनसुनी रह जाएगी।

बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, अध्यक्ष के PA प्रमोद नौटियाल सस्पेंड!

0

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक आस्था के केंद्र श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के भीतर चल रही अंदरूनी प्रशासनिक अराजकता और गड़बड़ियां अब खुलकर सामने आ गई हैं। व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और अनुशासन के बड़े-बड़े दावों के बीच, मंदिर समिति ने एक कड़ा रुख अपनाते हुए अध्यक्ष कार्यालय में तैनात उनके व्यक्तिगत सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। प्रमोद नौटियाल पर प्रथम दृष्टया बेहद संगीन प्रशासनिक अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसने मंदिर समिति की साख पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी इस वीआईपी संस्था के शीर्ष कार्यालय से ही इस तरह की गड़बड़ियों के तार जुड़ना बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ये अनियमितताएं पिछले लंबे समय से सुलग रही थीं। मामले के तूल पकड़ने और चौतरफा घिरने के बाद मंदिर समिति प्रशासन ने आनन-फानन में यह दंडात्मक कार्रवाई की है। इस निलंबन ने यह साफ कर दिया है कि मंदिर के आंतरिक प्रशासन में कहीं न कहीं अनुशासन की भारी कमी रही है, जिससे इस तरह की सेंधमारी संभव हो सकी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए एक चार सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया है। हालांकि, स्थानीय जानकारों और आलोचकों का कहना है कि अक्सर ऐसी कमेटियां मुख्य चेहरों को बचाने और मामले को ठंडे बस्ते में डालने के लिए बनाई जाती हैं। अध्यक्ष के सबसे करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार पर ही इतने गंभीर आरोप लगना, सीधे तौर पर टॉप मैनेजमेंट की निगरानी पर भी सवाल उठाता है।

इस बड़े घटनाक्रम के बाद चालू चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और मंदिर के वीआईपी मैनेजमेंट की निष्पक्षता को लेकर भी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, बीकेटीसी प्रशासन का दावा है कि जांच पूरी होने तक निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लेकिन इस पूरे विवाद ने मंदिर समिति के आंतरिक कामकाज और व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

 

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी

0

देहरादून

*उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी*

*विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्रदान किए गए मान्यता प्रमाण पत्र*

” *वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभधामी सरकार का बड़ा फैसला : सभी अल्पसंख्यक समुदायों को समान शैक्षणिक अवसर देने की नई व्यवस्था लागू*

किताब-कॉपी और कौशल से सशक्त होगा अल्पसंख्यक समाज, शिक्षा को बनाया विकास का आधार : मुख्यमंत्री*

आस्था और आधुनिकता के संतुलन के साथ उत्तराखण्ड में शिक्षा व्यवस्था का नया युग शुरू*

 

*राजनीति नहीं, बच्चों के भविष्य पर फोकस : अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से बदलेगी तस्वीर*

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उत्तराखण्ड में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा को मिला नया विस्तार*

*छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को मिलेंगे समान अवसर, आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा भविष्य*

 

*शिक्षा के मंदिरों में अब गुणवत्ता, पारदर्शिता और कौशल विकास होगा प्राथमिक लक्ष्य : मुख्यमंत्री*

 

*श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण : धामी*

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

0

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन*

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बछणस्यूं पट्टी में 16 वर्षीय नाबालिग की घरवालों द्वारा जबरदस्ती सगाई कराने की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक सुरेंद्र सिंह, केस वर्कर अखिलेश और मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट अंजनी को मौके पर भेजा गया।

टीम जब नाबालिग के घर पहुंची तो पता चला कि 4 दिन पहले ही बालिका की सगाई पौड़ी निवासी एक युवक से कर दी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि बालिका पिछले 2 वर्षों से उक्त युवक के संपर्क में थी और लगातार उसी से विवाह करने का दबाव परिजनों पर बना रही थी। इसी दबाव में आकर परिवार ने नाबालिग की सगाई कर दी।

टीम ने परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए सख्त चेतावनी दी। बताया गया कि 18 वर्ष से पहले बालिका का विवाह कराने पर 2 वर्ष की सख्त सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। साथ ही, नाबालिग से संबंध होने पर युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए टीम को लिखित आश्वासन दिया कि बालिका के 18 वर्ष की होने से पहले विवाह नहीं किया जाएगा। टीम ने युवक को भी पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है, ताकि उसे भी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और UCC के प्रावधानों से अवगत कराया जा सके।

 

तुंगनाथ घाटी के ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर नवनिर्मित बेली ब्रिज का विधायक आशा नौटियाल ने किया शुभारंभ।

0

ऊखिमठ…तुंगनाथ घाटी स्थित ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर आज नवनिर्मित बेली ब्रिज का विधायक आशा नौटियाल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पुल के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया। विगत माह इस मार्ग पर स्थित पुल भूधंसाव से प्रभावित हो गया था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गयी थी। जिसके बाद तत्काल विधायक नौटियाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में बेली ब्रिज का निर्माण पूर्ण किया गया,

विधायक नौटियाल ने कहा कि बेली ब्रिज के निर्माण से दर्जनों गांवो के निवासियों के साथ-साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह पुल क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।
कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने तथा प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

0

जनपद रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी टीम ने सतेराखाल बाजार में बड़ी कार्रवाई की।

आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में टीम द्वारा सतेराखाल बाजार स्थित एक व्यक्ति के घर की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 11 अध्दे और 49 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की अवैध रूप से बरामद की गई।

बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध मौके पर ही आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान, सुंदरलाल तथा चंद्रिका भी मौजूद रहे।

आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विभाग भविष्य में भी समय-समय पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।