21.8 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026
Home Blog Page 4

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया ।

0

देहरादून

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाल-बाल बचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, तोताघाटी में वाहन पर गिरा भारी पत्थर

0

चमोली। पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी शुक्रवार को तोताघाटी के पास एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरकर सांसद के वाहन पर आ गिरे। पत्थरों की चपेट में आने से वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि सांसद अनिल बलूनी समेत वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बावजूद सांसद ने अपना दौरा जारी रखा और पीपलकोटी पहुंचकर निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

बेलनी में बनेगा 33 करोड़ की लागत से नया मोटर सेतु, प्रभावितों और व्यापारियों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी

0

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बेलनी स्थित 60 वर्ष पुराने स्टील पुल की जगह अब 85.68 मीटर लंबे आधुनिक मोटर सेतु का निर्माण किया जाएगा। करीब 33.05 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रभावित परिवारों, स्थानीय व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा और क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नया पुल बेहद जरूरी है, लेकिन विकास के साथ किसी भी प्रभावित व्यक्ति की आजीविका से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजे का दोबारा मूल्यांकन करने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और सभी प्रभावितों को नियमानुसार उचित लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने निर्माण के दौरान दुकानों और कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंता जताई। इस पर मंत्री ने अस्थायी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और वैकल्पिक व्यापारिक स्थल जल्द चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण अवधि में किसी व्यापारी की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सभी प्रभावित परिवारों और व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ लोगों के हितों की रक्षा करना है।
बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रभावित क्षेत्र के लोग

बरसात ने फिर बढ़ाई जन्दरियाण तोक की मुश्किलें, भूस्खलन से दहशत में ग्रामीण, 10 परिवारों ने छोड़े घर.

0

रुद्रप्रयाग… जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार की ग्राम पंचायत तालजमॎण के जन्दरियाण तोक में इस वर्ष की बरसात एक बार फिर लोगों के लिए भारी संकट लेकर आई है। लगातार हो रही बारिश के चलते पूरा क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।आशीष राणा की गौशाला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है और रिहायशी मकान पर भी दरारें पड़ गई है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि यहां रहने वाले 10 परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गत वर्ष आई आपदा के दौरान भी इस क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। उस समय प्रशासन और शासन स्तर पर सुरक्षा दीवार तथा अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि यदि पिछले वर्ष ही सुरक्षा दीवार और भूस्खलन रोकने के आवश्यक कार्य पूरे कर दिए गए होते, तो इस बार नुकसान की आशंका काफी कम हो सकती थी।

ग्रामीणों के अनुसार लगातार दरकती जमीन और पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। परिवारों को अपने घरों से दूर रहना पड़ रहा है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, आशीष राणा श्रीपाल बिष्ट और द्वारिका सहित अन्य लोगों का कहना है कि घटना के बाद अभी तक शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध करानी चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी सुरक्षा कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने चाहिए।

जनसुरक्षा के लिए मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित

0

रुद्रप्रयाग, 7 अगस्त। लगातार खराब मौसम, भूस्खलन और यात्रा मार्ग की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया।
प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, बनतोली में मोरखण्डा नदी पर बना अस्थायी पुल बह जाने के बाद यात्रियों की आवाजाही मैनुअल ट्रॉली से हो रही है, जिसकी मरम्मत भी आवश्यक है। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के आदेशों का पालन करें और मौसम व यात्रा की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तिलवाड़ा में भूस्खलन से घंटों बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

0

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तिलवाड़ा में भूस्खलन से घंटों बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
तिलवाडा । जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गुरुवार सुबह तिलवाड़ा क्षेत्र में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा। तिलवाड़ा स्थित स्मार्ट शौचालय के समीप बरसाती गदेरा उफान पर आने से अचानक हाईवे मलबे से पट गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। मार्ग बंद होने से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर मशीनें तैनात रखने, लगातार निगरानी करने तथा स्थायी सुरक्षा उपायों का तकनीकी आकलन कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम के दौरान केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा: पंप हाउस व हॉटमिक्स प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 7 आरोपी दबोचे

0

रुद्रप्रयाग, 5 अगस्त। जनपद में पंप हाउसों और हॉटमिक्स प्लांट्स से लगातार हो रही केबल, कॉपर प्लेट्स और मोटरों की चोरी का रुद्रप्रयाग पुलिस ने महज छह दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले चार मुख्य आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन कबाड़ियों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 कॉपर प्लेट्स, 50.28 मीटर समरसीबल केबल व तांबे की तार (6.284 किग्रा), दो इलेक्ट्रिक मोटरें तथा वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटियां बरामद की हैं।
दो मुकदमों का हुआ खुलासा
31 जुलाई को चोपड़ा और डुंगरी स्थित पंप हाउसों से 660 मीटर कॉपर कंडक्टर केबल चोरी होने तथा 1 अगस्त को शिवानंदी स्थित हॉटमिक्स प्लांट से मोटर, केबल और अन्य सामान चोरी होने के मामलों में कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने जांच के दौरान मनवर लाल, सुमित उर्फ जे.सी.बी., हृदयराम और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी फरमान, लुकमान और अखलाख उर्फ भूरा को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मनवर लाल
सुमित उर्फ जे.सी.बी.
हृदयराम
सुनील कुमार
फरमान (कबाड़ी)
लुकमान (कबाड़ी)
अखलाख उर्फ भूरा (कबाड़ी)
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस एवं एसओजी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट।

0

श्री केदारनाथ धाम की प्रथम चरण की यात्रा के सफल व सुव्यवस्थित संचालन पर जताया आभार। विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक नौटियाल ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के प्रथम चरण के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रभावी व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष अब तक 14 लाख से अधिक रिकॉर्ड श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। इससे धार्मिक तीर्थाटन को नई ऊँचाइयाँ मिली हैं, स्थानीय व्यापार एवं स्वरोजगार को अभूतपूर्व गति मिली है तथा हजारों स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इनमें चोपता पॉलीटेक्निक भवन का शीघ्र निर्माण, केदारनाथ रोपवे परियोजना में न्यूनतम 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं एवं नागरिकों को रोजगार सुनिश्चित करने , विद्यापीठ में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण एवं अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाना, प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थलों का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, केदारनाथ–चौमासी पैदल मार्ग के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने , विद्यालयों के उच्चीकरण तथा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों में आधारभूत सुविधाओं के विकास आदि विषयों पर चर्चा की।
विधायक नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, धार्मिक पर्यटन के सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रत्येक योजना का मूल उद्देश्य जनसुविधाओं का विस्तार, क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करना तथा केदारनाथ विधानसभा को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल, जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, तल्लानागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित प्रदाली, लक्ष्मण बर्तवाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, विभिन्न ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भगवान नारायण का ₹5 लाख मूल्य का सोने का मणि-जड़ित मुकुट चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त चमोली पुलिस की गिरफ्त में, मुकुट व नकदी बरामद

0

भगवान नारायण का ₹5 लाख मूल्य का सोने का मणि-जड़ित मुकुट चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त चमोली पुलिस की गिरफ्त में, मुकुट व नकदी बरामद
चमोली। चमोली पुलिस ने भगवान नारायण के मंदिर से चोरी हुए लगभग ₹5 लाख मूल्य के सोने के मणि-जड़ित मुकुट की चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मुकुट तथा चोरी की नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मंदिर से बहुमूल्य मुकुट चोरी होने की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार जांच की। कई दिनों की कड़ी मेहनत और सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर भगवान नारायण का सोने का मणि-जड़ित मुकुट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है, तथा चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद मुकुट को विधिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित मंदिर प्रबंधन को सुपुर्द किया जाएगा। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और उससे अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ जारी है।

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली जंतर मंत्र के प्रदर्शन के दौरान छात्रों हुई लाठी चार्ज की आज करेगा सुनवाई..

0

दिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। शीर्ष न्यायालय की 27 जुलाई की कार्यसूची के अनुसार इन याचिकाओं की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। इस पीठ में जस्टिस जयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहाना भी हैं।

इससे पहले 24 जुलाई को प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन याचिकाओं को सुनने का निर्णय लिया था। उस दौरान हुई सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा था कि छात्रों पर जिस तरह से अत्यधिक बल प्रयोग हुआ उसके विरोध में आई याचिकाओं को सूचीबद्ध कर उन पर अतिशीघ्र सुनवाई होनी चाहिए।

इसी के बाद प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाओं को सूचीबद्ध कर 27 जुलाई को उन पर सुनवाई का आदेश दिया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 20 जुलाई को काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव हुआ था।