रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बेलनी स्थित 60 वर्ष पुराने स्टील पुल की जगह अब 85.68 मीटर लंबे आधुनिक मोटर सेतु का निर्माण किया जाएगा। करीब 33.05 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रभावित परिवारों, स्थानीय व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा और क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नया पुल बेहद जरूरी है, लेकिन विकास के साथ किसी भी प्रभावित व्यक्ति की आजीविका से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजे का दोबारा मूल्यांकन करने, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और सभी प्रभावितों को नियमानुसार उचित लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने निर्माण के दौरान दुकानों और कारोबार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंता जताई। इस पर मंत्री ने अस्थायी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और वैकल्पिक व्यापारिक स्थल जल्द चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण अवधि में किसी व्यापारी की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सभी प्रभावित परिवारों और व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ लोगों के हितों की रक्षा करना है।
बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रभावित क्षेत्र के लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here