देहरादून
चीन के बाद एचएमपीबी की भारत में हुई दस्तक,
चीन के इस वाइरस को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी हुई जारी,
स्वास्थ्य विभाग में जनता से सावधानी बरतने की करी अपील,
- अस्पतालों को समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश,

देहरादून
चीन के बाद एचएमपीबी की भारत में हुई दस्तक,
चीन के इस वाइरस को लेकर उत्तराखंड में एडवाइजरी हुई जारी,
स्वास्थ्य विभाग में जनता से सावधानी बरतने की करी अपील,

दिल्ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है।
इस मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा स
8 IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश।
उत्तराखंड-06 जनवरी
रिपोर्ट- डॉ जय पंवार।
उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किया है। इनमें से कुछ अधिकारी तो खुद प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, लेकिन कुछ ने इस निर्णय को लेकर अनिच्छा जताई है।
जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा जाएगा:
आईजी नीरू गर्ग को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट (BPR&D)
आईजी राजीव स्वरूप को सीमा सुरक्षा बल (BSF)
आईजी मुख्तार मोहसिन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
आईजी अरुण मोहन जोशी को BSF
डीआईजी जन्मेजय खंडूरी को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)
डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को आईटीबीपी
डीआईजी पी रेणुका देवी को सीबीआई
हालांकि, शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी,बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं.ध्यान देने वाली बात यह है कि आईजी राजीव स्वरूप ने हाल ही में 22 दिन पहले ही गढ़वाल के आईजी का पद संभाला था, वहीं आईजी अरुण मोहन जोशी को चार महीने पहले राज्य के यातायात निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द ही कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
रुद्रप्रयाग पोखरों मोटर मार्ग से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमाग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मोटर पुल पर बड़ा हादसा ,टावर क्रेन टूटने से दी मजदूर गिरे नीचे ,एक कि मोके पर ही मौत ,दूसरे घायल को हायर सेंटर श्रीनगर किया गया रेफर।
भारतकन्ट्रक्सन कम्पनी द्वारा रुद्रप्रयाग से सटे बेलनी में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण इन दिनों चल रहा है पुल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ कल देर रात को बड़ा हादसा हो गया जिसमें टावर क्रेन के माध्यम से काम कर रहे मजदूर पुल के पिलर पर जा कर काम करते है अचानक टावर क्रेन टूटने से बड़ा हादसा हो गया ।जिसमे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हुई और चार अन्य मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर ही फंसे रहे ।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिहं रजवार ने अवगत कराया है कि आज 4 जनवरी को समय 8:49 pm को सूचना मिली की रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोडने वाला निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्राली के टूटने के कारण दो मजदूर नीचे गिर गये है व 04 मजदूर पुल के उपरी गाडर मे फसे हुए है
सूचना पर DDRF टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया जिसमे एक ब्यक्ति घटना स्थल पर ही मृत पाया गया अन्य ब्यक्तियो का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुचाया गया बाकी 04 फसे ब्यक्तियो को निकालने का कार्य गतिमान है उक्त निर्माणाधीन कार्य (भारतकन्ट्रक्सन कम्पनी द्वारा किया जा रहा था )
घायलों का विवरण –
नाम -प्रिश , उम्र -28वर्ष (हायर सेन्टर श्रीनगर)
निवासी -शाहरनपुर
नाम -वशिम ,उम्र -40 वर्ष
निवासी -शाहरनपुर(मृत ब्यक्ति)
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का हुआ कार्यक्रम जारी
21 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
11 मार्च को खत्म होगी बोर्ड परीक्षा
10 वीं कक्षा के संगीत विषय से होगी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत
सचिव विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के द्वारा परीक्षा का कार्यक्रम किया गया घोषित
बोर्ड परीक्षा से पहले 16 जनवरी से शुरू होगी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं
15 फरवरी तक चलेंगे प्रैक्टिकल की परीक्षाएं

गौचर।बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली – रूद्रप्रयाग की सीमा पर कमेड़ा भूस्खलन क्षेत्र में ट्रीटमेंट कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही पर रात्रि को लगाई गई है। यह रोक आज से 28 फरवरी तक रहेगी। वाहनों को रोकने के लिये पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हाईवे पर आवाजाही बंद होने से छोटे वाहन गौचर से सारी सम्पर्क मोटर मार्ग से होते हुऐ रूद्रप्रयाग तक आवाजाही कर सकते हैं। छोटे और बड़े वाहनों के लिये रूद्रप्रयाग से पोखरी कर्णप्रयाग मार्ग पर सुविधा उपलब्ध है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि भूस्खतित क्षेत्र में बीते वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान कई दिनों तक यातायात बाधित रहा था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड इस भूस्खतित क्षेत्र का स्थायी ट्रीटमेंट कार्य कर रहा है। इस कार्य के दौरान यातायात सूचारू रहने से दिक्कत हो रही है। तथा दुर्घटना का भी अंदेशा रहता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुऐ रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक यातायात को बंद किया गया है।
देहरादून।उत्तराखण्ड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
भाजपा में आज शामिल होंगे कांग्रेस के 2 बड़े नेता
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और बिट्टू कर्नाटक होंगे भाजपा में शामिल
सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करा सकते है ज्वाइनिंग
*पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया केदारनाथ धाम तक का पैदल भ्रमण*
*केदारनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
*एसपी रुद्रप्रयाग ने आई.टी.बी.पी. व पुलिस कार्मिकों का लिया गया सम्मेलन*
केदारनाथ ।मुख्यमंत्री उत्तराखंड की अपेक्षा के क्रम में यात्रा समाप्ति के उपरांत आगामी यात्रा वर्ष 2025 की तैयारियां प्रारम्भ करने विषयक निर्देशों के क्रम में नववर्ष 2025 में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा की पुख्ता तैयारियों को परखने तथा निर्धारित की गई कार्ययोजना को अमली जामा पहनाए जाने हेतु इस वर्ष के तीसरे ही दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे श्री केदारनाथ धाम के पैदल भ्रमण हेतु पहुंचे। 
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने गौरीकुण्ड पुलिस चेक पोस्ट से सम्बन्धित ड्यूटियों का निरीक्षण कर कम से कम साप्ताहिक रूप से गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल ट्रैक पर पेट्रोलिंग व गश्त किए जाने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाली पुलिस चौकियों में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं हेतु चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने हेतु अधीनस्थ कार्मिकों को निर्देशित किया गया। आगामी यात्रा अवधि में लाइन व्यवस्थाओं के दृष्टिगत होने वाले कार्य का जायजा लिया गया। केदारनाथ पहुंचकर वर्तमान में ड्यूटीरत आई.टी.बी.पी. व जनपद पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित कर मन्दिर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपस्थित कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं जानी गई। सभी को स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
जनपद में प्रचलित शीतकालीन यात्रा के साथ ही इस वर्ष होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के पुलिस अधीक्षक ने स्वयं ही धरातल पर उतरकर निरीक्षण करने से आगामी समय में आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा का अहसास दिलाने में मददगार साबित हो सकेंगी।
पैदल भ्रमण व निरीक्षण अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. गुप्तकाशी विनय झिंक्वाण, चौकी प्रभारी गौरीकुंड सूरज कंडारी, पुलिस विभाग से मदन प्रकाश मिश्रा, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह तथा केदारनाथ में आई.टी.बी.पी. व चौकी केदारनाथ का पुलिस बल उपस्थित रहा।
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात मंदिर समिति के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी धाम में ही मौत हो गई. प्रशासन की ओर से कर्मचारी के शव को हेलीकाप्टर की मदद से ऊखीमठ लाया गया. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वयंसेवक गिरिजा शंकर शुक्ला (55) के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है.
कुणजेठी कालीमठ निवासी गिरजा शंकर शुक्ला शीतकालीन के दौरान मंदिर समिति की तरफ से केदारनाथ धाम में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे. बीते दिन गिरिजा शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद उनके शव को हेलीकॉप्टर से ऊखीमठ लाया गया.
रुद्रप्रयाग में पोस्टमॉर्टम के पश्चात पैतृक घाट कालीमठ में उनको विदाई दी गयी. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि शुक्ला के आकस्मिक निधन पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक जताया और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी है.
मंदिर समिति उखीमठ कार्यालय में में शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया. शोक सभा में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी , कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवीप्रसाद तिवारी, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण दफेदार विदेश शैव आदि मौजूद रहे.
रुद्रप्रयाग ।।28 अक्टूबर 2024 कोतवाली रुद्रप्रयाग में वादी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, उपनिदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग रुद्रप्रयाग ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पर तहरीर दी गयी थी कि उनके विभागीय खाते में मोबाइल नम्बर बदले जाने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया में प्रार्थना पत्र दिया गया था। ताकि खनन विभाग के इस खाते से धोखाधड़ी से अभियुक्त द्वारा पैसे निकाले जा सकें। शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली रूद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 318 (4) 336, 338, 340 बी.एन.एस. (कूटकरण कर धोखाधड़ी करने विषयक) का अभियोग पंजीकृत किया गया।
किसी भी सरकारी विभाग के खाते में सेंधमारी करने के प्रयास करने विषयक गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस अभियोग के अनावरण हेतु सम्बन्धित विवेचक एवं एस.ओ.जी.को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्वयं उनके द्वारा सम्बन्धित विवेचक के स्तर से की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। परिणाम स्वरूप जनपद पुलिस के स्तर से कई सी.सी.टी.वी. फुटेज, एटीएम, होटल धर्मशाला एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त उसके वर्तमान निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी, 01 आईफोन तथा 03 सिम कार्ड, एच.डी.एफ.सी. का 01 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किये गये हैं।
उक्त अभियुक्त को सबडिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां के मा0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद रुद्रप्रयाग लाया गया है, अभियुक्त को जनपद में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरणः-*
अमित कुमार पुत्र स्व0 श्री राम सिंह उपाध्याय, निवासी सरैया, थाना गोविन्दगंज, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार हाल पता ई.एफ.-16, इवोनी स्ट्रीट, आशियाना वुडलैंड, थाना चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां राज्य झारखण्ड।
*पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा कोतवाली रुद्रप्रयाग (विवेचक)
2. उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी, प्रभारी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
3. आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
4. आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।