31.4 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 177

उत्तराखंड शासन का बड़ा निर्णय,आईएएस अधिकारी एल फेनई को बनाया गया प्रमुख ‘सचिव आबकारी।

0

उत्तराखंड शासन का बड़ा निर्णय,

एक आईएएस अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,

लंबे समय से आबकारी सचिव और कमिश्नर को लेकर कोर्ट से हो रहे निर्देशों के बाद अब सरकार ने भी लिया निर्णय,

IAS अधिकारी एल फेनई को प्रमुख ‘सचिव आबकारी बनाया गया,

अभी तक यह विभाग आईएएस अधिकारी हरिचंद सेमवाल देख रहे थे,

बता दें कि कोर्ट की ओर से पिछले दिनों राज्य सरकार से पूछा गया था कि एक व्यक्ति दो महत्वपूर्ण पदों पर केसे काबिज है,

कोर्ट के निर्देश के बाद सचिव व आयुक्त की जिम्मेदारी देख रहे हरिचंद सेमवाल से सचिव का पदभार हटा दिया गया,

ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले का हुआ भव्य आगाज ,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मेले का उद्घाटन ।

0

गोपेश्वर। गौचर में 71वा राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने की घोषणा भी की।

गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हमारे जीवन में इंद्रधनुषी रंगों की तरह हैं और जीवन में ताजगी और उत्साह भर देते हैं। प्राचीन समय में, जब संचार और परिवहन की कोई ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, तो इन मेलों ने सामाजिक ताने- बाने को बुनने में बहुत मदद की और लोगों का सामाजिक और व्यावहारिक दायरा बढ़ाया। गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण हमारे राज्य का एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, रोपवे कनेक्टिविटी, हवाई कनेक्टिविटी सहित ऊर्जा एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण तथा निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाएं इस बात का उदाहरण हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का ‘‘विकल्प रहित संकल्प‘‘ के साथ कार्य किये जा रहे हैं। इस संकल्प के कुछ पड़ाव हमने पार कर लिए हैं पर अभी बहुत काम करना बाकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने, प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून और सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश का हित सर्वोपरि हैं। प्रदेश में किसी भी वर्ग का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को देश का एक ‘श्रेष्ठ राज्य‘ बनाने के लिए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन करते रहने की बात कही।

क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल नौटियाल एवं मेला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट ने गौचर मेले का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया और मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए मांग पत्र भी दिया।

गौचर मेले में पहले दिन रावल देवता की पूजा के बाद प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मेलाध्यक्ष/जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा झंडारोहण कर मार्चपास की सलामी ली गई। गौचर मेला मुख्य द्वार से चटवापीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए मुख्य मेला द्वार तक क्रास कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल मैदान में बालक एवं बालिकाओं की दौड़, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी और शिक्षण संस्थाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर रात्रि को प्रसिद्ध जागर गायिका श्रीमती बसंती बिष्ट द्वारा लोकगीत, नृत्य और जागर के साथ ही गायक जितेंद्र तुमक्याल और श्वेता मेहरा द्वारा कुमांऊनी नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। गौचर मेले में पारम्परिक पहाडी संस्कृति से सजा पांडाल मेलार्थियों के बीच खासे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

मेले के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, राज्य मंत्री रमेश गडिया, पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग ब्लाक प्रमुख/मेला उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रेश्वरी देवी, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष/मेला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दमयंती रतूड़ी, जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक सुश्री रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, एडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह देव आदि सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।

विश्‍व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद ।

0

उत्तरकाशी : विश्‍वप्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 11:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा -अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए।
उत्तराखंड के चारधामों में प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर 11 :45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा -अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मां गंगा की उत्सव डोली समारोहपूर्वक जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी मंदिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी।
शीतकाल में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना होगी।
इस यात्रा वर्ष 9 लाख 98 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किये।

सिलक्यारा में टनल घटना के लिए बनी जांच कमैठी,आज उत्तरकाशी का दौरा करेगी जांच समिति,

0

सिलक्यारा में टनल घटना के लिए बनी जांच कमैठी,

6 सदस्य जांच कमेठी में भू वैज्ञानिक, वाडिया इंस्टीट्यूट, और अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल,

आज उत्तरकाशी का दौरा करेगी जांच समिति,

टनल जे अंदर और बाहर के क्षेत्रों का होगा परीक्षण,

 

सिल्क्यारा बचाव अद्यतन
*1-* 21 मीटर हिस्से में गंदगी हटाई गई है और खुले क्षेत्र में शॉटक्रेटिंग की जा रही है
*2-* बचाव एजेंसियों और ठेकेदार के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि सुरक्षित मार्ग बनाने के लिए प्लेटफार्म (एम.एस. पाइप डालकर) बनाया जाएगा।
*3-* 900 मिमी व्यास के पाइप। साइट पर पहुंच रहे हैं।
*4-* एम.एस. डालने के लिए ऑगर ड्रिलिंग मशीन। पाइप भी साइट पर पहुंच रहे हैं
*5-* एनएचआईडीसीएल के अनुसार, फंसे हुए सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क किया जा रहा है।

24 घण्टो से सुरंग के अंदर फंसे मजदूर लड़ रहे है जिंदगी की जंग,प्रशासन जुटा राहत व बचाव कार्यो में । ।

0

उत्तरकाशी अपडेट:;जंहा देश पर में लोग दीपावली के पर्व को बड़े धूमधाम से मना रहे थे वही कम्पनियों के द्वारा निर्माणाधीन सुरंगों के अंदर इस पर्व पर भी मजदूरों से काम करवाते रहे।नतीजन लोग बाहर दीपावली के रंग विरंगे रंगों और पटाखों से खेलते रहे वही उत्त्तराखण्ड के सिलक्यारा सुरंग में 24 घण्टो से मजदूर जीवन व मौत से जूझ रहे है ।

24 घंटे से नहीं हो पाया सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकलने का रास्ता शीन के द्वारा कैविटी से आए हुए मलवे के ऊपर shortcriting कर रहे थे लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा है अब shortcriting मशीन को टनल से बाहर लाया गया है सिलक्यारा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे लोगों से संपर्क हुआ सभी की कुशलता बताई गई, फंसे हुए लोगों द्वारा खाने की मांग की गई, जिन्हे पाइप के थ्रू खाना भिजवाया जा रहा है…. विक्टिम्स तक की दूरी 60 mtr (लगभग) है
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से पौलगांव तक नवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टर्नल के टूटने से 40 लोगों के फंसे होने की सूचना । घटना के सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से राहत और बचाव दलों को दुर्घटना स्थल के लिए भेज दिया गया है । मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है एनडीआरफ एसडीआरएफ पुलिस फायर ब्रिगेड व 12वीं बटालियन आई,टी,बी,पी के दस्ते राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं ।
आक्सीजन के लिए पाइप डालने का कार्य प्रगति पर ।
40 लोग फंसे बताये जा रहे है ।
4 बजे सुबह की घटना।
मलवा हटाने का कार्य जारी। लगातार मलवा आने का सिलसिला जारी। सिलक्यारा की तरफ से टनल के मुहाने से 150 मीटर अंदर टूटी टनल।
है ।

गहरी खाई में गिरा वाहन,5 घायलों का SDRF ने किया रेस्क्यू ,एक शव को भी किया बरामद।

0

नैनीताल

गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने 5 घायलों को किया रेस्क्यू, एक शव को भी किया बरामद,

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी।

वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया

मृत व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया,

*मृतक का विवरण*

1)छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

*घायलों का विवरण*

1) सूरज सिंह , पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन,कई मजदूर फंसे होने की मिल रही है सूचना ।

0

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 25 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं।

आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

0

उत्तरकाशी

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,

दीपावली के त्योहार की आड़ में कर रहे थे तस्करी,

मोरी पुलिस द्वारा मुखबिरो की सूचना पर की गई बड़ी कार्यवाही,

त्यूनी, मोताड़ को जाने वाले मार्ग के पास से अंतरराज्यीय गैंग के 02 चरस तस्कर किए गए माल के साथ गिरफ्तार,

आरोपी देवेन्द्र सिंह व ईश्वर सिंह को अल्टो कार से 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया,

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया,

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दीपावली के त्यौहार में पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांवो से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा ले जा रहे थे,

अभियुक्त देवेन्द्र पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है,

SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सराहना करते हुए उनके द्वारा टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,
 

केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण व दीपावली में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से किया जा रहा वृहद सत्यापन व चेकिंग अभियान,30 व्यक्तियों के खिलाफ की गई चलानी कार्यवाही शुरू।

0

रुद्रप्रयाग:प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के अन्तिम चरण एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर वृहद सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के स्तर से जनपद में स्थित 817 होटल/धर्मशालाओं में कार्यरत 1525 व्यक्तियों में से 570 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया है। इनमें से शेष 955 व्यक्ति जनपद के ही स्थानीय निवासी हैं। अपने होटलों/धर्मशालाओं में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर 30 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपदीय अग्निशमन इकाई द्वारा जनपद के सभी होटल, धर्मशालाओं आदि का अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा अधिनियम के मानकानुरूप निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 42 होटल संचालकों को सम्पूर्ण अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मानक पूरे करने के नोटिस दिये गये हैं।
जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सन्देश दिया गया है कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करायें। यदि किसी भी स्तर पर बाहरी व्यक्तियों के निरन्तर सत्यापन की कार्यवाही होने पर होने वाले सम्भावित अपराध पर रोकथाम लगती है। इसी प्रकार से अपने प्रतिष्ठानों की अग्निशमन की दृष्टि से भी सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है।

भगवान केदारनाथ के रक्षक द्वारपाल भकुंट भैरव नाथ जी के शीतकालीन कपाट हुए बंद ।

0

बर्फवारी के बीच भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट आज शीतकाल हेतु बंद हुए। 15 नवंबर को की केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।श्री केदारनाथ: श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर प्रात: को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। कपाट बंद की प्रक्रिया के इसी क्रम में केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच भगवान केदारनाथ के रक्षक द्वारपाल भकुंट भैरव नाथ जी के कपाट हेतु आज शनिवार 11 नवंबर को पूजा – अर्चना यज्ञ हवन कै पश्चात शीतकाल हेतु अपराह्न तीन बजे बंद हो गये।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना चलती रहेगी।
श्री भैरवनाथ के कपाट बंद होने के कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार को दोपहर 12 बजे तक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उसके पश्चात मंदिर की साफ -सफाई हुई ओर मंदिर बंद हो गया। अपराह्न 1 बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी तथा अधिकारीगण एवं तीर्थ पुरोहित गणों ने भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने हेतु प्रस्थान किया।

इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आव्हान किया गया। पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद अपराह्न में तीन बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। तत्पश्चात श्री केदारनाथ मंदिर में पुनः अपराह्न चार बजे से दर्शन शुरू हो गये। श्री भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद मंदिर के कपाट बंद होनेतक शायंकालीन आरती पूर्ववत चलती रहेगी।