27 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 198

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भरी हुंकार,राजस्थान के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार है जरूरी।

0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में हुंकार भरी। सीएम धामी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां-जहां भी सीएम पहुँचे उन्हें सुनने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को विकास के मोर्चे पर कोसों पीछे धकेल दिया है। राजस्थान का विकास डबल इंजन कि सरकार में ही संभव है। उन्होंने जनता से अपील की वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताएं।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने कल झालावाड़ जिले में प्रवेश किया था। आज यात्रा के दूसरे दिन उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए और झालावाड़ जिले के भीलवाड़ा से पिपलिया तक संकल्प रथ पर सवार होकर गुजरे। इस दौरान भाजपा समर्थको ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। बाद में परिवर्तन संकल्प यात्रा झालावाड़ जिले के आखिरी पड़ाव पिपलिया चौराहा पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में राजस्थान की दशा और दिशा दोनों को बिगाड़ने का महापाप किया है। इस महापाप की सजा राजस्थान की जनता कांग्रेस को सत्ता से हटाकर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुद का अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस छोटे-छोटे दलों का सहारा ढूंढ रही है, छोटे-छोटे दलों की बिखरी हुई ताकत के भरोसे वो फिर से अपनी जिंदगी ढूंढ रही है, ये मिलावट सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को जीवित रखने के लिए हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस महा-मिलावट का हिस्सा कौन हैं? वो लोग जो कभी एक दूसरे की आंख से आंख नहीं मिलाते थे और आज वे एक दूसरे के साथ मंच साझा कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों और लाल डायरी से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है, इसलिए मैं, कांग्रेस के लोगों को स्पष्ट बता देना चाहता हूं कि अब राजस्थान की जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है।

“आपसे एक नया रिश्ता बनाने आया हूं”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वैसे तो देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश ने रिश्ता जोड़ रखा है, लेकिन व्यक्तिगत यहां चलकर आपसे एक नया रिश्ता बनाने आया हूं। इसी रिश्ते के नाते मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि अब समय आ गया है। आप सब देशविरोधी ताकतों, मोदी व सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों को सबक सिखाओ। अगर इनको समय पर सबक नहीं सिखाया तो आप सोच सकते हो कैसे दिन देखने पड़ेंगे।

राजस्थान सरकार पर किया जमकर प्रहार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजस्थान में इन लोगों ने पांच वर्षों में क्या-क्या कांड किए हैं, इसे आप लोग भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमान अशोक गहलोत सरकार के काले कारनामे तो स्वयं उनके विधायकों ने ही सभी के सामने खोलकर रख दिए थे। उन्होंने कहा कि झालावाड़ की बात करें तो कांग्रेस ने भंवरासा बांध से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया था, परन्तु विगत पांच वर्षों में इस योजना पर कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज एक ओर जहां प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशभर में रेल का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं एक दशक से दिगोड़-ग्यालियर रेल परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद भी इस योजना पर आज तक काम शुरू तक नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामे किसी से छिपे नहीं है, कांग्रेस के विधायक ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कांग्रेस के मंत्री को ही खनन माफिया बता रहे हैं। इनके साथी भी कुछ कम नहीं है, वे अब सनातन को ही देश से खत्म करना चाहते हैं लेकिन, उन्हें यह नहीं मालूम कि जब बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो फिर घमंडिया गठबंधन के घमंडिया नेता क्या चीज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के हर कोने में हर सनातनी को और देश की मिट्टी से प्यार करने वालों को इन ’’ठगबंधनों’’ से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है, जो हमारे देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है।

पुनः लौट रहा भारत का सांस्कृतिक वैभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक वैभव पुनः लौट रहा है। कुछ लोग कहते हैं 2014 के बाद क्या हुआ तो उन्हें मैं, बताना चाहता हूं कि 2014 से पहले भारत एक पिछलग्गू राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों का मास्टर प्लान से पुनर्निर्माण हो रहा है। बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण किया गया है तो उज्जैन में महाकाल लोक का दिव्य व भव्य निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया। कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितो का अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन प्रशासन से वार्ता के बाद हुआ समाप्त।

0

रुद्रप्रयाग। भू स्वामित्व सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केदारनाथ धाम में चल रहा तीर्थपुरोहितों का आमरण अनशन प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। बुधवार को प्रशासन की टीम ने एक घंटे तक वार्ता के बाद लखित भरोसा दिया कि, 15 अक्तूबर तक तीर्थपुरोहितों को भवन एवं भू-स्वामित्व दे दिया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद तीर्थपुरोहितों ने आंदोलन खत्म किया। जबकि तीर्थपुरोहितों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्तूबर तक कार्य नहीं किया गया तो फिर, 16 अक्तूबर से उसी स्थान पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।पिछले पांच दिनों से केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों को भू-स्वामित्व सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा था। जिसको लेकर तीन दिनों से आमरण अनशन चल रहा था। हालांकि बीती रात कमल तिवारी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर वह बुधवार सुबह आंदोलन स्थल पर पहुंच गए। वहीं उनकी जगह संजय तिवारी और संदीप शर्मा अनशन पर बैठे थे। इधर, प्रशासन लगातार तीर्थपुरोहितों से वार्ता की पेशकश करता रहा। बुधवार को अपर मुख्य कार्याधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेंद्र सिंह एवं तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा तीर्थपुरोहितों से वार्ता करने धरना स्थल पहुंचे। करीब एक घंटे की वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से तीर्थपुरोहितों को लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 अक्टूबर 2023 तक भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद आमरण अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया गया।केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि यदि 15 अक्तूबर तक लिखित आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई तो 16 अक्तूबर से फिर उसी स्थान पर तीर्थपुरोहित आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, आचार्य संतोष त्रिवेदी, संदीप शर्मा, संजय तिवारी, कमल तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, प्रदीप शुक्ला और पंकज शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, विजेन्द्र शर्मा, उमेश चन्द्र पोस्ती, देवेश बाजपेई, अनिल बगवाडी, चिमनलाल शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अनुराग शुक्ला, आशीष शुक्ला सहित कई तीर्थपुरोहित एवं व्यापारी मौजूद थे।

उत्तराखंड राज्य गठन के 23 सालों में उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में 37 हजार लोगों की गुमशुदगी करवाई गयी हैं दर्ज। .

0

उत्तराखंड राज्य गठन के 23 सालों में उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में 37 हजार लोगों की गुमशुदगी लिखवाई गयी है.।इनमें से करीब साढ़े 10 हजार केवल नाबालिग बच्चे हैं.इनमें से साढ़े 5 हजार लड़के और करीब 4 हजार 9 सौ बालिकाएं हैं.पुलिस अभी तक 32 हजार लोगों को ही तलाश कर पायी है.आज भी करीब 5 हजार से ज्यादा लोग प्रदेश में मिसिंग चल रहे हैं.जिनकी गुमशुदगी थानों में फाइल धूल फांक रही है.

इनमें करीब 500 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं.

इन सभी को ढूंढने के लिए एक बार फिर डीजीपी अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल चलाया है.

दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में सभी गुमशुदा लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा.

इस अभियान में गुमशुदाओं को तलाश करने के लिए देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में चार टीम, और अन्य जिलों के साथ 26 टीमों का गठन किया है.

उत्तराखंड स्माइल पुलिसिंग की हर टीम में एक सब इंस्पेक्टर के साथ चार कांस्टेबल को नियुक्त किया गया है.

ये टीमें गुमशुदाओं की तलाश के लिए शेल्टर होम्स, ढाबे, कारखाने, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थानों में जाकर वहां स्थित लोगों का सत्यापन भी करेगी.

प्रदेश में पिछले 6 सालों से ऑपरेशन स्माइल चल रहा है.

जिसमें करीब 4 हजार गुमशुदा लोगों की तलाश कर उनके परिजनों तक मिलवाया है.

सेलाकुई के डीबीएस में रैगिंग का मामला आया फिर सामने बीबीए के छात्र को सीनियर छात्रों ने पीटा-रैगिंग पर छात्रों का हंगामा ।

0

सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया हैं। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में वीडियो जारी कर अपनी व्यथा सुनाई है। रैगिंग बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ की गई है। सीनियर छात्रों ने युवक को इतना पीटा कि उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए है। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। छात्र ने इस संबंध में जब प्रबंधन से शिकायत की, तो कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रों के साथ-साथ पीड़ित पर भी कार्रवाई कर दी। रैगिंग करने वाले छात्रों को 30 दिन जबकि पीड़ित और उसे बचाने आए छात्रों को भी 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया। इससे गुस्साए छात्रों ने मंगलवार की रात को कॉलेज परिसर में हंगामा किया। छात्रों ने कैंपस में शीशे, गमले तोड़ डाले। इसके अलावा कई जगहों पर लगे बोर्ड और डस्टबिन को भी उखाड़ फेंका। यही नहीं, कैंपस में खड़ी एक गाड़ी को भी पलट दिया। स्थिति को संभालने के लिए देर रात पुलिस मौके पर पहुंची …. लेकिन इसके बाद भी हंगामा चलता रहा।

—पीड़ित की ओर से जारी वीडियो में एक युवक को बेड के पास जमीन पर बैठाकर लात मारी जा रही है। युवक काफी चिल्ला रहा है। मगर, लात से वार करने वाला युवक उसकी चीख को अनसुनी कर रहा है। इसके बाद कुछ फोटो इस वीडियो में आती है। जिसमें युवक की पीठ और जांघ पर लाल और नीले निशान दिख रहे हैं। ये मारपीट के लग रहे हैं। इसके बाद खुद को छात्र बताने वाला युवक अपनी व्यथा सुनाता है। युवक का कहना है कि उसके साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की है। इसकी जब शिकायत हुई तो कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रों को 30 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। लेकिन इसके साथ साथ छात्र और उसे बचाने आए अन्य छात्रों को भी 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया। यह कैसा न्याय है।

स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटी, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक छात्रों को आई चोटे।

0

लालकुऑं :- स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई,

बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को मामूली चोटे आई,

दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस स्कूली बच्चों को लेकर लालकुऑं से हल्द्वानी जा रही थी,

वन निगम डिपो संख्या चार के सामने अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई,

बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे,

बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई गंभीर चोट नही लगी,

पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया,

इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,

घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी,

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,

मध्यप्रदेश के खुरई में धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत, शिवराज-पुष्कर के रोड-शो में उमड़ी हजारों की भीड़।

0

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के खुरई में धामी का बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच भव्य स्वागत, शिवराज-पुष्कर के रोड-शो में उमड़ी हजारों की भीड़

-कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम धामी, बोले-देश के हर सनातनी को ‘ठगबन्धनों’ से सावधान रहने की जरूरत

-शिवराज ने भी की धामी की जमकर तारीफ, कहा-धामी ने बदल दी देवभूमि की तकदीर और तस्वीर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए गए देवभूमि के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वहां भव्य स्वागत हुआ।

धामी और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जब विधानसभा क्षेत्र खुरई में रोड-शो के लिए निकले तो हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान, धामी और शिवराज का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

जनसभा में सीएम शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख दी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया।

कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के ये नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने जैसी बेतुकी बातें कर रहे हैं।

लेकिन, उन्हें यह नहीं मालूम कि जब बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो फिर ये घमंडिया गठबंधन के घमंडिया नेता क्या चीज हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपील करूंगा कि आज देश के हर कोने-कोने में हर सनातनी को और देश की मिट्टी से प्यार करने वालों को इन ’’ठगबंधनों’’ से सतर्क रहने की आवश्यकता है और हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है, जो हमारे देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि इन्होंने भले ही अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से आखिर चिढ़ क्यूं है।

इन्हें सनातन धर्म और संस्कृति से चिढ़ क्यूं है, इन्हें राष्ट्रवाद से चिढ़ क्यूं है। इन्हें वंदे मातरम ओर भारत माता की जय बोलने से चिढ़ क्यूं है। यह इसलिए है, क्योंकि इनके मूल में ही, न कभी देशभक्ति थी, न है और न रहेगी, क्योंकि इन्होंने हमेशा तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत शक्तिशाली हुआ है, भारत आत्मनिर्भर हुआ है और ’’ठगबंधनों’’ की दुकानें बंद हुई है।

कमलनाथ और दिग्विजय पर बरसे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई कि दस दिन में हम किसानों का ऋण माफ कर देंगे, युवाओं को रोजगार भत्ता देंगे और महिलाओं से जो वादे किए उन्हें पूरे करेंगे, लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। मात्र 15 महीनें की छोटे से समय में ही कमलनाथ ने सबसे भ्रष्ट सरकार बनाई जिसमें, घूस और रिश्वतखोरी के अलावा किसी ओर मुददे पर ध्यान नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ही काम ही हिन्दुत्व और हिन्दुओं को गाली देने का है।कहा कि ये महाशय हिन्दुओं को आतंकवादी घोषित करने में फस्ट रहे।
———————-
मध्यप्रदेश में जमकर हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की बंटाधार सरकार ने राज्य के बजट को 23 हजार करोड़ पर छोड़ दिया था, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है।

इस दौरान मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में दस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
——————–

उत्तराखंड में किये कार्य गिनाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक आचार संहिता को लागू करने जा रहे हैं। जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और दावे से कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां भी समान नागरिक आचार संहिता लागू करने का कार्य अवश्य किया जाएगा।

इसके अलावा हमने उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 483 अवैध मजारों को ध्वस्त कर करीब 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई है।

साथ ही देवभूमि में जहां एक ओर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, वहीं परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी भारत का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लिए गए कई निर्णयों को अन्य प्रदेश भी अब अनुसरण कर रहे हैं, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात यहां भी सामान नागरिक संहित सहित अन्य ठोस कदम जनता के हित में उठाएं जाएंगे।
———————–
शिवराज हैं असली मामा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 16 सितंबर को मेरा जन्मदिन था, उस दिन मैं, जब बच्चों के बीच कार्यक्रम मना रहा था, तो मुझे बच्चे धामी मामा कहकर संबोधित कर रहे थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि बच्चों मैं, असली मामा नहीं, असली मामा तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी हैं।

वे सच में मामा के समान है, क्योंकि उन्होंने अपने भांजे-भांजियों के भविष्य को सुधारने के लिए जितना काम किया है, उतना काम एक मामा ही अपने भांजे-भांजियों के लिए कर सकता है।

पीपीएस कैडर वालों को सरकार ने दी बड़ी सौगात ।

0

145 पदों के सापेक्ष 156पद हुए सृजित 

13 पदों की हुई बढ़ोतरी

देहरादून। उत्तराखंड में लम्बे समय बाद पीपीएस यानी प्रांतीय पुलिस सेवा ढांचे का पुनर्गठन हो गया है। नए ढांचे में पीपीएस के 145 पदों के सापेक्ष 156 पद हो गए हैं। पुराने ढांचे में दो पद हटाये गए और नए ढांचे के करीब 13 नए पदों को लेवल के साथ ऊंचे वेतनमान के साथ बढ़ोत्तरी की गई है। यानी दिवाली से पहले पीपीएस कैडर वालों को सरकार ने बड़ी सौगात दी दी है। पहली बार डीजीपी के सहायक के पद भी नया सृजित कर लेवल 14, ग्रेड पे 10 हजार तय किया गया। जबकि सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएससी, प्रशिक्षण, एएसपी एसटीएफ, एएसपी विजिलेंस हल्द्वानी, देहरादून आदि नए पड़ सृजित किये गए हैं। …..

जखोली तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, शिक्षा, मुआवजा, बंदरों एवं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के छाए रहे मुद्दे।

0

जन समस्याओं की 58 शिकायतें हुई दर्ज,28 शिकायतों का मोके पर ही किया गया निवारण

जखोली: क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड जखोली के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे बिभिन्न क्षेत्रो से आये ग्रमीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के समुख अपनी अपनी समस्याओं को रखा। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, शिक्षा, मुआवजा, बंदरों एवं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा आदि के संबंध में 58 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 28 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया व शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत गेंठाणा के प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल ने राइकाॅ. कोट बांगर में प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। ललूड़ी गांव की प्रधान शीला भंडारी ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के पुस्ते व सार्वजनिक रास्तों की समस्या से अवगत कराया। कुमड़ी प्रधान दमयंती देवी ने पंचायत भवन की मरम्मत हेतु दैवीय आपदा से धनराशि उपलब्ध कराने, जैली के ग्रामीणों ने तैला-सिलगढ़ पेयजल के द्वितीय चरण का कार्य नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र कार्य आरंभ करने की मांग की। प्रधान ग्राम पंचायत कपणियां ऋतुराज ने कपणियां के तहसील गेट से डंडीखाल पंगरोली मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति दिलाने, जखवाड़ी मल्ली प्रधान शशि देवी ने गांव में पंचायत भवन व मिनी आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना किए जाने, बच्वाड़ के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा मुसाढुंग की प्रधान सुंदरी देवी ने विगत 5 वर्षों से क्षतिग्रस्त आंगनवाड़ी केंद्र की समस्या का निराकरण करने की मांग की। ग्राम पंचायत थाती एवं बड़मा के लिए पीएमजीएवाई द्वारा सड़क से हुई क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को उक्त ग्रामीणों की सूची तैयार करते हुए 3 दिन के भीतर मुआवजा राशि वितरण कराने के निर्देश दिए गए,
सेमा गांव की प्रधान शशि नौटियाल ने पावर चैनल के बार-बार टूटने के कारण फसल बर्बाद होने, पूर्व कनिष्ट उप प्रमुख शांति लाल ने गोर्ती कुटमणा की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त तथा पाइन लाइन के विस्तार करवाने संबंधी, सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजी प्रसाद सेमवाल ने पर्यटन क्षेत्र बधाणीताल व अमृत सरोवर में पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने व बरसीर-बधाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया। बजीरा के ग्रामीणों ने धनकुराली नहर के पुनर्गठन करने, ललूड़ी के ग्रामीणों ने टेंडवाल में उरेड़ा के अंतर्गत सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने तथा ललूड़ी गांव की ही अनुसूया देवी ने प्रधानमंत्री आवास चाहने, भूतपूर्व सैनिक विशाल सिंह बिष्ट ने राइंका. सौंराखाल में रिक्त चल रहे प्रधानाचार्य के पद पर तैनाती करने के साथ ही विद्यालय की अन्य समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।
आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों की जो भी समस्याएं हैं उनका तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही एवं ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आज आयोजित तहसील दिवस में जो भी शिकायतें क्षेत्रीय जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन पर सभी अधिकारी शीघ्र कार्यवाही करते हुए 10 दिन के अंतर्गत निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से संबंधित को एवं जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क कटान के दौरान ग्रामीणों की भूमि मुआवजा जिसमें थाती बड़मा के लिए जो धनराशि स्वीकृति की गई है उन्हें पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए 03 दिन के भीतर ग्रामीणों को मुआवजा वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान कम करने के लिए वन विभाग को बंदरों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों की फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ के लिए कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए हैं कि ग्राम जाखणी तोक में जो भी विद्युत तारें झूल रही हैं उनको एक सप्ताह के भीतर दुरस्त करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि मयाली क्षेत्रातंर्गत बेहतर साफ-सफाई व फाॅगिंग कराने के भी निर्देश दिए गए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, तहसीलदार बीएल शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी, सेमा गांव की प्रधान श्रीमती शशि नौटियाल, ललूड़ी प्रधान श्रीमती शीला भंडारी, बच्वाड़ श्री रणजीत सिंह, गेंठाणा के प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल, पूर्व कनिष्ट उप प्रमुख शांति लाल, संबंधित अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

बड़ी खबर :ऋषिकेश एम्स में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर ।

0

ऋषिकेश: मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश एम्स में एक युवक फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा था स्टाफ को किसी बात पर सक। होने पर डॉक्टर के पोशाक पहने हुए युवक को पकड़ा तो वह फर्जी डॉक्टर निकला ।

आज सुबह, लगभग 11 बजे, एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूम रहा था।


ऋषिकेश एम्स के सेवा वीर टीम और सुरक्षा कर्मियों ने उसे पूछताछ की। युवक ने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर बताया। पूछताछ के दौरान, युवक की बातें संदिग्ध लगीं, जो हकीकत से परे थीं।एम्स के प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी अधिकारी मौके पर आए।

पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक फर्जी डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूम रहा था।

प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने एम्स चौकी पुलिस को इस मामले पर लिखित शिकायत दी।युवक की पहचान सचिन कुमार नामक व्यक्ति से हुई है, जो कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश में निवास करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही।

0

रुद्रप्रयाग :  आज सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को पीटता जा रहा है व अन्य लोग भी इस वीडियो में देखे जा सकते हैं।

उक्त वीडियो का जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ कस्बे का होना पाया गया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति जिसकी अन्य व्यक्ति द्वारा पिटाई की जा रही है, उक्त व्यक्ति साथ हो रही पिटाई व अभद्रता की शिकायत पुलिस के पास नहीं की गयी। पुलिस ने वीडिओ का संज्ञान लेकर इस घटनाक्रम में शामिल व्यक्तियों का चिन्हीकरण एवं पहचान की गयी एवं घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
उक्त वीडियो से सम्बन्धित वर्णित घटनाक्रम इस प्रकार से है कि चार युवकों का समूह जो कि अपनी मजदूरी इत्यादि के उपरान्त कस्बा ऊखीमठ क्षेत्र में जा रहे थे, इतने में दूसरे पक्ष से सम्बन्धित दो व्यक्ति भी कहीं से आ रहे थे, इन दोनों पक्षों में आपसी कहा सुनी होने के बाद आपस में झगड़ा हो गया, जिसका कि वीडियो वायरल हो गया था। मामले में
जनपद की थाना ऊखीमठ पुलिस के स्तर से पूछताछ की गयी और इन लोगों की जानकारी जुटाई गयी।
इन दोनों पक्षों को पुलिस के स्तर से थाने लाकर पूछताछ की गयी तो दोनों पक्षों का यही कथन है कि देर रात्रि को उनके मध्य आपस में लड़ाई-झगड़ा हो गया था, जिसके कसूरवार दोनों पक्ष के लोग हैं, वे रात्रि के समय अपने कार्य इत्यादि को निबटाने के बाद नशे में थे और नशे में रहने के कारण ही उनके मध्य वाद-विवाद हुआ है।इन व्यक्तियों में से जो व्यक्ति वीडियो में पिटते हुए दिख रहा है, उसके स्तर से भी वीडियो के बनने से पहले दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी थी, रास्ते में हो हल्ला होने के कारण किसी के द्वारा उक्त घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया।
दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं। तथा उनके द्वारा किये गये इस कृत्य के लिए क्षमा याचना की गयी है।
चूंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं, परन्तु इनके द्वारा शान्ति भंग कर उपद्रव मचाया गया है, जिस पर थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा पक्ष-1
संदीप सिंह पुत्र श्री गुरुशेर सिंह निवासी फिरोजपुर, थाना भैला, जिला रोपड़ पंजाब, हाल सुपरवाईजर जीएससीओ टनल, ऊखीमठ
, परमवीर सिंह पुत्र श्री सुखवेन्द्र सिंह, निवासी हाउस नम्बर 375, फेज 3ए,मोहाली, थाना मटौर, हाल ऊखीमठ।

दूसरे पक्ष
कन्हैया कुमार पुत्र श्री शिव प्रसाद, निवासी बैतिया, बिहार हाल ऊखीमठ
, नीतीश कुमार पुत्र श्री लल्लन चौधरी, निवासी बैतिया, बिहार हाल ऊखीमठ
,बाबूराम चौधरी पुत्र श्री किशुन चौधरी, निवासी बैतिया, बिहार हाल ऊखीमठ
,समीम पुत्र यूनुस निवासी बैतिया, बिहार हाल ऊखीमठ
इनके सभी के विरुद्ध शान्ति भंग करने के कारण धारा 107/116 द0प्र0सं0 की कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट सक्षम मा0 न्यायालय में भेजी गयी है तथा पुलिस अधिनियम के तहत भी चालानी कार्यवाही की गयी है। थाना ऊखीमठ पुलिस के स्तर से इन सभी व्यक्तियों का पहले से ही पुलिस सत्यापन भी किया गया है।ये चारों मजदूरी का कार्य करते हैं।

पुलिस के स्तर से इस प्रकार से अशान्ति फैलाने वाले लोगों के प्रति आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है, तथा इस प्रकार के कृत्य न करने हेतु सख्त चेतावनी भी दी गयी है। पहाडों की शान्त वादियों में इस प्रकार का व्यवहार किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है