26 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 199

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के किनारे चलाया गया स्वच्छता अभियान ।

0

रुद्रप्रयाग: “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। केदारनाथ घाटी में यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं विभिन्न नगर पंचायत एवं ग्राम सभाओं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया और रैलियों के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया, तथा गंगा घाटों की सफ़ाई की गई। सुलभ इंटरनेशनल और नगर पंचायत केदारनाथ के सफाई कर्मियों ने पूरी घाटी में अभियान चलाते हुए दर्शनों के लिए पहुचें श्रद्धालुओं को भी धाम में कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक किया। ग्राम पंचायत भटवाड़ी सुंनार में परियोजना निदेशक डीआरडीए /स्वजल विमल कुमार ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए रोजमर्रा के जीवन में सफाई को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को गांधी जयंती तक विशेष रूप से स्वच्छता अभियान में सक्रियता रखने को कहा। इस अवसर पर महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधान तथा अभिभावक संघ के आपसी सहयोग से पूरे गाँव में कूड़ा भी एकत्रित किया गया। ग्राम पंचायत बैंजी विकासखंड अगस्त्यमुनि में खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट की अगुआई में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को नियमित तौर पर अपने घर के आसपास सफाई करने की अपील भी की। उधर ग्राम सभा थपलगांव में महिला मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

 

उत्तराखण्ड के सांसद विकास कार्यो पर खर्च होने वाली सांसद निधि को समय पर नही कर पा रहे है खर्च । ।

0

लोकसभा चुनाव से पहले पूरी सांसद निधि खर्च करने के मामले में सांसद तीरथ सिंह रावत और माला राज्य लक्ष्मी शाह को और ज्यादा ताकत लगानी होगी । इन दोनों सांसदों के खाते की निधि में से अभी करीब छह करोड़ की राशि खर्च नही हो पाई है।

संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना ( एमपी लैंड्र्स पोर्टल ) पर  दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने राज्य के पांच लोकसभा सदस्यों को 40 करोड रुपए जारी किए .. जिसमे से 30.80 करोड रुपए खर्च हो चुके है। लेकिन अभी 9.85 करोड रुपए खर्च होना बाकी है।  कोविड-19 महामारी की दुश्वारियां से उभरने के बाद केंद्र सरकार ने विकास कार्यों के लिए हर सांसद को 7 करोड़ से लेकर 9.50 करोड रुपए की निधि जारी की है …  ब्याज समेत यह धनराशि करीब 40.66 करोड रुपए तक हो गई है … लेकिन खर्च करने के मामले में पांचो सांसदों में नैनीताल – उधम सिंह नगर के सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का रिकॉर्ड बेहतर है। ब्याज समेत उन्हें जारी 7.04 करोड रुपए के सांसद निधि मिली,  जिस में से 98.67  प्रतिशत खर्च हो चुका है । पोर्टल पर हरिद्वार के सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल को जारी सांसद निधि ब्याज समेत 7.5 करोड़ में से 70.46 प्रतिशत खर्च की गई है,  अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने 9.50 करोड़ में से 80.60 प्रतिशत खर्च किया है,  जबकि पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत को जारी खर्च की दर पोर्टल पर एक 61.68% रही है।

लोकसभा सदस्य           जारी निधि   स्वीकृति      शेष

अजय टम्टा                   9.50         9.39      1.74

रमेश पोखरियाल निशंक  7.00        5.07        2.08

तीरथ सिंह रावत             7.00       4.36         2.88

माला राज्य लक्ष्मी शाह     9.50       6.47        3.12

अजय भट्ट                       7.00       7.04       0.01

( धनराशि करोड़ रु में है )

श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर आमरण अनशन किया शुरू।

0

केदारनाथ : बाबा केदार की पूजा अर्चना के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले तीर्थ पुरोहितों और आपदा से प्रभावित केदार पुरी के भवन स्वामियों ने उत्तराखंड सरकार को चेताने के लिए आज सोमवार से अन्न जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठ गए है।

श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि चार सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार से उनका क्रमिक अनशन प्रारम्भ हुआ था, जिसे शासन प्रशासन की बेरूखी के चलते आज से आमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया। आज तीर्थ पुरोहित संदीप सेमवाल और कमल तिवारी आमरण अनशन पर बैठ गए है।

आमरण अनशन पर बैठे श्री केदार सभा  के महामंत्री संदीप सेमवाल ने कहा बाबा केदारनाथ के समक्ष आज से अन्न जल त्याग कर सत्याग्रह की शुरूआत कर ली है। शासन प्रशासन की मनमानी के विरोध में केदारनाथ धाम का यह संदेश उत्तराखंड समेत पूरे देश में जाएगा। सरकार हमें 2013 से लगातार गुमराह कर रही है, हमारे लोगों ने सरकार के अधिग्रहण, अनुबंध का सम्मान किया है, लेकिन हमारे साथ विश्वासघात किया गया है। धर्म आस्था की नगरी में यह सरकार का घोर अन्याय है। अब आगे सरकार हमारी अनदेखी करती है तो विरोध प्रदर्शन और व्यापक होगा। केदार सभा के आवाहन शनिवार को केदारनाथ धाम में पूर्ण बंदी आहूत की गई। बड़ी तादाद में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और भवन स्वामी चार सूत्रीय मांग जिसमें वर्ष 2013 की आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवन स्वामियों को भू स्वामित्व देने, मंदिर चबूतरा बनाने में अधिग्रहित भूमि के ऐवज में भूस्वामित्व के साथ भवन देने और अनुबंधों के आधार पर तीर्थ पुरोहितों के भवनों को जल्द तैयार कर सौपने और केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में लगाऐ कथित सोने की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर प्रदर्शन कर रहे है।

अनशन पर बैठे केदार सभा के कमल तिवारी कहते है कि केदारनाथ में आपदा से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों को 2013 से भूमिधारी अधिकार के तहत भवन अभी तक नहीं मिल पाए हैं और उसके साथ ही जो भवन खड़े हैं उनसे भी छेड़छाड़ की जा रही है, हमने ज्ञापन, पूर्ण बंदी, क्रमिक अनशन के बाद ही आमरण अनशन का फैसला लिया है। यह अस्तित्व, हक हकूक और न्याय की लड़ाई है

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में ऑक्टागन बिल्डर्स के “बंटी-बबली”को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं कुल 51 मुकदमें।

0

हरिद्वार: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हरिद्वार में गंगा किनारे आशियाना बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाले ऑक्टागन बिल्डर के मालिक और उसकी महिला साथी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा।“बंटी-बबली” को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
जिसका खुलासा आज हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
आपको बता दें लोगों की मेहनत की गाड़ी कमाई को हड़पने के बाद आरोपी जमकर‌ ऐश करते थे। दोनों के खिलाफ कुल 51 मुकदमें दर्ज हैं।

एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों के कारनामों से पर्दा उठाया। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की‌ सम्पत्ति जब्त की जाएंगी।अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से शानदार लोकेशन पर प्लॉट खरीद कर अपना आशियाना तैयार करने की योजना बना रहे लोगों को सुहाने सपने दिखाकर ठगने वाले गैंग पर वार करते हुए हरिद्वार पुलिस ने गैंग लीडर और सहयोगी महिला को दबोचने में कामयाबी हासिल कर ठगी के शिकार हुए लोगों को रोशनी की किरण दिखाई है।गिरफ्त में आया गैंग लीडर कुलदीप नन्दराजोग ने ऑक्टागन बिल्डर्स प्रा0लि0 के नाम से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने की कम्पनी बनाई है। उक्त कम्पनी की आड़ में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी कर लोगों को ठगने का एक सुसंगठित गैग बना हुआ है।इस गैंग ने प्रथम दृष्टया कई व्यक्तियों से करीब 60 करोड रुपये की धोखाधडी किया जाना का पता चला है। गैंग में गैंग लीडर कुलदीप के अतिरिक्त सतपाल नन्दराजोग, अंजली त्यागी, संजीव गुप्ता, सौरभ गाँधी सक्रिय सदस्य है ।“यह गैंग लीडर एवं इसके सदस्य स्वयं एवं अपने साथियो के साथ अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु सामुहिक रुप से लोगो से जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधडी करते है, जिसके सम्बन्ध मे थाना बहादराबाद पर वर्तमान समय तक कुल 45 व उ0प्र0 मे 03 अभियोग पंजीकृतवर्तमान मे उक्त गैंग लीडर व उसके सदस्यों के विरुद्ध प्लॉट के नाम पर पैसा लेने के शिकायते प्राप्त हो रही है । उक्त गैंग लीडर व सदस्य अभ्यस्त अपराधी है इस गैंग द्वारा अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु लोक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर समाज विरोधी क्रियाकलाप किये जाते रहे है जिनका जनता मे भय व संत्रास व्याप्त है।गैंग के सदस्य एक निश्चित स्थान पर कॉलोनी बनाने व उसमे वर्ल्ड क्लॉस सुविधा का सपना दिखाकर लोगों से उनकी जमा पूंजी एडवांस व कॉलोनी के विकास के नाम पर पैसा लेकर उन्हें बार- बार रजिस्ट्री का समय देकर बाद में वही प्लॉट अन्य व्यक्ति को ज्यादा दामों मे बेचकर मुनाफा कमाते हैं जिससे सैकड़ों लोगों काआर्थिक नुकसान पहुँचा है।

उत्तराखण्ड के पंच केदारो में भगवान तुंगनाथ मन्दिर के छतरी का र्जीर्णोद्धार कार्य हुआ शुरू।

0

चोपता : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा विश्व में सबसे ऊंचाई तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आस्था का केन्द्र प्रसिद्ध शिव मंदिर तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर की जीर्ण-शीर्ण छतरी का जीर्णोद्धार कार्य विधि- विधान पूजा- अर्चना के पश्चात आज शुरू हो गया है।
छतरी का दानीदाता के सहयोग से देवदार की लकड़ी से पहले की तरह नव निर्माण किया जा रहा है जीर्णोद्धार कार्य उचित ढ़ग से हो सके इसके लिए मंदिर के कलश को भी उतारा गया। उल्लेखनीय है तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पंच केदार में शुमार श्री तुंगनाथ मंदिर में भगवान शिव के बाहु तथा ह्रदय भाग की पूजा होती है और यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते है श्री तुंगनाथ घाटी स्थित चोपता तथा दुग्गलबिट्टा को उत्तराखंड का स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है इन्हीं पड़ावों से होकर तीर्थयात्री भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन को पहुंचते हैं।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर भी विचार हो रहा है इस संबंध में उनके द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) तथा भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ( जीएसआई) को पत्र लिखा गया ताकि विशेषज्ञों की राय के अनुसार मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य आगे बढ़ सके।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय जनता कई वर्षो से श्री तुंगनाथ मंदिर के शिखर पर स्थित छतरी के जीर्णोद्धार की मांग कर रही थी लेकिन इस संबंध में कार्य नहीं हो पाया था।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष का पदभार संभालते ही अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस बावत पहल की तथा दानीदाताओं से संपर्क किया परिणामस्वरूप मंदिर के शीर्ष छतरी का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया।

छतरी निर्माण तथा नक्काशीकर रहे कारीगरों द्वारा पूर्व छतरी की तरह देवदार की लकड़ी से नयी छतरी का निर्माण किया जा रहा है इस तरह अब छतरी निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। नयी छतरी को अतिशीघ्र मंदिर के शीर्ष पर विराजमान किया जाना है इसके लिए मंदिर के शीर्ष कलश को भी मुहुर्त निकाल कर आज रविवार को उतारा गया है। इसी तरह श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की मंदिर की छतरी का नव निर्माण प्रस्तावित है। आज रविवार को मुहुर्तानुसार प्रात: पूजा- अर्चना तथा वैदिक मंत्रोंचार के बाद तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कलश को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई सबसे पहले बाबा तुंगनाथ जी की पूजा हुई उसके बाद भूतनाथ ( भैरवनाथ) जी की पूजा-अर्चना हुई तत्पश्चात भूतनाथ जी के पश्वा अवतरित हुए तथा उन्होंने कलश उतारने की आज्ञा दी। इसी तरह मां भगवती कालिंका के पश्वा अवतरित हुए उन्होंने भी कलश उताने की आज्ञा प्रदान की इसके बाद मंदिर समिति, मंगोली गांव के दस्तूर धारियों, तथा मक्कूमठ के मैठाणी पुजारियों की उपस्थिति में दस्तूर धारी मंदिर के शिखर पर पहुंचे तथा कलश को मंदिर परिसर में लाये जहां पूजा-अर्चना दर्शन के पश्चात कलश को तुंगनाथ स्थित मंदिर गर्भगृह में रखा गया जहां प्रतिदिन कलश की पूजा की जायेगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूतनाथ जी के पश्वा ( पश्वा अर्थात जिन पर देव अवतरित होते है) ने श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद यात्रियों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश कराने पर नाराजी दिखायी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया आज कलश को उतारने के साथ ही इसके साथ ही छतरी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर छतरी का जीर्णोद्धार करनेवाले दानी दाता संजीव सिंघल के प्रतिनिधि सहित मंदिर समिति के सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवाण, अवर अभियंता विपिन कुमार,भूतनाथ के पश्वा राजेंद्र भंडारी, प्रबंधक बलबीर नेगी तथा दस्तूरधारी अविरत्न धर्म्वाण,रोहन धर्म्वाण, अनंत धर्म्वाण, हरीश धर्म्वाण मठापति रामप्रसाद मैठाणी, रवीन्द्र मैठाणी,भरत मैठाणी, गीताराम मैठाणी,प्रकाश मैठाणी, मुकेश मैठाणी,सतीश मैठाणी,दलीप नेगी, चंद्रमोहन बजवाल आदि मौजूद रहे

ड्रीम इलेवन की ऐसी लगी लत की व्यक्ति बन गया मोबाइल चोर ,चोरी किये गए मोबाइल के साथ जोशीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

https://fb.watch/n6HPa55M0L/?mibextid=Nif5oz

जोशीमठ:जब से ड्रीम इलेवन शुरू हुआ है हर कोई इंसान शॉटकट तरीके से करोड़पति बनने की चाह रख रहा है करोड़ो की संख्या में खेलने वाला यह खेल सट्टा बाजार जैसा है जिसमे लक चलने पर एक ही व्यक्ति करोड़पति बन पाता है लेकिन करोड़ो की संख्या में लोग ड्रीम इलेवन में भी बरबाद हो गए हैं ।इसी ड्रीम इलेवन की लत ने चमोली निवासी मकान सिंह को चोर बनाया दिया है मकान सिंह पिछले 2-3 सालों से ड्रीम इलेवन खेल कर 2 लाख से अधिक खर्च कर चुका है लत ऐसी की आज वह बाजार से छीना झपटी कर मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया ।जोशीमठ पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कलम सिंह द्वारा जोशीमठ कोतवाली मे सिंहधार नरसिंह मंदिर रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी का फोन छीनकर भागने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम गठित कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को फरकिया पानी के पास गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति के पास ने एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन मै लगभग दो लाख रुपये लगा चुका हैं। और आगे ड्रीम इलेवन मैं पैसे लगाने के लिए उसके पास पैसे न होने के कारण उसने फोन चुराया। फोन चुराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया है।https://fb.watch/n6HPa55M0L/?mibextid=Nif5oz

केदारनाथ धाम में ठंड व बारिश के बाद भी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा तीर्थ पुरोहितों का क्रमिक अनशन।

0

केदारनाथ:केदारनाथ धाम में पिछले 48 घण्टो से तीर्थ पुरोहितों का अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन चल रहा है ।पुरोहितों की मांगों पर केदारनाथ के व्यवसाय कर्ताओ ने भी उनका भरपूर सहयोग कर अपनी दुकानें बंद रखी।जिस से देश विदेश से आने वाले यात्रियों को पानी की बूंद तक नही मिली और मजबूरन बद्री केदार मन्दिर समिति को यात्रियों के लिए भंडारा लगाने पड़ा।तीर्थ पुरोहितों को कहना है यदि कल सोमवार तक शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगे नही मानी जाती तो वो कल से अनिश्चितकालीन अनशन करने जा रहे हैं जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।केदारनाथ में केदारसभा के तीर्थपुरोहित अपने हक हुक्को और भूस्वामित्व व केदारनाथ मंदिर में लगे सोने की परतों की जांच की मांग को लेकर आक्रोशित हुए हैं केदारनाथ के पुरोहितों का आरोप है कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार उनकी मांगो का कोई संज्ञान नहीं ले रही हैं जबकि केदारसभा के पदाधिकारी और सदस्य कई बार जिला प्रशासन से वार्ता कर चुके हैं तीर्थ पुरोहितों का कहना है शासन प्रशासन व प्रदेश मुख्यमंत्री तक उनकी मांगों की जानकारी है लेकिन कोई भी मांगो का संज्ञान नही ले रहे हैं । तीर्थ पुरोहितों का साफ तौर पर कहना है जब तक उनकी मांगो को नही उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ धाम- -केदारनाथ धाम में की गयी विशेष पूजा अर्चना।

0

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री व केदारनाथ में मुख्यमंत्री के गौत्र से की गई पूजा।

केदारनाथ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर आज रविवार प्रात:श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई तथा यज्ञ-हवन किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री के आरोग्यता,दीर्घायु तथा देश के सुख-समृद्धि की कामना की गयी।पूजा-अर्चना में मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
श्री बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम गोत्र से आज प्रात:भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न हुई।रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की।इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार,प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली सहित सभी अधिकारी कर्मचारी एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।
वहीं श्री केदारनाथ धाम में मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से भगवान केदारनाथ का रूद्राभिषेक तथा तथा भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह,कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।इसी तरह पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान ओंकारेश्वर की पूजा-अर्चना अभिषेक किया गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ सिद्धपीठ कालीमठ
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर,तृतीय केदार श्री तुंगनाथ,श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर,श्री योग बदरी पांडुकेश्वर,श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग,नव दुर्गा मंदिर टिहरी,श्री चंद्रवदनी मंदिर कारगी चौक देहरादून,श्री भविष्य बदरी मंदिर सुभाई तपोवन(जोशीमठ),वृद्ध बदरी मंदिर,श्री सदगुरू धाम सेरा भरदार( टिहरी)में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना हुई।

सिद्धपीठ मां भगवती धुंगेरा देवी के मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा सिद्धसौड़ मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा की गई पूजा अर्चना।

0

आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है जहा एक तरफ बीजेपी कार्यकर्ता और सरकार प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर उनके लंबी उम्र की कामना कर पूजा अर्चना और कई कार्यकर्म कर रही है।देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले विश्व में भारत

का मान समान ऊंचा करने वाले विश्व में भारत की यश कीर्ति को बढ़ाने वाले भारत की विदेश नीति और रक्षा नीति और गृह नीति को अति उत्कृष्ट प्रकार से सुसज्जित रखने वाले देश के प्रधानमंत्री लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिन पर आज भाजपा सिद्धसौड़ मंडल के सभी कार्यकर्ता इक्कठा हो कर क्षेत्रीय प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां भगवती धुंगेरा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और फल वितरण का कार्य किया गया और मंदिर में भजन और कीर्तन भी किए गए मां भगवती से प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई और भगवती से प्रार्थना की गई कि पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 के पार सीटें हासिल करेगी इस शुभ अवसर मंदिर परिसर में कोट भरदार से सपरिवार और सगे संबंधियों के साथ आए सेना से रिटायर सुबेदार श्री महेंद्र सिंह पंवार जी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ,पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दरम्यान जखवाल जी , पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोक रावत जी , पार्टी के वरिष्ठ श्री दर्शन सिंह रावत जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला कार्य समिति सदस्य श्री जगदीश नेगी जी , मंडल अध्यक्ष श्री यसबीर चौहान जी, महामंत्री श्री दीपक रावत जी , अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ उपस्थित सेना से रिटायर सुबेदार महेंद्र पंवार जी , मंडल उपाध्यक्ष श्री पुस्कर विर्मवान जी, मंडल सोसी यल मीडिया प्रभारी श्री विनोद कंडारी जी , पार्टी मीडिया प्रभारी विनोद मैठाणी जी,सैनिक प्रकोस्ट के पदाधिकारी श्री बलवीर धिरवान जी सहित कार्य कर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवश पर मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, भगवान बदरीविशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

0

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, भगवान बदरीविशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में कहि उपलब्धियां हासिल की हैं।

आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है।

21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से भी अधिक बैठकें देश के अनेक स्थानों पर हुई।

जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर उत्तराखण्ड को भी मिला।

इस समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। वर्ष 2023 को वैश्विक स्तर पर मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने भारत के श्री अन्न को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।