26 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 200

दिवंगत अंकिता भंडारी को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत अंकिता भंडारी के नाम पर रखे जाने का लिया निर्णय।

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़े हैं और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा बोर्ड को लेकर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट लेगी:डॉ धन सिंह रावत

0

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा बोर्ड को लेकर अंतिम निर्णय राज्य कैबिनेट लेगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग शीघ्र ही आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकी से लैस करने के साथ ही पांच डायटों को स्मार्ट डायट के रूप में विकसित किया जायेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन, परीक्षा बोर्ड, शिक्षकों की स्थिति एवं छात्र संख्या व पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसके उपरांत निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग राज्य में संचालित 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन को लेकर आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।
इस संबंध में राज्य कैबिनेट द्वारा जो निर्णय लिया जायेगा उसी को विभाग लागू करेगा। बता दें कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम, परीक्षा शुल्क, पाठ्यक्रम का माध्यम, शिक्षकों की तैनाती तथा अन्य बिन्दुओं को लेकर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक संगठनों व अभिभावकों में तरह-तरह की चर्चाएं समाने आई हैं।

इसी के मध्यनज़र विभाग ने इन विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्णय राज्य कैबिनेट के ऊपर छोड दिया है, पूर्व में उक्त विद्यालयों की स्थापना का निर्णय भी राज्य कैबिनेट के द्वारा ही लिया गया था।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षकों बेहतर प्रशिक्षण देने के लिये प्रदेश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट्स) को आधुनिक एवं तकनीकी से लैस किया जायेगा। जिसके तहत प्रथम चरण में सूबे के पांच डायट्स को स्मार्ट डायट बनाया जायेगा।

इसके अलावा शासन स्तर पर लम्बित डायट की नियमावली को भी अन्य राज्यों का अध्ययन कर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रथम चरण में स्वीकृत पीएम-श्री स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू करने, एनसीईआरटी से पुस्तकों का शीघ्र प्रकाशन कराने, कलस्टर स्कूलों की डीपीआर तैयार करने, एनईपी-2020 के अंतर्गत नये कार्यक्रमों को विद्यालयों में लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, एम.एम. सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक आर.के. उनियाल, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव, अपर निदेशक महावीर बिष्ट आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की मांगों के समर्थन में होटल, लाँज व दुकाने रही दिनभर बंद।

0

देश के सुप्रसिद्ध धाम केदारनाथ में व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों द्वारा आहूत पूर्ण बंदी का आज व्यापक असर दिखाई दिया। शनिवार सुबह से केदारनाथ धाम में सभी दुकान, लाॅज, होटल बंद रहे। व्यापारियों ने अपने सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित और व्यापारियों ने क्रमिक अनशन पर बैठकर सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगुल बजा दिया है।

श्री केदार सभा और केदारनाथ व्यापार संघ ने ऐलान किया है कि केदारपुरी में सभी दुकान 24 घंटे तक बंद रहेंगी इसका आगाज आज सुबह से ही सभी ने कर दिया।

श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि चार सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार से क्रमिक अनशन प्रारम्भ हो गया है। चार सूत्रीय मांग में वर्ष 2013 की आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवन स्वामियों को भू स्वामित्व दिया जाए। मंदिर चबूतरा बनाने में जिन भवन स्वामियों की जमीने अधिग्रहित की गई है उन्हे प्राथमिकता के आधार पर भूस्वामित्व के साथ भवन मिले। तीर्थ पुरोहित के साथ किए गए अनुबंधो के अनुसार भवन जल्द तैयार कर सौंपा जाए और चौथी मांग केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में लगाऐ कथित सोने की उच्चस्तरीय जांच की जाए।

केदारनाथ व्यापार संघ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी कहते है कि केदारनाथ में आपदा से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों को 2013 से भूमिधारी अधिकार के तहत भवन अभी तक नहीं मिल पाए हैं और उसके साथ ही जो भवन खड़े हैं उनसे भी छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे हक हकूकधारियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। होकर तीर्थ पुरोहितों ने पूरे केदारनाथ धाम से लेकर यात्रा पड़ाव तक सभी दुकान प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। आज सुबह से क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया गया है, सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक रूख नही दिखाती है तो 18 सितंबर से भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी जाएगी।

श्री केदार सभा के उप मंत्री अंकित सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, व्यापार संघ महामंत्री संदीप सेमवाल कहते है केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद पुनर्निर्माण को लेकर तमाम अनुबंध किए गए लेकिन तब से लेकर आज तक उन्हें भवन नहीं मिले हैं। इसके साथ ही जो भवन खड़े हैं, उनको भी तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। वही धाम में चल रहे कार्यों में उनकी कोई राय नहीं ली जा रही है तीर्थ पुरोहितों के इस ऐलान के बाद केदारनाथ धाम में आ रहे तमाम यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रसाद से लेकर खाने-पीने और ठहरने तक की दिक्कतें लोगों को हो रही है आज सुबह से ही सभी दुकान बंद है मंदिर प्रांगण से लेकर यात्रा पड़ावों पर सभी तीर्थ पुरोहित और व्यापारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जुटे हुए हैं और जो भी तीर्थ पुरोहित या व्यापारी अपनी दुकान को खोल रहा है उसको बंद करने का भी काम किया जा रहा है सभी को सूचित किया गया है कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन पर रहे और लगातार तमाम व्यापारी और तीर्थ पुरोहित वहां प्रदर्शन भी कर रहे हैं यह दुकान आज सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी।इससे पहले 2013 की आपदा के दौरान भी तीर्थ पुरोहित अपनी कुछ मांगों को लेकर आंदोलन किया था, उस दौरान भी तीर्थ पुरोहितों ने बाजार बंद किया था और अब फिर से केदारनाथ धाम बंद किया गया है।शनिवार सुबह प्रारम्भ हुए क्रमिक अनशन में श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, उपमंत्री अंकित सेमवाल, केदारनाथ व्यापार संघ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, मंत्री संदीप सेमवाल समेत प्रदीप शर्मा, प्रदीप शुक्ला, अजय जुगरान, विष्णु दत्त रूवाड़ी, अंकुश शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, संतोष त्रिवेदी, हरीश शुक्ला समेत बड़ी संख्या तीर्थ पुरोहित और व्यापारी शामिल हुए।

पुरानी पेंशन को लेकर अखिल भारतीय प्रथमिक शिक्षक संघ की रथ यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग, पेंशन को ले कर उत्तराखण्ड सरकार को दी चेतावनी।

0

रुद्रप्रयाग:अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को अटारी बॉर्डर से शुरू हुई रथ यात्रा आज रुद्रप्रयाग जिले में पहुँची जहाँ रुद्रप्रयाग जनपद की सीमा खाँखरा में रुद्रप्रयाग के जिले प्राथमिक शिक्षक संगठन सहित राजकीय शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट,अंकित रौथाण, शिशुपाल रावत ,शंकर भट्ट द्वारा भी फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-कर्मचारियों सहित जनसाधारण को जनहितकारी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की पुरानी पेंशन योजना के फायदे और नई पेंशन योजना के गम्भीर नुकसान के प्रति जागरूक और एकजुट करना है। जिसके लिए सम्पूर्ण देश की चारों दिशाओं से अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में 5 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी चारों रथ यात्राओं का समापन दिल्ली में एक विशाल रैली के रूप में सम्पन्न होगा।उत्तर क्षेत्र की रथ यात्रा की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 रामचन्द्र डबास के साथ दिल्ली प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव दीपक पंत प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा प्रदेश के महामंत्री तरुण सुहाग हिमांचल प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के संजय पीसी और संजीत रोहिला इस यात्रा में शामिल रहे। । अपने वक्तव्य में डॉ0 डबास ने कहा कि देश के सभी नेता-मंत्री तो स्वयं कई-कई पेंशन एक साथ ले रहे हैं लेकिन देश के भविष्य निर्माता शिक्षकों और कर्मचारियों को सरकार पेंशन नहीं दे रही है ये संविधान द्वारा प्रदत्त एक कल्याणकारी राज्य की मूल अवधारणा को भी ध्वस्त करती है।साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्र की सरकारों को भी चेताया कि यदि जल्दी ही सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया तो 2024 में होने वाले आम चुनावों में सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण महामंत्री दिनेश चंद्र भट्ट कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह बुटोला प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह कठैत मीडिया प्रभारी अनवर सिद्दीकी सहित ब्लॉक शाखाओं के सभी पदाधिकारियों सहित दिनेश रौथाण,अनूप नेगी,त्रिलोक सिंह रावत,शिव प्रसाद भट्ट ,लक्ष्मी नेगी, नीलम बिष्ट,गजेन्द्र रौतेला,राकेश नैनवाल,दिगम्बर गुसाईं,गिरिजेश सेमवाल आदि सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

एक माह से भी अधिक समय से बंद विजयनगर तैला मोटर मार्ग व विजयनगर पठालीधार मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी कार्रुद्रप्रयाग में लोनिवि के खिलाफ किया प्रदर्शन।

0

रुद्रप्रयाग : एक माह से भी अधिक समय से बन्द पड़ी सड़को की सुध न लेने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सिलगढ़,बडमा ,फुटगढ़,पूर्वी बांगर के जनता व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यलय रुद्रप्रयाग के परिसर में लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया ।उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता कर के लोनोवि को सड़क मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए गए ।जिसमे लोनिवि के सहायक अभियंता संजीव सैनी द्वारा अवगत कराया गया हैविजयनगर तैला मोटर मार्ग का शुरुवाती हिस्सा लोनिवि ऊखीमठ के पास है जिसका निर्माण उन्ही के द्वारा किया जाना है उक्त जो क्षतिग्रस्त हुआ हिस्सा है उसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है क्षेत्रीय जनता के लिए यातायात हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गो का सुधारीकरण किया जा रहा है और आज ही विजयनगर तैला मोटर मार्ग की सिलिफ़ सफाई के लिए में स्वयम मोके पर जा कर जेसीबी लगवाने जा रहा हूं।


विजयनगर-तैला,विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए जनता ने हुंकार भर कर सड़को पर निकल पड़ी है ।आज 80 गांवों के लोग जिला अधिकारी के कार्यलय इकठ्ठा होकर लोनिवि व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विजयनगर-तैला,विजयनगर-पथालीधार मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त निर्माण के लिए 80 गांवों की जनता ने भरी हुंकार।
जनपद रुद्रप्रयाग के रुद्रप्रयाग विधानसभा व केदारनाथ विधान सभा के 80 गांवों की 21हजार की आबादी का सम्पर्क जिला मुख्यालय से पिछले तीन सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है।14 अगस्त की रात्रि को मद्दमेश्वर घाटी में बादल फटने से मंदाकनी नदी का जल स्तर बढ़ने से विजयनगर तैला व विजयनगर
पठालीधार मोटर मार्गगंगानगर में बंद पड़ा हुआ है इन मोटरमार्गो से सिलगढ़ ,फुटगढ़,बढमा व पूर्वी बांगर पट्टी के लोगो का रोजना आना जाना हुआ करता था।लेकिन सड़क वास आउट होने से इन पट्टियों के लोग अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं।
क्षेत्रीय जनता द्वारा लोकनिर्माण विभाग रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ से लगातार मौखिक व लिखित सड़क खुलाने का आग्रह करने के बाद भी प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की अब तक कोई कार्यवाही नही की है ।
अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए व प्रशासन की नकारात्मक कार्यशैली के खिलाफ अब जनता सड़को पर उतर गए हैं
विजयनगर-तैला तिमली बड़मा,विजयनगर-पठालीधार
मोटर मार्ग के प्रवेश द्वार गंगानगर में यदि एक सप्ताह तक लोनिवि द्वारा वैकल्पिक मार्ग तैयार नही किया जाता है टी क्षेत्रीय जनता सड़को पर बैठकर चक्का जाम करने को विवश हो जाएगी ।जिसकी सम्पूर्ण जबाबदेही जिलाप्रशासन व लोनिवि ऊखीमठ व लोनिवि रुद्रप्रयाग की होगी ।उक्त मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष जिलापंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी ने कहा कि एक माह से भी अधिक समय हो गया है लेकिन शासन प्रशासन ने इन सड़कों के निर्माण की कोई सुध नही ली है आगे भी यदि समय रहते हुए सड़क ठीक नही होती तो जनता सड़को पर आने के लिए विवश हो जाएगी।।
इस मौके पे बड़मा विकास संर्घष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत प्रदीप रावत भजपा मंडल उपाध्यक्ष सिद्धसोढ ,पूर्व जिलापंचायत सदस्य बीरेंद्र बुटोला,रेखा देवी बुटोला चौहान जिलापंचायत सदस्य स्युर, जगदीश नेगी पूर्व मंडल अध्यक्ष,त्रिलोक सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ,दर्शन सिंह रावत भजपा जिलाकार्यकारणी सदस्य ,
प्रधान संगठन के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के अध्यक्ष विजयपाल राणा,ब्लाक अध्यक्ष कांगेस अगस्त्यमुनि हरीश गुसाअंई,गौल्डी राणा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि प्रधान ऊत्तर्सू संदीप रावत,मनोज रौथाण,सावन नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य,पप्पू रावत युवक मंगल दल अध्यक्ष थाती बड़मा,गौलू रावत, जगदीश भण्डारी,प्रधान डोभा बड़मा प्रकाश सिंह ,हेमराज सिहं आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे
सत्येन्द्र सिंह राणा ग्राम प्रधान डांगी,पंकज रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य डाँगी,जयेन्द्र पवार ग्राम प्रधान किमाणा, शकूर अहमद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डांगी आदि लोग उपस्थित रहे

 

हिंदी दिवश के अवसर पर रा0 इ0 का0 बाडा की छात्रा सिमरन को कैबिनेट मंत्री डॉ सुबोध उनियाल द्वारा किया गया सम्मानित ।

0

रुद्रप्रयाग : 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा बचनस्यूं की छात्रा कुमारी सिमरन को हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा में 99 अंक हासिल करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ सुबोध उनियाल जी के द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया , विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि यह हमारे संपूर्ण विद्यालय ,क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव का क्षण है, तथा हमारे विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत का प्रतिफल है, सिमरन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी हिंदी अध्यापिका प्रियंका भट्ट एवम अपने माता पिता एवम गुरुजनों को देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल करना संभव है ,हिंदी की अध्यापिका प्रियंका भट्ट ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि सदैव कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है, ,विद्यालय के शिक्षक एवम राजकीय शिक्षक संघ अगस्तमुनि के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर भट्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सिमरन की ये उपलब्धि अवश्य ही अन्य विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी और सरकारी विद्यालयों के प्रति निश्चित ही लोगों का विश्वास बढ़ेगा,इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट एवम जिला मंत्री आलोक रौथान ने राजकीय शिक्षक संघ की ओर से संपूर्ण विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि हेतु बधाई प्रेषित की एवम कहा कि यह सम्पूर्ण शिक्षक समाज के लिए गर्व का विषय है, अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्षा गौरी देवी ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी जैसे साहित्यिक विषय में 99 अंक प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश पटवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा के छात्र कला उत्सव प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं, सिमरन को बधाई देने वालों में, राजकीय शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष शिशपाल पंवार, अगस्तमुनि ब्लॉक मंत्री अंकित रौथान , जखोली ब्लॉक मंत्री प्रवीन घिगड़ियाल, ऊखीमठ ब्लॉक मंत्री अजय भट्ट, ,जिला संयुक्त मंत्री दीपक नेगी संयुक्त मंत्री महिला कुसुम भट्ट, संगठन मंत्री विमला राणा, महिला उपाध्यक्ष ललिता रौतेला, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष रीना बागड़ी, महिला संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नेगी, विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा सुभाष पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल प्रकाश सती, डा सुबोध जोशी ,प्रमोद कुमार, महावीर रौथान,प्रियंक रूडोला, शशि गुसाईं, प्रीति डोभाल, संजीव लोचन चौहान, भूपेंद्र गुसाईं विनोद रावत,संदीप गुसाईं, आदि ने बधाई प्रेषित कर बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,

मौसम विभाग का अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

0

देहरादून– उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

उत्तराखंड में सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है। गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामने करना पड़ा । गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में रुद्रप्रयाग विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया जा रहा है आयोजन ।

0

प्रशिक्षण कार्याशाला के दूसरे दिन अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्याशाला का शुभारंभ किया गया।*

दूसरे दिन आज प्रशिक्षण कार्याशाला में आपदा प्रबंधन, सूचना अधिकार अधिनियम एवं सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।*दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्याशाला का शुभारंभ करते हुए अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि डाॅ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल का मुख्य उद्देश्य है कि सुदूरवर्ती जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना अधिकार अधिनियम एवं सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो कार्यशाला के माध्यम से जो भी प्रशिक्षण एवं जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है उसको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ ग्रहण करें तथा किसी भी तरह की कोई शंका है तो उसका समाधान प्रशिक्षण के समय ही संबंधित अधिकारियों से उसका समाधान कर लिया जाए।प्रथम सत्र में सूचना अधिकार अधिनियम के संबंध में राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद्र ने आॅनलाइन माध्यम से उपस्थित लोक सूचना अधिकारियों एवं अपीलीय अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी तंत्र द्वारा पारदर्शिता के साथ आवेदनकर्ता को सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आवेदनकर्ता द्वारा जिस सूचना की मांग उसके द्वारा की जा रही है वह उसे समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिस सूचना में शुल्क की डिमांड की जाती है तो उसमें एक सप्ताह के भीतर आवेदनकर्ता को शुल्क उपलब्ध कराए जाने के लिए अनिवार्य रूप से पत्र प्रेषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवेदनकर्ता सीडी में सूचना उपलब्ध करता है तो उसके लिए निर्धारित शुल्क 20 रुपए में सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
दूसरे सत्र में आयुक्त सेवा का अधिकार अधिनियम डीएस मनराल ने सेवा का अधिकार अधिनियम के बारे में अवगत कराया है कि 2011 में सेवा का अधिकार लागू किया गया है तथा वर्ष 2014 में इसमें कुछ संशोधन किया गया है एवं अप्रैल, 2023 में भी कुछ और महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार के तहत निरंतर सेवाएं बढ़ रही हैं तथा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्ति द्वारा जो भी सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदन किया जाता है उसे समयावधि के अंतर्गत उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत 48 विभाग सम्मिलित हैं जिसमें 855 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 35 सेवाएं, परिवहन विभाग की 58, कृषि विभाग की 36, वन विभाग की 28, आयुर्वेदिक की 23, उच्च शिक्षा की 33 सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सभी अभिलेख समय से अपडेट कर दिए जाएं तथा किसी भी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के देयकों में अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार के तहत पदाभिहीत अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसमें उनसे प्राप्त होने वाले आवेदनों पर स्वयं द्वारा उनकी गहन समीक्षा करते हुए समयवधि के अंतर्गत सूचना उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना में किसी भी प्रकार का विलंब एवं लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्ध 5 हजार तक का अर्थदंड भी आरोपित किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि सभी अधिकारी सेवा का अधिकार अधिनियम की भली-भांति अध्ययन कर उनके अधीन उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को समय सीमा के अंतर्ग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।कार्यशाला में नवीन पनेरू प्रभारी कुमांऊ विश्वविद्यालय ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी देते हुए कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत कुल 31 धाराएं हैं तथा सभी को इन धाराओं के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है तभी हम सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदक द्वारा चाही गई सूचनाओं को सरलता से उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रशासनिक अकादमी नैनीताल ने आयुक्त लोक सेवा आयोग को स्मृति चिह्न एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रशिक्षण कार्याशाला में संयुक्त निदेशक प्रशासनिक अकादमी नैनीताल महेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह सहित लोक सूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

बद्रीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में दिखी दरार पुरानी,ASI के संरक्षण में हो रहा मरम्मत का कार्य ।

0

बदरीनाथ /श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रबन्धन ने कहा है श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और नहीं बदरीनाथ मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) द्वारा बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में कोई भी नयी दरार नहीं दिखी है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वर्ष 2022 में शासन को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था। तत्पश्चात शासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ( एएसआई) को इस इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इस क्रम में जुलाई 2022 में एएसआई ने मरम्मत की कार्य योजना तैयार की थी। अक्टूबर 2022 को एएसआई ने सिंह द्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स (शीशे की स्केलनुमा पत्तियां) फिक्स कर दी थीं, जिससे यह पता लग सके की दरारें कितनी चौड़ी हुई हैं। 09 अगस्त, 2023 को ग्लास टायल्स के अध्ययन के बाद एएसआई ने ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया था। तब दरारों में कोई खास बदलाव नहीं आंका गया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सिंह द्वार के ट्रीटमेंट कार्य के अंतर्गत पहले चरण में सिंह द्वार के दायीं ओर ट्रीटमेंट कार्य किया जा चुका है। अब बायीं ओर की दरारों पर ट्रीटमेंट प्रस्तावित है। इस तरह स्पष्ट है कि सिंह द्वार पर दरारें बहुत पहले से हैं, जिसका ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा के पड़ावों पर अवैध शराब की तस्करी करते हुए युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग :प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में अवैध शराब तस्करी की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। उक्त अजीत कुमार पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी हाउस नम्बर 17 डब्ल्यू रायपुर, थाना रायपुर, जिला देहरादून, हाल केदारनाथ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।