26.3 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 202

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ ,सूबे को दी 141 पीएम-श्री स्कूल की सौगात ।

0

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारम्भ

सूबे को दी 141 पीएम-श्री स्कूल की सौगात

3 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृति व शोध प्रोत्साहन योजनाओं का किया श्रीगणेश

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना तथा उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का किया विधिवत शुभारम्भ

केन्द्र सरकार के सहयोग से की गई है विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना

केंद्रीय मंत्री एनडीए, आईएमए कैडेट पुरस्कार योजना के तहत सूबे से इस वर्ष चयनित कुल 77 कैडेट्स को रूपये 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चैक भी करेंगे वितरित

आवासीय छात्रावासों के निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में दी गई है रूपये 7291 लाख की स्वीकृति

प्रथम किस्त के तौर पर जारी की गई है रूपये 1823 लाख की पहली किश्त

द्वितीय चरण के पीएम-श्री स्कूल्स की स्वीकृति शीघ्र मिलने की उम्मीद

6 से 12 आयु वर्ग के गरीब एवं असहाय छात्र-छात्राओं के लिये तीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत में खोले जायेंगे छात्रावास

प्रदेश के 11 जनपदों में आवासीय छात्रावास पूर्व से ही चल रहे हैं जिसमें लगभग तीन हजार छात्र-छात्राएं रह रहे हैं।

इन नये तीन आवासीय छात्रावासों के तैयार होने के उपरांत राज्य में कुल 13 आवासीय छात्रावास बन जायेंगे, जिनमें से तीन छात्राओं व 10 छात्रों के लिये अनुमन्य हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति पर लगा सकती है मुहर

देश और दुनिया के निवेशकों को स्वस्थ और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार यह नीति ला रही

बैठक में वित्त विभाग भूमि की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव मिलाया जा सकता है

इस व्यवस्था के लागू होने से वीडियो कॉल के माध्यम से भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी

 

बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्य को खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की तैनाती होने तक प्रति पीरियड के आधार पर शिक्षकों को रखने का अधिकार मिल सकता है

शिक्षा विभाग में तैयार किया प्रस्ताव

 

वन विभाग बैठक में टाइगर रिजर्व के लिए फंड का प्रस्ताव ला सकता है

 

बैठक में राजस्व,वन,उद्योग,ऊर्जा विभाग कुछ एवं प्रस्ताव बैठक में ला सकते हैं

राज्य सरकार के अधीन विभागों में विभागीय एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन पर नियोजित महिलाओं को सेवा प्रदाता संस्था द्वारा प्रसूति अवकाश की सुविधा का शासनादेश हुआ जारी ।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार के अधीन विभागों में विभागीय एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन पर नियोजित महिलाओं को सेवा प्रदाता संस्था द्वारा प्रसूति अवकाश की सुविधा अनुमन्य की गई है।

इस संबंध में आज सचिव दिलीप जावलकर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

आदेशों में कहा गया है कि प्रसूति अवकाश अवधि के वेतन का भुगतान यथा प्रक्रिया नियोक्ता के द्वारा किया जाएगा एवं प्रसूति अवकाश स्वीकृत किये जाने के संबंध में संबंधित नियोक्ता एवं सेवा प्रदाता द्वारा अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों का अनुपालन पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के लिए दुःखद खबर, चमोली जिले का सपूत देश के लिए हुआ शहीद ।

0

उत्तराखण्ड के लिए इस वक्त एक दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां का एक वीर सपूत मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान खिलाप सिंह नेगी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। जवान बेटे की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दें कि शहीद खिलाप सिंह नेगी दो वर्ष पहले वर्ष 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर ने उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया

है। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के ग्रमीण जिलाधिकारी के सामने रखते है अपनी समस्याएं।

0

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा आज 21 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें सड़क, बिजली, शिक्षा, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में नागजगई के ग्रामीणों ने राजकीय इंटर काॅलेज में राजनीति, अर्थशास्त्र, भूगोल व संस्कृत विषय के पद सृजन करने तथा राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती की मांग की। तेबड़ी सेम के ग्रामीणों द्वारा अत्यधिक बारिश के कारण सड़क, पुश्ता व पैदल रास्तों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कुछ परिवारों के आवास को संभावित खतरे की समस्या से अवगत कराया गया। प्रधान ग्राम क्वांली संजय चौधरी ने गांव की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के संबंध में, ग्राम प्रधान जग्गी बगवान प्रदीप सिंह ने कालीमठ से जग्गी बगवान के किमी 01 से 02 तक सड़क मानक के अनुरूप न होने तथा गैड़ गांव की प्रधान श्रीमती राजेश्वरी देवी द्वारा सड़क निर्माण में कटे पेड़ों की भरपाई हेतु की गई जमीन की सर्वे को दोबारा करने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। बैरांगणा निवासी जयकृष्ण भट्ट ने गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन मरम्मत करने, छतोड़ा गांव की आरती देवी ने प्रधानमंत्री आवास चाहने, बैड़ाग की जसदेई देवी ने आवासीय भवन के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने, सच्चिदानंद नगर निवासी मुकेश गैरोला ने एनएच चौड़ीकरण का भुगतान दिलाने, थलासू निवासी जयेंद्र लाल ने चगटी तोक को मोटर मार्ग से जोड़े जाने तथा बेडूला निवासी अव्वल सिंह राणा ने लगातार हो रहे भू-स्खलन के संबंधी शिकायतें दर्ज की।जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें जिसमें कई शिकायतों को तीन दिन एवं कई शिकायतों को एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा जो शासन स्तर को प्रेषित किए जाने हैं उन्हें तत्परता से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा, संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 99 तथा एल-2 पर 25 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, सहायक परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, एनएच निर्भय सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी शिकायत समाधान विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, वाहन में सवार खण्ड विकास अधिकारी हुए घायल।

0

चमोली/

पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
कर्णप्रयाग -ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायण बगड़ के समीप मौणा छिडा स्थान पर-12- वजे दोपहर को अचानक पहाड़ी से कार के ऊपर  पत्थर गिरने से
कार में सवार खंड विकास अधिकारी नारायण बगड़ राकेश मोहन नयाल सहित तीन ब्लॉक कर्मी घायल हो गये ।

जिन्हें प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण बगड़ लाया गया जहाँ उनका प्राथामिक उपचार किया जा रहा है।तथा एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहि।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नवीन डिमरी ने बताया कि सभी की स्थिती सामान्य है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में भूकम्प से फिर डोली धरती। 

0

अपडेट उत्तरकाशी —उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में डोली धरती, 3.49 am पर  जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी ,में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे जिसमें सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।

भूकंप का केंद्र बिंदु बडकोट स्यलना के जंगल में बताया जा रहा हैं ।

यदि आप डेंगू से ग्रसित है तो हो जाए होशियार ,लैब दे रहीं प्लेटलेट्स की गलत रिपोर्ट, 4 को नोटिस।

0

लैब दे रहीं प्लेटलेट्स की गलत रिपोर्ट, 4 को नोटिस

देहरादून। अस्पतालों की लैब प्लेटलेट्स लैब की रिपोर्ट क्रॉस चेक हुई तो की गलत रिपोर्ट दे रही हैं। इसका खुलासा हकीकत आई सामने रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग में हुआ है। सीएमओ की ओर से गलत रिपोर्ट देने पर चार अस्पतालों की लैब को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से इन पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण के दौरान सविता गोयल पैथोलॉजी लैब, पेनिसिया अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल और कैलाश अस्पताल की लैब में अनियमितता पाई। सविता गोयल पैथोलॉजी लैब की ओर से डेंगू के भर्ती मरीज की 51,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई, एनएबीएस लैब से क्रॉस चेक करने पर यह 2.73 लाख पाई गई। वहीं, पेनिसिया अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू के भर्ती

 

मरीज की 10,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई। सरकारी लैब से क्रॉस चेक करने पर प्लेटलेट्स 32,000 पाई गई।

सिनर्जी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीज की 19,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई थी, क्रॉस चेक में 30,000 मिलीं। कैलाश अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 14,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई, क्रॉस चेक में 80,000 पाई गई। जांच में पता चला कि लैब की ओर से अनियमितता की जा रही है।

इन सभी अस्पताल प्रशासन को साक्ष्य सहित तीन दिन के भीतर लिखित रिपोर्ट देने को कहा गया है। संतोष जनक उत्तर न देने पर कार्रवाई की जाएगी। मा.सि.रि.

पूर्वी बांगर क्षेत्र का रा0 इ0 का0 घंगासू बांगर जुड़ेगा सड़क मार्ग से,रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया सड़क निर्माण के लिये भूमि पूजन।

0

रुद्रप्रयाग :रुद्रप्रयाग विधान सभा के विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन।विकासखंड जखोली के अंतर्गत पूर्वी बांगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत मथ्यागाँव में चौंर गधेरे से राजकीय इंटर कॉलेज घंघासू बांगर तक सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के द्वारा किया गया। 1किमी सड़क का निर्माण जिला योजना के तहत ₹12 लाख की धनराशि से होगी। लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग क्षेत्र वासियों के द्वारा की जा रही थी। इस सड़क निर्माण का माथ्यागाँव की स्थानीय जनता एवं राजकीय इंटर कॉलेज घँघासू को मिलेगा। जहाँ पूर्वी बांगर के खोड़, डांगी,   भूनालगावँ, उछोला, माथ्यागांव के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। सड़क निर्माण के भूमि पूजन होने पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी व्यक्त करते हुये, विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह का फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान सज्जन सिंह नेगी निरन्तर प्रयासरत थे। सड़क की मांग पूरी होने पर उन्होंने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के धन्यवाद। सड़क भूमिपूजन के अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्वी बांगर क्षेत्र विधानसभा का सबसे दूरस्थ क्षेत्र है।हमारी सरकार दूरस्थ क्षेत्र के विकास वहाँ बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत छ वर्षो के कार्यकाल में पूर्वी बांगर क्षेत्र में ₹ 12 करोड़ से अधिक की धनराशि सड़क डामरीकरण, एवं सड़क नवनिर्माण, पुल निर्माण, संचार सुविधाओं व विद्यालयों में भवनों के निर्माण सहित ग्राम पंचायतों के अवस्थापना एवं विकास कार्यों पर खर्च किये गए है।पूर्वी बांगर क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का इन 6 वर्षो के कार्यकाल में निरन्तर कार्य किया गया। और इस क्षेत्र की जो प्रमुख मांग है, पूर्वी एवं पश्चिमी बांगर को आपस सड़क मार्ग से जोड़ने की उसके लिए भी शासन स्तर पर निरन्तर प्रयासरत है।
वही इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि बांगर क्षेत्र का विकास हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। क्योंकि यह जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में से एक है। इस जो भी मूलभूत आवश्यकताओं है, उनको पूरा करने का प्रयास शीर्ष प्रार्थमिकता पर किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महावीर पंवार , जिला पंचायत सदस्य स्युर श्रीमती रेखा बुटोला , पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र बुटोला , प्रधान खोड़ श्री प्रदीप राणा , प्रधान प्रतिनिधि श्री डांगी श्री ओम प्रकाश ध्यानी , प्रधान प्रतिनिधि बक्शीर श्री मंगल सिंह नेगी , प्रधान प्रतिनधि भुनालगांव श्री कैलाश बैरवान , श्री भूपेंद्र भण्डारी , मण्डल महामंत्री श्री धनवीर बैरवान , श्री सज्जन सिंह भण्डारी , श्री ईश्वर सिंह पंवार , आलोक नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जन्म जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

0

दिल्ली

  1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है।

सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही।

उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।