पौड़ी:
जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग प्रोटेक्श में
गोली लगने से शहीद हुआ गढ़वाल राइफल का जवान दीपेंद्र सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया, शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पसोली लाया गया जहां सेना के अफसर, शहीद के भाई और ग्रामीणों ने उनको भावहीन श्रद्धांजलि दी वहीं सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर गार्ड ऑफ ऑनर दिया, इसके बाद दीपेंद्र के पार्थिव शरीर को उन्हे भाई ने मुखाग्नि दी और शहीद जवान दीपेंद्र का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया, शहीद जवान पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक के ग्राम पसोली गांव का रहने वाला था, शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे अपनी 25 वर्षीय धर्मपत्नी पिंकी और 3 साल के बेटे को छोड़ गया है, एक सप्ताह पहले ही दीपेंद्र अपनी छुट्टी पूरी करने के बाद ड्यूटी पर लौटे था।
पंचतत्व में विलीन हुवा शहीद जवान दीपेंद्र का पार्थिव शरीर ,सेना अफसर और सैन्य जवानों के साथ ग्रामीणों ने दी भावहीन श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर निकली भर्ती।।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर यानी शुक्रवार से आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पद के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी पदों को भरना है। इसके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी आरओ, एआरओ भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल है।
सामान्य, और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 226 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 106 रुपये और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 176 रुपये, पीएच उम्मीदवारों को 26 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
केदारनाथ धाम के दूसरे चरण की यात्रा के लिए क्षतिग्रस्त मार्गो का किया जा रहा है सुधारीकरण।
केदारनाथ: मानसून के बाद बाबा केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग लगातार प्रयासरत है। मानसून के बाद यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधा एवं व्यवस्थाओं में जो कमी आयी है एवं वर्षा के कारण यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है उसे जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा दुरुस्त एवं सुव्यवस्थित किया जा रहा है। भारी बरसात के चलते अवरुद्ध यात्रा मार्ग को सुधारने, बिजली एवं पानी की आपूर्ति समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंकवाण ने बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग में भारी बारिश व अतिवृष्टि के चलते यात्रा मार्ग कई स्थानों पर वाश आउट हो गया था एवं कई जगहों पर भारी बोल्डर आ गए थे जिसमें भैरव ग्लेशियर, कुबरे ग्लेशियर, हथनी ग्लेशियर, बडी लिंचोली, छोटी लिंचोली और भीमबली में सर्वाधिक नुकसान हुआ था। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत विभाग द्वारा यात्रा रूट पर बाधित स्थानों में श्रमिकों द्वारा तत्परता से मार्ग को आवाजाही हेतु खोला जा चुका है। तथा सभी स्थानों पर नियमित तौर से मरम्मत कार्य तत्परता से चल रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि लिन्चोली के समीप पूर्ण रूप से वाश आउट हो चुके मार्ग को दो दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं थारू बैंड पर पुश्ता एवं रास्ता लगभग बन कर तैयार हो चुका है एवं रेलिंग लगाने का कार्य गतिमान है। रामबाडा से जाने वाला मुख्य मार्ग एवं बाईपास दोनों मार्ग यात्रियों के लिए खुला है। वहीं हथनी ग्लेशियर पर यात्रा के लिए मार्ग सुचारू है, वाश आउट वाले स्थान पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग तीर्थ यात्रियों की आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से सुचारू है तथा यात्रा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ- स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल एवं केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में निरंतर सफाई जा रही है। जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों को भी दुरुस्त किया जा रहा है एवं घोड़े खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था भी मुहैया करवाई जा रही है।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीकोट डैम के पास स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त होने से दो युवकों की मौत।
श्रीनगर : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीकोट से आगे डैम साइड के पास देर रात को एक दो पहिया वाहन दुर्घटना ग्र्स्त होने की सूचना पुलिस को 112 पर मिली।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायल अचेत अवस्था मे पड़े स्कूटी सवार युवकों को श्रीकोट अस्पताल पहुंचाया जिन्हें चिकित्सक के द्वारा मृत बताया गया ।इन दोनों युवको की पहचान श्रीनगर पुलिस ने रुद्रप्रयाग चन्द्रापुरी के निवासी होने के रूप में की है ।
श्रीनगर पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति कहा गया कि 8 बजे सायं को डायल 112 से थाने पर सूचना प्राप्त हुई बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डैम साइट के पास स्कूटी सवार दो लड़कों को काफी गंभीर चोट आई है ।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमरा कर्मगणों के साथ मौके पर पहुंचे ।मौके पर वाहन संख्या -UK07CA3098 वल्गर खड़ा था जिसके पिछले साइट पर स्कूटी संख्या-UK13A1801 दुर्घटना अवस्था मे थी ।वल्गर के पिछले टायर के नीचे पीछे की साइड से दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे जिनको काफी चोट आई हुई थी ।मौके से पुलिस टीम द्वारा 108 की मदद से दोनों घायलों को उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा दोनों घायल व्यक्तियों को मृत घोषित किया। बेस अस्पताल श्रीकोट में दोनों मृतकों के परिजन पिता माता व भाई मौजूद है मृतकों के संबंध में नाम पता पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ दोनों सगे भाई हैं जो कि आज किसी आवश्यक काम से अपने स्वयं के वाहन स्कूटी संख्या-UK13A1801से अपने निवास स्थान ग्राम गबनी चंद्रपुरी जिला रुद्रप्रयाग से किसी आवश्यक काम से श्रीनगर आए थे ।जिनके नाम (1)अमित कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गबनी पोस्ट ऑफिस चंद्रपुरी थाना अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग (2) सुमित कुमार पुत्र नत्थू लाल उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त है समयनावक्त होने के कारण मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही आज-09/09/23 को कीई जाएगी।
वन विभाग मे फिर हो गए बंपर तबादले ।
उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले ( Uttarakhand Forest Department in transfer) किए गए हैं। इस संबंध में उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने आदेश जारी किया गया है।
उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड वन विभाग के विभिन्न प्रभागों तथा कार्यालयों हेतु राज्य वन सेवा के अन्तर्गत स्वीकृत सहायक वन संरक्षक के पद रिक्त होने के दृष्टिगत सहायक वन संरक्षको/ प्रभारी वन संरक्षकों को उनके नाम वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानान्तरित करते हुए सहायक वन संरक्षक/ प्रभारी सहायक वनसंरक्षक के रूप मे तैनात किया गया है।
सभीअधिकारी तत्काल अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक(HFF) उत्तराखण्ड देहरादून एवं शासन को उपलब्ध करायेगे।
वन विभाग मे फिर हो गए बंपर तबादले देखिए पूरी लिस्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष लिए प्रदान की।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और श्री अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया,
रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।
बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनेलहराया अपना परचम,पार्वती दास ने जीता चुनाव ।
बागेश्वर ।।उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।
55.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई थी। चार टेबल रिजर्व और पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई । मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगी।
₹35 करोड़ की लागत से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों पर होंगे डामरीकरण/अनुरक्षण एवं नवनिर्माण के कार्य।
₹35 करोड़ की लागत से रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों पर होंगे डामरीकरण/अनुरक्षण एवं नवनिर्माण के कार्य।
सड़कों के डामरीकरण/अनुरक्षण एवं नवनिर्माण कार्यों के लिए सभी सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया गतिमान। अगले 1 माह में शुरू होंगे सभी सड़कों पर निर्माण कार्य।
विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग विकास के लिए निरंतर अथक प्रयासों गत वर्ष में 18 से ज्यादा सड़कों के डामरीकरण/अनुरक्षण एवं नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान हुई है। सभी 18 सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। बरसात सीजन समाप्त होने के उपरांत अब अगले 1 माह के भीतर सभी सड़को के कार्य प्रारंभ किये जायेंगे। जिससे क्षेत्र वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब थी, जिनको की क्षेत्र की जनता द्वारा निरन्तर डामरीकरण करने की मांग की जा रही थी। जिसमें से 8 सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित थी। जिनको की अब पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया गया है। जिन पर वन टाइम मेंटेनेंस के तहत डामरीकरण/अनुरक्षण के कार्य होंगे। वही 6 नई सड़कों पर डामरीकरण के कार्य होंगे जिनका निर्माण बहुत समय पहले हो चुका है। एवं 4 नई सड़कों पर कटिंग के कार्य प्रारभ होंगे एवं नए गांव जो सड़क मार्ग से जुड़ने बाकी रह गए थे, उनको जोड़ा जाना है। सभी 18 सड़कों की स्वीकृति के उपरांत टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही सितम्बर और अक्टूबर माह में सभी पर कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार में निरन्तर कार्य धरातल पर चल रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता विकास के नाम पर वोट करेंगी और फिर प्रचण्ड बहुत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। स्वीकृति सड़कें इस तरह प्रकार है।
1- विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) के तहत अंथोलि-सिलगावँ-सकलाना-सकलाना मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण (लम्बाई-22.45किमी लागत- ₹3.80 करोड़) 2- विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) के तहत विनोधार से स्युर मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण ( लम्बाई- 9किमी लागत- ₹ 3.05 करोड़) 3- विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) के तहत सूर्यप्रयाग मूसाढुङ्ग मोटर मार्ग के किमी (01 से 05) सुमाड़ी से जैली तक डामरीकरण/अनुरक्षण का कार्य ( लम्बाई- 5.00किमी लागत ₹ 73.00 लाख) 4- विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) के तहत रायडी से अरखुंड़ तक मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण ( लम्बाई-5.63 किमी लागत- ₹85.01 लाख) 5- विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) के तहत तिलवाडा -सौराखाल मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण ( लम्बाई- 31.20 किमी लम्बाई- 6.6 करोड़) 6- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत (O.T.M) तहत रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण ( लम्बाई- 35 किमी लागत- 8.06 करोड़। 7- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत (O.T.M) तहत रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मोटर मार्ग का डामरीकरण/अनुरक्षण ( लम्बाई-13.50 करोड़ लागत-₹3.22 करोड़) 8-विकासखंड जखोली के अंतर्गत (O.T.M) तहत कोट-रणधार-बधाणी का डामरीकरण/अनुरक्षण (लम्बाई- 10 किमी लागत- ₹2.51 करोड़) 9- विकासखंड जखोली के अंतर्गत तिमली मरोड़ा किरोडा मोटर मार्ग का डामरीकरण- (लम्बाई-2.5 किमी लागत ₹2.16 करोड़) 10- विकासखंड जखोली के अंतर्गत आश्रम से घरडा मखेत मोटर मार्ग का कोटि तक डामरीकरण ( लम्बाई- 3.3 किमी लागत ₹ 2.22 करोड़) 11 – विकासखंड जखोली के अंतर्गत महाविद्यालय जखोली मोटर मार्ग का डामरीकरण ( लम्बाई- 3.25 किमी लागत ₹2.17 करोड़। 12- विकासखंड जखोली में तलपंदेरा से क्वीलाखाल सकलाना भरदार मोटर मार्ग का डामरीकरण। (लम्बाई 5.00 किमी लागत ₹2.7 करोड़। 13- विकासखंड जखोली के अंतर्गत जैली-तैला मरगावं मोटर मार्ग का डामरीकरण (लम्बाई-5.00 किमी लागत-₹3.22 करोड़) 14- विकासखंड जखोली के अंतर्गत जवाड़ी बाई पास से उत्तयासू तक सड़क डामरीकरण (लम्बाई-1 किमी लागत-₹29 लाख) 15- विकासखंड जखोली के अंतर्गत ममणी- उरोली से धनकुराली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण ( लम्बाई- 2.4 किमी लागत- ₹ 84 लाख) 16- विकासखंड जखोली के अंतर्गत विजननगर तैला मोटर से स्वाडा तक मोटर मार्ग का निर्माण ( लम्बाई- 1 किमी लागत-₹ 37 लाख) 17- विकासखंड जखोली के अंतर्गत चौंरा गधेरे से घंघासू इंटर कॉलेज तक सड़क का नवनिर्माण। 18- विकासखंड जखोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण का कार्य।


केदारनाथ धाम में श्री कृष्णजन्माष्टमी के त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
https://fb.watch/mVilwYJb1e/?mibextid=Nif5oz
रुद्रप्रयाग-आज पूरे देश में धूमधाम से श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है.. वही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में श्री कृष्णजन्माष्टमी त्यौहार के अवसर पर केदारनाथ मंदिर में भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है.इस अवसर पर धाम में मौजूद तीर्थपुरोहितों,हकहुकूक धारियों, मंदिर समिति के अधिकारियो सहित श्रद्धांलुओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ धाम में भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली..
जिससे धाम भक्तिमय देखने को मिला.इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धांलु शोभा यात्रा का
साक्षी बने। वहीं तीर्थ पुरोहित समाज ने तीर्थंयात्रियों और विश्व में सुख समृद्धि और शांति बने रखने की कामना की।
















