28.8 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 204

आपदा की भेंट चढ़ी विजयनगर-तैला,विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता ने हुंकार भरी हुंकार ,15 सितम्बर को जिलाधिकारी कार्यलय रुद्रप्रयाग में करेंगे प्रदर्शन।

0

 

तीन सप्ताह से अधिक समय से बंद
विजयनगर-तैला,विजयनगर-पथालीधार मोटर मार्ग, क्षतिग्रस्त निर्माण के लिए 80 गांवों की जनता ने भरी हुंकार।रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के रुद्रप्रयाग विधानसभा व केदारनाथ विधान सभा के 80 गांवों की 21हजार की आबादी का सम्पर्क जिला मुख्यालय से पिछले तीन सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है।14 अगस्त की रात्रि को मद्दमेश्वर घाटी में बादल फटने से मंदाकनी नदी का जल स्तर बढ़ने से विजयनगर तैला व विजयनगर पठालीधार मोटर मार्ग गंगानगर में बंद पड़ा हुआ है इन मोटरमार्गो से सिलगढ़ ,फुटगढ़,बढमा व पूर्वी बांगर पट्टी के लोगो का रोजना आना जाना हुआ करता था।लेकिन सड़क वास आउट होने से इन पट्टियों के लोग अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं।क्षेत्रीय जनता द्वारा लोकनिर्माण विभाग रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ से लगातार मौखिक व लिखित सड़क खुलाने का आग्रह करने के बाद भी प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की अब तक कोई कार्यवाही नही की है ।
अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए व प्रशासन की नकारात्मक कार्यशैली के खिलाफ अब जनता सड़को पर उतने जा रही है ।
इसी प्रपेक्ष में विजयनगर-तैला तिमली बड़मा,विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग के प्रवेश द्वार गंगानगर में क्षेत्रीय जनता ने बैठक आहूत कर सम्बन्धित विभाग एवं जिला प्रशासन से आर-पार की लडाई लडने का निर्माण लेकर 15-09-2023 को कलेक्ट्रेट पे प्रदर्शन करने की हुंकार भरीबैठक में उक्त मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति में जिलापंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी को संरक्षक बनाकर आगे की रणनीति तय करने को मनोनीत किया गया
इस मौके पे बड़मा विकास संर्घष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत प्रधान संगठन के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के अध्यक्ष विजयपाल राणा,ब्लाक अध्यक्ष कांगेस अगस्त्यमुनि हरीश गुसाअंई,गौल्डी राणा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि प्रधान ऊत्तर्सू संदीप रावत,मनोज रौथाअंण,सावन नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य,पप्पू रावत युवक मंगल दल अध्यक्ष थाती बड़मा,गौलू रावत, जगदीश भण्डारी,प्रधान डोभा बड़मा प्रकाश सिंह ,हेमराज सिहं ,सत्येन्द्र सिंह राणा ग्राम प्रधान डांगी,पंकज रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य डाँगी,जयेन्द्र पवार ग्राम प्रधान किमाणा, शकूर अहमद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डांगी आदि लोग उपस्थित रहे ।

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व।

0

बदरीनाथ/ चमोली ;  बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  बुधवार को मनाई जा गयी। जन्माष्टमी व्रत के पश्चात मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था इस लिए आज बृहस्पतिवार को जन्मोत्सव मनाया जायेगा।
जिसमें मंदिर समिति तथा तीर्थपुरोहितगण बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।
श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
आज जन्माष्टमी हेतु मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की गयी है। श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह एवं परिसर को सजाया गया है।
जन्माष्टमी को देखते हुए मंगलवार से ही हजारों तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, केदार सिंह रावत,अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, संजय भंडारी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल लक्ष्मी सेमवाल तीर्थपुरोहितगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम की तरह श्री केदारनाथ धाम सहित श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री नृसिंह मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी पूजा- अर्चना संपन्न कर रहे है। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं दीपक नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पुजारी सुशील डिमरी, विजया ध्यानी, आशीष नंबूदरी, संतोष पंत, अंजना भट्ट आदि मौजूद रहे।

11321 करोड़ का अनुपूरक बजट सरकार ने सदन में किया पेश।

0

11321 करोड़ का अनुपूरक बजट सरकार ने सदन में किया पेश।

अनुपूरक बजट 2023-24 की मुख्य बातें

• केन्द्रीय पोषित योजना (सी.एस.एस.) के अन्तर्गत :- लगभग 3000 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है।

• नाबार्ड के अन्तर्गत :- लगभग 286 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है।

बाह्य सहायतित योजना के लिए 331 करोड़ का प्राविधान किया गया है

राज्य पोषित योजनाओं के अन्तर्गत 3200 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है।

स्थानीय निकायों को समनुदेशन के लिए 157 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

 

० भारत सरकार से अवस्थापना कार्यों के निर्माण हेतु प्राप्त होने वाली धनराशि के अन्तर्गत लगभग 600 करोड़ का प्राविधान किया गया है

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पूँजीगत कार्यों हेतु लगभग 765 करोड़ का प्राविधान किया गया

आवास एवं शहरी विकास के अन्तर्गत अवस्थापना का सुदृढीकरण के लिए लगभग 321 करोड़ का प्राविधान किया गया है

लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड़ निर्माण आदि के लिये भूमि अधिग्रहण हेतु लगभग 156 करोड़ का प्राविधान किया गया है।
पार्किंग के निर्माण के लिए लगभग 135 करोड़ का प्राविधान किया गया है

समग्र शिक्षा के अन्तर्गत लगभग 128 करोड़ का प्राविधान किया गया है

लोक निर्माण विभाग की आर.आई.डी.एफ. योजना के अन्तर्गत लगभग 100 करोड़ का प्राविधान किया गया है

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ का प्राविधान किया गया है

रूफ टॉप सोलर सयंत्र तथा स्ट्रीट लाईट हेतु 67 करोड़ का प्राविधान

मुख्यमंत्री आंगनबाडी भवन निर्माण हेतु लगभग 50 करोड़ का प्राविधान किया गया

यूनिटी मॉल / प्लाजा के निर्माण हेतु लगभग 50 करोड़ का प्राविधान किया गया है

ऋषिकेश को योग नगरी के रूप में विकसित करने हेतु लगभग 30 करोड़ का प्राविधान किया गया है

हरिद्वार को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए लगभग रू0 25 करोड़ का
नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु लगभग 36.50 करोड का प्राविधान किया गया है

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 35 करोड़ का प्राविधान किया गया है

10 स्पोर्टस स्टेडियम के निर्माण के लिए 20 करोड का प्राविधान किया गया है।

स्टेट कॅन्सर संस्थान हल्द्वानी के लिए लगभग 20 करोड़ का प्राविधान किया गया है

कारागार तथा आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 18 करोड़ का प्राविधान किया गया है

अनुसूचित जन जाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 17 करोड़ का प्राविधान किया गया है

कृषि उत्पादों के विपणन हेतु अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये लगभग 12.45 करोड़ का प्राविधान किया गया है

पुलिस विभाग के आवासीय / अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु लगभग 12 करोड़ का प्राविधान किया गया है

पंचायत भवनों के निर्माण हेतु लगभग 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है

बस अड्डों के निर्माण हेतु लगभग 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

टाटा टेक्नोलॉजी के अनुसार आई0आई0टी0 के उन्नयन के लिए 0 7 करोड़ का प्राविधान किया गया है

राजस्व व्यय के अन्तर्गत हेतु 3530 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

सड़कों के अनुरक्षण के अन्तर्गत लगभग 300 करोड़ का प्राविधान किया गया है.

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में लगभग 297 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

10 खाद्यान सब्सिडी के लिए 284 करोड़ का प्राविधान किया गया है

आपदा विभाग में एस०डी०आर०एफ० के लिए 218 करोड़ का प्राविधान किया गया है

अटल आयुष्मान के लिए लगभग 200 करोड़ का प्राविधान किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 190 करोड का प्राविधान किया गया है

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के लिए 120 करोड़ का प्राविधान किया गया है

जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र के प्रबन्धन हेतु मूल बजट में 1000 करोड़ का प्राविधान किया गया था इसके अतिरिक्त अनुपूरक बजट के माध्यम से 100 करोड़ का अतिरिक्त प्राविधान किया जा रहा है

वन विभाग की कैम्पा योजना के अन्तर्गत 100 करोड़ का प्राविधान किया गया है

नन्दा गौरा हेतु लगभग 95 करोड़ का प्राविधान किया गया है.

निशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना अन्तर्गत लगभग 68 करोड़ का प्राविधान किया

स्वच्छ भारत मिशन लगभग 36 करोड़ का प्राविधान किया गया है

प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट, स्टटअप और इंटरप्रीनियोरशिप के लिए 25 करोड का प्राविधान किया गया है

ईजा बोई शगुन योजना के लिए लगभग 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कल्याण योजना के लिए 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 8 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए 8 करोड़ का प्राविधान किया गया है

पशुपालन के अन्तर्गत साइलेज पशुपोषण योजना के लिए 0 7 करोड़ का प्राविधान किया गया है

पशुपालन के अन्तर्गत साइलेज पशुपोषण योजना के लिए 0 7 करोड़ का प्राविधान किया गया है

गौ सदनों की स्थापना के लिए 5 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए लगभग 5 करोड़ का प्राविधान किया गया है.

114 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

0

रुद्रप्रयाग;नशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के सपने को साकार करने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी व थाना ऊखीमठ पुलिस ने ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति धनवीर लाल पुत्र श्री चैत लाल, निवासी ग्राम उछोला, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष)
को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5 कुल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें, पुलिस के स्तर से ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। नशा जीवन का नाश करता है, अपने परिवार, समाज को नशे के दलदल में जाने से रोकें। नशामुक्त प्रदेश बनाने में हमारी मदद करें।

दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को भी रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

0

*दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को भी रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल r कुछ दिनों पहले जनपद रुद्रप्रयाग राजस्व पुलिस क्षेत्रान्तर्गत दुष्कर्म किये जाने सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस मामले की विवेचना रेगुलर पुलिस को प्राप्त होने पर मामले की गम्भीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने विवेचना कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला विवेचक के सुपुर्द की गयी। इस मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर 02 अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले के वांछित व अब तक अज्ञात चल रहे तीसरे अभियुक्त (नेपाली मूल)

राम बहादुर पुत्र कालीमत बहादुर, निवासी बेरी कोट गांव पालिका थाना लिम्सा जिला जाजरकोट आंचल भेरी नेपाल राष्ट्र हाल निवास ग्राम जखवाड़ी, जिला रुद्रप्रयाग को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने कल देर रात्रि को गिरफ्तार कर लिया था, आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।
इस प्रकार से इस संगीन अपराध में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है।

गुलदार ने श्रीनगर के ढिकाल गांव में गुलदार ने तीन साल की बच्ची को निवाला बनाया ।

0

पौड़ी-श्रीनगर के ढिकाल गांव में गुलदार ने तीन साल की बच्ची को निवाला बनाया है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं बच्ची की मौते के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है. गौर हो कि श्रीनगर के ढिकाल गांव में तीन साल की आइशा पुत्री गणेश नेगी आंगन में खेल रही थी, तभी गुलदार ने घात लगाकर बच्ची को निवाला बनाया. घटना के समय आइसा के मम्मी और चाचा घर पर ही थे. लेकिन उनके शोर करने तक गुलदार बच्ची को लेकर काफी दूर निकल गया था. ढिकाल गांव के पूर्व प्रधान चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बनाया था. वहीं गुलदार आए दिन क्षेत्र में दिखाई दे रहा था. वहीं गुलदार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.ग्रामीणो ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।

उत्तराखंड में सड़क किनारे अतिक्रमण ध्वस्तीकरण पर बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने कहा पक्ष सुनने के बाद करें कार्यवाही।।

0

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने सड़क किनारे बने व्यावसायिक अथवा घरेलू भवनों को ध्वस्त करने संबंधी जनहित याचिका में अतिक्रमणकारी का पक्ष सुनने के बाद अगला कदम उठाने के सरकार को निर्देश जारी किए हैं। हाई कोर्ट में मुख्य स्थाई अधिवक्ता सीएस रावत ने अदालत में सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारी सभी पक्षों की बात सुनकर ही कर्रवाई कर रहे हैं।

अधिवक्ता सीएस रावत ने न्यायालय से ये भी कहा कि बिना अतिक्रमणकारी की पूरी बात सुने वो किसी भी तरह का ध्वस्तीकरण नहीं करेंगे। सभी जिलाधिकारियों और डीएफओ ने अपने जवाब न्यायालय में दाखिल कर दिए हैं। स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में मानते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों और डीएफओ से सड़क किनारे बने निर्माण को बिना सुनवाई के अवैध मानते हुए ध्वस्त करने के आदेश दिए थे।

न्यायालय ने सड़क किनारे बैठे वैध और अवैध निर्माणों को राहत देते हुए सरकार से कहा कि वो सभी अतिक्रमणकारियों के पक्ष को अच्छी तरह से सुनने के बाद ही मामले को निस्तारित करें। वो अतिक्रमणकारियों के निर्माण को बिना सुने ध्वस्त न करें। इस मामले के गरमाते ही कुछ पक्षों ने इंटरवेंशन एप्लिकेशन लगाई थी।

पूर्व बार अध्यक्ष और याचिकाकर्ता के अधिवक्ता प्रभाकर जोशी ने बताया कि खंडपीठ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों और डीएफओ से सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग और वन भूमि से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उनकी प्रार्थना पर न्यायालय ने आदेश देते हुए सरकार से कहा है कि बिना उचित सुनवाई के किसी भी अतिक्रमणकारी को न हटाया जाए। एक प्रक्रिया के बाद कोई भी कदम उठाया जाए।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।।अवैध शराब की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार वाहन संख्या UA07C6091 से 04 पेटी सोलमेट व्हिस्की, 01 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की व 03 पेटी बियर कैन बरामद की गयी। वाहन चालक ध्रुव सिंह पुत्र श्री उम्मेद सिंह ग्राम भुनका, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का निरन्तर अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता से कि अपील “पहले मतदान, फिर जलपान ! कि अपील

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता से कि अपील

“पहले मतदान, फिर जलपान ! कि अपील

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग करे-सीएम

बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें-सीएम

दुष्कर्म के 02 आरोपियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित हुए दुष्कर्म के अभियोग को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने मामले की विवेचना के आदेश कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। विवेचक द्वारा विवेचना ग्रहण कर पूर्व विवेचक द्वारा की गयी कार्यवाही का पुनरावलोकन कर व तथ्यों के आधार पर जांच प्रारम्भ की गयी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में इस अभियोग के सफल निस्तारण हेतु कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में दबिश देकर  03 सितम्बर 2023 की सांयकाल एक नामजद अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विवेचनात्मक कार्यवाही व दबिश में इसी मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र श्री भौं सिंह, निवासी ग्राम धारकुड़ी, पोस्ट कोट बांगर, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 35 वर्ष) को जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा आज 04 सितम्बर 2023 को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पुलिस के स्तर से तलाश जारी है।