28.8 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 205

यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड : हाकम सिंह सहित तीन लोगो को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।

0

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस के आरोपी हाकम सिंह को करीब सालभर बाद आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हाकम सिंह के साथ ही शशिकांत और विपिन बिहारी को भी सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी है।

हाकम सिंह को पिछले वर्ष 14 अगस्त को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह पंजाब नंबर की कार से उत्तरकाशी के आराकोट होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा में घुसकर फरार होने की फिराक में था। हाकम सिंह पिछले वर्ष अगस्त से देहरादून की सुधोवाला जेल में बंद है।
इस जमानत की स्वीकृति का निर्णय ज्ञानी न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना और प्रशांत कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद जमानत मंजूर की
इसके अलावा, इसी मामले में विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के सुनवाई में, राज्य सरकार ने जमानत के खिलाफ कड़ा विरोध किया, कहते हुए कि ये व्यक्तियों के पास मामले को प्रभावित करने की संभावना है। हाकम सिंह के वकील ने ट्रायल में होने वाली देरी और एक साल की कारावास को जमानत मांगने के योग्य माना, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने न्यायालय में जमानत की गुजारिश की।
दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह और दूसरों को जमानत दे दी। हाकम सिंह को पिछले साल थाईलैंड से वापस आने के बाद एक भर्ती घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था

 

रुद्रप्रयाग की मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान ,एसपी को कहा जल्द करें कड़ी कार्यवाही ।

0

जनपद रुद्रप्रयाग में धारकुड़ी से बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना ’मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म’ के मामले की खबर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से वार्ता की और घटना में शीघ्रता से कार्यवाही किए जाने, सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए व उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस तरह की घटना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि यह प्रकरण रेवेन्यू पुलिस क्षेत्र से शुक्रवार को रेगुलर पुलिस के पास आ गया है तथा इस मामले में हमारे (रेगुलर पुलिस) द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले में कार्यवाही कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि यह बहुत ही निन्दनीय मामला है। ऐसी घटिया मानसिकता के लोगो को समाज मे रहने का बिल्कुल अधिकार नही है। यदि उन्होंने उस मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ गलत किया है तो उन्हें जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी और पीड़िता को हर संभव मदद के साथ न्याय दिलाया जाएगा।

वहीं आयोग की अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी महिला को किसी भी स्तर पर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्यवाही व प्रयास करेगा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगा।

*

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र का लाल दीपक पांडेय जम्मू कश्मीर हुआ शहीद।

0

उत्तराखण्ड के लिए दुःखद खबर आ रही है जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात भरतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है ।शहीद जवान की पहचान दीपक पांडेय के रूप में हुई है ।शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी हैं।जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पूरे गांव व क्षेत्र में खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना supakot निवासी दीपक पांडे जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए हैं वह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की बंगाल इंजीनिरिंग में भर्ती हुए थे।रविवार को सेना के अधिकारियों की ओर से दीपक के परिजनों को उनकी शहादत की जानकारी दी गई ।बताया कि वह ड्यूटी के दौरान दीपक शहीद हुए हैं।शहीद दीपक पांडे अपने पीछे माता पिता एंव छोटी बहन,बड़े भाई समेत पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए।वह स्नातक की परीक्षा उतीर्ण करने के उपरांत बतौर इलेक्टिशियन सेना में भर्ती हुए थे।उनका पार्थिक शरीर आज शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है ।

दुराचार के आरोपी ग्राम प्रधान को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।।।

0

दुराचार के आरोप में अपने ही गांव की अल्प बुद्धि की युवती के साथ दुराचार के मामले में विकासखण्ड जखोली के  धारकुड़ी के ग्राम प्रधान भगवान सिंह पंवार को कल सांय को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  

दुराचार में मामले में दर्ज मुकदमा को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होते ही पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान  भगवान सिंह पंवार को किया  गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा टीम बनाकर दो अन्य रोशन सिंह पंवार व नेपाली को गिरफ्तार करने के लिए कीई  जा रही है दबिश।

तीनो आरोपी गांव में होने के बाद भी राजस्व उप निरीक्षक नही कर पाए थे गिरफ्तार।

आरोपी खुले घूम रहे थे गांव में ।

सूत्रों के अनुसार नेपाली व  एक अन्य स्थानीय युवक द्वारा गांव वालों के सामने पहले कबूल किया था दुराचार होने का मामला।

रुद्रप्रयाग जनपद में एक मंद बुद्धि बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है जंहा पर परिजनों द्वारा 25 अगस्त को राजस्व उपनिरीक्षक को अपने बालिका के साथ हुए कुछ लोगो द्वारा दुराचार के सम्बंध व दुराचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने शिकायत की गई जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा शिकायत कर्ता के शिकायत पर 25 अगस्त को समय लगभग12बजे को 354,376 धाराओं में नामजद तीनो आरोपियों ग्राम प्रधान,गांव के ही एक अन्य युवक व नेपाली मूल के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।जिसमे 26 अगस्त को माता पिता के बयान लेकर लड़की का मेडिकल चेकप करवाया गया ।27 अगस्त को न्यायालय रुद्रप्रयाग के समुख लड़की का धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज करवाये गए । 28 अगस्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेशों पर रेगुलर पुलिस को उक्त मामले की जांच के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है।

कर्णप्रयाग- रानीखेत नेशनल हाईवे आदिबद्री के पास दर्दनाक सड़क हादसा ।

0

कर्णप्रयाग/ कर्णप्रयाग- रानीखेत नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक मैक्स आदिबद्री से कुछ दूरी ओर रंडोली बेंड के पास करीब 100 मीटर पहाड़ी से नीचे गिर गयी है। जिसमे 3 व्यक्ति सवार बताए जा रहे है। जिसमे से एक कि डेड बॉडी निकाल दी है। 02 व्यक्ति ओर बताये जा रहे है। मौक़े पर पुलिस और स्थानीय लोगो द्वारा रेस्कयू किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ की चोटी पर फिर हुआ एवलांच।

0

केदारनाथ:केदारनाथ के पीछे पहाड़ी पर एक बार फिर एवलांच ।

सुमेरु पर्वत पर सुबह साढ़े सात बजे हुआ एवलांच।

अब तक केदारनाथ की पहाड़ियों में इस साल चौथी बार देखने को मिला एवलांच का विस्फोटक।

केदारनाथ से बहने वाली मंदाकनी व सरस्वती नदी का जलस्तर है सामान्य।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कोटेश्वर माधवाश्रम में 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे *क्रिटिकल केयर ब्लाॅक* का किया भूमि पूजन ।

0

रुद्रप्रयाग: कोटेश्वर माधवाश्रम में 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे *क्रिटिकल केयर ब्लाॅक* का आज भूमि पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में सभी रिक्त चिकित्सकों के पदों पर तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य संचालित हो रहे सभी चिकित्सालयों में भी आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में 50 बेड की क्षमता वाला चिकित्सालय बनाया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप जहां भी भूमि की उपलब्धता होगी वहां पर उप जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। इससे केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा व शिक्षा सहित महाविद्यालय रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि आईटी लैब हेतु भी धन स्वीकृत किया गया है। जनपद में चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में डेढ सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ द्वारा की गई मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश में 3 हजार नर्सों की भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा 3 सौ एएनएम तथा 6 हजार शिक्षक पदों पर भी जल्द ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने *क्रिटिकल केयर ब्लाॅक* की निर्माणदायी संस्था को वर्ष 2024 तक गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्रिटियल केयर ब्लाॅक के तैयार होने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। इसके साथ ही जनपद का नर्सिंग काॅलेज (कोठगी में) मार्च, 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्छणस्यूं क्षेत्र में जल्द ही सहकारी बैंक शाखा की स्थापना की जाएगी।
इससे पूर्व कोठगी में निर्माणाधीन नर्सिंग काॅलेज का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यरत श्रमिकों की जानकारी के साथ ही लाईब्रेरी, स्टाफ रूम, एचओडी, क्लास रूम, स्टोर, कंप्यूटर व कंट्रोल रूम की भी जानकारी ली। उन्होंने काॅलेज तक जाने वाली एप्रोच सड़क व अतिरिक्त फर्नीचर आदि उपलब्ध कराने के लिए कार्यदायी संस्था को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्च, 2024 तक निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लॉन्च किया गया।

0

*देहरादून*

*उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लॉन्च किया गया*

*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लॉन्च*

*दिसंबर मे देहरादून में होगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट*

*2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम*

*राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार और 27 नीतियां प्रख्यापित की गईं*

*राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया*

*उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार*

*17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया*

*सुझावों के आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया*

*पीस डेस्टिनेशन के साथ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना उत्तराखंड*

*यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखण्ड निवेश के लिये प्रमुख केंद्र बन रहा है*

*ईज आफॅ डूंईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड एचीवर्स श्रेणी में है*

*नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यो प्रथम स्थान पर जबकि सम्पूर्ण देश में 9 वें स्थान पर है*

*इंवेस्टमेंट सम्मिट पूरे उत्तराखंड का*

*प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिये भी नई नीति बनाई गई है*

*समिट की टैग लाईन पीस टू प्रोस्पेरिटी है।*

*निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति के लिये राज्य में ऑनलाईन सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल www.investuttarakhand.uk.gov.in बनाई गई*

गांव का रक्षक ही बन बैठा भक्षक :गांव की मंदबुद्धि युवती के साथ दुराचार करने का मामला आया प्रकाश में ।

0

पीड़ित युवती ने ग्राम प्रधान , गांव के एक अन्य युवक व नेपाली मूल के व्यक्ति पर दुराचार करने की बात कही अपनी मां से।

पिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 354,376 धाराओं में  दर्ज हुआ मुकदमा।

 

। रूद्रप्रयाग। लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने हुए जनप्रतिनिधि को उस क्षेत्र ,गांव, गली का रक्षक मना गया है लेकिन आज गांव का ही रक्षक भक्षक बन रहा है तो और से क्या उम्मीद की जा सकती है ।मामला मंद बुद्धि के साथ ग्राम प्रधान ,गांव के अन्य युवक व नेपाली द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है जो पिछले एक सप्ताह से राजस्व क्षेत्र के उपनिरीक्षक व रेगुलर पुलिस के बीच जांच की परिधि में घूमता हुआ नजर आ रहा है ।
रुद्रप्रयाग जनपद में एक मंद बुद्धि बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है जंहा पर परिजनों द्वारा 25 अगस्त को राजस्व उपनिरीक्षक को अपने बालिका के साथ हुए कुछ लोगो द्वारा दुराचार के सम्बंध व दुराचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने शिकायत की गई जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा शिकायत कर्ता के शिकायत पर 25 अगस्त को समय लगभग12बजे को 354,376 धाराओं में नामजद तीनो आरोपियों ग्राम प्रधान,गांव के ही एक अन्य युवक व नेपाली मूल के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।जिसमे 26 अगस्त को माता पिता के बयान लेकर लड़की का मेडिकल चेकप करवाया गया ।27 अगस्त को न्यायालय रुद्रप्रयाग के समुख लड़की का धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज करवाये गए । 28 अगस्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेशों पर रेगुलर पुलिस को उक्त मामले की जांच के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जनपद के दूरस्थ गांव की मानसिक रूप से अल्प विकसित युवती के साथ गांव के ग्राम प्रधान ,एक नेपाली वह एक अन्य गांव युवक द्वारा अलग अलग जगह पर दुराचार किया गया है। बताया जा रहा है अल्प बुद्धिकी यह युवती गंयो को चराने के लिए अक्सर जंगल जाती थी।और जंगल मे ही आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। इस अल्प बुद्धि युवती द्वारा उसके साथ हुई पूरी घटना को अपनी मां को बताया गया। इस पूरी घटना की जानकारी पिता को लगने के बाद लड़की के पिता द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक को शिकायत दर्ज की गई। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा मामले को दर्ज कर पीड़ित युवती को न्यायालय रुद्रप्रयाग के समुख धारा 164 अंतर्गत बयान दर्ज कराए गए। मामले की गम्भीरता को देखते हुए राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मामला रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग कोतवाली को हस्तांतरित किया गया। आरोपी बनाए गए प्रधान का कहना है कि मेरे खिलाफ यह झूठा मामला दर्ज करवाया गया है जो कि एक षड्यंत्र रच कर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है ।वही पीड़ित युवती के पिता का कहना है मै स्वयं प्रधान के साथ दैनिक मजदूरी करता था लेकिन जैसे ही मेरी बेटी ने उसके साथ प्रधान द्वारा घिनोनी हरकत पता चला तो मेरी पैरों तले जमीन खिसक गई,साथ ही अगर प्रधान के खिलाफ षड्यंत्र या झूठा आरोप लगाना होता तो उनके पहले भी इस प्रकार की हरकत करते ।
साथ लड़की के पिता का कहना है मेरी बालिका के साथ इस प्रकार के जघन्य अपराध होने के बाद भी एक सप्ताह अधिक समय हो गया है लेकिन आरोपी ग्राम प्रधान सहित अन्य युवक गांव में खुले आम घूम रहे है ।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला पटवारी से उनके पास हस्तांतरित हुआ है पूरे मामले टीम गठित कर विवेचना की जा रही है। पुलिस हर तथ्य और साक्ष्य जुटा रही है। पूरी विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर , वन विभाग में वन अधिकारियों के हो गए बंपर तबादले,

0

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर ,

वन विभाग में वन अधिकारियों के हो गए बंपर तबादले,

एस०पी० सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक / निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय, देहरादून को अपने वर्तमान पदभार के साथ-साथ प्रभारी प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम, देहरादून का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया गया,

एस०पी० सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक को किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन/भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगे,

निशान्त वर्मा, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, देहरादून एवं निदेशक, नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर को निदेशक, नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर के पदभार से अवमुक्त करते हुए वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबन्धन, देहरादून एवं मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव संरक्षण एवं आसूचना, उत्तराखण्ड देहरादून का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया गया,