28.8 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 206

धामी सरकार की कैबिनेट मीटिग हुई ख़त्म कैबिनेट बैठक राज्य आंदोलनकारियों की मुराद भी हुई पूरी, राज्य आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को मिलेगा आरक्षण।

0

देहरादून

अब तक से बड़ी खबर,

धामी सरकार की कैबिनेट मीटिग हुई ख़त्म ,

कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर लगी मुहर,

विधानसभा सेशन में आएगा सप्लीमेंट्री बजट,

करीब 11 हजार करोड़ का होगा सप्लीमेंट्री बजट,

राज्य आंदोलनकारियों की मुराद भी हुई पूरी,

राज्य आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को मिलेगा आरक्षण,

सरकारी नौकरी में 10 फीसदी मिलेगा क्षैतिज आरक्षण,

संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी मिला तोहफा,

चाइल्ड केयर लीव की मिलेगी सुविध,

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें सबसे अहम फैसला लिया गया कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर सरकार ने मुहर लगा दी है।

ज्यादा जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि अब सरकारी नौकरी की तरह ही संविदा और आउटसोर्स के जरिए तमाम विभागों में काम कर रही महिलाओं को मातृत्व अवकाश और बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा।

अन्य फैसले

सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट बनाने और विधेयक को स्वीकृति भी सरकार ने दे दी है।

कैबिनेट बैठक में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट के लिए विधेयक को स्वीकृति के साथ राज्य के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत प्रवेश एवं शुल्क में छूट देने पर भी मुहर लग गई। बैठक में अनुपूरक बजट को मंजूरी मिली। वहीं जीएसटी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी मिल गई। बैठक में लोक ऋण विधेयक को स्वीकृति भी दी गई है। इसके साथ ही दैनिक वेतन, आउट सोर्सिंग।

 

 

दो दिन पूर्व जवाड़ी बाईपास पर कार दुर्घटनाग्रस्त के समय से लापता युवक की गुमशुदा की तलाश जारी ।

0

रुद्रप्रयाग :दो दिन पूर्व बुधवार रात्रि सवा 9 बजे जवाड़ी बाईपास के एक कार दुर्घटनाग्र्स्त हुई थी ।उक्त कार में बाईपास पर लगे सीसीटीबी कमरों में पुल तक दो व्यक्ति सवार होने दिख रहे हैं लेकिन जब कार नदी के किनारे गिरी हुई थी तो उसके अंदर से केवल एक घायल व्यक्ति को ही बाहर निकाला गया ।जबकि दूसरे व्यक्ति के बारे में कुछ भी पता नही चल रहा है वह कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय कार में था या नही ।पुलिस ,sdrfव सुमाड़ी के ग्रामीणों के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर काफी ढूंढ खोज करने के बाद कुछ पता नही चल पाया है ।उक्त लापता व्यक्ति प्रमोद जगवाण पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह जगवाण उम्र 36 साल ग्राम सुमाड़ी भरदार फ़ौज में सेवारत है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है जो कि कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी आ रखा था
यदि किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी मिलती है तो रुद्रप्रयाग पुलिस व घरवालों से सम्पर्क करें।

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी।

0

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी।

वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को इसके निर्देश दिए गए हैं।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी आदेश में सभी विभागों के एचओडी को कर्मचारियों को दिए जा रहे वेतन, भत्तों की जांच कर तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया ,
 
सरकार ने 28 नवंबर 2017 को आदेश जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि शासनादेश के वितरीत दिए जा रहे वेतन एवं भत्तों की जांच कर कर्मचारियों से उसका समायोजन कराया जाए।

लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कार्रवाई नहीं हो पाई थी,

इसे देखते हुए अब वित्त विभाग ने एक बार फिर सभी विभागों को आदेश के अनुसार विभागीय ऑडिट में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण और त्रुटिपूर्ण मासिक वेतन भुगतान के मामले सामने आए हैं।
 
इस वजह से जहां सरकार पर आर्थिक बोझ बढ रहा है वहीं समायोजन की वजह से रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है।

ऐसे में इन मामलों की जांच गंभीरता से कर वेतनमान ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने 1 सितंबर 1994 खटीमा गोलीकांड की 29 वीं वर्षगांठ पर  शहीदों को श्रद्धांजलि की  अर्पित ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने 1 सितंबर 1994 खटीमा गोलीकांड की 29 वीं वर्षगांठ पर  शहीदों को श्रद्धांजलि की  अर्पित ।

1 सितंबर 1994 का ही वो काला दिन था जब हजारों आंदोलनकारी उत्तराखण्ड राज्य की मांग को लेकर खटीमा की सड़कों पर उतरे।

जब वह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे उस समय अचानक उनके ऊपर गोलियों की वर्षा शुरू कर दी जिसमें 7 आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी।

इस आंदोलन में महिलाएं अपने बच्चों तक को लेकर सड़कों पर उतर आयी थीं।

खटीमा गोलीकांड की आग खटीमा से लेकर मसूरी और मुजफ्फनगर तक फैल गई थी।

इस खटीमा गोलीकांड में सात लोंगों की शहादत हुई और लगभग 165 से ज्यादा आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

महिलाओं पर भी पुलिस ने अत्याचार किये पर इन सब अत्याचारों के बावजूद भी महिलाएं इस आंदोलन में डटी रहीं।

खटीमा गोलीकांड के अमर शहीद:

श्री भगवान सिंह सिरौला, ग्राम श्रीपुर बिछुवा, खटीमा

श्री प्रताप सिंह, खटीमा

श्री सलीम अहमद, खटीमा

श्री गोपीचन्द, ग्राम रतनपुर फुलैया, खटीमा

श्री धर्मानन्द भट्ट, ग्राम अमरकलाँ, खटीमा

श्री परमजीत सिंह, राजीवनगर, खटीमा

श्री रामपाल, बरेली

शहीद स्मारक में लगी शहीदों की मूर्तियों का अनावरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य का पत्र हुआ वायरल।

0

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य का पत्र हुआ वायरल,

पूर्व विधायक के पत्र को पहाड़ की जनता का मिल रहा सपोर्ट,

पहाड़ी क्षेत्र में अवेध अतिक्रमण को हटाने के प्रशासन की कार्यवाही को रोकने के लिए सीएम को लिखा गया पत्र,

कार्यवाही रोकने को पूर्व विधायक ने करी मांग,

पहाड़ी लोगो की जमा पूंजी लगी है उनके छोटे से व्यवसाय पर,

अवेध अतिक्रमण बोल कर लोगो का रोजगार छीनने का हो रहा काम,

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर,6 पीसीएस अफसरों का आईएएस काडर में किया गया प्रमोशन ।

0

देहरादून

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर,,,

  1. 6 पीसीएस अफसरों का आईएएस काडर में किया गया प्रमोशन,,,

रवनीत चीमा , विनोद गिरी गोस्वामी , प्रशांत कुमार आर्य , आशीष कुमार भटगई , प्रकाश चंद्र और दीप्ती सिंह को आईएएस पद पर किया गया प्रमोट

उत्तराखण्ड को मिले 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर।

0

उत्तराखण्ड में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पहली तैनाती कर दी गई है। डॉक्टरों को ‘यू कोट-वी पे‘ योजना के तहत संविदा पर तैनाती दी गई है। स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट
डॉक्टरों को 4 लाख से 6 लाख रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में ​स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएंगी।
बता दे कि स्वास्थ्य विभाग लम्बे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। जिसके पहले चरण में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिश, ऑर्थाेपेडिक डॉक्टरों को तैनाती दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की लोकप्रिय योजना ‘यू कोट-वी पे’ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती की गई है। सभी डॉक्टरों को तैनाती के ऑडर जारी कर दिए गए हैं।
सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि यह सारी भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाईयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो है, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण आमजन को पूर्णता सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति होने से आम जन को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्वास्थ्य सुविधा अपने नजदीकी चिकित्सालय में दी गई है। आवश्यकतानुसार ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के अन्य चरण भी आयोजित किये जा सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए धामी सरकार ने यू कोट वी पे फार्मूले के तहत प्लान बनाया है। इस योजना के तहत विशेषज्ञ डाक्टरों को 4 लाख और सुपर स्पेश्यलिस्ट डाक्टरों को 6 लाख रुपये तक प्रति माह वेतन देने की योजना है। योजना का असर रहा कि बड़ी सँख्या में डॉक्टर अपनी सेवाएं देने राज्य के पर्वतीय जिलों में तैयार हुए हैं।

उत्तराखण्ड में दो रावत के बीच चल रही है जुबानी जंग।

0

— पूर्व वन मंत्री डा हरक सिंह रावत से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की प्रतिक्रिया पर हरक सिंह बोले होनी चाहिए पूर्व मुख्यमंत्री के 4 साल के कार्यकाल की सीबीआई जांच।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पाखरो टाइगर सफारी प्रकरण में पूर्व वन मंत्री डा हरक सिंह रावत से जुड़े प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई के मामले में हरक पर तीखा प्रहार किया है। मीडिया से बातचीत में इस प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा एक दिन भरता ही है। साथ ही कहा कि टाइगर सफारी प्रकरण की जांच हो रही है। हम भी चाहते हैं कि यह निष्पक्ष ढंग से हो।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि टाइगर सफारी मामले में यदि अदालत ने सीबीआइ जांच की बात कही है तो सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करता है या प्रोत्साहित करता है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि राजनीतिक व सामाजिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों में पारदर्शिता और ईमानदारी का अभाव हो रहा है। https://youtu.be/5k60QAiiseM?si=-pMP62fDLENM1uqN

पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने विजिलेंस जांच को लेकर भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला है। पूर्व कबीना मंत्री ने कहा की भाजपा सरकार द्वेष पूर्ण भावना से काम कर रही है । हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर वह मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार कर रहे थे तो फिर तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार भी भ्रष्टाचार के मामलों में गिरी हुई थी …क्योंकि अगर मंत्री भ्रष्टाचार वाला होता है तो तो फिर मुख्यमंत्री भी संरक्षक के तौर पर उस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर सीबीआई जांच ही करनी है तो सूर्यधार परियोजना की करनी चाहिए .. क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ साथ उनके करीबियों के भी खातों में बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ है।

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से होगा शुरू।

0

देहरादून

विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से होगा शुरू

सत्र के पहले दिन सरकार सदन में पेश करेगी अनुपूरक बजट

विधानसभा सचिवालय की ओर से मानसून सत्र की अधिसूचना की जारी

पांच, छह और आठ सितंबर को सदन की चलेगी कार्यवाही

जबकि सात सितंबर को जन्माष्टमी की वजह से रहेगा अवकाश

मानसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही कई अहम विधेयक भी पेश करेगी सरका

अभी अभी रुद्रप्रयाग के निकट जवाड़ी बाईपास पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है सामने।

0

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के निकट जवाड़ी बाईपास पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है सवा 9 बजे जवाडी बाईपास रूद्रप्रयाग के समीप 01 वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है l


  1. कार में दो लोग सवार बताए जा रहे है जिसमे एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुचाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति का पता नही चल पा रहा है ।ये लोग तिलवाड़ा सुमाड़ी के  बताए जा रहे हैं ।

आज रात्रि सवा 9 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन जवाड़ी बाईपास पुल से कुछ आगे अनियन्त्रित होकर नीचे अलकनन्दा नदी किनारे गिर गई है। इस वाहन में 02 व्यक्तियों के सवार होने की जानकारी मिली है, जिनमें से एक व्यक्ति रविन्द्र राणा पुत्र श्री उमेश सिंह निवासी सुमाड़ी, तिलवाड़ा जिला रुद्रप्रयाग जो कि घायल अवस्था में मिले, इनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। वाहन चालक प्रमोद निवासी सुमाड़ी, तिलवाड़ा, जिला रुद्रप्रयाग की ढूंढखोज की जा रही है।
मौके पर जिला पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्य में लगी हैं।