रुद्रप्रयाग: जिला चिकित्सालय में 17 वर्षीय एक किशोरी के संदिग्ध डिप्थीरिया ग्रसित होने का एक मामला रिपोर्ट हुआ है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध मरीज का स्वैब नमूना लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा है। वहीं, दो रेपिड रिस्पांस मेडिकल टीमों ने डिप्थीरिया संदिग्ध मरीज के गांव का दौरा कर ग्रामीणों की हेल्थ स्क्रीनिंग कर सर्वे किया। राहत की बात है कि सर्वे में कोई भी ग्रामीण डिप्थीरिया से पीड़ित नहीं पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि ब्लॉक अगस्त्यमुनि निवासी एक 17 वर्षीय एक किशोरी का डिप्थीरिया संदिग्ध होना का मामला जिला चिकित्सालय में रिपोर्ट हुआ है। सूचना मिलते ही सबंधित संदिग्ध का स्वैब नमूना डब्ल्यूएचओ लैब भेजा गया है। बताया कि डिप्थीरिया के संक्रमण होने से सांस नली में एक झिल्ली बन जाती है, जिस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। बताया कि यह संक्रामक बीमारी है इसलिए ऐहतियात बरतते हुए दो रेपिड रिस्पांस मेडिकल टीमों का तत्काल गठन कर संबंधित गांव में ग्रामीणों की डिप्थीरियां की जांच व सर्वे किया गया, जिसमें किसी भी ग्रामीण में डिप्थीरिया के लक्षण नहीं मिले।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. आशुतोष के नेतृत्व में मेडिकल टीम प्रथम डाॅ. शिवानी जोशी, फार्मेसिस्ट नारायण सिंह नेगी, लैब टैक्नीशियन अमरीब सिद्दकी, कक्ष सेवक चंद्रमोहन व टीम द्वितीय डॉ. नेहा सैनी, फार्मेसिस्ट केके सेमवाल, लैब टैक्नीशियन मोनिका बेंजवाल व कक्ष सेवक कुलदीप ने गांव का भ्रमण कर ग्रामणों की स्वास्थ्य की जांच की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 आशुतोश ने बताया कि स्वास्थ्य जांच व सर्वे में कोई भी ग्रामीण डिप्थीरिया से पीडित नहीं पाया गया। बताया कि संदिग्ध मरीज को उसके घर पर आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। बताया कि गले में दर्द व सूझन, बुखार व खांसी डिप्थीरिया के लक्षण है व संदिग्ध मरीज की स्थिति में सुधार है। उन्होंने मरीज के सामन्य संक्रमण से ग्रसित होने की संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि संदिग्ध के स्वैब नमूने की रिपोर्ट आने तक ऐहतियातन संबंधित क्षेत्र की एएनएम व आशा कार्यकत्री को भी मरीज की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
रुद्रप्रयाग जनपद में पाया गया घातक डिप्थीरिया ग्रसित व्यक्ति।
उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री के ठिकानों पर विजलेंस के छापे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता डाक्टर हरक सिंह रावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून स्थित मेडिकल कालेज और पेट्रोल पंप में पर छापे मारी।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में पहुंचे हरक सिंह रावत और पुत्र वधु अनुकृति गोसाई।
कार्बेट में घोटाले के मामले में हो रही है छापेमारी
115 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत
एक व्यक्ति को 115 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राय सिंह पुत्र स्व0 श्री गंगा सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम पिल्लू, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 50 वर्ष) के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है रुद्रप्रयाग पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 4 कुल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
दुःखद खबर- स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता की दर्दनाक मौत।
हल्द्वानी : हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्कूटी के पिछले टायर में साड़ी फंसने से नवविवाहिता की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से यूपी के बहेड़ी व हाल निवासी देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशन लाल कश्यप की शादी आठ माह पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी (20 वर्ष) अनीता से हुई थी।
बताया गया है कि सोमवार को नवविवाहित दंपति स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। शाम 6:30 बजे दोनों मंदिर से प्रसार चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। इसबीच पसोली गांव के पास महिला की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसने लगी। महिला को इस बात का एहसास नहीं हुआ। अचानक उसकी पूरी साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसकर खुल गई। इस पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में महिला सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहीं पति खाई से पहले अटक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर दोनों पति-पत्नी को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, फरिश्ता बनकर आयी खाकी वर्दी ।
कर्णप्रयाग/
बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, फरिश्ता बनकर आयी खाकी वर्दी 
चमोली पुलिस के ऐसे अधिकारियों के लिए दिल में और भी सम्मान पैदा होता है, जब लोगों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। आज हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आपको गर्व ही नही होगा बल्कि आपको भी एक वर्दी वाले से प्रेरणा मिलेगी। यें हैं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी जब मुख्यालय से मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे
तो रास्ते में हल्दापानी के पास क्राइस्ट एकेडमी की बस जो बच्चों को लेकर जा रही थी जिसमे अचानक आग लग गयी और कुछ ही सेकंडो में गाडी में धुंआ ही धुंआ हो गया जिसके बाद बच्चे चीखने-पुकारने लगे। जिसपर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपना वाहन रुकवाकर स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, आई ए एस और पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले,।
देहरादून
उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,
आई ए एस और पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले,
6 आई ए एस, 3 पीसीएस, एक सचिवालय सेवा संघ के अधिकारी का हुआ तबादले।
आई ए एस आर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMJSY का चार्ज हटाया गया,
आई ए एस स्वाति भदौरिया को मिशन निदेशक एन एच एम को दी गई जिमेदारी,
आई ए एस रोहित मीणा से मिशन निदेशक एन एच एम हटाया गया,
आई ए एस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज से हटाया गया,
आई ए एस कर्मेंद्र सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMJSY की जिमेदारी दी गई,
आई ए एस आलोक कुमार को अपर सचिव पंचायती राज दिया गया,
पीसीएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिमेदारी दी गई,
पीसीएस मो नसीर को निदेशक प्रशासन एवम मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय की जिम्मेदारी दी गई,
पीसीएस रामदत्त पालीवाल से निदेशक प्रशासन एवम मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय की जिम्मेदारी हटाए गई,
सचिवालय सेवा संघ के ओमकार सिंह को अपर सचिव पंचायती राज से हटा कर अपर सचिव समाज कल्याण की जिमेदारी दी गई,
केदारनाथ में कांग्रेस का खोया जनाधार लेंगे वापस – सूरज नेगी
पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत के आवास पर हुई कांग्रेस जनों की एक बैठक।
पार्टी नगर निकाय वह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार*
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी एक दिवसीय दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने को ऊखीमठ पहुंचे जहां पर पार्टी की वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत के निवास पर हुई एक बैठक में आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया बैठक में चर्चा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की जिस प्रकार आज के दौर में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार गरीब वर्ग का उत्पीड़न कर रही है उसके खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है साथ ही सुप्रीम कोर्ट की आड़ में गरीबों के खोकों को अतिक्रमण के नाम पर जगह-जगह तोड़ा जा रहा है उन्होंने कहा राज्य में सरकार आपदा से हुए नुकसान की भरपाई भी नहीं कर पा रही है कई सड़क आज भी बंद पड़ी है राज्य में अफसर शाही हावी हो चुकी है जिसके चलते सभी विकास कार्य ज्यों के त्यों खड़े हैं राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अब भाजपा को जवाब देने का वक्त आ गया है राज्य में नगर निकाय व लोकसभा चुनाव सर पर हैं इसलिए कार्यकर्ता जी जान से जन समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाने में जुट जाए जिससे भाजपा सरकार को करारी चोट पहुंचाई जा सके
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत ने कहा कांग्रेस जन् मुद्दों पर सड़क पर उतरकर जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रही है उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पूर्व में किए गए संघर्षो की याद दिलाते हुए कहा कि फिर आज एक बार वही वक्त आ गया है जब पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बड़ा संघर्ष जनहित में करना होगा और भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए त्याग व तपस्या करनी होगी तभी जाकर पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी करेगी
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह पुस्पवाण अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप उखियाल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंती रावत संतलाल कुलदीप कुमार शकुंतला देवी हम सूर्य लाल दिनेश सिंह दिलबर सिंह धर्मेंद्र पुस्पवान के अलावा कोई पार्टी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।
,श्री केदारनाथ धाम में भतूज उत्सव आज, केदानाथ मन्दिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
केदारनाथ,:श्री केदारनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
रक्षा बंधन से एक दिन पहले श्री केदारनाथ धाम में भतूज यानी अन्नकूट उत्सव मंगलवार 29 अगस्त आज अर्ध रात्रि पश्चात धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा दानीदाता के सहयोग से केदारनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों को भतूज तथा रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि भतूज पर्व हेतु सभी तैयारियां की गयी है।
उल्लेखनीय है कि भतूज के दिन नये धान के चावलों का पका भोग से भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को लेप कर ढ़क दिया जाता है उसके पश्चात रात्रिभर दर्शन के पश्चात प्रात:को उन पके चावलों को शिवलिंग से उतार कर मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर लिया जाता है।
मान्यता है कि नये अनाज तथा पके चावलों के भोग को स्वयंभू शिवलिंग पर चढाने से सभी अन्न प्रजाति से विष का शमन हो जाता है।
इस अवसर पर केदारनाथ में हक हकूकधारी चावल का भोग बनाकर भगवान केदारनाथ को समर्पित करेंगे। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थ तथा भोग सामग्री भगवान केदारनाथ को समर्पित की जायेगी।
आज केदारनाथ क्षेत्र की देवी कात्यायनी डौल्या देवी भगवान केदारनाथ दर्शन किये इन देव डोलियों का सोमवार शाम केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति तथा श्री केदार सभा द्वारा भब्य स्वागत किया गया।
देर रात वाहन दुर्घटनाग्रस्त मे एक की मौत चार घायल ।
जोशीमठ। सोमवार रात्रि को जोशीमठ प्रखंड के सलूड डूंगरा मोटर मार्गपर एक वाहन दुर्घटना मे एक की दर्दनाक मौत व चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस को मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात्रि तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया।
घटना मे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया जहाँ से से एक गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 02 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 लोग सामान्य घायल थे जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।
घटना मे शरण सिंह की दर्दनाक मौत हुई है जबकि सोभन चौहान,संदीप चौहान,सौरभ चौहान, व किशोर चौहान घायल हुए है। सभी लोग सलूड डूंगरा गांव के निवासी थे और जोशीमठ से अपने घर जा रहे थे
















