31.4 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 208

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को सुनी जाती है जनता की फरियाद,रुद्रप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं ग्रामीण अपनी फरियाद लेके ।

0

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।*

रुद्रप्रयाग :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा आज 54 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।* जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुरछोला मनीष पंवार ने जखनोली बैंड से कुरछोला मोटर मार्ग मरम्मत करवाने तथा ग्राम प्रधान जहंगी धीरेंद्र सिंह द्वारा पिल्लू-जहंगी में पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन सड़क से क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत न करने की शिकायत दर्ज की गई। सिलगढ़ विकास समिति के पदाधिकारियों ने मुसाढुंग -पाली मोटर मार्ग के जीरों प्वाइंट में लगातार भू-स्खलन से यहां निवासरत परिवारों को संभावित खतरे व सड़क की दुर्दशा के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत दर्ज की। बांजगडू के ग्रामीणों ने राजस्व ग्राम बांजगडू को सड़क मार्ग से जोड़ने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया। सुमाड़ी के भवन स्वामियों व व्यवसायियों ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के प्रष्ठिानों को तोड़े जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैड़ी शिक्षक-अभिभावक संघ ने विद्यालय भवन व किचन कम स्टोर जीर्ण-शीर्ण होने के संबंध में शिकायत दर्ज की। ग्राम तैला निवासी ज्ञान सिंह ने मानसिक रूप से परेशान उनके दोनों पुत्रों का ईलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया। डमार गांव निवासी प्रथम लाल ने केदारनाथ आपदा के बाद से अभी तक मुआवजा न मिलने व बीपीएल कार्ड होने के बावजूद बीपीएल क्रमांक निर्गत न करने के संबंध में शिकायत दर्ज की। क्यार्की जगोठ निवासी प्रेम लाल ने भारी बारिश के कारण जमीन टूट जाने से उनके क्षतिग्रस्त हुए कमरे का मुआवजा दिए जाने की मांग की। नरकोटा निवासी मोहित भट्ट ने आरसीसी कंपनी द्वारा बिना उनकी सहमति के पैदल मार्ग निर्माण किए जाने की शिकायत दर्ज की। मूसाढुंग की माया देवी, कुमोली की संगीता देवी तथा चैंरा डडोली के दरवान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास चाहने, लमगौंडी के चंद्रशेखर ने लंबे समय से बीमार होने के कारण आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, कुंडा की सीता देवी ने गौशाला निर्माण की शेष धनराशि अवमुक्त कराने तथा थलासू गांव के वीरेंद्र ने वर्ष 1975 में पट्टे के आधार पर कृषि भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। व्यापार संघ सुमाड़ी द्वारा लोकनिर्माण विभाग द्वारा भवन स्वामियों को नोटिस दिए जा रहे है जबकि लोकनिर्माण विभाग के नाम सुमाड़ी भरदार के किसी भी भवन स्वामी के नाम से दर्ज भूमि में लोकनिर्माण विभाग के नाम से कोई भी जमीन दर्ज नही है उसके बाद भी भवन स्वामियों को अतिक्रमण का नोटिस दिया गया जिलाधिकारी ने कहा अतिक्रमण तो हटेगा लेकिन लोनिवि व राजस्व विभाग भवन स्वामियों को दस्तावेज दिखा कर अतिक्रमण वालो स्थानो को चिन्हित करें  वही  विगत चार माह से पर्यावरण मित्रों को वेतन न मिलने तथा कुरछोला निवासी अनिता देवी ने उनकी बालिका को मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने संबंधी प्रार्थना-पत्र दिया।जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें जिसमें कई शिकायतों को तीन दिन एवं कई शिकायतों को एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा जो शासन स्तर को प्रेषित किए जाने हैं उन्हें तत्परता से शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों में आवेदक द्वारा जो भी समस्या से अवगत कराया गया है उसका समाधान किया जाना संभव है तो कब तक समाधान किया जाएगा, संबंधित आवेदन पत्र के संबंध में स्पष्ट आख्या से आवेदनकर्ता को अनिवार्य रूप से सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि वह अपनी समस्या को लेकर आश्वस्त हो जाए।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 71 तथा एल-2 पर 29 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता से भी वार्ता करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।
जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, जखोली परमानंद राम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुनील कुमार, ऊखीमठ मनोज भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी शिकायत समाधान विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

फर्जी रजिस्ट्रियों के खेल का असली मास्टरमाइंड वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी गिरफ्तार।

0

देहरादून रजिस्ट्रार ऑफिस में बैनामों से छेड़छाड़ मामला, पुलिस के हत्थे चढ़ा नामी वकील, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार। देहरादून पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड केपी सिंह के अधिवक्ता कमल विरमानी को गिरफ्तार किया है. कमल विरमानी फर्जीवाड़े में उसका पूरा साथ देता था देहरादून से कमल विरमानी को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद कमल विरमानी को गिरफ्तार किया गया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर
रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपए की जमीनों की खरीद फरोख्त करने के मामले में देहरादून के नामी वकील कमल विरमानी को कोतवाली पुलिस ने देर रात क्रॉस रोड मॉल के बाहर हिरासत में लिया. जिसके बाद कमल विरमानी से पूछताछ की गई. पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार किया. वकील कमल पर 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/47 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. अभी तक इस रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही और भी नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ सबूत इकट्ठे कर दबिश दी जा रही है

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस फर्जी मामले में अब तक करीब 10 करोड़ रुपए का लेनदेन और पौने दो एकड़ जमीन पर फर्जीवाड़ा सामने आया है. जल्द ही और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. इसके लिए एसआईटी की टीम जांच कर दबिश देने का काम कर रही है.

15 जुलाई को संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिलाधिकारी द्वारा 3 गठित समिति की जांच रिपोर्ट में अज्ञात आरोपियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नियत से आपराधिक षड्यंत्र रचकर रजिस्ट्रार कार्यालय और उप रजिस्ट्रार कार्यालय में अलग-अलग बैनामों में छेड़छाड़ की गई है. इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. मुकदमा पंजीकृत होने के बाद एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है.
एसआईटी ने रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी लेते हुए रिंग रोड से संबंधित 50 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर संबंधित लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में कुछ प्रॉपर्टी डीलर के नाम सामने आए. प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ में कई लोगों के नाम आने के बाद गठित टीम ने कई संदिग्धों के विभिन्न बैंक अकाउंट चेक किए, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपयों का लेन-देन होना पाया गया. इन लोगों द्वारा बनाए गए दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर करीब पौने दो एकड़ भूमि पर फर्जीवाड़े का होना भी पाया गया.

एसआईटी की टीम ने मामले में पहले मक्खन सिंह, सतोष अग्रवाल, दीप चंद अग्रवाल (जमीन खरीदने वाले) और रजिस्ट्रार कार्यालय में नियुक्त डालचंद, वकील इमरान अहमद, रोहताश सिंह (रजिस्ट्रार ऑफिस में तैनात पीआरडी जवान), राजस्व अभिलेखागार में नियुक्त विकास पांडे, रिकॉर्ड रूम में नियुक्त अजय सिंह क्षेत्री को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध हैं. इन लोगों से विस्तृत पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी आए थे. एसआईटी द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. एसआईटी द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात क्रॉस रोड मॉल के बाहर से एक अन्य आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बदली जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि।

0

देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बदली जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि,

जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा में शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को देनी है लिखित परीक्षा,

आयोग द्वारा लिखित परीक्षा की बदली गई तिथि,

24 दिसंबर की जगह अब होगी 15 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा,

टिहरी बांध का जलस्तर बढ़ने से चिन्यालीसौड में भारी भू-धंसाव, कभी भी समाप्त हो सकता है चिन्यालीसौड का भविष्य।

0

उत्तरकाशी :एक और जहां ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में 94 नेशनल हाईवे का लगभग 100 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में आ गया है । जिस पर वाहनों की आवाजाही पुलिस प्रशासन व बीआरओ ने पूर्ण रूप से रोक लगा दी है, वहीं झील के तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे क्षेत्रवासी भी दहशत में आ गए हैं।
पिछले काफी लम्बे समय से इस स्थान पर भू-धंसाव हो रहा था लेकिन शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बहुत बड़ा हिस्सा टिहरी झील के चपेट में आ गया। टिहरी बांध की झील का जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वही झील के तटवर्तीय क्षेत्र में भू धसाव बढ़ रहा है। रविवार को टिहरी बांध का झील का जलस्तर लगभग 821 तक पहुंच गया है।
झील के जल स्तर बढ़ने से शनिवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 94 के वाल्मीकि मोहल्ले के समीप जबरदस्त भू धसाव होने से राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 100 मीटर का हिस्सा झील में समाने के कगार पर आ गया है। तटवर्तीय क्षेत्र के आसपास के बाल्मीकि मोहल्ला, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जखवाडी मोहल्ला, जोगथ रोड, बिजल्वाण व रमोला मोहल्ला, आर्च ब्रिज से पीपल मंडी आर्च ब्रिज से चिन्यालीसौड़, हडियारी, बंधानगांव मोटर मार्ग सहित झील के तटवर्ती क्षेत्र में भू-धंसाव की जद है।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को बीआरओ के ओ आई सी विनोद कुमार देवड़ी ,टी एच डी सी के अपर माह प्रवन्धक दिनेश शुक्ला,उप प्रबंधक अतुल बहुगुणा, ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने टीम को बताया कि नगुण से बड़ेथी तक लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में विगत 5 वर्षों से भू धसाव, भू स्खलन बढ़ता जा रहा है टी एच डी सी ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया है लेकिन वाल्मीकि मोहल्ले के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग का रात्रि को लगभग 100 मी का हिस्सा भू-धंसाव की जद में आ गया। टीएचडीसी के अधिकारी झील के जल भराव के कारण भू-धंसाव से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि जगह-जगह भू-धंसाव से चिन्यालीसौड़ का भविष्य कभी भी समाप्त हो सकता है उन्होंने कहा कि अगर संबंधित विभाग तत्काल कार्यवाही नहीं करता है तो प्रभावित क्षेत्र के लोग टीएचडीसी के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन करेंगें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचें जोली ग्रांट एयरपोर्ट।

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचें जोलीग्रांट एयरपोर्ट।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित तमाम लोग पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
ढोल नगाड़े और पहाड़ी संस्कृति से के साथ किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

जोली ग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार जायेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष।

जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

फाटा पुलिस चौकी को मिली बड़ी सफलता ,रूटीन चेकिंग के दौरान केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर विक्री करने ले जाई जा रही 15 पेटी चण्डीगढ़ ब्राण्ड की अवैध शराब की बरामद।

0

रुद्रप्रयाग :इस वर्ष की यात्रा काल मे रुद्रप्रयाग पुलिस की शराब के प्रति लगातार धरपकड़ चल रही है जिससे
अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 49 मुकदमों में 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2343 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है बरामद हुई कुल शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 15,22,950 है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण से पहले ही शराब तस्करों द्वारा वर्तमान समय के मौसम का फायदा उठाकर यात्रा मार्गों पर शराब व नशील पदार्थों का भण्डारण किया जा सकता है। ऐसे में जनपद में आ रहे वाहनों की नियमित चेकिंग, गश्त, पेट्रोलिंग, प्रभावी सूचना तंत्र स्थापित करते हुए शराब तस्करी व नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी व चौकी प्रभारी फाटा के नेतृत्व में चौकी फाटा पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक वाहन संख्या HR 06 AA 7315 (जायलो कार) से कुल 15 पेटी (180 बोतल) अवैध शराब मैक्डॉवल मार्का (चण्डीगढ़ ब्राण्ड) बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों
नीरज पुत्र यादराम निवासी शेखपुरा, थाना मंडावर, बिजनौर (उम्र 23 वर्ष), हरपाल पुत्र श्याम सिंह निवासी चंद्रभानपुर किशोर मिर्जापुर थाना मंडावर बिजनौर (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ रहे हैं ग्राम पंचायत के भवन में।

0

जोशीमठ।पगनो गांव विगत एक महीना से लगातार भूस्खलन की मार झेल रहा है कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह से खतरे के निशान पर पहुंच चुके हैं कई आशियाने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं इस वक़्त पगनो गांव के छोटे बच्चे विद्यालय होते हुए भी पंचायती भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं । आपको बता दे कि पगनो गांव का एकमात्र बच्चों का राजकीय प्राथमिक विद्यालय भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो चुका है विद्यालय तक जाने वाला रास्ता भी भूस्खलन के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है वहीँ छोटे नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनके गांव में विद्यालय होते हुए भी उन्हें गांव के पंचायती भवन में पढ़ाई करना पड़ रहा है जो सुविधा उन्हें विद्यालय में मिलती थी वह सुविधा उन्हें पंचायती भवन में नहीं मिल पा रही है जिस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

रुद्रप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रो की 22 सड़कें दो सप्ताह से भी अधिक समय से बंद।

0

रुद्रप्रयाग :रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ क्षेत्री की सड़कें दो सप्ताह से अधिक समय से बन्द पड़ी हुई है ।ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए मिलो पैदल चल कर  बाजारों को पहुंच रहे है ।लोकनिर्माण विभाग सहित सभी कार्यदाही संस्थाए सड़क खुलाने में नाकाम साबित हो रही है ।लोकनिर्माण विभाग के द्वारा प्राइवेट जेसीबी व सरकारी जेसीबी सड़को पर लगा रखी है लेकिन इनकी मोनिटरिंग न होने से केवल घण्टो की गिनती तक सीमित हो रखी है ।जिससे सड़को को खुलने में हप्तों लग रहे है ।जनपद में हो रही बारिश के कारण जनपद में 22 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 08 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 07 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 05 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा पीएमजीएसवाई जखोली की 02 सड़कें अवरुद्ध है।बंद सड़क मार्गों को आम जनमानस की आवाजाही शुरू करने के लिए संबंधित सड़क निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हैं उनमें नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मोटर मार्ग किमी 01 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतया वासआउट हो गया है जिस कारण मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया बंद हो गया है। मार्ग के 30 अगस्त, 2023 तक खाुलने की संभावना है। छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के किमी 01, 03, 05 व 11 में दीवार क्षतिग्रस्त, भू-धंसाव व मार्ग वासआउट होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसके 30 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। खिर्सू-खेड़ाखाल कांडई खांकरा मोटर मार्ग के किमी 20 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है तथा मार्ग के 30 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। रतनपुर बैंड से अंदरिया खेड़ा घेंघड़खाल मोटर मार्ग के किमी 04 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विजयनगर-तैला मोटर मार्ग के किमी 01 में मलवा बोल्डर एवं दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया अवरुद्ध हो गया है जिसके 30 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। कोट-रणधार बधाणीताल मोटर मार्ग के किमी 18 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग किमी 09 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है l रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-दशज्यूला उडामांडा मोटर मार्ग के किमी 18 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि विजयनगर-पठालीधार डांगी संपर्क मोटर मार्ग उक्त मोटर मार्ग 100 मीटर लंबाई में पूर्ण रूप से वासआउट हो जाने के कारण चैडाई शून्य हो गई है। मार्ग के उक्त स्थान पर हिल साइड में आवासीय भवनों के कारण बैक कटिंग किया जाना संभव नही है। उक्त मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग का कंसलटैंट के माध्यम से सर्वे का कार्य, डिजायन का कार्य, डीपीआर गठन का कार्य एवं वैटिंग का कार्य किया जाना है। मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे 28 अगस्त, 2023 तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कुणजेठी से ब्यूंखी मोटर मार्ग के किमी 02 से 04 के मध्य स्लिप आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध है जिस पर जेसीबी द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है। रैंतोली-जसोली नगरासू मोटर मार्ग किमी 09 पर पूर्ण रूप से वासआउट हो गया है जिसका प्राकल्लन धनराशि 46.63 लाख का गठित कर शासन को प्रेषित किया गया है। जाबरी से जयकंडी मोटर मार्ग के किमी 12 पर एचपी बैंड वासआउट हो गया है वर्तमान में मोटर मार्ग पर दूसरे सिरे से यातायात किया जा रहा है।

उत्तराखंड को मिले 2023- 24 के अंतर्गत33 हजार ग्रामीण आवास ।

0

उत्तराखंडवासियों के लिए अच्छी ख़बर है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के घरों का सपना अब साकार हो पाएगा ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 33 हज़ार 558 आवास आवंटित कर दिए हैं। आपको बता दे कि बीती 7 अगस्त को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखंड के लिए 26 हजार ग्रामीण आवास दिये जाने की माँग की थी। जिसके बाद एक बयान जारी करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने उत्तराखंड को 33 हजार आवास आवंटित कर दिये हैं। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 26 हजार आवास आवंटित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्तराखण्ड को कुल 73 हजार आवासों में से 46 हजार आवंटित हुए थे, जिसमें 35 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और अन्य पर कार्य चल रहा है। जिसके चलते गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया कि राज्य को सभी 46 हजार आवासों की धनराशि प्राप्त हो गयी है और प्रदेश को 26 हजार आवास अतिशीघ्र आवंटित किये जाए। वही मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए तोहफा है।

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख ।

0

देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

हाईकोर्ट ने सरकार को लोकायुक्त की तीन माह में नियुक्ति करने के दिए आदेश

कोर्ट ने राज्य सरकार की छह माह का समय देने की अपील को किया खारिज

कोर्ट ने सरकार को आखिरी मौका देते हुए तीन माह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति करने को कहा

कोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने तक कर्मचारियों के लोकायुक्त कार्यालय से वेतन देने पर लगाई रोक