31.4 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 209

चमोली जिला सहकारी बैंक का 56 वां वार्षिक अधिवेशन , 1000 करोड़ से अधिक का व्यवसाय करने वाले बैंकों में शामिल.

0

चमोली जिला सहकारी बैंक का 56 वां वार्षिक अधिवेशन

1000 करोड़ से अधिक का व्यवसाय करने वाले बैंकों में शामिल.

उत्तराखंड में पहले स्थान पर है चमोली जिला सहकारी बैंक

बैंक की 476 से अधिक सदस्याे ने किया प्रतिभाग

बैंक को हुआ 22 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ

काश्तकारों व सदस्यों को सम्मनित किया गया

चमोली- चमोली जिला सहकारी बैंक की 56 वी वार्षिक आम सभा की बैठक में कहां गया कि
चालू वित्तीय बर्ष मे बैंक को 22 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ हुआ है l साथ ही चमोली जिला सहकारी बैंक उत्तराखंड में पहले नंबर पर है l यही नही बैंक एक हजार करोड़ से अधिक के ब्यवसाय वाले बैंकों मे शामिल हो गया है l बैठक में बैंक के 476 से अधिक सदस्य द्वारा प्रतिभाग किया गया l बैंक द्वारा किसानो की आय को दुगना करने के लिए विगत तीन बर्षों मे दीन दयाल योजना के तहत जीरों प्रतिशत ब्याज पर बांटा है l
बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने अधिवेशन मे बैंक की बार्षिक रिपोर्ट रखते हुए कहा कि बैंक की निजी पूंजी वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 5.76 करोड़ रहा। बैंक का 2021-22 मे कुल व्यवसाय 1383.87 करोड़ था l जो वर्ष 2022 – 23 में बढ़कर 1507.46 करोड़ हो गया है। बैंक इस समय 22 करोड़ से अधिक के शुद्ध लाभ पर चल रहा है l अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में बैंक के मुख्य शाखा गोपेश्वर सहित सभी बड़ी शाखाओ मे एटीएम स्थापित किए गए है l बैंक की 22 शाखाओं में माईक्रों एटीएम मशीन स्थापित कर दी गई है। बैंक द्वारा मोबाईल एटीएम वैन के माध्यम से जिले के दुरूस्थ क्षेत्रों में लोगों को सेवा दी जा रही है। कहां कि बैंक द्वारा दीन दयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लघु,सीमान्त,गरीब परिवार के हजारों सदस्याे को कृषि कार्य हेतु अल्पकालीन ऋण दिया जा रहा है l तीन साल मे दीन दयाल योजना के तहत काश्तकारों को लोन जीरों प्रतिशत ब्याज पर दिया गया l
इस से पूर्व बीजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने द्वीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारभ किया l इस अवसर उन्होंने बैंक के सदस्यों,
कर्मचारियो को बैंक के मुनाफे के लिए बधाई दी l कहा कि बैंक द्वारा काश्तकारों को दीन दयाल योजना से जो लोन बिना ब्याज के दिया है l उस से उन्हे काफी फायदा हुआ है l अधिवेशन मे काश्तकारों व सदस्यों को भी सम्मनित किया गया l

राजकीय पॉलिटेक्निक जखोली में बिना प्रवेश परीक्षा के ले सकते है दाखिला।

0

जखोली।रुद्रप्रयाग के तहसील जखोली में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक जखोली में बिना प्रवेश परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी स्वीकृत दो ट्रेड में प्रवेश ले सकते ।इन ट्रेडों में कुशल अध्यापक व समस्त शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध है।इससे पूर्व भी इस संस्थान से तीन बेच यंहा से डिप्लोमा कर चुके है ।
.. I.T.( Information Technology) में व (2)..Civil Envirements में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी 25 अगस्त से 30 अगस्त तक अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज लेकर सीधे प्रवेश ले सकते हैराजकीय पॉलिटेक्निक जखोली संस्थान में अधिक जानकारी के लिए
…8449451721 भट्ट जी से सम्पर्क कर सकते ।

राष्ट्रीय फलक पर छाई उत्तराखंड की बेटी सृष्टि, फिल्म ‘एक था गांव’ को मिला अवॉर्ड।

0

*टिहरी*फिल्म ‘एक था गांव’ इससे पहले मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बना चुकी है। गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके गांव) की कहानी है।69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इसमें उत्तराखंड की बेटी सृष्टि लखेरा की फिल्म ‘एक था गांव’ को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सृष्टि ने इस फिल्म का प्रोडक्शन और निर्देशन किया है।

उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव निवासी सृष्टि लखेड़ा (35) की फिल्म ‘एक था गांव’ इससे पहले मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बना चुकी है।गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके गांव) की कहानी है। सृष्टि का परिवार ऋषिकेश में रहता है। सृष्टि के पिता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन लखेरा ने बताया, सृष्टि करीब 13 साल से फिल्म लाइन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

अपडेट :गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में लापता लोगो मे शव आज रेस्क्यू दल को हुए बरामद।

0

गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में 23 लोग हुए थे लापता,8 लोगो के शव पहले हो चुके है बरामद,2 और शव मिलने से अभी भी 13 लोग है लापता।

रुद्रप्रयाग :रुद्रप्रयाग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौरीकुण्ड के पास चट्टान टूटने से तीन दुकाने बहने से 23 लोगो की लापता होने की सूचना मिली ।जिसमे 8 शव अलग अलग तिथि को बरामद किए गए ।3अगस्त से लगातार रेस्क्यू दल खोजबीन पर लगा हुआ है आज 20वे दिन खोजबीन दल को मंदाकनी नदी के किनारे शव बरामद हुए है जिसमे एक शव ही पहचान 26 वर्षीय नेपाली मूल की महिला के रूप में हुई है जबकि दूसरे शव की कभी लापता हुए लोगो के परिजनों से सम्पर्क कर की जा रही है ।आप को बता दे कि इस लैंडस्लाइड में 4 स्थानीय लोग व 18 लोग यूपी व नेपाली मूल के बताए गए है ।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 15 लोगों का जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 15 लापता चल रहे लोगों में से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं जिसमें एक की पहचान चंद्रकामी उम्र-26 वर्ष निवासी नेपाल मूल की निवासी है तथा एक व्यक्ति का शव रामपुर मंदाकिनी के किनारे बरामद हुआ है उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।
उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त भू-स्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। आज रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमें शामिल रही।

कैलाश विदाई के साथ नंदा पातबीड़ा महोत्सव का हुआ समापन ।

0

रुद्रप्रयाग:17 अगस्त 2023 से प्रारंभ हुआ पातबीड़ा अनुष्ठानिक महोत्सव वीरवार को भगवती नंदा के डाली कौथिग और कैलाश विदाई के साथ सकुशल संपन्न हो गया। अनुष्ठान के अंतिम दिवस तल्ला नागपुर के क्वीली गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव का कोई भी ऐसा कोना नहीं दिखा जहां पर भक्तों की भीड़ न हो। 9 दिनों तक चले इस कार्यक्रम को क्वीली कुरझण और बड़कोटी कि ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया।

‌अनुष्ठान के अंतिम दिवस डाली कौथिग के दिन पूरे रुद्रप्रयाग जनपद से श्रद्धाल भारी संख्या में क्वीली के नंदा देवी मंदिर पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार को गांव के नजदीकी सेड़मा तोक से डाली कोथिग के लिए विशाल चीड़ के वृक्ष को क्षेत्र वासियों के सहयोग से मंदिर तक पहुंचाया गया। आयोजन समिति के द्वारा जिस स्थान से चीड़ के वृक्ष को धार्मिक मान्यताओं के मध्येनजर इस कौथिग के लिए लाया गया उसके स्थान पर पर्यावरण संरक्षण के मध्येनजर लगभग पांच फलदार वृक्षों को रोपा गया। भारी बारिश भी नंदा भक्तों के हौसले को नहीं डगमगा पायी। देवी के दिव्य वृक्ष को जंगल से मंदिर तक लाने के लिए पूरे क्षेत्र से लगभग पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। सभी भक्तों हेतु आयोजन समिति की तरफ से भंडारा भी आयोजित किया गया।ख़ाली कौथिग के दिन सुबह सवेरे ही तीनों गांव के ग्रामीणों और पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा भेंट किए गए फलों और श्रृंगार सामग्री से पूरे वृक्ष का श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दिव्य वृक्ष को राशियों की सहायता से खड़ा किया गया। भगवती नंदा के पश्वा पर देवी अवतरित हुई और लगभग 80 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर अपने पूरे मायके क्षेत्र के दर्शन किए एवं अपने मैतियों को सुख संपन्नता और कुशलता का आशीर्वाद दिया। हजारों धियाणियों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवती नंदा के कैलाश विदाई का यह माहौल और गांव की बुजुर्ग रामचन्द्रजी देवी, श्री देवी ब्यासा देवी, सरोज पुरोहित के करूणामयी नन्दा जागरों से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। भावुकता से भरा हुआ यह मेला विशेष कर धियाणियों को समर्पित है। मेले में दूर-दूर से पहुंची हुई और बुजुर्ग धियाणियों एक दूसरे के गले लग कर खुद मिटाते हुए दिखे।
मीडिया प्रभारी पंकज पुरोहित ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक लगभग दस हजार लोग इस पल की साक्षी बने। श्रद्धालुओं के लिए कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरि जी महाराज के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद पुरोहित द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को निर्विघ्न रूप से संपन्न करने हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, जल संस्थान रुद्रप्रयाग, बिजली विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, नगर पंचायत तिलवाड़ा, नगर पंचायत अगस्तमुनि,नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित सभी सहयोग कर रहे विभागों, ग्राम वासियों एवं संपूर्ण क्षेत्र वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सत्रह वर्षों बाद आयोजित हुई पातबीड़ा में इस बार बहुत जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस प्रकार धियाणी मिलन का यह धार्मिक उत्सव सकुशल संपन्न हो गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष, समिति उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्यवाही ,एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पीसीएस अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

0

हल्द्वानी- विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई

एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पीसीएस अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

उधमसिंह नगर के जिला पंचायती राज अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

2005 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं रमेश चंद्र त्रिपाठी

तलाशी में घर से 20 लख रुपए से ज्यादा नकदी भी हुई बरामद

बिलों का भुगतान करने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

उत्तराखंड विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई।

कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी ।

0

देहरादून

कांग्रेस पार्टी हाई कमान की ओर से उत्तराखंड के तमाम बड़े नेताओं को दी जा रही बड़ी जिमेदारी,

देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दी जा रही बड़ी जिम्मेदारि,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल के बाद अब हरक सिंह रावत को मिली जिम्मेदारी,

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी ,

राजस्थान में होने वाले चुनाव में कोर्डिनेटर की दी गई जिम्मेदारी,

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने  सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,  राहुल गांधी व  प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का किया आभार प्रकट,

आज की धामी कैबिनेट में 30 बिंदुओं पर लगी मुहर ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आज सचिवालय हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। आज की कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले :-

 

शहरी विकास के तहत निकायों के किया गया विस्तार

नरेंद्र नगर नगर पालिका का किया गया विस्तार

3 गांवों को किया गया शामिल

घाट ब्लॉक मुख्यालय को अब नगर पंचायत बनाया गया है

6 गांव को किया गया घाट नगर पंचायत में शामिल

कीर्तिनगर नगर पंचायत में 32 परिवारों को शामिल किया गया है,जो सीमा विस्तार में छूट गए थे

मुनस्यारी नगर पालिका की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी,लेकिन जनसंख्या को देखते हुए नगर पंचायत मुनस्यारी को बनाया गया है

ढकरानी को वार्ड नम्बर एक और 2 हरबर्टपुर नगर पालिका में किया गया शामिल

रुद्रप्रयाग नगर पालिका का भी किया गया सीमा विस्तार

भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाई गई

 नगर निकाय अभी तक थे जो बढ़कर 114 हो गए

 वन विभाग में सांख्यिकी कैडर के दो पद समाप्त किए गए है जबकि पद बढ़ाये गए हैं

वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण नियमावली 2023 को मंजूरी

राज्य निधि से भी दी जाएगी राशि

मानव को क्षति होने पर

मानव के घायल होने 15 हजार,गंभीर 1 लाख

मानव की मृत्यु होने पर 6 लाख परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी

मनरेगा के तहत वीडियो को 1 लाख तक के कार्यों को मंजूरी देने का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है, 3 लाख से ऊपर के कार्यो को डीएम मंजूरी देंगे

उच्च शिक्षा के तहत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी

शोध को बढ़ावा देने के लिए योजना होगी लागू

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देवभूमि उधमियता योजना होगी शुरू

स्टार्टप के तहत स्वरोजगार की दी जाएगी ट्रेनिंग

सेब की खेती के लिए बनाई गई योजना को मंजूरी

अति शीघ्र सेब उत्पादन योजना दिया गया नाम

8 साल के लिए बनाई गई योजना

चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग विभाग के लिए भी एक बार नर्सिंग की भर्ती वर्षवार के लिए किया गया

वित्त विभाग के तहत परफॉर्मेंस गारंटी के तहत जो राशि जमा होती है

गारंटी की तहत जमा राशि को हटाया गया

ऊर्जा विभाग में पिटकुल के वार्षिक सदन की पटल पर रखने को मंजूरी

आउट ऑफ टर्न के तहत पदक विजेताओं को मिलेगी नौकरी

6 विभागों में 150 पद हुए चयनित

2000 ग्रेड पे से लेकर 5400 ग्रेड पे तक के पद तय

खेल विभाग की नई राजपत्रित नियमावली को मंजूरी

अभी तक उत्तरप्रदेश की नियमावली खेल विभाग में चल रही थी

परिवहन विभाग के तहत प्रतियोगिता परीक्षा शामिल होने वाले युवाओं को 50 प्रतिशत किराया की मिलेगी छूट,मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पूरी

 माध्यमिक नियमावली में संशोधन

जिन कोर्स की मान्यता नहीं होती है,इसलिए समय समय पर कैबिनेट में प्रस्ताव आते है कोर्स की मान्यता के लिए,जिसके लिए अब विभाग समिति बनाकर ऐसे कोर्स को मान्यता दे सकता है

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 800 एकड़ से अधिक भूमि का होगा अधिग्रहण,सरकारी भूमि का होगा अधिग्रहण

 

 6 सितंबर से 12 सितम्बर तक विधानसभा सत्र के आयोजन को मंजूरी

 

राज्य लोकसेवा आयोग की नियमावली में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी

सरकारी संपत्तियों को कार्य समय के बाद आम लोग भी प्रयोग कर सकेंगे , इसके लिए डीएम को अध्यक्षता में कमेटी बनेगी । इसके लिए शुल्क भी देना होगा

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते कल रुद्रप्रयाग जनपद के कक्षा 1 से 12वी तक के स्कूल रहेंगे बंद।

0

रुद्रप्रयाग : अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक 24 अगस्त, 2023 को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कल दिनांक 24 अगस्त, 2023 को भारी वर्षा की सम्भावना के मधयनजर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाडी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया गया है । उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एव जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास रुद्रप्रयाग को भी स्कूलों व आंगनबाडी केन्द्रों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले-ये विकसित भारत का क्षण।

0

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले-ये विकसित भारत का क्षण।

चन्द्रयान-3 के सफल लेंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाइयां,विदेशी धरती से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई।
चन्द्रयान की सफल लेंडिंग पर ज
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक पल पर पूरे देश के लोग खुशियां मना रहे हैं। देश प्रदेश भर के लोग उत्साहित एक दूसरे को मिठाई बांट कर जश्न मनाया । चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी। वही भाजपा नेताओं ने इसे इसरो और केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इस मिशन के सफल होने के बाद पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा।आज भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा 3 के सफल लेंडिंग कर दुनिया मे भारत का लोहा मनवाया है आज हम अमेरिका ,रूस ,चीन की श्रेणी में सम्मलित हुए है ।