30.3 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 210

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बदरी-केदार में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना

0

https://we.tl/t-xcTQaCL73i

https://we.tl/t-UJAnCoiPc3

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बदरी-केदार में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना।

केदारनाथ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( इसरो) द्वारा चांद पर भेजे जा रहे चंद्रयान- 3 के सफल आरोहण के लिए श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना आयोजित हुई।
श्री बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक संपन्न किया तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ने पूजा- अर्चना संपन्न की साथ ही सभी के द्वारा चंद्रयान की सफलता हेतु प्रार्थना की गयी इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजैंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम में पुजारी शिवलिंग ने भगवान केदारनाथ की महाभिषेक पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया एवं चंद्रयान-3 मिशन के सफलता की कामना की इस अवसर पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रूवाड़ी सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवशंकर लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।

 

केदारधाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण के कार्य में केदारनाथ में अधिग्रहण हुए भवन स्वामियों को शासन द्वारा वितरित किया गया मुआवजा।

0

श्री केदारनाथ धाम में जिन भवन स्वामियों को मास्टर प्लान के तहत व्यवसायिक क्षतिपूर्ति का एक करोड़, पैंतीस लाख, छियासी हजार 4 सौ धनराशि के चैक वितरित किए गए।*

ऊखीमठ; केदारनाथ धाम में दूसरे चरण मे किये जा रहे निर्माण कार्य मास्टर प्लान तहत हो रहे हैं इन निर्माण कार्यो में केदारनाथ धाम में अधिग्रहण के तहत आये भवन स्वामी व व्यवसाहिक क्षतिपूर्ति के लिए शासन द्वारा तय की गई धनराशि को उप जिलाधिकारी ऊखीमठ माध्यम से आज वितरित की गई। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 25 अप्रैल से 30 जून, 2023 तक की व्यवसायिक क्षतिपूर्ति मुआवजा केदारनाथ धाम में जिन भवन स्वामियों के भवन मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित विकास हेतु अधिग्रहित किए गए हैं31 भवन स्वामियों का चयन किया गया है जिनमे से उपस्थित 16 भवन स्वामियों को उन भवन स्वामियों को कुल मुआवजे की धनराशि रु. 01,35,86,400 (एक करोड़ पैंतीस लाख, छियासी हजार चार सौ) के चैक वितरित किये गए।

रुद्रप्रयाग में 17 सड़के तीन सप्ताह से पड़ी है बंद ,सड़को के अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को जाना पड़ रहा है मिलो पैदल।

0

रुद्रप्रयाग :रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश व भूस्खलन होने से पिछले तीन सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रो की 17 सड़कें अवरुद्ध हो रखी है ।सड़को के अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओ के लिए मिलो पैदल चलना पड़ रहा है ।जनपद में सवसे प्रभावित सड़क विजयनगर तैला मोटर मार्ग व मुसाडुंग पाली मोटर मार्ग है जिसमे  विभागों की अनदेखी साफ देखने को मिल रही है। musadung पाली मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से दस परिवारों को खतरा बना हुआ है ।

जनपद में हो रही बारिश के कारण जनपद में 17 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 03 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 06 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 05 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा पीएमजीएसवाई जखोली की 03 सड़कें अवरुद्ध है।*

*बंद सड़क मार्गों को आम जनमानस की आवाजाही शुरू करने के लिए संबंधित सड़क निर्माण दायी संस्थाओं द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है*

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हैं उनमें नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मोटर मार्ग के किमी 01 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतया वासआउट हो गया है जिस कारण मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया बंद है। मार्ग के 25 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के किमी 01, 03 व 05 में दीवार क्षतिग्रस्त व भूधंसाव तथा मार्ग वासआउट होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसकी 25 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। खिर्सू-खेड़ाखाल कांडई खांकरा मोटर मार्ग के किमी 20 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विजयनगर-पठालीधार-डांगी संपर्क मोटर मार्ग 70 मीटर लंबाई में पूर्ण रूप से वासआउट हो गया है जिसे यातायात हेतु उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बांसवाड़ा-बष्टी बसुकेदार मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे यातायात हेतु उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसकी 28 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। कुणजेठी से ब्यूंखी मोटर मार्ग के किमी 2 से 4 के मध्य स्लिप आने के कारण यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने हेतु जेसीबी भेज दिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त बंद मार्गों को यातायात हेतु सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।

 

मौसम विभाग का रेड अलर्ट व भारी बारिश की आंशका को देखते हुए देहरादून व हरिद्वार में कल रहेंगे स्कूल बंद।

0

मौसम विभाग का रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून व हरिद्वार में कल रहेंगे स्कूल बंद।

23 अगस्त को 1 से 12 तक स्कूल बंद

बारिश के रेड अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

सभी सरकारी और गैर सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्र इस दौरान रहेंगे बंद

जिलाधिकारी देहरादून ने लिया फैसला

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद हरिद्वार में बुधवार को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने जारी किए आदेश

कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल 23 अगस्त को रहेंगे बंद

देर रात बद्रीनाथ रष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के पास मलवा आने से कार दुर्घटनाग्रस्त ।

0

चमोली/ जोशीमठ ।।बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के पास मलवा आने से एक वाहन 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाल में हुई वाहन दुर्घटना में यह रही घायलों की सूची,बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नल के समीप वाहन दुर्घटना में स्थानीय लोग घायल हुए है। सोमवार को रात में एक वाहन ( मारुती सुजुकी जैन) पागल नाले में अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें पंकज कुमार पुत्र गिरीश लाल उम्र 26 वाहन-चालक है। सचिन पुत्र बुद्धि लाल RTO गाँधी नगर जोशीमठ उग्र 27 वर्ष,भरत सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 36 वर्ष जोशीगठ, आशीष पुत्र दर्शन लाल उम्र 35 वर्ष RTO सैकोट बछेर, हंसलाल पुत्र सोहनलाल उम्र 45 वर्ष रवीग्राम जोशीमठ व लोक-चन्द्र पुत्र सत्यलाल उम्र 35 RTO रवि ग्राम जोशीमठ सामान्य घायल हुए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट 22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी

0

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

22 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी

आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के संकेत

23 और 24 अगस्त के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी

टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी

टिहरी के कई ब्लॉकों के आज स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी जारी,

 

23 और 24 अगस्त को रेड अलर्ट मौसम विभाग ने किया जारी,

प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश,

टिहरी देहरादून पौड़ी बागेश्वर चंपावत नैनीताल उधमसिंह नगर के लिए अलर्ट हुआ जारी,।आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 23 और 24 में रेड अलर्ट हुआ जारी,

आम जनता से भी सावधानी बरतने की की गई अपील,

गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन।

0

उत्तरकाशी

गंगनानी बस दुर्घटना मे चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

तेजी व लापरवाही से चला रहा था वाहन

गुजराज के तीर्थ यात्रियों की बस गंगोत्री से वापस आते समय कोतवाली मनेरी क्षेत्रांतर्गत गंगनानी के पास हुई थी दुर्घटनाग्रस्त,

हादसे मे 28 लोग घायल हो गये जबकि 07 लोगों की मृत्यु हुई थी,

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली गयी,

पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, बीआरओ व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर गोल्डन आवर्स के अन्दर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी,

पुलिस द्वारा रात में ही मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को जौलीग्रांट भेज दिया गया,

उक्त मामले में मजिस्ट्रेट जांच प्रचलित है, पीडितों के बयान के आधार पर चालक की गति तेज थी, जिससे वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टतया मामले में चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था,

चालक मुकेश कुमार पुत्र फूलसिंह निवासी टिपरपुर सभावाला देहरादून के खिलाफ कोतवाली मनेरी में धारा 279,337, 338 व 304 (A) भादवि के अंतर्गत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया,

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त रेस्क्यू कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की गयी।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद, उद्यमियों से उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि बनाने का किया आह्वान,

0

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद,

उद्यमियों से उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि बनाने का किया आह्वान,

उत्तराखण्ड को बताया देश में तेजी से विकास करने वाला राज्य,

हमारे उद्यमी है राज्य के ब्रांड एम्बेसडर,

संवाद के दौरान प्रमुख उद्यमियों ने रखे अपने सुझाव। राज्य में निवेश पर जताई सहमति,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों से संवाद कर उद्यमियों का उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि बनाने का आह्वान किया,

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की अर्थ व्यवस्था को USD 5 ट्रिलियन बनाये जाने का लक्ष्य रखा है,

इसी को ध्यान में रखते हुये उत्तराखण्ड राज्य द्वारा राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये सशक्त उत्तराखण्ड मिशन लॉच किया गया है, जिसके अन्तर्गत अगले 5 वर्षों में राज्य की जीएसडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है,

राज्य द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति की कड़ी के रूप में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की निवेशक केन्द्रित नीतियां, बुनियादी ढांचे में निवेश, कुशल जनशक्ति की उपलब्धता और गुड गवर्नेस के द्वारा राज्य में स्वस्थ निवेश के वातावरण की नींव रखी है,

बेहतर योजना संरचना, प्रभावी नीति निर्धारण, नवाचारों का प्रोत्साहन एवं अन्तर्विभागीय समन्वय तथा विकास कार्याें के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु नीति आयोग की तरह राज्य में सेतु (State Institute for Empowering and Transforming Uttarakhand) का गठन किया गया है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की भांति राज्य सरकार द्वारा भी अनुपयोगी अधिनियमों को हटाने/बदले जाने की कार्यवाही की जा रही है,

अब तक लगभग 1250 ऐसे अधिनियमों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से लगभग 500 अधिनियमों को सिंगल रिपील एक्ट के माध्यम से विलोपित किया जा रहा है,

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को बेहतर एवं समयबद्ध सुविधायें देने हेतु प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा रहा है,

राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के सृजन तथा निवेशकों को आकर्षित करने हेतु उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) का गठन किया गया है,

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक दृश्टि से सशक्त राज्य की परिकल्पना आज सभी राज्य कर रहे हैं,

हमने भी उत्तराखण्ड को वर्श 2025 तक देष का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है,

इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम सामुहिक प्रयासों के द्वारा प्रधानमंत्री की अवधारणा ’’सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’’ इस मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे है,

चंबा हादसे में मलवे दबने से तीन लोगों शव हुए बरामद।

0
  • टिहरी।।
    टिहरी जिले के चंबा में आज 1 बजे के करीब चंबा में पुलिस थाने के गेट के पास बनी पार्किंग के ऊपर भारी मात्रा में मलबा गिर गया और पार्किंग में ग्राम जसपुर निवासी सुमन खंडूड़ी ने अपनी स्विफ्ट कार खड़ी की ओर अपने पत्नी पूनम ओर चार साल के बच्चे व बहिन सरस्वती को स्विफ्ट कार में बिठाकर सुमन खंडूरी अपने बच्चे के लिए कपड़े लेने के लिए चम्बा मार्किट गया जैसे ही स्विफ्ट कार से उतर कर चम्बा की तरफ जाने लगा तो तुरंत ही पहाड़ी से मलबा गिरकर स्विफ्ट के ऊपर गिर गया और स्विफ्ट के अंदर बैठे 3 लोग मलबे के अंदर दब गए,साथ ही पार्किंग में खड़ी मैक्स गाड़ी,ओर 4 दुपहिया वाहन मलबे में दबे ,घटना की जानकारी मिलते ही
    जिलाधिकारी मयुर दीक्षित सीडीओ मनीष कुमार,एसएसपी नवनीत भुल्लर मौके पर पहुंचे,

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 6 जेसीबी की मदद से और एसडीआरएफ पुलिस जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर तत्काल कार्य करते हुए 3 बॉडी निकाल दी है जिन को पोस्टमार्टम के लिए बोराडी अस्पताल भेज दिया गया है साथ ही सभी को निर्देश दिए हैं कि वह पहाड़ी के आसपास अपने वाहन खड़े ना करें साथ ही आसपास के घरों को खाली करने के निर्देश दे दिए

मृतकों का विवरण:-*
1. पूनम खंडूरी पत्नी श्री सुमन खंडूरी, 30 वर्ष
2. बच्चा पुत्र सुमन खंडूरी, 04 वर्ष
3. सरस्वती देवी बहन सुमन खंडूरी, 32 वर्ष
उपरोक्त सभी ग्राम – जसपुर, कंडीसौड, टिहरी के निवासी है।

 

मंदाकनी नदी के बहाव से विजयनगर तैला मोटर मार्ग वास आउट हो कर 80 गांवों का कटा सम्पर्क।

0

मंदाकनी नदी के बहाव से विजयनगर तैला मोटर मार्ग वास आउट हो कर 80 गांवों का कटा सम्पर्क।

रुद्रप्रयाग विधानसभा के 20 गांव व केदारनाथ विधान सभा के 60 गांव सड़क वास आउट से हुए प्रभावित।

एक सप्ताह से भी अधिक समय होने के बावजूद लोकनिर्माण ऊखीमठ व रुद्रप्रयाग सोए है कुम्भकर्णीय नींद।

ग्रामीण ने कहा समय रहते यदि लोकनिर्माण विभाग ने सड़क पर कार्य नही किया तो करेंगे जनांदोलन।

विभाग के मुख्या को नही पता कि विजयनगर तैला मोटर मार्ग कहा है ।

Decruption
:केदार घाटी में अतिवृष्टि और बादल फटने के बाद उफान पर आई मंदाकिनी नदी ने जखोली और बसुकेदार तहसील के 80 से अधिक गाँवों की सड़क को गंगानगर और बांसवाड़ा में पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया। इसमें अगस्त्यमुनि-तिमली और सिल्ला पठालीधार सड़क मार्ग का तो बड़ा हिस्सा गंगानगर के समीप मंदाकिनी में समा चुका है जिसके दुबारा बनने की संभावना क्षीण है। इधर गुरूवार सुबह गंगानगर के समीप तिमली बैंड के ऊपर पहाड़ी का हिस्सा भरभरा नीचे सड़क पर गिर गया है जिससे तिमली जाने वाली सड़क पर भी संकट आ गया है।O

मौजूदा सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूर्ण रूप से बह चुका है जिसका ठीक होना बहुत असंभव है क्योंकि ऊपर से खतरनाक पहाड़ी और आवासीय बस्ती है और नीचे की तरफ से नदी का खतरनाक बहाव है। उक्त मोटर मार्ग जखोली और बसुकेदार तहसील के अनेक गाँवों का संपर्क मार्ग है और केदारनाथ यात्रा का विकल्प भी सिर्फ यही मार्ग है। वर्ष 2013 में भी यह पूर्ण रूप से बह चुका था फिर दोबारा इसी मार्ग का नव निर्माण किया गया था बरसात के समय हर साल इस मार्ग पर पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है जान जोखिम में डालकर ग्रामीण इस पर आवाजाही करते हैं। उन्होंने रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उक्त मार्ग को गंगानगर से एल एण्ड टी सड़क से जोड़कर नव निर्माण करवाने की मांग की है।

2013 की महा आपदा के बाद गंगानगर पुल और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बचाने के लि, सुरक्षा दीवार दी गई थी, बीते रविवार को यह सुरक्षा दीवार भी पूर्ण रूप से बह गई है। नदी का पानी लगातार पुल की ,प्रोच वाॅल और राजमार्ग के बचे हिस्से को काट रहा है। बारिश और लगातार जारी रहती है तो राजमार्ग कभी भी मंदाकिनी में समा सकता है, इससे मौजूदा गंगानगर पुल और जवाहरनगर मौहल्ले को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। बता दें जवाहरनगर में केदार?घाटी का सबसे बड़ा उच्च शिक्षा का केन्द्र राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय भी स्थित है। गंगानगर मौहल्ले से लगे छोर पर महा आपदा के बाद एल एण्ड टी द्वारा मजबूत दीवार दे दी गई थी लेकिन दूसरा हिस्से पर कामचलाऊ दीवार ही लग पाई, इस बार फिर मंदाकिनी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है, ऐसे में इस स्थान पर मजबूत दीवार की आवश्यकता है जिससे स्थानीय जानमाल के साथ केदारनाथ यात्रा को भी सुचारू रखा जा सकेगा। दरमियान सिंह,त्रिलोक सिंह,जगदीश नेगी,भगवतीप्रसाद,विनोद सिंह का कहना है वियनगर तैला मार्ग को वास आउट हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय हो गया है लेकिन लोकनिर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी कमर्चारी वास आउट वाले स्थान पर नही पहुंच पाए हैं जबकि मीडिया व स्वयम लिखित व मौखिक रूप से लोकनिर्माण विभाग ऊखीमठ व रुद्रप्रयाग को अवगत करा दिया गया था।विभाग की लचर कार्य प्रणाली ही देखिये की आज तक वास आउट स्थान पर जाने की जहमत तक नही उठा पाए । ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है यदि समय रहते हुए लोकनिर्माण विभाग द्वारा समय पर सड़क को ठीक नही किया जाता तो लोग जल्द सड़क पर विभाग के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे ।जिसकी सम्पूर्ण जबाबदेही लोकनिर्माण विभाग रुद्रप्रयाग की होगी।वही जब हमारे द्वारा उक्त सड़क के बारे अधिशासी अभियंता सुनील कुमार से पूछा तो उनका साफ तौर पर कहना है उनके संज्ञान में इस प्रकार की कोई भी सड़क नही है।